• Privacy Policy
  • About Us
Monday, September 7, 2026
Din ka Bhaskar
  • Home
  • छत्तीसगढ़
  • रायगढ़
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • शिक्षा
  • राजनीतिक
  • खेल
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • अन्य
  • Home
  • छत्तीसगढ़
  • रायगढ़
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • शिक्षा
  • राजनीतिक
  • खेल
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • अन्य
No Result
View All Result
Din Ka Bhaskar
No Result
View All Result
Home देश

लोन महंगा होगा या EMI में मिलेगी राहत? कल होगा एलान

Amish Kumari by Amish Kumari
June 4, 2026
in देश
RBI का बड़ा फैसला, 100% गारंटी देने वाले मनी ट्रेडिंग करने वालों 7 नई वेबसाइट से रहें सावधान!
Share on FacebookShare on WhatsappShare on Whatsapp Telegram

शेयर बाजार की नजरें शुक्रवार को होने वाले रिजर्व बैंक की पॉलिसी समीक्षा पर लगी हुई हैं. कच्चे तेल में उछाल की वजह से ये समीक्षा काफी अहम हो गई है. हालांकि बाजार को MPC के द्वारा 5 जून को घोषित किए जाने वाले ब्याज दर संबंधी फैसले में किसी बदलाव की संभावना नहीं है. लेकिन रिजर्व बैंक के कमेंट्स पर नजरें बनी रहेंगी. RBI रेपो रेट को मौजूदा 5.25% स्तर पर बरकरार रख सकता है. हालांकि बाजार अब ये भी कह रहा है कि इस वित्त वर्ष की दूसरी छमाही में दरों में एक बढ़ोतरी की संभावना बन गई है.

 

READ ALSO

Jammu Kashmir: पिता से आखरी बार हुई बात; फिर नदी में लगाई छलांग, युवती की कदम अब भी अनसुलझी

Sagar Liquor Deaths: जहरीली शराब का कहर, 11 लोगों की मौत; नकली शराब की शिकायत के बावजूद कार्रवाई पर उठे सवाल

 

 

क्या है बाजार का अनुमान

 

सर्वे में शामिल अधिकांश अर्थशास्त्रियों का मानना है कि RBI कच्चे तेल की बढ़ी हुई कीमतों के शुरुआती प्रभाव को नजरअंदाज कर सकता है. हालांकि, बाजार की नजर इस बात पर रहेगी कि केंद्रीय बैंक भविष्य के लिए क्या संदेश और संकेत देता है.

 

सर्वे में शामिल करीब 70% अर्थशास्त्रियों को उम्मीद है कि RBI अपनी ‘न्यूट्रल’ नीति रुख को बनाए रखेगा, जबकि लगभग एक-तिहाई एक्सपर्ट्स का मानना है कि तेजी से बदलते वैश्विक माहौल को देखते हुए केंद्रीय बैंक का रुख कुछ अधिक सख्त हो सकता है.

 

अप्रैल की समीक्षा के बाद से कच्चे तेल की कीमतें RBI के अनुमानित स्तर से ऊपर बनी हुई हैं. वहीं रुपये में कमजोरी आई है और ग्लोबल बॉन्ड यील्ड्स में भी बढ़ोतरी दर्ज की गई है. इन घटनाक्रमों ने चालू वित्त वर्ष के शेष हिस्से को लेकर बाजार की नजरिए को बदल दिया है.

 

क्या आगे बढ़ेंगी ब्याज दरें

 

सर्वे के अनुसार, 10 में से 7 अर्थशास्त्री अब वित्त वर्ष 2026-27 (FY27) में कम से कम एक बार ब्याज दर बढ़ाए जाने की संभावना देख रहे हैं. यह पहले के उस अनुमान से अलग है जिसमें माना जा रहा था कि RBI लंबे समय तक दरों को स्थिर रख सकता है.

