World news पाकिस्तान में पेशावर के अफरीदी आबाद इलाके में एक प्राइवेट स्कूल की छत गिरने से कम से कम 21 लोगों की मौत हो गई, जिनमें 20 छात्र और एक महिला शिक्षिका शामिल हैं। पाकिस्तानी मीडिया के मुताबिक, इस घटना में 20 छात्रों की मौत हुई है, जिनमें 18 लड़के और दो लड़कियां शामिल हैं। इनकी उम्र 7 से 12 साल के बीच थी। इसके अलावा, एक महिला शिक्षिका की भी मौत हो गई। इस हादसे में 21 लोग घायल हुए हैं, जिनमें से 5 की हालत गंभीर है।
Read more Loan Rates: इस सरकारी बैंक ने किया लोन के ब्याज दरों में बदलाव, आज से लागू होंगे नए रेट्स
यह पहला मामला नहीं है
रिपोर्ट के अनुसार पाकिस्तान में छत और इमारतों का गिरना एक आम बात है, जिसका मुख्य कारण खराब सुरक्षा मानक और निर्माण कार्य में घटिया क्वालिटी के सामान का इस्तेमाल होना है. इससे पहले जुलाई में, उमरकोट के पास एक सरकारी प्राइमरी स्कूल की बाहरी दीवार का एक हिस्सा गिर गया, जिसके मलबे के नीचे दबने से 3 से 13 साल की तीन लड़कियों की मौत हो गई. उसी महीने, लाहौर के बागबानपुरा इलाके में एक प्राइवेट स्कूल की बन रही बिल्डिंग की छत गिर गई, जिसमें एक बच्चे की मौत हो गई और कम से कम पांच अन्य लोग घायल हो गए.
डॉन की रिपोर्ट के अनुसार उससे पहले जून में, लाहौर के काहना इलाके में एक प्राइवेट ट्यूशन सेंटर की छत गिरने से 14 बच्चों की जान चली गई थी. यह घटना उस हादसे के दो महीने से भी कम समय बाद हुई, जब डेरा गाजी खान के एक प्राइवेट स्कूल में क्लासरूम की छत गिरने से चार बच्चों की मौत हो गई थी और 20 लोग घायल हो गए थे.
World newsडेरा गाजी खान की घटना की जांच से पता चला कि ट्यूशन सेंटर की इमारत के विस्तार का काम चल रहा था, तभी क्लासरूम की छत गिर गई.
















