BRICS xi jinping नई दिल्ली में आयोजित BRICS समिट 2026 में शिरकत करने के लिए चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग नई दिल्ली पहुंच गए हैं। जिनपिंग का प्लेन दिल्ली के पालम एयरपोर्ट पर लैंड किया है। जिनपिंग, ब्रिक्स समिट से इतर PM मोदी के साथ द्विपक्षीय वार्ता भी करेंगे, जिसमें कई अहम मुद्दों पर बातचीत हो सकती है।
7 साल बाद भारत आए शी जिनपिंग
बता दें कि 7 साल बाद शी जिनपिंग का ये पहला भारत दौरा है। भारत मंडपम में पीएम मोदी, जिनपिंग का स्वागत करेंगे। गलवान क्लैश के बाद ये पहला मौका है जब जिनपिंग भारत दौरे पर आए हैं। आज शाम उनकी पीएम मोदी के साथ द्विपक्षीय बैठक भी होने वाली है।
PM मोदी और जिनपिंग की मुलाकात पर टिकीं नजरें
BRICS xi jinpingगौरतलब है कि शी जिनपिंग के साथ पीएम मोदी की इस मुलाकात पर सबकी नजरें टिकी हैं। गलवान क्लैश के बाद ये उनका पहला भारत दौरा है। हालांकि, विदेश में दोनों नेताओं की तीन बार मुलाकात हो चुकी है। मगर खास बात ये है कि जिनपिंग अब दिल्ली आए हैं। इससे पहले जिनपिंग अक्टूबर, 2019 में भारत दौरे पर आए थे।
















