• Privacy Policy
  • About Us
Thursday, October 22, 2026
Din ka Bhaskar
  • Home
  • छत्तीसगढ़
  • रायगढ़
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • शिक्षा
  • राजनीतिक
  • खेल
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • अन्य
  • Home
  • छत्तीसगढ़
  • रायगढ़
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • शिक्षा
  • राजनीतिक
  • खेल
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • अन्य
No Result
View All Result
Din Ka Bhaskar
No Result
View All Result
Home छत्तीसगढ़

साय सरकार की पहल से सशक्त हुई महिलाएं : हमेश्वरी राठौर बनीं “लखपति दीदी”

Amish Kumari by Amish Kumari
April 15, 2026
in छत्तीसगढ़
साय सरकार की पहल से सशक्त हुई महिलाएं : हमेश्वरी राठौर बनीं “लखपति दीदी”
Share on FacebookShare on WhatsappShare on Whatsapp Telegram

रायपुर, 15 अप्रैल 2026

हमेश्वरी राठौर

READ ALSO

Chhatisgarh Samachar : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय से राजस्थान विधानसभा अध्यक्ष श्र वासुदेव देवनानी ने की सौजन्य भेंट

Chhattisgarh latest news: छत्तीसगढ़ में सड़क हादसा, पेड़ से टकराई अनियंत्रित बस, 7 की मौत, 20 से ज्यादा यात्री घायल

छत्तीसगढ़ में विष्णुदेव साय के नेतृत्व में महिलाओं के सशक्तिकरण और आत्मनिर्भरता को बढ़ावा देने के लिए किए जा रहे प्रयास अब सार्थक परिणाम दे रहे हैं। इसका प्रेरक उदाहरण गौरेला विकासखंड के ग्राम पंचायत लालपुर की श्रीमती हमेश्वरी राठौर हैं, जो आज “लखपति दीदी” के रूप में अपनी पहचान बना चुकी हैं।
एक सामान्य ग्रामीण महिला से आत्मनिर्भर उद्यमी बनने तक का उनका सफर संघर्ष, साहस और सफलता की मिसाल है। हमेश्वरी राठौर “रिद्धी-सिद्धी स्वसहायता समूह” से जुड़ीं, जहां उन्हें छत्तीसगढ़ राज्य ग्रामीण आजीविका मिशन के तहत आर्थिक सहयोग और प्रशिक्षण मिला। समूह के माध्यम से उन्होंने 5 लाख 50 हजार रुपये का ऋण प्राप्त किया, जो उनके जीवन में परिवर्तन का आधार बना।
इस राशि का उपयोग उन्होंने कृषि और छोटे व्यवसाय को विकसित करने में किया। सब्जी उत्पादन को मुख्य आय का स्रोत बनाते हुए उन्होंने टमाटर, गोभी, अदरक, बरबट्टी और हल्दी जैसी फसलों की खेती शुरू की। साथ ही, उन्होंने सेंटरिंग प्लेट  का कार्य भी शुरू किया, जिससे उनकी आय के अतिरिक्त स्रोत बने।
शुरुआती दौर में  मौसम की अनिश्चितता, बाजार की चुनौतियां और लागत जैसी कठिनाइयां सामने आईं, लेकिन विष्णुदेव साय सरकार की योजनाओं से मिले मार्गदर्शन और स्वसहायता समूह के सहयोग ने उन्हें निरंतर आगे बढ़ने की प्रेरणा दी। अपने परिश्रम और दृढ़ निश्चय के बल पर उन्होंने हर बाधा को पार किया।
आज हमेश्वरी राठौर की वार्षिक आय लगभग डेढ़ से दो लाख रुपये तक पहुंच चुकी है, जिसने उन्हें “लखपति दीदी” बना दिया है। उनकी सफलता ने न केवल उनके परिवार की आर्थिक स्थिति को मजबूत किया है, बल्कि वे क्षेत्र की अन्य महिलाओं के लिए भी प्रेरणा बन गई हैं।
हमेश्वरी राठौर की यह उपलब्धि दर्शाती है कि विष्णुदेव साय सरकार की महिला-केंद्रित योजनाएं और स्वसहायता समूहों का सशक्त नेटवर्क ग्रामीण महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाकर उनके जीवन में सकारात्मक बदलाव ला रहा है।

Related Posts

छत्तीसगढ़

Chhatisgarh Samachar : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय से राजस्थान विधानसभा अध्यक्ष श्र वासुदेव देवनानी ने की सौजन्य भेंट

October 22, 2026
छत्तीसगढ़

Chhattisgarh latest news: छत्तीसगढ़ में सड़क हादसा, पेड़ से टकराई अनियंत्रित बस, 7 की मौत, 20 से ज्यादा यात्री घायल

October 22, 2026
छत्तीसगढ़

Chhattisgarh top news: दिवाली पर हवाई सफर होगा महंगा, रायपुर से दिल्ली-मुंबई की फ्लाइट का किराया 3 गुना बढ़ा

October 22, 2026
छत्तीसगढ़

CG News: छत्तीसगढ़ के नगर सैनिकों के लिए GOOD NEWS! मासिक वेतन बढ़कर 30870 रुपए हुआ

October 22, 2026
छत्तीसगढ़

Chhattisgarh news today: छत्तीसगढ़ में शिक्षकों के लिए होगी विशेष TET परीक्षा, साल में 2 बार होगी एग्जाम

