• Privacy Policy
  • About Us
Monday, June 22, 2026
Din ka Bhaskar
  • Home
  • छत्तीसगढ़
  • रायगढ़
  • देश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • राजनीतिक
  • राशिफल
  • शिक्षा
  • अन्य
  • Home
  • छत्तीसगढ़
  • रायगढ़
  • देश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • राजनीतिक
  • राशिफल
  • शिक्षा
  • अन्य
No Result
View All Result
Din Ka Bhaskar
No Result
View All Result
Home रायगढ़

अबूझमाड़ के बच्चों ने क्रैक की कृषि प्रवेश परीक्षा, ज्ञानगुड़ी कोचिंग सेंटर ने फिर रचा इतिहास

Amish Kumari by Amish Kumari
July 29, 2025
in रायगढ़
अबूझमाड़ के बच्चों ने क्रैक की कृषि प्रवेश परीक्षा, ज्ञानगुड़ी कोचिंग सेंटर ने फिर रचा इतिहास
Share on FacebookShare on WhatsappShare on Whatsapp Telegram

रायपुर, 29 जुलाई 2025

 

READ ALSO

चौकी खरसिया पुलिस की सख्त कार्रवाई, शराब के लिए पैसे मांगकर मारपीट करने वाले दो युवक गिरफ्तार

प्रदेश का सबसे मॉडल शहर बनेगा रायगढ़ : वित्त मंत्री ओ.पी.चौधरी

एक समय नक्सलवाद से प्रभावित रहे बस्तर ने अब शिक्षा के क्षेत्र में अपनी नई पहचान बना ली है। बस्तर जिला प्रशासन द्वारा संचालित ज्ञानगुड़ी निः शुल्क कोचिंग सेंटर ने एक बार फिर साबित किया है कि यदि सही अवसर और मार्गदर्शन मिले, तो सबसे पिछड़े क्षेत्र का बच्चा भी ऊँचाइयों तक पहुँच सकता है। इस वर्ष ज्ञानगुड़ी से कोचिंग लेकर अबूझमाड़ जैसे अत्यंत दुर्गम इलाके के छात्रों ने भी इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय और राज्य के विभिन्न कृषि महाविद्यालयों में प्रवेश प्राप्त कर इतिहास रच दिया है।

इन छात्रों की यह सफलता इसलिए भी महत्वपूर्ण है क्योंकि वे ऐसे क्षेत्रों से आते हैं जहाँ बुनियादी शिक्षा सुविधाओं का भी अभाव है। विवेकानंद आश्रम नारायणपुर के संतों और शिक्षकों की पहल पर नारायणपुर जिले के इन बच्चों को बस्तर लाकर ज्ञानगुड़ी में पीएटी की कोचिंग दिलाई गई, जिसके सकारात्मक परिणाम सामने आए।

 

ज्ञानगुड़ी: अवसर की पाठशाला

 

ज्ञानगुड़ी का उद्देश्य ग्रामीण, गरीब और जरूरतमंद छात्रों को राष्ट्रीय एवं राज्य स्तरीय प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए तैयार करना है। यहाँ सरकारी शिक्षक नीट, जेईई, पीएटी, वेटनरी, फार्मेसी, नर्सिंग जैसी परीक्षाओं के लिए पूरे वर्ष निः शुल्क तैयारी कराते हैं।

 

पीएटी में शानदार सफलता

 

इस वर्ष ज्ञानगुड़ी के 25 छात्रों ने पीएटी परीक्षा में सफलता हासिल की और शासकीय कृषि महाविद्यालयों में प्रवेश पाया। छात्र भुवनेश्वर ने राज्य स्तर पर 11वीं रैंक प्राप्त कर संस्था का नाम रोशन किया। इससे पहले पीवीपीटी में 5वीं और नर्सिंग में 4वीं रैंक जैसे कीर्तिमान भी ज्ञानगुड़ी के विद्यार्थियों के नाम रहे हैं।

 

नीट परीक्षा में भी कमाल

 

