• Privacy Policy
  • About Us
Sunday, September 27, 2026
Din ka Bhaskar
  • Home
  • छत्तीसगढ़
  • रायगढ़
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • शिक्षा
  • राजनीतिक
  • खेल
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • अन्य
  • Home
  • छत्तीसगढ़
  • रायगढ़
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • शिक्षा
  • राजनीतिक
  • खेल
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • अन्य
No Result
View All Result
Din Ka Bhaskar
No Result
View All Result
Home देश

टीम इंडिया को घरेलू मैदान पर एक और बड़ा झटका, न्यूजीलैंड ने इतिहास रचते हुए भारत में पहली बार वनडे सीरीज जीती

Amish Kumari by Amish Kumari
January 18, 2026
in देश
टीम इंडिया को घरेलू मैदान पर एक और बड़ा झटका, न्यूजीलैंड ने इतिहास रचते हुए भारत में पहली बार वनडे सीरीज जीती
Share on FacebookShare on WhatsappShare on Whatsapp Telegram

न्यूजीलैंड क्रिकेट टीम ने भारत की सरजमीं पर ऐतिहासिक जीत दर्ज की है। इंदौर के होल्कर स्टेडियम में खेले गए तीसरे वनडे मुकाबले में न्यूजीलैंड ने भारत को हराकर तीन मैचों की ODI सीरीज 2-1 से अपने नाम कर ली। पहले बल्लेबाजी करते हुए कीवी टीम ने 50 ओवर में 8 विकेट पर 337 रन बनाए। जवाब में टीम इंडिया विराट कोहली के शानदार शतक के बावजूद 296 रन ही बना सकी। इस तरह न्यूजीलैंड ने 41 रन से मैच जीतकर एक नया इतिहास रच दिया।

भारत में पहली बार न्यूजीलैंड ने जीती वनडे सीरीज

READ ALSO

Premanand Maharaj: प्रसिद्ध संत प्रेमानंद महाराज के शिष्य की संदिग्ध हालात में मौत, जांच में जुटी पुलिस

Ashutosh Ranka Detain: गोवाहाटी में आशुतोष रांका समेत कई CJP वर्कर्स हिरासत में, असम पुलिस ने उठाया

यह पहली बार है जब न्यूजीलैंड ने भारत में कोई द्विपक्षीय वनडे सीरीज जीती है। इससे पहले भारत दौरे पर आई न्यूजीलैंड टीम को लगातार 7 बार सीरीज में हार का सामना करना पड़ा था। कीवी टीम ने पहली बार 1988-89 में भारत का दौरा किया था, लेकिन तब से लेकर अब तक वह कभी भी वनडे सीरीज नहीं जीत पाई थी। आठवें दौरे पर आखिरकार न्यूजीलैंड को यह बड़ी सफलता मिली है।

दिलचस्प बात यह है कि न्यूजीलैंड ने 14 महीनों के भीतर दूसरी बार भारत को उसी के घर में सीरीज में हराया है। नवंबर 2024 में न्यूजीलैंड ने भारत को टेस्ट सीरीज में 3-0 से हराकर इतिहास बनाया था। अब वनडे सीरीज जीतकर भी कीवी टीम ने अपनी मजबूत दावेदारी साबित कर दी है। इंदौर में भारत की यह सात मैचों के बाद पहली वनडे हार है। वहीं, अक्टूबर 2022 के बाद पहली बार ऐसा हुआ है जब भारत ने घरेलू मैदान पर टॉस जीतने के बावजूद कोई वनडे मैच गंवाया है।

विराट कोहली का शतक भी नहीं दिला सका जीत

338 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए भारतीय टीम 50 ओवर भी नहीं खेल सकी और 46वें ओवर में ऑलआउट हो गई। विराट कोहली ने बेहतरीन बल्लेबाजी करते हुए शतक जमाया, लेकिन उन्हें दूसरे छोर से ज्यादा सहयोग नहीं मिला। हर्षित राणा ने कुछ देर तक साथ निभाया और अर्धशतक लगाया, लेकिन 44वें ओवर में वह भी आउट हो गए। इसके बाद भारतीय पारी जल्दी सिमट गई।

विराट कोहली ने 108 गेंदों पर 10 चौके और 3 छक्कों की मदद से 124 रन बनाए। न्यूजीलैंड की ओर से जैकरी फॉउल्क्स और क्रिस्चियन क्लार्क ने 3-3 विकेट झटके, जबकि जेडेन लेनोक्स को 2 और काइल जैमीसन को 1 विकेट मिला।

Related Posts

देश

Premanand Maharaj: प्रसिद्ध संत प्रेमानंद महाराज के शिष्य की संदिग्ध हालात में मौत, जांच में जुटी पुलिस

September 27, 2026
देश

Ashutosh Ranka Detain: गोवाहाटी में आशुतोष रांका समेत कई CJP वर्कर्स हिरासत में, असम पुलिस ने उठाया

September 27, 2026
देश

Nepal avalanche: नेपाल में बड़ा हादसा, बेस कैंप पर आया एवलांच, 10 लोग लापता

September 27, 2026
देश

Helicopter Crash: बड़ा हादसा, हेलीकॉप्टर क्रैश होने पर चार लोगों की मौत

September 27, 2026
देश

Accident news: भीषण सड़क हादशा; ट्रक और बोलेरो की टक्कर से पांच लोगों की मौत

September 26, 2026
देश

Char Dham Yatra suspended: खराब मौसम के कारण चारधाम यात्रा दो दिन के लिए स्थगित

September 26, 2026
Next Post
जम्मू के कठुआ में बड़ी कार्रवाई, सुरक्षाबलों ने जैश आतंकी को चारों ओर से घेरा, पढ़े पूरी खबर

