• Privacy Policy
  • About Us
Sunday, September 20, 2026
Din ka Bhaskar
  • Home
  • छत्तीसगढ़
  • रायगढ़
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • शिक्षा
  • राजनीतिक
  • खेल
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • अन्य
  • Home
  • छत्तीसगढ़
  • रायगढ़
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • शिक्षा
  • राजनीतिक
  • खेल
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • अन्य
No Result
View All Result
Din Ka Bhaskar
No Result
View All Result
Home देश

ट्रेन में बिना टिकट यात्रा पर देना पड़ेगा दोगुना जुर्माना, 1 जुलाई से रेलवे का नया नियम लागू

Amish Kumari by Amish Kumari
June 20, 2026
in देश
ट्रेन में बिना टिकट यात्रा पर देना पड़ेगा दोगुना जुर्माना, 1 जुलाई से रेलवे का नया नियम लागू
Share on FacebookShare on WhatsappShare on Whatsapp Telegram

रेलवे नियमों को नहीं मानने वालों के खिलाफ सरकार ने सख्ती बढ़ाने का फैसला किया है. इसके तहत अब रेलवे अपराधों और नियम उल्लंघनों के लिए जुर्माने की राशि बढ़ा दी गई है. नए आदेश के तहत अब सीधे मुकदमा नहीं होगा बल्कि पहले पेनल्टी लगाई जाएगी और अगर पेनल्टी नहीं भरी गई तब मामला अदालत में जाएगा. जानकारी के अनुसार, सरकार ने जन विश्वास (संशोधन प्रावधान) अधिनियम, 2026 के तहत रेलवे अधिनियम, 1989 की धारा 137 और 138 में बदलाव किए हैं. इसके तहत अब न्यूनतम जुर्माना 250 रुपये से बढ़ाकर 500 रुपये कर दिया गया है. अधिकारियों ने बताया कि अब यदि कोई यात्री बिना टिकट, बिना वैध पास या अधिकृत दूरी से आगे यात्रा करते हुए पकड़ा जाता है, तो उसे पहले की तुलना में दोगुना न्यूनतम पेनल्टी भरना होगा.

 

READ ALSO

Russia Ukraine war: रूस पर अब तक का सबसे बड़ा हमला: यूक्रेन ने एक साथ दागे 1600 ड्रोन

Mumbai BMW Accident: तेज रफ्तार BMW का खौफनाक कहर; 5 को रौंदा, 3 की मौके पर ही मौत

दोगुना हो गया जुर्माना

रेलवे अधिनियम, 1989 की धारा 137 के मुताबिक अगर कोई व्यक्ति जानबूझकर बिना उचित टिकट या पास के यात्रा करता है तो उसपर जुर्माना और सजा होगी. पहले की व्यवस्था में न्यूनतम जुर्माना ₹250 और अधिकतम 6 महीने तक की जेल या ₹1,000 तक जुर्माना या दोनों होती थी. इसके अलावा यात्रा किराए के अलावा अतिरिक्त शुल्क भी देना पड़ता था. नए आदेश के तहत अब न्यूनतम जुर्माना बढ़ाकर ₹500 कर दिया गया है. अधिकतम सजा में कोई बदलाव नहीं किया गया है जबकि अतिरिक्त शुल्क और किराया वसूली की व्यवस्था पहले की तरह जारी रहेगी.

 

धारा 138 में क्या बदलाव हुआ?

धारा 138 उन यात्रियों पर लागू होती है जो बिना वैध टिकट या पास के यात्रा करते हैं, या टिकट में निर्धारित दूरी से आगे यात्रा करते हैं. इसमें पहले न्यूनतम अतिरिक्त शुल्क/जुर्माना: ₹250 था लेकिन अब न्यूनतम अतिरिक्त शुल्क/जुर्माना: ₹500 कर दी गई है. हालांकि, यात्रा किए गए वास्तविक दूरी का किराया और अन्य अतिरिक्त शुल्क की व्यवस्था में कोई बदलाव नहीं किया गया है.

आपत्तिजनक सामान ले जाने पर 10,000 रुपये का जुर्माना

नए बदलाव के तहत अब रेलवे ने फैसला किया है कि खतरनाक वस्तुएं ले जाने पर कम से कम 10,000 रुपये जुर्माना लगाया जाएगा और गंभीर मामलों में जेल की सजा भी हो सकती है. इतना ही नहीं, किसी अन्य व्यक्ति के नाम का टिकट लेकर यात्रा करने पर टिकट जब्त होगा और यात्री को टिकट का किराया और कम से कम 500 रुपये अतिरिक्त शुल्क देना होगा.