ज्ञानगुड़ी के 67 छात्रों ने नीट 2025 की परीक्षा पास की है, जो इस सेंटर की गुणवत्ता और मेहनत का प्रत्यक्ष प्रमाण है। आज यह केंद्र न केवल बस्तर बल्कि पूरे संभाग और राज्य भर के विद्यार्थियों के लिए आकर्षण का केंद्र बन चुका है। मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय द्वारा उद्घाटित इस कोचिंग सेंटर को नई ऊँचाइयों तक पहुँचाने में शिक्षा प्रेमी अधिकारियों और समर्पित शिक्षकों की बड़ी भूमिका रही है। श्रीनिवास राव, मनीष श्रीवास्तव, संजीव बिस्वास, देवेश पाणिग्राही और प्रभारी अलेक्जेंडर चेरियन के प्रयासों से अब तक 400 से अधिक विद्यार्थियों को मेडिकल, एग्रीकल्चर व तकनीकी संस्थानों में प्रवेश दिलाया जा चुका है। ज्ञानगुडी में कमिश्नर, कलेक्टर, जिला पंचायत सीईओ द्वारा समय-समय पर छात्रों को प्रेरणा दिया जाता हैं। कमिश्नर और जिला कलेक्टर ने इन उपलब्धियों पर सभी विद्यार्थियों को बधाई दी और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

Related Posts

चौकी खरसिया पुलिस की सख्त कार्रवाई, शराब के लिए पैसे मांगकर मारपीट करने वाले दो युवक गिरफ्तार
रायगढ़

चौकी खरसिया पुलिस की सख्त कार्रवाई, शराब के लिए पैसे मांगकर मारपीट करने वाले दो युवक गिरफ्तार

June 22, 2026
प्रदेश का सबसे मॉडल शहर बनेगा रायगढ़ : वित्त मंत्री ओ.पी.चौधरी
रायगढ़

प्रदेश का सबसे मॉडल शहर बनेगा रायगढ़ : वित्त मंत्री ओ.पी.चौधरी

June 22, 2026
नकली शराब मामले के फरार आरोपी विनय सिंह ठाकुर पर एसएसपी शशि मोहन सिंह ने घोषित किया ₹10,000 का इनाम
रायगढ़

नकली शराब मामले के फरार आरोपी विनय सिंह ठाकुर पर एसएसपी शशि मोहन सिंह ने घोषित किया ₹10,000 का इनाम

June 22, 2026
मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने गंभीर किडनी रोगी के उपचार हेतु 3.95 लाख रुपये की सहायता राशि स्वीकृत की
रायगढ़

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने गंभीर किडनी रोगी के उपचार हेतु 3.95 लाख रुपये की सहायता राशि स्वीकृत की

June 21, 2026
एक कॉल और चैट ने खोले जेल के कई गहरे राज! जेल के भीतर मोबाइल, पैसों का खेल और सुविधाओं के दावे
रायगढ़

एक कॉल और चैट ने खोले जेल के कई गहरे राज! जेल के भीतर मोबाइल, पैसों का खेल और सुविधाओं के दावे

June 21, 2026
ब्लांइड मर्डर का खुलासा : तमनार-पूंजीपथरा मार्ग पर मिली जली हुई महिला की लाश के अंधे कत्ल का खुलासा, प्रेमी गिरफ्तार
रायगढ़

ब्लांइड मर्डर का खुलासा : तमनार-पूंजीपथरा मार्ग पर मिली जली हुई महिला की लाश के अंधे कत्ल का खुलासा, प्रेमी गिरफ्तार

June 21, 2026
Next Post
मजदूरी से आत्मनिर्भरता तक: रतन चंदेल की प्रेरक यात्रा

मजदूरी से आत्मनिर्भरता तक: रतन चंदेल की प्रेरक यात्रा

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Ad




Advertisement Carousel



×
Popup Image




POPULAR NEWS

पुलिसकर्मियों ने  सीखा आपात परिस्थितियों में सीपीआर देने की कला

पुलिसकर्मियों ने सीखा आपात परिस्थितियों में सीपीआर देने की कला

May 25, 2026
Vande Bharat:स्लीपर का बड़ा अपडेट: बिहार-UP-दिल्ली यात्रियों के लिए अहम खबर

Vande Bharat:स्लीपर का बड़ा अपडेट: बिहार-UP-दिल्ली यात्रियों के लिए अहम खबर

December 6, 2025
Ganga Expressway:/ 15 जनवरी से 120 km/h रफ्तार से गाड़ियां दौड़ेंगी

