• Privacy Policy
  • About Us
Saturday, September 26, 2026
Din ka Bhaskar
  • Home
  • छत्तीसगढ़
  • रायगढ़
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • शिक्षा
  • राजनीतिक
  • खेल
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • अन्य
  • Home
  • छत्तीसगढ़
  • रायगढ़
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • शिक्षा
  • राजनीतिक
  • खेल
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • अन्य
No Result
View All Result
Din Ka Bhaskar
No Result
View All Result
Home देश

आज मनाई जाएगी हरियालिका तीज, जानें पूजन का शुभ मुहूर्त और पूजा विध…

Amish Kumari by Amish Kumari
August 26, 2025
in देश
आज मनाई जाएगी हरियालिका तीज, जानें पूजन का शुभ मुहूर्त और पूजा विध…
Share on FacebookShare on WhatsappShare on Whatsapp Telegram

आज पूरे देश में हरतालिका तीज व्रत मनाया जाएगा। भाद्रपद शुक्ल तृतीया को सुहागन महिलाएं हरतालिका तीज का निर्जला व्रत रखती हैं और शुभ मुहूर्त में शिव-पार्वती की पूजा करती हैं। इस पूजा में हरतालिका तीज की व्रत कथा सुनते या पढ़ते हैं।

 

READ ALSO

manipur Violence: मणिपुर में फिर से भड़की हिंसा, केंद्र सरकार ने 6 महीने के लिए ‘अशांत क्षेत्र’ घोषित किया गया

CJP October Protest: CJP का CEC ज्ञानेश कुमार को अल्टीमेटम, इस्तीफा नहीं दिया तो 2 अक्टूबर से देशभर में प्रदर्शन

इसका महत्व मुख्य रूप से विवाहिक सुख, अखंड सौभाग्य और दांपत्य जीवन की मधुरता से जुड़ा है। मान्यता है कि माता पार्वती ने कठोर तप करके इस दिन भगवान शिव को पति रूप में प्राप्त किया था। तभी से सुहागिन स्त्रियां अपने पति की दीर्घायु और वैवाहिक सुख की कामना से यह व्रत करती हैं। ज्योतिष दृष्टि से इस बार यह तीज अत्यंत शुभ मानी जा रही है क्योंकि कई ग्रहों के संयोग से विशेष योग बन रहे हैं, जिससे आज के दिन का महत्व और भी बढ़ गया है।

 

 

 

हरतालिका तीज का महत्व

 

हरतालिका तीज व्रत पति की लंबी आयु, वैवाहिक सुख और कन्याओं को योग्य पति की प्राप्ति का व्रत है। साथ ही कुंवारी कन्याएं शिव जैसा पति प्राप्त करने के लिए हरतालिका तीज का व्रत करती हैं। इस दिन गौरी शंकर की पूजा अर्चना की जाती है और यह व्रत हस्त नक्षत्र में किया जाता है। हरतालिका तीज का व्रत निर्जला व्रत होता है अर्थात महिलाएं 24 घंटे से ज्यादा समय तक बिना पानी और भोजन के रहती हैं। इस व्रत की कठोरता ही इसे सभी व्रतों से अलग बनाती है।

हरतालिका तीज पूजा मुहूर्त

 

ब्रह्म मुहूर्त: 04:28 ए एम से 05:13 ए एम

अभिजित मुहूर्त: 11:58 ए एम से 12:49 पी एम

विजय मुहूर्त: 02:32 पी एम से 03:24 पी एम

गोधूलि मुहूर्त: 06:50 पी एम से 07:12 पी एम

लाभ चौघड़िया: सुबह में 10:46 ए एम से 12:23 पी एम तक

अमृत चौघड़िया: दोपहर में 12:23 पी एम से 1:59 पी एम तक

हरतालिका तीज प्रदोष काल पूजा का मुहूर्त दोपहर में 3 बजकर 36 मिनट से 5 बजकर 12 मिनट तक

 

हरतालिका तीज पूजा विधि

तीज के दिन महिलाएं सुबह जल्दी उठकर स्नान करती हैं और व्रत का संकल्प लेती हैं। फिर घर के पवित्र स्थान पर मिट्टी, चांदी या पीतल की शिव-पार्वती प्रतिमा की स्थापना की जाती है। इसके बाद भगवान गणेश के साथ पंचोपचार या षोडशोपचार विधि से पूजा की जाती है। पूजन में बेलपत्र, धूप, दीप, फूल, मिष्ठान्न, फल, और ऋतुफल अर्पित किए जाते हैं। पूजा के बाद हरतालिका व्रत कथा का श्रवण अनिवार्य माना गया है। इस दिन चंद्र दर्शन वर्जित होता है, अगर अनजाने में चंद्रमा का दर्शन हो जाए तो स्वमंतक मणि की कथा सुनना आवश्यक बताया गया है। रात भर महिलाएं जागरण करती हैं, भजन-कीर्तन होता है।

 

