• Privacy Policy
  • About Us
Wednesday, November 4, 2026
Din ka Bhaskar
  • Home
  • छत्तीसगढ़
  • रायगढ़
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • शिक्षा
  • राजनीतिक
  • खेल
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • अन्य
  • Home
  • छत्तीसगढ़
  • रायगढ़
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • शिक्षा
  • राजनीतिक
  • खेल
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • अन्य
No Result
View All Result
Din Ka Bhaskar
No Result
View All Result
Home देश

क्या 1 फरवरी को ही पेश होगा देश का आम बजट? रविवार पड़ने से क्यों बढ़ा सस्पेंस और कन्फ्यूजन, यहां जानिए पूरी सच्चाई

Amish Kumari by Amish Kumari
January 3, 2026
in देश
क्या 1 फरवरी को ही पेश होगा देश का आम बजट? रविवार पड़ने से क्यों बढ़ा सस्पेंस और कन्फ्यूजन, यहां जानिए पूरी सच्चाई
Share on FacebookShare on WhatsappShare on Whatsapp Telegram

वित्त वर्ष 2026-27 के बजट को लेकर तैयारियां जोरों पर हैं। तैयारियों के बीच बजट पेश होने की तारीख को लेकर चर्चा तेज है। आमतौर पर भारत का केंद्रीय बजट 1 फरवरी को पेश होता है, लेकिन इस बार 1 फरवरी 2026 रविवार पड़ने की वजह से लोगों में बड़ी कन्फ्यूजन बनी हुई है। सवाल यही है कि बजट 1 फरवरी को ही पेश होगा या इसे सोमवार 2 फरवरी तक टाल दिया जाएगा।

 

READ ALSO

Mizoram earthquake: भारत के इस राज्य में भूकंप से हिली धरती, जानिए कितनी रही तीव्रता

Suratgarh Railway Track Blast: भारत-पाक सीमा के पास रेलवे ट्रैक पर ब्लास्ट, राजस्थान के श्रीगंगानगर में ट्रेन उड़ाने की साजिश नाकाम!

हर साल वित्त मंत्री 1 फरवरी को केंद्रीय बजट पेश करते हैं। यह परंपरा साल 2017 से चली आ रही है। इससे पहले फरवरी के आखिरी दिन बजट पेश किया जाता था। इस बार 1 फरवरी रविवार होने के कारण लोगों के मन में असमंजस की स्थिति बनी हुई है।

इस स्थिति में रविवार को बजट पेश कर सकती हैं वित्त मंत्री

अगर संसदीय परंपराओं का पालन किया जाता है तो वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण रविवार को ही 2026-27 का आम बजट पेश कर सकती हैं। हालांकि, जब इस बारे में संसदीय कार्य मंत्री किरेन रिजिजू से सवाल किया गया तो उन्होंने कहा कि इस तरह के फैसले संसदीय मामलों की मंत्रिमंडलीय समिति द्वारा उचित समय पर लिए जाते हैं।

पीटीआई की रिपोर्ट के अनुसार,

1 फरवरी की तारीख इसलिए चुनी गई थी ताकि बजट नए वित्त वर्ष की शुरुआत यानी 1 अप्रैल से लागू किया जा सके। 2017 से पहले फरवरी के आखिरी दिन बजट पेश किया जाता था और संसद नए वित्त वर्ष की पहली तिमाही के खर्चों के लिए लेखानुदान पर मतदान करती थी।

*पहले भी वीकेंड पर हो चुकी है संसद की बैठक*

  • कोविड-19 महामारी के दौरान साल 2020 में रविवार को संसद की बैठक हुई थी।
  • 13 मई 2012 को संसद की पहली बैठक की 60वीं वर्षगांठ के मौके पर भी रविवार को सत्र आयोजित किया गया था।

अगर इस बार रविवार 1 फरवरी को बजट पेश होता है तो यह पहली बार नहीं होगा जब वीकेंड के दौरान बजट पेश किया जाएगा। वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने बजट 2025 शनिवार को पेश किया था। वहीं पूर्व वित्त मंत्री अरुण जेटली ने 2015 और 2016 का बजट भी शनिवार को ही पेश किया था।

निर्मला सीतारमण अपना ही रिकॉर्ड तोड़ेंगी 

  • बजट 2026-27 पेश करने के साथ ही निर्मला सीतारमण लगातार नौ बार बजट पेश करने वाली पहली भारतीय वित्त मंत्री बन जाएंगी।
  • इससे वह पूर्व प्रधानमंत्री मोरारजी देसाई द्वारा अलग-अलग समय में पेश किए गए 10 बजटों के रिकॉर्ड के और करीब पहुंच जाएंगी।

Related Posts

देश

Mizoram earthquake: भारत के इस राज्य में भूकंप से हिली धरती, जानिए कितनी रही तीव्रता

November 4, 2026
देश

Suratgarh Railway Track Blast: भारत-पाक सीमा के पास रेलवे ट्रैक पर ब्लास्ट, राजस्थान के श्रीगंगानगर में ट्रेन उड़ाने की साजिश नाकाम!

