• Privacy Policy
  • About Us
Saturday, March 28, 2026
Din ka Bhaskar
  • Home
  • छत्तीसगढ़
  • रायगढ़
  • देश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • राजनीतिक
  • राशिफल
  • शिक्षा
  • अन्य
  • Home
  • छत्तीसगढ़
  • रायगढ़
  • देश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • राजनीतिक
  • राशिफल
  • शिक्षा
  • अन्य
No Result
View All Result
Din Ka Bhaskar
No Result
View All Result
Home रायगढ़

आम नागरिकों की समस्याओं के निराकरण में लापरवाही बर्दाश्त नहीं- कलेक्टर

Amish Kumari by Amish Kumari
September 8, 2025
in रायगढ़
आम नागरिकों की समस्याओं के निराकरण में लापरवाही बर्दाश्त नहीं- कलेक्टर
Share on FacebookShare on WhatsappShare on Whatsapp Telegram

रायगढ़, 8 सितम्बर 2025/ जिला कलेक्टोरेट सभाकक्ष में समय-सीमा की बैठक आयोजित की गई। कलेक्टर श्री मयंक चतुर्वेदी ने जनदर्शन व विभिन्न विभागों के लंबित प्रकरणों और शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं का जिले में जमीनी स्तर पर क्रियान्वयन की गहन समीक्षा की। उन्होंने अधिकारियों को लंबित प्रकरणों का समयबद्ध और संतोषजनक निराकरण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। कलेक्टर ने समीक्षा के दौरान जनदर्शन के प्रकरणों के गुणवत्ताहीन निराकरण पर नाराजगी जाहिर की। उन्होंने कहा कि दूर-दराज से लोग अपनी समस्याओं के समाधान की उम्मीद लेकर आते हैं, ऐसे में उनके आवेदनों का निराकरण विभाग प्रमुख स्वयं सुनिश्चित करें। जिन आवेदनों के निराकरण में एक से अधिक कार्यालयों की भूमिका है, उन आवेदनों का निराकरण आपसी समन्वय स्थापित कर किया जाए। आवेदक को संतोषजनक परिणाम मिले, यह सुनिश्चित करें।

READ ALSO

महिला पुलिसकर्मी के साथ बदसलूकी, लूटपाट मामले में दो और आरोपी गिरफ्तार*

मकान किराया विवाद में प्राणघातक हमला; किराया मांगने पर भड़का आरोपी, प्लांटकर्मी पर डंडे से किया जानलेवा हमला, आरोपी गिरफ्तार

*राजस्व एवं अतिक्रमण प्रकरणों पर सख्त चेतावनी*

राजस्व से जुड़े प्रकरणों की समीक्षा करते हुए कलेक्टर ने तहसीलदारों को निर्देश दिए कि जहां अतिक्रमण हटाने के आदेश जारी हो चुके हैं, वहां तत्काल विधिवत कार्रवाई सुनिश्चित की जाए। उन्होंने सभी एसडीएम को अपने अधीनस्थ अमलों को सक्रिय करने और राजस्व प्रकरणों का शीघ्र एवं पारदर्शी निराकरण सुनिश्चित करने कहा। उन्होंने कहा कि जहां भी रिकॉर्ड उपलब्ध नहीं है, वहां जांच कर जिम्मेदारों पर सख्त कार्रवाई की जाए। कोई भी व्यक्ति अपनी समस्या के समाधान के लिए भटके नहीं। प्रत्येक आवेदन का गुणवत्तापूर्ण और समयबद्ध निराकरण सुनिश्चित हो।

 

*पीएम आवास और विकास कार्यों की समीक्षा*

बैठक में पीएम आवास योजना के अधूरे निर्माण और लंबित किस्तों पर कलेक्टर ने मुख्य कार्यपालन अधिकारी पुसौर को जमकर फटकार लगाई। कलेक्टर ने स्पष्ट कहा कि यदि लापरवाही पाई जाती है तो कड़ी कार्रवाई की जाएगी। वित्तीय वर्ष 2024-25 के बजट में स्वीकृत विकास कार्यों की शीघ्र प्रशासकीय स्वीकृति भेजने के निर्देश देते हुए उन्होंने कहा कि विकास कार्य गुणवत्ता के साथ समय-सीमा में पूरे होने चाहिए।