हरतालिका तीज व्रत कथा के बारे में

हरतालिका शब्द दो शब्दों से मिलकर बना है, हरत और आलिका। हरत का मतलब है अपहरण और आलिका का अर्थ है सहेलियां यानि सहेलियों के द्वारा अपहरण। दरअसल सती के बाद जब माता पार्वती हिमालयराज के घर पुत्री के रुप में जन्मीं तो उनके बड़े होने पर पिता भगवान विष्णु से उनका विवाह कराना चाहते थे, लेकिन माता पार्वती ने शिव जी को पति स्वरूप में पाने का निर्णय लिया था। जब सहेलियों को इस बात की जानकारी हुई तो वे पार्वती जी को अपने साथ लेकर जंगल में चली गईं और एक गुफा में छिपा दिया।

 

हरतालिका तीज व्रत कथा, Hartalika Teej Vrat Katha

हरतालिका तीज की पौराणिक कथा कुछ इस प्रकार से है- एक बार भगवान शिव माता पार्वती को उनके पूर्वजन्म की कथा सुना रहे थे। उसमें ही उन्होंने उनके वर्तमान जन्म यानि देवी पार्वती के शिव को पति स्वरूप में पाने की भी कथा सुनाई। भगवान शिव ने माता पार्वती को बताया कि सती ने जब आत्मदाह कर लिया तो उनका जन्म हिमालयराज के घर पुत्री के रूप में हुआ। एक दिन नारद जी आपके पिता से मिले और उन्होंने कहा कि भगवान विष्णु आपकी पुत्री यानि पार्वती से विवाह करना चाहते हैं।

 

 

नारद मुनि के इस बात को सुनकर हिमालयराज काफी प्रसन्न हो गए। उन्होंने अपनी बेटी का विवाह विष्णु जी से करने का प्रस्ताव स्वीकार कर लिया। उधर जब इस बात की सूचना पार्वती जी को हुई तो वे दुखी हो गईं। उन्होंने अपनी एक सहेली को बताया कि वे शिव जी को सच्चे मन से पति के रूप में पाना चाहती हैं। अब ऐसा धर्मसंकट पैदा हो गया है कि प्राण त्यागना ही एक मात्र विकल्प बचा है।

 

ये बातें सुनकर सहेलियां पार्वती जी को महल से बाहर ले गईं। वे एक घनघोर वन में गईं, जहां पर एक गुफा था। उसमें उन्होंने पार्वती जी को छिपा दिया, ताकि उनके पिता उन तक न पहुंच पाएं और भगवान विष्णु से उनका विवाह न हो। उस गुफा में देवी पार्वती ने रेत से एक शिवलिंग बनाया और तपस्या प्रारंभ कर दी। दूसरी ओर उनके पिता अपनी बेटी की तलाश करने लगे।

 

दिन से सप्ताह, सप्ताह से महीने, महीने से साल व्यतीत होने लगे। देवी पार्वती ने हजारों साल तक कठोर तप, जप, व्रत किया। आंधी, तूफान और बारिश में भी पार्वती जी ने अपना तप नहीं छोड़ा। एक समय ऐसा आया जब उन्होंने अन्न, जल सब त्याग दिया। बेलपत्र के सूखे पत्तों को खाया, शिव जी ने उनकी कठोर परीक्षा ली, इन सबके बाद भी वो अपने पथ से नहीं हटीं।

 

 

इतनी कठोर तपस्या से भगवान शिव प्रसन्न हुए और देवी पार्वती के समक्ष प्रकट हुए। उन्होंने पार्वती जी को वरदान मांगने को कहा, इस पर देवी पार्वती ने कहा कि हे महादेव! यदि आप प्रसन्न हैं तो वह आपको पति स्वरूप में प्राप्त करना चाहती हैं। इस पर भगवान भोलेनाथ ने उनको मनोकामना पूर्ति के लिए आशीर्वाद दिया।

इसके बाद हिमालयराज भी उस गुफा में देवी पार्वती के पास आ गए, पुत्री को इस अवस्था में देखकर पिता दुखी हो गए। लेकिन पार्वती जी ने सारी घटना बताई तो उन्होंने कहा कि आपका विवाह शिव जी से होगा। उसके बाद वे पुत्री को लेकर महल गए, फिर उन्होंने पार्वती जी का विवाह शिव जी से विधि विधान से कराया।

 

 

 

 

 

 

 

Related Posts

देश

manipur Violence: मणिपुर में फिर से भड़की हिंसा, केंद्र सरकार ने 6 महीने के लिए ‘अशांत क्षेत्र’ घोषित किया गया

September 25, 2026
देश

CJP October Protest: CJP का CEC ज्ञानेश कुमार को अल्टीमेटम, इस्तीफा नहीं दिया तो 2 अक्टूबर से देशभर में प्रदर्शन

September 25, 2026
अन्य खबर

Nepal Plane Incident: बड़ा विमान हादसा टला; लैंडिंग के समय अचानक निकला प्लेन का टायर, बाल-बाल बचे यात्री

September 25, 2026
देश

Big breaking: बड़ा हादसा; एक्सप्रेस-वे पर स्लीपर बस में लगी भीषण आग, 9 लोगों की दर्दनाक मौत

September 24, 2026
देश

Cyclone Arnab: बंगाल की खाड़ी में गहरा दबाव, इन राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट, सरकार और प्रशासन ने तैयारियां तेज की

September 23, 2026
देश

Cyclone Arnab News: 60 KMPH की रफ्तार से आ रही चक्रवाती तूफान ‘अर्नब’, IMD ने जारी किया तबाही का अलर्ट

September 22, 2026
Next Post
छत्तीसगढ़ में इन 22 जिलों में कहर बरपाएगा मानसून, IMD ने जारी किया Alert…!