 

 

 

 

 

स्टेशन और ट्रेनों में फेरी लगाना या भीख मांगना पड़ेगा महंगा

बिना लाइसेंस सामान बेचने, फेरी लगाने या रेलवे परिसर में भीख मांगने पर 2,000 रुपये तक की पेनल्टी लगेगी. वहीं, नियम का बार-बार उल्लंघन करने पर जेल और अधिक जुर्माने का प्रावधान रखा गया है.

 

नशे की हालत में हंगामा

नए नियम के तहत अब ट्रेन या स्टेशन पर नशे में यात्रियों को परेशान करने पर टिकट जब्त किया जा सकता है. इसके साथ 1,000 रुपये तक जुर्माना, जेल या सामुदायिक सेवा की सजा हो सकती है.

 

रेलवे परिसर में अतिक्रमण या अनधिकृत प्रवेश

यात्री क्षेत्र में बिना अनुमति प्रवेश करने या वहां से जाने से इनकार करने पर 500 रुपये पेनल्टी लगेगी. रेलवे की अन्य संपत्तियों में घुसपैठ करने पर 5,000 रुपये तक जुर्माना और जेल की सजा का प्रावधान है.

महिला आरक्षित कोच या सीट में प्रवेश

पुरुष यात्री द्वारा महिला आरक्षित डिब्बे, सीट या कक्ष में अनधिकृत रूप से प्रवेश करने पर 2,500 रुपये पेनल्टी लगेगी. पेनल्टी न भरने पर अदालत में मामला जाएगा और 5,000 रुपये तक जुर्माना लगाया जा सकता है.

 

रेलवे परिसर में वाहन नियमों का उल्लंघन

स्टेशन परिसर में गलत पार्किंग, वन-वे नियम तोड़ने या ट्रैफिक बाधित करने पर 500 रुपये पेनल्टी लगेगी.

 

1 जुलाई से लागू होंगे नियम

रेलवे बोर्ड ने नियमों में संशोधनों की सभी जोनल रेलवे को पत्र भेजकर दी है. हालांकि नए प्रावधानों को लागू करने की अधिसूचना अलग से जारी होगी. वहीं रेलवे ने टीटीई, वाणिज्यिक कर्मचारियों, आरपीएफ और अन्य फील्ड स्टाफ को निर्देश दिया है कि 1 जुलाई 2026 या उसके बाद दर्ज होने वाले मामलों में संशोधित जुर्माने की राशि लागू की जाए. रेल मंत्रालय के एक वरिष्ठ अधिकारी ने कहा कि इस संशोधन का उद्देश्य बिना टिकट यात्रा पर रोक लगाना, नियमों के पालन को बढ़ावा देना, रेलवे राजस्व की सुरक्षा करना और टिकट जांच व्यवस्था को अधिक प्रभावी बनाना है.

Related Posts

देश

Russia Ukraine war: रूस पर अब तक का सबसे बड़ा हमला: यूक्रेन ने एक साथ दागे 1600 ड्रोन

September 20, 2026
देश

Mumbai BMW Accident: तेज रफ्तार BMW का खौफनाक कहर; 5 को रौंदा, 3 की मौके पर ही मौत

September 20, 2026
देश

Naxal encounter: सुरक्षाबलों को मिली बड़ी सफलता; 30 लाख का इनामी नक्सली मुठभेड़ के दौरान ढेर

September 20, 2026
देश

Agar Malwa Car Accident: बड़ा हादसा, श्रद्धालुओं की कार नाले में गिरी, 8 की मौत, रेस्क्यू टीम तलाश में जुटी

September 19, 2026
देश

rojgar mela: युवाओं को मिली रोजगार की सौगात, पीएम मोदी ने 51 हजार युवाओं को बाटें नियुक्ति पत्र

September 19, 2026
देश

Nestlé India: बच्चों के फॉर्मूला फूड मामले में FSSAI का Nestlé India पर एक्शन, गलत दावों पर मांगा स्पष्टीकरण, जानिए पूरा मामला

September 19, 2026
Next Post
तमनार में 2 लाख रुपये की उठाईगिरी में रायगढ़ पुलिस को मिली बड़ी सफलता, पुलिस टीम ने शातिर आरोपी को जशपुर से किया गिरफ्तार

तमनार में 2 लाख रुपये की उठाईगिरी में रायगढ़ पुलिस को मिली बड़ी सफलता, पुलिस टीम ने शातिर आरोपी को जशपुर से किया गिरफ्तार

