• Privacy Policy
  • About Us
Monday, June 1, 2026
Din ka Bhaskar
  • Home
  • छत्तीसगढ़
  • रायगढ़
  • देश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • राजनीतिक
  • राशिफल
  • शिक्षा
  • अन्य
  • Home
  • छत्तीसगढ़
  • रायगढ़
  • देश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • राजनीतिक
  • राशिफल
  • शिक्षा
  • अन्य
No Result
View All Result
Din Ka Bhaskar
No Result
View All Result
Home छत्तीसगढ़

बस्तर संभाग में महिलाएं डेयरी व्यवसाय से बन रही हैं आत्मनिर्भर

Amish Kumari by Amish Kumari
December 22, 2025
in छत्तीसगढ़
बस्तर संभाग में महिलाएं डेयरी व्यवसाय से बन रही हैं आत्मनिर्भर
Share on FacebookShare on WhatsappShare on Whatsapp Telegram

रायपुर, 22 दिसम्बर 2025

बस्तर संभाग में महिलाएं डेयरी व्यवसाय से बन रही हैं आत्मनिर्भर

READ ALSO

छत्तीसगढ़ में भीषण गर्मी को लेकर अलर्ट, स्वास्थ्य विभाग ने हीटवेव एडवाइजरी जारी की

छत्तीसगढ़ के इस जिले में विकास कार्य ठप होने पर 56 सरपंचों का सामूहिक इस्तीफा, चक्काजाम का किया ऐलान

रोजगार और स्वरोजगार के माध्यम से लोगों की आमदनी बढ़ाने के लिए बस्तर संभाग में डेयरी व्यवसाय को बढ़ावा दिया जा रहा है। एनडीडीबी के माध्यम से कांकेर और कोण्डागांव जिले में पायलट प्रोजेक्ट के तहत संचालित की जा रही। इस योजना में जनजातीय महिलाओं को डेयरी व्यवसाय से जोड़ा जा रहा है। गौरतलब है कि इस योजना का शुभारंभ मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय 01 जून 2025 को कोण्डागांव जिले के भोंगापाल गांव से इस योजना शुभारंभ किया था।

बस्तर संभाग के कोण्डागांव एवं कांकेर जिले के 125 हितग्राहियों को ऋण एवं अनुदान पर दुधारू पशु प्रदाय के लक्ष्य के विरूद्ध अब तक 47 महिलाओं के आवेदन पत्र बैंक से ऋण स्वीकृति प्रदान की गई है, जिसमें से 24 महिलाओं को 36 दुधारू पशु वितरित किया गया है। हितग्राहियों को अच्छे नस्ल की दुधारू गाय प्रदान करने हेतु एनडीडीबी डेयरी सर्विसेस द्वारा साहीवाल नस्ल की गाय (8-10 लीटर दूध प्रतिदिन उत्पादन क्षमता) राजस्थान एवं पंजाब क्षेत्र से चिन्हित कर अनुसूचित जनजाति महिलाओं को वितरण किया जा रहा है।

दुग्ध महासंघ द्वारा वर्तमान में बस्तर संभाग अंतर्गत 95 कार्यशील दुग्ध समितियों के 4006 दुग्ध प्रदायकों के माध्यम से 15060 लीटर दूध प्रतिदिन संकलित किया जाकर, लगभग 8000 लीटर दूध प्रतिदिन कांकेर, कोण्डागांव, बस्तर, दंतेवाड़ा, सुकमा, बीजापुर, नारायणपुर जिलों में विपणन किया जा रहा है।

बस्तर संभाग में सहकारिता को बढ़ावा देने के लिए आगामी 5 वर्षाे में 400 नयें ग्रामों को दुग्ध समिति के माध्यम से जोड़ा जायेगा। जिसमें लगभग 9000 दूध प्रदायक जुड़ेगें एवं 48 हजार लीटर दूध संकलन किया जायेगा। इसके अतिरिक्त 28 हजार लीटर क्षमता के दुग्ध शीतलीकरण केन्द्रों एवं एक 1 लाख लीटर क्षमता का नवीन दुग्ध प्रसंस्करण संयंत्र की स्थापना बस्तर जिले में किया जायेगा।

यह योजना राष्ट्रीय डेयरी विकास बोर्ड (एन.डी.डी.बी.) की सहायक कंपनी एन.डी.डी.बी. डेयरी सर्विसेस की मदद से कार्यान्वित की जा रही है। इस योजना के तहत राज्य सरकार 2 दुधारू पशुओं की लागत राशि रूपये 1.40 लाख पर 50 प्रतिशत अनुदान 70 हजार प्रदान किया जा रहा है, शेष 40 प्रतिशत बैंक ऋण एवं 10 प्रतिशत राशि  हितग्राही को वहन करना होता है।