*कलेक्टर ने आगामी धान खरीदी की तैयारियों की भी समीक्षा की*

कलेक्टर ने आगामी धान खरीदी की तैयारियों की भी समीक्षा की। उन्होंने कहा कि यदि किसी समिति में फड़, रास्ता, लोडिंग-अनलोडिंग और भंडारण से जुड़ी समस्या हो, तो पहले से ही उसका समाधान सुनिश्चित किया जाए। उन्होंने सभी समितियों में आर्द्रता मापी यंत्र और इलेक्ट्रॉनिक काटा की अनिवार्य व्यवस्था करने के निर्देश दिए। साथ ही फार्मर रजिस्ट्री और नवीन उपार्जन केंद्रों की तैयारी शीघ्र सुनिश्चित करने कहा। बैठक में सहायक कलेक्टर श्री अक्षय डोसी, अपर कलेक्टर श्री रवि राही, डॉ. प्रियंका वर्मा, श्री अपूर्व प्रियेश टोप्पो सहित सभी एसडीएम और जिला स्तरीय अधिकारी उपस्थित रहे।

 

Related Posts

महिला पुलिसकर्मी के साथ बदसलूकी, लूटपाट मामले में दो और आरोपी गिरफ्तार*
रायगढ़

महिला पुलिसकर्मी के साथ बदसलूकी, लूटपाट मामले में दो और आरोपी गिरफ्तार*

March 27, 2026
मकान किराया विवाद में प्राणघातक हमला; किराया मांगने पर भड़का आरोपी, प्लांटकर्मी पर डंडे से किया जानलेवा हमला, आरोपी गिरफ्तार
रायगढ़

मकान किराया विवाद में प्राणघातक हमला; किराया मांगने पर भड़का आरोपी, प्लांटकर्मी पर डंडे से किया जानलेवा हमला, आरोपी गिरफ्तार

March 26, 2026
कोतरारोड़ पुलिस की बड़ी कार्रवाई, ग्राम बायंग में अवैध शराब की सूचना पर रेड, 100 से अधिक डिब्बों में मिला महुआ लाहन मौके पर पुलिस ने किया नष्ट
रायगढ़

कोतरारोड़ पुलिस की बड़ी कार्रवाई, ग्राम बायंग में अवैध शराब की सूचना पर रेड, 100 से अधिक डिब्बों में मिला महुआ लाहन मौके पर पुलिस ने किया नष्ट

March 26, 2026
आमाघाट अवैध अफीम खेती मामले में रायगढ़ पुलिस की बड़ी कार्रवाई — एक और फरार आरोपी सिप्रियन भेंगरा गिरफ्तार
रायगढ़

आमाघाट अवैध अफीम खेती मामले में रायगढ़ पुलिस की बड़ी कार्रवाई — एक और फरार आरोपी सिप्रियन भेंगरा गिरफ्तार

March 25, 2026
1 अप्रैल से 31 जुलाई तक रायगढ़ जिला जलाभाव क्षेत्र घोषित, नलकूप खनन पर लगा प्रतिबंध
रायगढ़

1 अप्रैल से 31 जुलाई तक रायगढ़ जिला जलाभाव क्षेत्र घोषित, नलकूप खनन पर लगा प्रतिबंध

March 25, 2026
मारपीट में घायल युवक की मौत — तमनार पुलिस ने त्वरित कार्रवाई कर आरोपी को किया गिरफ्तार
रायगढ़

मारपीट में घायल युवक की मौत — तमनार पुलिस ने त्वरित कार्रवाई कर आरोपी को किया गिरफ्तार