October 22, 2026
छत्तीसगढ़

Chhattisgarh top news: छत्तीसगढ़ में सरेंडर नक्सली की संदिग्ध मौत, परिजनों ने जताई हत्या की आशंका, जांच जारी

October 21, 2026
Next Post
CBSE 10वीं रिजल्ट में 93.70% स्टूडेंट्स पास, यहां देखें टॉपरों की पूरी लिस्ट

CBSE 10वीं रिजल्ट में 93.70% स्टूडेंट्स पास, यहां देखें टॉपरों की पूरी लिस्ट

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Ad




Advertisement Carousel



×
Popup Image




POPULAR NEWS

पुलिसकर्मियों ने  सीखा आपात परिस्थितियों में सीपीआर देने की कला

पुलिसकर्मियों ने सीखा आपात परिस्थितियों में सीपीआर देने की कला

May 25, 2026
Vande Bharat:स्लीपर का बड़ा अपडेट: बिहार-UP-दिल्ली यात्रियों के लिए अहम खबर

Vande Bharat:स्लीपर का बड़ा अपडेट: बिहार-UP-दिल्ली यात्रियों के लिए अहम खबर

December 6, 2025
Vande Mataram: गीत से विवाद तक… अब संसद का मामला

Vande Mataram: गीत से विवाद तक… अब संसद का मामला

December 7, 2025
Ganga Expressway:/ 15 जनवरी से 120 km/h रफ्तार से गाड़ियां दौड़ेंगी

Ganga Expressway:/ 15 जनवरी से 120 km/h रफ्तार से गाड़ियां दौड़ेंगी

December 7, 2025
RCB को मिली Green Signal, मैच नहीं होंगे शिफ्ट

RCB को मिली Green Signal, मैच नहीं होंगे शिफ्ट

December 7, 2025

EDITOR'S PICK

धनतेरस के इस शुभ अवसर पर इन राशियों के लिए खास रहेगा दिन और मिलेगा लाभ, पढ़े दैनिक राशिफल!

धनतेरस के इस शुभ अवसर पर इन राशियों के लिए खास रहेगा दिन और मिलेगा लाभ, पढ़े दैनिक राशिफल!

October 18, 2025
RBI का इस बैंक पर लगाया प्रतिबंध, कहीं इसमें आपका खाता तो नहीं? जानिए ग्राहकों के जमा पैसों का क्या होगा

RBI का इस बैंक पर लगाया प्रतिबंध, कहीं इसमें आपका खाता तो नहीं? जानिए ग्राहकों के जमा पैसों का क्या होगा

November 9, 2025
वन मंत्री  कश्यप ने नारायणपुर विधानसभा क्षेत्र में 91 लाख रुपये के विकास कार्यों का किया भूमिपूजन एवं लोकार्पण

वन मंत्री कश्यप ने नारायणपुर विधानसभा क्षेत्र में 91 लाख रुपये के विकास कार्यों का किया भूमिपूजन एवं लोकार्पण

September 7, 2025
पश्चिम बंगाल की CM ममता बनर्जी अपनी ही सीट भवानीपुर से हारीं, सुवेंदु अधिकारी ने 15 हजार वोटों से दी मात

पश्चिम बंगाल की CM ममता बनर्जी अपनी ही सीट भवानीपुर से हारीं, सुवेंदु अधिकारी ने 15 हजार वोटों से दी मात

May 4, 2026

About Us

dinkabhaskar.com दैनिक हिन्दी न्यूज वेबसाईट है और छत्तीसगढ़ का सर्वाधिक लोकप्रिय व सबसे ज्यादा पढ़ा जाने वाला न्यूज वेबसाईट है। dinkabhaskar.com पूरे छत्तीसगढ़ प्रदेश व रायगढ़ जिले की शासकीय व अर्द्धशासकीय योजनाओं के साथ सभी खबरों को प्राथमिकता के साथ प्रसारित करने में अपना महत्वपूर्ण योगदान देता है।

Contact Us
If you have any query regarding Site, Advertisement, and any other issue, please feel free to contact at
Amish kumari
prashantdinkabhsakr24@gmail.com

Name:- Amisa Kumari

(Cell)- +91-7581801024

Branch Office :- Ward No 03 Azad Chowk Kirodimal Nagar Raigarh, Chhattisgarh (496001 )

Follow us

Categories

  • अन्य
  • अन्य खबर
  • ऑटोमोबाइल
  • खेल
  • गैजेट्स
  • छत्तीसगढ़
  • जॉब अलर्ट
  • टेक्नोलोजी
  • देश
  • धर्म
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • राजनीतिक
  • रायगढ़
  • राशिफल
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • होम

Recent Posts

  • IND vs NZ: भारत ने 4 विकेट से जीता पहला टी20 मैच, सीरीज में 1-0 से बनाई बढ़त
  • SIM Binding: एक जनवरी से लागू होगा सिम बाइंडिंग का नया नियम, अब बिना सिम के नहीं चलेंगे WhatsApp और Telegram
  • Chhatisgarh Samachar : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय से राजस्थान विधानसभा अध्यक्ष श्र वासुदेव देवनानी ने की सौजन्य भेंट
  • Raigarh News : पर्यावरण मंत्री के गृह जिले में संबलपूरी शासकीय आबंटित भूमि की जंगलों का विनाश : कांग्रेस
  • Privacy Policy
  • About Us

© 2025 DIN KA BHASKAR

No Result
View All Result
  • Home
  • छत्तीसगढ़
  • रायगढ़
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • शिक्षा
  • राजनीतिक
  • खेल
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • अन्य

© 2025 DIN KA BHASKAR