अनुसूचित जनजाति महिला किसानों को आसानी से ऋण उपलब्ध कराने के लिए, छत्तीसगढ़ राज्य सहकारी दुग्ध महासंघ ने छत्तीसगढ़ राज्य ग्रामीण बैंक (CRGB) के साथ एक समझौता ज्ञापन निष्पादित किया है, जो रियायती ब्याज दर पर 4 साल की अवधि के लिए ऋण प्रदान करता है। दुग्ध महासंघ द्वारा ऋण की किश्त हितग्राही किसानों के दूध बिल से कटौती कर बैंक में जमा किया जाता है।

इसके अतिरिक्त, योजना अंतर्गत हितग्राहियों को एक वर्ष की अवधि के लिए निःशुल्क सहायता प्रदान किया जा रहा है, जिसमें- गाय की बीमा (एक साल के लिए), पशु स्वास्थ्य निगरानी उपकरण,  5 किलोग्राम साइलेज चारा, 2 किलोग्राम पशु आहार, एवं 50 ग्राम खनिज मिश्रण प्रति पशु प्रतिदिन प्रदान किया जा रहा है। पशु प्रेरण से पहले एवं बाद में वैज्ञानिक पशु प्रबंधन प्रणाली पर किसानों को प्रशिक्षण दिया जाता है। इसके अतिरिक्त पशु चिकित्सा विभाग द्वारा पशु प्रजनन एवं स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध करा रही है।

डेयरी इकाई स्थापना पश्चात् अनुसूचित जनजाति महिला हितग्राहियों से घरेलू उपयोग पश्चात अतिशेष दूध का क्रय दुग्ध महासंघ द्वारा निर्धारित मूल्य पर किया जाता है। दुग्ध संकलन को सरल करने के लिए दुग्ध महासंघ द्वारा नये दुग्ध समिति की स्थापना एवं दुग्ध संकलन मार्ग का गठन किया गया है। एक अनुसूचित जनजाति महिला हितग्राही द्वारा लगभग 12 लीटर दूध प्रतिदिन दुग्ध समिति में दिया जा रहा है, जिससे महिला हितग्राही को 1 माह में लगभग राशि रू. 13,000 प्राप्त होता है। जो कि अनुसूचित जनजाति महिला किसानों को उनकी आजीविका बढ़ाने, पोषण में सुधार करने एवं अनुसूचित जनजाति परिवारों के बीच आत्मनिर्भरता को बढ़ावा देने में सहायक सिद्ध हो रहा है।

Related Posts

छत्तीसगढ़ में भीषण गर्मी को लेकर अलर्ट, स्वास्थ्य विभाग ने हीटवेव एडवाइजरी जारी की
छत्तीसगढ़

छत्तीसगढ़ में भीषण गर्मी को लेकर अलर्ट, स्वास्थ्य विभाग ने हीटवेव एडवाइजरी जारी की

May 21, 2026
छत्तीसगढ़ के इस जिले में विकास कार्य ठप होने पर 56 सरपंचों का सामूहिक इस्तीफा, चक्काजाम का किया ऐलान
छत्तीसगढ़

छत्तीसगढ़ के इस जिले में विकास कार्य ठप होने पर 56 सरपंचों का सामूहिक इस्तीफा, चक्काजाम का किया ऐलान

May 21, 2026
छत्तीसगढ़ में 5वीं-8वीं की वार्षिक परीक्षा का टाइम टेबल जारी: 16 और 17 मार्च से एग्जाम, फेल नहीं होगा कोई छात्र
छत्तीसगढ़

छत्तीसगढ़ में प्राइवेट स्कूलों के लिए सरकार ने गठित की समिति, अब मनमानी फीस पर निजी स्कूलों पर होगी सख्ती

May 21, 2026
छत्तीसगढ़ के रेल यात्रियों के लिए जरूरी खबर, दो दिन कैंसिल रहेंगी यह 8 ट्रेनें, सफर करने से पहले चेक कर लें स्थिति..
छत्तीसगढ़

यात्रीगण कृपया ध्यान दें !… छत्तीसगढ़ से गुजरने वाली 7 ट्रेनें रद्द, यहां देखें लिस्ट

May 21, 2026
छत्तीसगढ़ में सरकारी स्कूलों की फीस बढ़ी, यहां जाने नया फीस स्ट्रक्चर
छत्तीसगढ़

छत्तीसगढ़ में सरकारी स्कूलों की फीस बढ़ी, यहां जाने नया फीस स्ट्रक्चर

May 20, 2026
हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, छत्तीसगढ़ में अब घर से होगा काम, वर्क फ्रॉम होम सिस्टम हुआ लागू
छत्तीसगढ़

हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, छत्तीसगढ़ में अब घर से होगा काम, वर्क फ्रॉम होम सिस्टम हुआ लागू

May 20, 2026
Next Post
मुख्यमंत्री  विष्णुदेव साय ने केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री जे पी नड्डा का किया आत्मीय स्वागत

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री जे पी नड्डा का किया आत्मीय स्वागत