बीजापुर में सुरक्षाबलों की बड़ी कामयाबी, मुठभेड़ में 6 नक्सली ढेर, भारी मात्रा में हथियार जब्त

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Ad




Advertisement Carousel



×
Popup Image




POPULAR NEWS

पुलिसकर्मियों ने  सीखा आपात परिस्थितियों में सीपीआर देने की कला

पुलिसकर्मियों ने सीखा आपात परिस्थितियों में सीपीआर देने की कला

May 25, 2026
Ganga Expressway:/ 15 जनवरी से 120 km/h रफ्तार से गाड़ियां दौड़ेंगी

Ganga Expressway:/ 15 जनवरी से 120 km/h रफ्तार से गाड़ियां दौड़ेंगी

December 7, 2025
Vande Bharat:स्लीपर का बड़ा अपडेट: बिहार-UP-दिल्ली यात्रियों के लिए अहम खबर

Vande Bharat:स्लीपर का बड़ा अपडेट: बिहार-UP-दिल्ली यात्रियों के लिए अहम खबर

December 6, 2025
Vande Mataram: गीत से विवाद तक… अब संसद का मामला

Vande Mataram: गीत से विवाद तक… अब संसद का मामला

December 7, 2025
RCB को मिली Green Signal, मैच नहीं होंगे शिफ्ट

RCB को मिली Green Signal, मैच नहीं होंगे शिफ्ट

December 7, 2025

EDITOR'S PICK

अमिताभ बच्चन के ‘कौन बनेगा करोड़पति 18’ सीजन का ऐलान… इस बार बदलेंगे खेल के नियम; जानें कब होगा शुरू

अमिताभ बच्चन के ‘कौन बनेगा करोड़पति 18’ सीजन का ऐलान… इस बार बदलेंगे खेल के नियम; जानें कब होगा शुरू

July 18, 2026
थाना घरघोड़ा में विद्यार्थियों ने सीखा कानून, सुरक्षा और पुलिसिंग का पाठ, पुलिस की कार्यप्रणाली और नए कानून से हुए रूबरू

थाना घरघोड़ा में विद्यार्थियों ने सीखा कानून, सुरक्षा और पुलिसिंग का पाठ, पुलिस की कार्यप्रणाली और नए कानून से हुए रूबरू

July 8, 2026
रामलला दर्शन योजना के तहत दुर्ग से 149 श्रद्धालुओं का जत्था अयोध्या के लिए रवाना

रामलला दर्शन योजना के तहत दुर्ग से 149 श्रद्धालुओं का जत्था अयोध्या के लिए रवाना

August 6, 2025
मुख्यमंत्री से ट्रिपल आई टी नया रायपुर के निदेशक प्रोफेसर ओमप्रकाश व्यास ने की सौजन्य मुलाकात

मुख्यमंत्री से ट्रिपल आई टी नया रायपुर के निदेशक प्रोफेसर ओमप्रकाश व्यास ने की सौजन्य मुलाकात

September 5, 2025

About Us

dinkabhaskar.com दैनिक हिन्दी न्यूज वेबसाईट है और छत्तीसगढ़ का सर्वाधिक लोकप्रिय व सबसे ज्यादा पढ़ा जाने वाला न्यूज वेबसाईट है। dinkabhaskar.com पूरे छत्तीसगढ़ प्रदेश व रायगढ़ जिले की शासकीय व अर्द्धशासकीय योजनाओं के साथ सभी खबरों को प्राथमिकता के साथ प्रसारित करने में अपना महत्वपूर्ण योगदान देता है।

Contact Us
If you have any query regarding Site, Advertisement, and any other issue, please feel free to contact at
Amish kumari
prashantdinkabhsakr24@gmail.com

(Cell)- +91-7581801024

Branch Office :- Ward No 03 Azad Chowk Kirodimal Nagar Raigarh, Chhattisgarh (496001 )

Follow us

Categories

  • अन्य
  • अन्य खबर
  • खेल
  • गैजेट्स
  • छत्तीसगढ़
  • टेक्नोलोजी
  • देश
  • धर्म
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • राजनीतिक
  • रायगढ़
  • राशिफल
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • होम

Recent Posts

  • Chhattisgarh news today: पत्नी पर शक के चलते पति ने उठाया खौफनाक कदम, दो बच्चों की भी ले ली जान
  • chhattisgarh top news: रेस्टोरेंट-लॉज में 22 वर्षीय युवती की संदिग्ध मौत, दो दिन पहले कराया था कमरा बुक
  • Chhattisgarh news: छत्तीसगढ़ में गांजा तस्करी का बड़ा भंडाफोड़, 4.69 करोड़ के माल के साथ 6 तस्कर गिरफ्तार
  • Raigarh News : ‘वोट चोरी’ के सवाल को जुमला बताने से सच नहीं बदल जाएगा : आशीष शर्मा
  • Privacy Policy
  • About Us

© 2025 DIN KA BHASKAR

No Result
View All Result
  • Home
  • छत्तीसगढ़
  • रायगढ़
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • शिक्षा
  • राजनीतिक
  • खेल
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • अन्य

© 2025 DIN KA BHASKAR