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Ad




Advertisement Carousel



×
Popup Image




POPULAR NEWS

पुलिसकर्मियों ने  सीखा आपात परिस्थितियों में सीपीआर देने की कला

पुलिसकर्मियों ने सीखा आपात परिस्थितियों में सीपीआर देने की कला

May 25, 2026
Vande Bharat:स्लीपर का बड़ा अपडेट: बिहार-UP-दिल्ली यात्रियों के लिए अहम खबर

Vande Bharat:स्लीपर का बड़ा अपडेट: बिहार-UP-दिल्ली यात्रियों के लिए अहम खबर

December 6, 2025
Ganga Expressway:/ 15 जनवरी से 120 km/h रफ्तार से गाड़ियां दौड़ेंगी

Ganga Expressway:/ 15 जनवरी से 120 km/h रफ्तार से गाड़ियां दौड़ेंगी

December 7, 2025
Vande Mataram: गीत से विवाद तक… अब संसद का मामला

Vande Mataram: गीत से विवाद तक… अब संसद का मामला

December 7, 2025
RCB को मिली Green Signal, मैच नहीं होंगे शिफ्ट

RCB को मिली Green Signal, मैच नहीं होंगे शिफ्ट

December 7, 2025

EDITOR'S PICK

मौसम का कहर, बिजली-पेड़ गिरने से 9 लोगों की दर्दनाक मौत

मौसम का कहर, बिजली-पेड़ गिरने से 9 लोगों की दर्दनाक मौत

May 9, 2026
IPO का मेगा वीक; आज खुलेंगे 2 नए पब्लिक इश्यू, 7 कंपनियां की होंगी लिस्टिंग

अगले हफ्ते खुलेंगे 4 नए धमाकेदार IPO, नोट कर लें तारीख और प्राइस बैंड

May 16, 2026
नई दिल्ली में AI Impact Summit 2026 की शुरुआत, पीएम मोदी ने किया उद्घाटन

नई दिल्ली में AI Impact Summit 2026 की शुरुआत, पीएम मोदी ने किया उद्घाटन

February 16, 2026
मुख्यमंत्री  साय से वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री  लखनलाल देवांगन ने की सौजन्य मुलाकात

मुख्यमंत्री साय से वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री लखनलाल देवांगन ने की सौजन्य मुलाकात

August 20, 2025

About Us

dinkabhaskar.com दैनिक हिन्दी न्यूज वेबसाईट है और छत्तीसगढ़ का सर्वाधिक लोकप्रिय व सबसे ज्यादा पढ़ा जाने वाला न्यूज वेबसाईट है। dinkabhaskar.com पूरे छत्तीसगढ़ प्रदेश व रायगढ़ जिले की शासकीय व अर्द्धशासकीय योजनाओं के साथ सभी खबरों को प्राथमिकता के साथ प्रसारित करने में अपना महत्वपूर्ण योगदान देता है।

Contact Us
If you have any query regarding Site, Advertisement, and any other issue, please feel free to contact at
Amish kumari
prashantdinkabhsakr24@gmail.com

(Cell)- +91-7581801024

Branch Office :- Ward No 03 Azad Chowk Kirodimal Nagar Raigarh, Chhattisgarh (496001 )

Follow us

Categories

  • अन्य
  • अन्य खबर
  • खेल
  • गैजेट्स
  • छत्तीसगढ़
  • टेक्नोलोजी
  • देश
  • धर्म
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • राजनीतिक
  • रायगढ़
  • राशिफल
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • होम

Recent Posts

  • Russia Ukraine war: रूस पर अब तक का सबसे बड़ा हमला: यूक्रेन ने एक साथ दागे 1600 ड्रोन
  • Chakradhar Samaroh 2026: चक्रधर समारोह में पद्मश्री सुरेंद्र शर्मा ने हास्य-व्यंग्य से खूब गुदगुदाया
  • Upcoming IPO Next Week: अगले हफ्ते खुलेंगे 19 आईपीओ , नोट कर लें तारीख और प्राइस बैंड
  • Chhatisgarh News : विशेष लेख : ‘सेवा संकल्प अभियान’ : डिजिटल क्रांति की ओर छत्तीसगढ़: ‘वसुंधरा’ परियोजना से सुशासन और पारदर्शी राजस्व सेवाओं का नया दौर
  • Privacy Policy
  • About Us

© 2025 DIN KA BHASKAR

No Result
View All Result
  • Home
  • छत्तीसगढ़
  • रायगढ़
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • शिक्षा
  • राजनीतिक
  • खेल
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • अन्य

© 2025 DIN KA BHASKAR