छत्तीसगढ़ में इन 22 जिलों में कहर बरपाएगा मानसून, IMD ने जारी किया Alert…!

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Ad




Advertisement Carousel



×
Popup Image




POPULAR NEWS

पुलिसकर्मियों ने  सीखा आपात परिस्थितियों में सीपीआर देने की कला

पुलिसकर्मियों ने सीखा आपात परिस्थितियों में सीपीआर देने की कला

May 25, 2026
Ganga Expressway:/ 15 जनवरी से 120 km/h रफ्तार से गाड़ियां दौड़ेंगी

Ganga Expressway:/ 15 जनवरी से 120 km/h रफ्तार से गाड़ियां दौड़ेंगी

December 7, 2025
Vande Bharat:स्लीपर का बड़ा अपडेट: बिहार-UP-दिल्ली यात्रियों के लिए अहम खबर

Vande Bharat:स्लीपर का बड़ा अपडेट: बिहार-UP-दिल्ली यात्रियों के लिए अहम खबर

December 6, 2025
Vande Mataram: गीत से विवाद तक… अब संसद का मामला

Vande Mataram: गीत से विवाद तक… अब संसद का मामला

December 7, 2025
RCB को मिली Green Signal, मैच नहीं होंगे शिफ्ट

RCB को मिली Green Signal, मैच नहीं होंगे शिफ्ट

December 7, 2025

EDITOR'S PICK

छत्तीसगढ़ पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 15 किलो गांजा के साथ दो तस्कर गिरफ्तार

छत्तीसगढ़ पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 15 किलो गांजा के साथ दो तस्कर गिरफ्तार

June 14, 2026
विधायक  अजय चंद्राकर ने ध्वजारोहण किया

विधायक अजय चंद्राकर ने ध्वजारोहण किया

August 15, 2025
सिगरेट पीना पड़ेगा महंगा, सरकार ने बढ़ाई एक्साइज ड्यूटी; अब कीमतों में होगी इतनी बढ़ोतरी..

मेष और वृषभ राशि वालों को मिल सकता है फायदा, कुंभ और मीन वालों को बरतनी होगी सावधानी; पढ़े आज का दैनिक राशिफल।

January 26, 2026
श्रवणदोष से पीड़ित चाका बाई को मिला श्रवण यंत्र

श्रवणदोष से पीड़ित चाका बाई को मिला श्रवण यंत्र

August 19, 2025

About Us

dinkabhaskar.com दैनिक हिन्दी न्यूज वेबसाईट है और छत्तीसगढ़ का सर्वाधिक लोकप्रिय व सबसे ज्यादा पढ़ा जाने वाला न्यूज वेबसाईट है। dinkabhaskar.com पूरे छत्तीसगढ़ प्रदेश व रायगढ़ जिले की शासकीय व अर्द्धशासकीय योजनाओं के साथ सभी खबरों को प्राथमिकता के साथ प्रसारित करने में अपना महत्वपूर्ण योगदान देता है।

Contact Us
If you have any query regarding Site, Advertisement, and any other issue, please feel free to contact at
Amish kumari
prashantdinkabhsakr24@gmail.com

(Cell)- +91-7581801024

Branch Office :- Ward No 03 Azad Chowk Kirodimal Nagar Raigarh, Chhattisgarh (496001 )

Follow us

Categories

  • अन्य
  • अन्य खबर
  • खेल
  • गैजेट्स
  • छत्तीसगढ़
  • टेक्नोलोजी
  • देश
  • धर्म
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • राजनीतिक
  • रायगढ़
  • राशिफल
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • होम

Recent Posts

  • सुबह से लेकर देर रात तक की हर बड़ी और खास खबर पढ़े सिर्फ RGH NEWS पर
  • Chhattisgarh latest news: खराब मौसम और बारिश को देखते हुए CM साय का बड़ा ऐलान, कल बंद रहेंगे सभी स्कूल
  • HDFC Bank Downtime Alert: कल अस्थायी रूप से बंद रहेगी HDFC बैंक की UPI सर्विस, डाउन टाइम अलर्ट जारी
  • manipur Violence: मणिपुर में फिर से भड़की हिंसा, केंद्र सरकार ने 6 महीने के लिए ‘अशांत क्षेत्र’ घोषित किया गया
  • Privacy Policy
  • About Us

© 2025 DIN KA BHASKAR

No Result
View All Result
  • Home
  • छत्तीसगढ़
  • रायगढ़
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • शिक्षा
  • राजनीतिक
  • खेल
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • अन्य

© 2025 DIN KA BHASKAR