Ganga Expressway:/ 15 जनवरी से 120 km/h रफ्तार से गाड़ियां दौड़ेंगी

December 7, 2025
RCB को मिली Green Signal, मैच नहीं होंगे शिफ्ट

RCB को मिली Green Signal, मैच नहीं होंगे शिफ्ट

December 7, 2025
Vande Mataram: गीत से विवाद तक… अब संसद का मामला

Vande Mataram: गीत से विवाद तक… अब संसद का मामला

December 7, 2025

EDITOR'S PICK

छत्तीसगढ़ में अगले चार दिनों तक होगी बारिश, रायगढ़ समेत 12 जिलों में अंधड़, बिजली और Heavy Rain का अलर्ट

छत्तीसगढ़ में अगले चार दिनों तक होगी बारिश, रायगढ़ समेत 12 जिलों में अंधड़, बिजली और Heavy Rain का अलर्ट

August 27, 2025
हवाई यात्रियों के लिए खुशखबरी, नए साल में मात्र 1850 रुपये में कर सकेंगे हवाई सफर! यहां जानें डिटेल

हवाई यात्रियों के लिए खुशखबरी, नए साल में मात्र 1850 रुपये में कर सकेंगे हवाई सफर! यहां जानें डिटेल

December 30, 2025
उल्लास और खुशी के माहौल में आजादी के उत्सव को मनाने के लिए महापौर एवं कलेक्टर ने स्वतंत्रता दौड़ को हरी झंडी दिखाकर किया रवाना

उल्लास और खुशी के माहौल में आजादी के उत्सव को मनाने के लिए महापौर एवं कलेक्टर ने स्वतंत्रता दौड़ को हरी झंडी दिखाकर किया रवाना

August 14, 2025
वनडे सीरीज के लिए टीम इंडिया का ऐलान, केएल राहुल बने कप्तान…

वनडे सीरीज के लिए टीम इंडिया का ऐलान, केएल राहुल बने कप्तान…

November 24, 2025

About Us

dinkabhaskar.com दैनिक हिन्दी न्यूज वेबसाईट है और छत्तीसगढ़ का सर्वाधिक लोकप्रिय व सबसे ज्यादा पढ़ा जाने वाला न्यूज वेबसाईट है। dinkabhaskar.com पूरे छत्तीसगढ़ प्रदेश व रायगढ़ जिले की शासकीय व अर्द्धशासकीय योजनाओं के साथ सभी खबरों को प्राथमिकता के साथ प्रसारित करने में अपना महत्वपूर्ण योगदान देता है।

Contact Us
If you have any query regarding Site, Advertisement, and any other issue, please feel free to contact at
Amish kumari
prashantdinkabhsakr24@gmail.com

(Cell)- +91-7581801024

Branch Office :- Ward No 03 Azad Chowk Kirodimal Nagar Raigarh, Chhattisgarh (496001 )

Follow us

Categories

  • अन्य
  • खेल
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • मनोरंजन
  • राजनीतिक
  • रायगढ़
  • राशिफल
  • शिक्षा
  • होम

Recent Posts

  • रेल यात्रियों के लिए बड़ी खबर, छत्तीसगढ़ में 16 से 20 जुलाई तक कई ट्रेनों का बदला रूट, देखें पूरी list
  • मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के निर्देश लगातार कार्रवाई से अवैध खनन गतिविधियों पर लग रहा है प्रभावी अंकुश
  • मुख्यमंत्री के निर्देश पर अवैध रेत खनन और भंडारण के विरुद्ध लगातार हो रही सख्त कार्रवाई
  • सोमनाथ मंदिर हमारे राष्ट्रीय स्वाभिमान, सांस्कृतिक गौरव और आस्था का प्रमुख केन्द्र – मुख्यमंत्री साय
  • Privacy Policy
  • About Us

© 2025 DIN KA BHASKAR

No Result
View All Result
  • Home
  • छत्तीसगढ़
  • रायगढ़
  • देश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • राजनीतिक
  • राशिफल
  • शिक्षा
  • अन्य

© 2025 DIN KA BHASKAR