November 4, 2026
देश

Election Commission: वोटर्स के लिए चुनाव आयोग का बड़ा फैसला, वोटर लिस्ट से नाम नई होने पर भी भर सकेंगे फॉर्म-6

November 3, 2026
देश

Earthquake Today News: अरुणाचल से कश्मीर तक महसूस हुए भूकंप के झटके! जानिए कितनी रही तीव्रता

November 3, 2026
देश

Visakhapatnam HPCL Refinery Fire: HPCL की रिफाइनरी में लगी भीषण आग, धमाके की आवाज से मचा हड़कंप; दूर तक दिखीं आग की लपटें

November 3, 2026
देश

rajasthan Current Accident: दिल दहला देने वाली घटना, सड़क निर्माण के दौरान हाईटेंशन लाइन की चपेट में आने से 8 मजदूरों की दर्दनाक मौत

November 2, 2026
Next Post
मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु से की सौजन्य मुलाकात, ‘बस्तर पंडुम 2026’ में किया आमंत्रित

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु से की सौजन्य मुलाकात, ‘बस्तर पंडुम 2026’ में किया आमंत्रित

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Ad




Advertisement Carousel



×
Popup Image




POPULAR NEWS

पुलिसकर्मियों ने  सीखा आपात परिस्थितियों में सीपीआर देने की कला

पुलिसकर्मियों ने सीखा आपात परिस्थितियों में सीपीआर देने की कला

May 25, 2026
Vande Mataram: गीत से विवाद तक… अब संसद का मामला

Vande Mataram: गीत से विवाद तक… अब संसद का मामला

December 7, 2025
Ganga Expressway:/ 15 जनवरी से 120 km/h रफ्तार से गाड़ियां दौड़ेंगी

Ganga Expressway:/ 15 जनवरी से 120 km/h रफ्तार से गाड़ियां दौड़ेंगी

December 7, 2025
Vande Bharat:स्लीपर का बड़ा अपडेट: बिहार-UP-दिल्ली यात्रियों के लिए अहम खबर

Vande Bharat:स्लीपर का बड़ा अपडेट: बिहार-UP-दिल्ली यात्रियों के लिए अहम खबर

December 6, 2025
RCB को मिली Green Signal, मैच नहीं होंगे शिफ्ट

RCB को मिली Green Signal, मैच नहीं होंगे शिफ्ट

December 7, 2025

EDITOR'S PICK

मुंबई और रॉयल चैलेंजर बेंगलुरु का मैच हो सकता है रद्द, IMD ने रायपुर सहित इन हिस्सों में भारी बारिश की चेतावनी

मुंबई और रॉयल चैलेंजर बेंगलुरु का मैच हो सकता है रद्द, IMD ने रायपुर सहित इन हिस्सों में भारी बारिश की चेतावनी

May 10, 2026
नई दिल्ली के स्वतंत्रता दिवस समारोह में विशेष अतिथि के रूप में शामिल होगी लखपति दीदी खिलेश्वरी

नई दिल्ली के स्वतंत्रता दिवस समारोह में विशेष अतिथि के रूप में शामिल होगी लखपति दीदी खिलेश्वरी

August 13, 2025
राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले में SIT का बड़ा एक्शन, 8 नामजद आरोपियों को किया गिरफ्तार

राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले में SIT का बड़ा एक्शन, 8 नामजद आरोपियों को किया गिरफ्तार

June 26, 2026
कोल इंडिया में इतने पदों पर निकली भर्ती, जानिए कैसे करें आवेदन

छत्तीसगढ़ में असिस्टेंट प्रोफेसर के लिए 700 पदों पर होगी भर्ती, जानिए कैसे करें आवेदन

July 2, 2026

About Us

dinkabhaskar.com दैनिक हिन्दी न्यूज वेबसाईट है और छत्तीसगढ़ का सर्वाधिक लोकप्रिय व सबसे ज्यादा पढ़ा जाने वाला न्यूज वेबसाईट है। dinkabhaskar.com पूरे छत्तीसगढ़ प्रदेश व रायगढ़ जिले की शासकीय व अर्द्धशासकीय योजनाओं के साथ सभी खबरों को प्राथमिकता के साथ प्रसारित करने में अपना महत्वपूर्ण योगदान देता है।

Contact Us
If you have any query regarding Site, Advertisement, and any other issue, please feel free to contact at
Amish kumari
prashantdinkabhsakr24@gmail.com

Name:- Amisa Kumari

(Cell)- +91-7581801024

Branch Office :- Ward No 03 Azad Chowk Kirodimal Nagar Raigarh, Chhattisgarh (496001 )

Follow us

Categories

  • अन्य
  • अन्य खबर
  • ऑटोमोबाइल
  • खेल
  • गैजेट्स
  • छत्तीसगढ़
  • जॉब अलर्ट
  • टेक्नोलोजी
  • देश
  • धर्म
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • राजनीतिक
  • रायगढ़
  • राशिफल
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • होम

Recent Posts

  • Petrol-Diesel Prices Today: पेट्रोल एक्सपोर्ट हुआ सस्ता, डीजल पर बढ़ा शुल्क, क्या आज सस्ता हुआ ईंधन?
  • Mizoram earthquake: भारत के इस राज्य में भूकंप से हिली धरती, जानिए कितनी रही तीव्रता
  • Suratgarh Railway Track Blast: भारत-पाक सीमा के पास रेलवे ट्रैक पर ब्लास्ट, राजस्थान के श्रीगंगानगर में ट्रेन उड़ाने की साजिश नाकाम!
  • Rashifal For Today : तुला राशि वालों को आज पुरानी समस्याओं से राहत मिल सकती है, जाने बाकि राशियों का हाल!
  • Privacy Policy
  • About Us

© 2025 DIN KA BHASKAR

No Result
View All Result
  • Home
  • छत्तीसगढ़
  • रायगढ़
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • शिक्षा
  • राजनीतिक
  • खेल
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • अन्य

© 2025 DIN KA BHASKAR