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Ad

Advertisement Carousel

×
Popup Image

POPULAR NEWS

पुलिसकर्मियों ने  सीखा आपात परिस्थितियों में सीपीआर देने की कला

पुलिसकर्मियों ने सीखा आपात परिस्थितियों में सीपीआर देने की कला

May 25, 2026
Vande Bharat:स्लीपर का बड़ा अपडेट: बिहार-UP-दिल्ली यात्रियों के लिए अहम खबर

Vande Bharat:स्लीपर का बड़ा अपडेट: बिहार-UP-दिल्ली यात्रियों के लिए अहम खबर

December 6, 2025
Ganga Expressway:/ 15 जनवरी से 120 km/h रफ्तार से गाड़ियां दौड़ेंगी

Ganga Expressway:/ 15 जनवरी से 120 km/h रफ्तार से गाड़ियां दौड़ेंगी

December 7, 2025
Vande Mataram: गीत से विवाद तक… अब संसद का मामला

Vande Mataram: गीत से विवाद तक… अब संसद का मामला

December 7, 2025
RCB को मिली Green Signal, मैच नहीं होंगे शिफ्ट

RCB को मिली Green Signal, मैच नहीं होंगे शिफ्ट

December 7, 2025

EDITOR'S PICK

दिल्ली शराब घोटाला:  दिल्ली हाई कोर्ट ने CBI की याचिका पर जारी किए नोटिस, केजरीवाल-सिसोदिया समेत 23 आरोपियों से मांगा जवाब

दिल्ली शराब घोटाला: दिल्ली हाई कोर्ट ने CBI की याचिका पर जारी किए नोटिस, केजरीवाल-सिसोदिया समेत 23 आरोपियों से मांगा जवाब

March 9, 2026
लघु वनोपज के संग्रहण, प्रसंस्करण एवं विपणन हेतु कार्ययोजना बनाकर ग्रामीणों के आजिविका को बढ़ाये-उपमुख्यमंत्री  विजय शर्मा

लघु वनोपज के संग्रहण, प्रसंस्करण एवं विपणन हेतु कार्ययोजना बनाकर ग्रामीणों के आजिविका को बढ़ाये-उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा

August 9, 2025
क्या 1 जनवरी से महंगा होगा घरेलू गैस सिलेंडर? सरकार करने जा रही है ये अहम बदलाव

घरेलू सिलेंडर स्थिर लेकिन होटल का खाना होगा महंगा! छत्तीसगढ़ में LPG की नई दरें लागू, पढ़ें पूरी खबर।

January 2, 2026
सामाजिक विकास का मूलमंत्र है शिक्षा, शिक्षा के बिना है जीवन अधूरा – मुख्यमंत्री साय

सामाजिक विकास का मूलमंत्र है शिक्षा, शिक्षा के बिना है जीवन अधूरा – मुख्यमंत्री साय

October 5, 2025

About Us

dinkabhaskar.com दैनिक हिन्दी न्यूज वेबसाईट है और छत्तीसगढ़ का सर्वाधिक लोकप्रिय व सबसे ज्यादा पढ़ा जाने वाला न्यूज वेबसाईट है। dinkabhaskar.com पूरे छत्तीसगढ़ प्रदेश व रायगढ़ जिले की शासकीय व अर्द्धशासकीय योजनाओं के साथ सभी खबरों को प्राथमिकता के साथ प्रसारित करने में अपना महत्वपूर्ण योगदान देता है।

Contact Us
If you have any query regarding Site, Advertisement, and any other issue, please feel free to contact at
Amish kumari
prashantdinkabhsakr24@gmail.com

(Cell)- +91-7581801024

Branch Office :- Ward No 03 Azad Chowk Kirodimal Nagar Raigarh, Chhattisgarh (496001 )

Follow us

Categories

  • अन्य
  • खेल
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • मनोरंजन
  • राजनीतिक
  • रायगढ़
  • राशिफल
  • शिक्षा
  • होम

Recent Posts

  • आकाशवाणी रायगढ़ के वॉकेथॉन रैली में उमड़ा जनसैलाब, 90 वर्ष पूरे होने पर दिखा उत्साह और एकता का अनोखा संगम रेडियो की विरासत और जनसंपर्क की भूमिका को किया गया रेखांकित
  • पुलिसकर्मियों ने सीखा आपात परिस्थितियों में सीपीआर देने की कला
  • छत्तीसगढ़ में OBC कांग्रेस के जिलाध्यक्षों में नई नियुक्ति, जानिए किसे मिली कहां की जिम्मेदारी …
  • इबोला वायरस को लेकर दिल्ली एयरपोर्ट पर हाई अलर्ट, एयरपोर्ट पर स्क्रीनिंग और निगरानी
  • Privacy Policy
  • About Us

© 2025 DIN KA BHASKAR

No Result
View All Result
  • Home
  • छत्तीसगढ़
  • रायगढ़
  • देश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • राजनीतिक
  • राशिफल
  • शिक्षा
  • अन्य

© 2025 DIN KA BHASKAR