 

 

 

हालांकि अधिकांश अर्थशास्त्री ये भी मान रहे हैं कि अगर रिजर्व बैंक को दरों में बढ़ोतरी करनी होगी तो वो कुछ इंतजार कर सकता है और दरों में बढ़ोतरी की संभावना निकट भविष्य में नहीं है. सिर्फ 20% विशेषज्ञों का मानना है कि अगस्त में ही दरों में बढ़ोतरी हो सकती है, जबकि 50% अर्थशास्त्री किसी भी संभावित बढ़त को अक्टूबर या उसके बाद ही मान रहे हैं.

 

क्या है जीडीपी को लेकर सर्वे में राय

 

सर्वे में आर्थिक वृद्धि को लेकर भी कमजोर संकेत मिले हैं. सर्वे में शामिल लगभग 60% का मानना है कि RBI अपने मौजूदा 6.9% GDP वृद्धि अनुमान में कटौती कर सकता है.

 

वहीं महंगाई के मोर्चे पर दबाव बढ़ने की आशंका जताई गई है. करीब 80% अर्थशास्त्रियों का अनुमान है कि RBI अपने महंगाई के अनुमान को बढ़ाकर 4.7% से 4.9% के दायरे में कर सकता है, जबकि बाकी विशेषज्ञ इसे 5% से अधिक रहने की संभावना जता रहे हैं.

10 में से 9 विशेषज्ञों का मानना है कि केंद्रीय बैंक लिक्विडिटी वापस लेने का संकेत देने से बचेगा और अनिश्चित वैश्विक माहौल में लचीलापन बनाए रखेगा.

 

गवर्नर के बयान पर भी बाजार की नजर रहेगी. विशेषज्ञों का मानना है कि गवर्नर का रुख सतर्क रहने वाला होगा और उनका फोकस महंगाई जोखिम, वैश्विक अनिश्चितताओं तथा भविष्य की नीतिगत कार्रवाइयों के लिए आंकड़ों पर आधारित दृष्टिकोण पर रहेगा.

Related Posts

देश

Jammu Kashmir: पिता से आखरी बार हुई बात; फिर नदी में लगाई छलांग, युवती की कदम अब भी अनसुलझी

September 6, 2026
देश

Sagar Liquor Deaths: जहरीली शराब का कहर, 11 लोगों की मौत; नकली शराब की शिकायत के बावजूद कार्रवाई पर उठे सवाल

September 6, 2026
देश

Big breaking: दिल्ली में बड़ा हादसा; भरभराकर गिरी 5 मंजिला इमारत, कई छात्रों के दबने की आशंका, रेस्क्यू जारी

September 6, 2026
देश

Congro wedding fire: शादी की खुशियां मातम में बदलीं, शादी के दौरान इमारत में लगी भीषण आग, 22 लोगों की दर्दनाक

September 6, 2026
देश

Bihar Train Derails: महानंदा एक्सप्रेस की दो बोगियां पटरी से उतरीं, बाल-बाल बची यात्रियों की जान

September 6, 2026
देश

Jammu And Kashmir news: सुरक्षाबलों को बड़ी कामयाबी, लश्कर-ए-तैयबा की आतंकी ढेर, पाकिस्तान का रहने वाला था

September 5, 2026
Next Post
Maruti ने लॉन्च की भारत की पहली Flex Fuel WagonR, 100% एथेनॉल से चलेगी गाड़ी

Maruti ने लॉन्च की भारत की पहली Flex Fuel WagonR, 100% एथेनॉल से चलेगी गाड़ी

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Ad




Advertisement Carousel



×
Popup Image




POPULAR NEWS

पुलिसकर्मियों ने  सीखा आपात परिस्थितियों में सीपीआर देने की कला

पुलिसकर्मियों ने सीखा आपात परिस्थितियों में सीपीआर देने की कला

May 25, 2026
Vande Bharat:स्लीपर का बड़ा अपडेट: बिहार-UP-दिल्ली यात्रियों के लिए अहम खबर

Vande Bharat:स्लीपर का बड़ा अपडेट: बिहार-UP-दिल्ली यात्रियों के लिए अहम खबर

December 6, 2025
Ganga Expressway:/ 15 जनवरी से 120 km/h रफ्तार से गाड़ियां दौड़ेंगी

Ganga Expressway:/ 15 जनवरी से 120 km/h रफ्तार से गाड़ियां दौड़ेंगी

December 7, 2025
Vande Mataram: गीत से विवाद तक… अब संसद का मामला

Vande Mataram: गीत से विवाद तक… अब संसद का मामला

December 7, 2025
RCB को मिली Green Signal, मैच नहीं होंगे शिफ्ट

RCB को मिली Green Signal, मैच नहीं होंगे शिफ्ट

December 7, 2025

EDITOR'S PICK

भीषण सड़क हादसा; ट्रक-कार की आमने-सामने टक्कर से एक ही परिवार के 6 लोगों की मौत

भीषण सड़क हादसा; ट्रक-कार की आमने-सामने टक्कर से एक ही परिवार के 6 लोगों की मौत

June 15, 2026
रोज दूध में मिलाकर पिएं बादाम, जानिए इसके 5 बड़े फायदे

रोज दूध में मिलाकर पिएं बादाम, जानिए इसके 5 बड़े फायदे

December 31, 2025
सऊदी अरामको की रास तनूरा रिफाइनरी पर ड्रोन हमले के बाद  सुरक्षा कारणों से अस्थायी बंदी,वैश्विक बाजार में निवेशकों की चिंता बढ़ी

सऊदी अरामको की रास तनूरा रिफाइनरी पर ड्रोन हमले के बाद सुरक्षा कारणों से अस्थायी बंदी,वैश्विक बाजार में निवेशकों की चिंता बढ़ी

March 2, 2026

रायपुर, दुर्ग, बिलासपुर में फिर होगी तेज बारिश, कई जिलों में 2 सितंबर तक अलर्ट; जानें IMD का पूरा अपडेट

August 30, 2026

About Us

dinkabhaskar.com दैनिक हिन्दी न्यूज वेबसाईट है और छत्तीसगढ़ का सर्वाधिक लोकप्रिय व सबसे ज्यादा पढ़ा जाने वाला न्यूज वेबसाईट है। dinkabhaskar.com पूरे छत्तीसगढ़ प्रदेश व रायगढ़ जिले की शासकीय व अर्द्धशासकीय योजनाओं के साथ सभी खबरों को प्राथमिकता के साथ प्रसारित करने में अपना महत्वपूर्ण योगदान देता है।

Contact Us
If you have any query regarding Site, Advertisement, and any other issue, please feel free to contact at
Amish kumari
prashantdinkabhsakr24@gmail.com

(Cell)- +91-7581801024

Branch Office :- Ward No 03 Azad Chowk Kirodimal Nagar Raigarh, Chhattisgarh (496001 )

Follow us

Categories

  • अन्य
  • अन्य खबर
  • खेल
  • छत्तीसगढ़
  • टेक्नोलोजी
  • देश
  • धर्म
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • राजनीतिक
  • रायगढ़
  • राशिफल
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • होम

Recent Posts

  • Health And Fitness: पोषक तत्वों का पावरहाउस है एवोकाडो, जानिए इसके 5 जबरदस्त फायदे
  • सुबह से लेकर देर रात तक की हर बड़ी और खास खबर पढ़े सिर्फ RGH NEWS पर
  • ITR Filing: इन लोगों को 31 अक्टूबर तक मिली राहत, जानें किन्हें मिलेगा राहत
  • Jammu Kashmir: पिता से आखरी बार हुई बात; फिर नदी में लगाई छलांग, युवती की कदम अब भी अनसुलझी
  • Privacy Policy
  • About Us

© 2025 DIN KA BHASKAR

No Result
View All Result
  • Home
  • छत्तीसगढ़
  • रायगढ़
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • शिक्षा
  • राजनीतिक
  • खेल
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • अन्य

© 2025 DIN KA BHASKAR