March 25, 2026
Next Post
जिंदल फाउण्डेशन, जेपीएल तमनार द्वारा ’राष्ट्रीय पोषण सप्ताह’ का आयोजन

जिंदल फाउण्डेशन, जेपीएल तमनार द्वारा ’राष्ट्रीय पोषण सप्ताह’ का आयोजन

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Ad




Advertisement Carousel



×
Popup Image




POPULAR NEWS

Vande Bharat:स्लीपर का बड़ा अपडेट: बिहार-UP-दिल्ली यात्रियों के लिए अहम खबर

Vande Bharat:स्लीपर का बड़ा अपडेट: बिहार-UP-दिल्ली यात्रियों के लिए अहम खबर

December 6, 2025
RCB को मिली Green Signal, मैच नहीं होंगे शिफ्ट

RCB को मिली Green Signal, मैच नहीं होंगे शिफ्ट

December 7, 2025
Ganga Expressway:/ 15 जनवरी से 120 km/h रफ्तार से गाड़ियां दौड़ेंगी

Ganga Expressway:/ 15 जनवरी से 120 km/h रफ्तार से गाड़ियां दौड़ेंगी

December 7, 2025
Vande Mataram: गीत से विवाद तक… अब संसद का मामला

Vande Mataram: गीत से विवाद तक… अब संसद का मामला

December 7, 2025
मणिपुर में बड़े पैमाने पर राहत—20,591 नए घर तैयार, 56 हजार आवासों की मंजूरी के साथ केंद्र ने बढ़ाया सहयोग

मणिपुर में बड़े पैमाने पर राहत—20,591 नए घर तैयार, 56 हजार आवासों की मंजूरी के साथ केंद्र ने बढ़ाया सहयोग

December 11, 2025

EDITOR'S PICK

सीएसवीटीयू में जल्द शुरू होगी भर्ती प्रक्रिया, CM साय के निर्देश… यूटीडी के इतने पदों पर होगी नियुक्ति

सीएसवीटीयू में जल्द शुरू होगी भर्ती प्रक्रिया, CM साय के निर्देश… यूटीडी के इतने पदों पर होगी नियुक्ति

February 6, 2026
नए साल में WhatsApp लाया शानदार फीचर, Animated Stickers, Status और Video से अपनों को करें Wish

WhatsApp यूजर्स के लिए खुशखबरी, स्टेटस होगा ज्यादा प्राइवेट और पर्सनलाइज्ड, जल्द आएगा नया फीचर

February 7, 2026
25 वर्षों की विकास यात्रा में छत्तीसगढ़ ने हर क्षेत्र में रचे नए कीर्तिमान : मुख्यमंत्री  साय

25 वर्षों की विकास यात्रा में छत्तीसगढ़ ने हर क्षेत्र में रचे नए कीर्तिमान : मुख्यमंत्री साय

August 16, 2025
रोज खाएंगे एक सेब तो नहीं लगाने पड़ेंगे डॉक्टर के चक्कर, इन बीमारियों से होगा बचाव..

रोज खाएंगे एक सेब तो नहीं लगाने पड़ेंगे डॉक्टर के चक्कर, इन बीमारियों से होगा बचाव..

September 8, 2025

About Us

dinkabhaskar.com दैनिक हिन्दी न्यूज वेबसाईट है और छत्तीसगढ़ का सर्वाधिक लोकप्रिय व सबसे ज्यादा पढ़ा जाने वाला न्यूज वेबसाईट है। dinkabhaskar.com पूरे छत्तीसगढ़ प्रदेश व रायगढ़ जिले की शासकीय व अर्द्धशासकीय योजनाओं के साथ सभी खबरों को प्राथमिकता के साथ प्रसारित करने में अपना महत्वपूर्ण योगदान देता है।

Contact Us
If you have any query regarding Site, Advertisement, and any other issue, please feel free to contact at
Amish kumari
prashantdinkabhsakr24@gmail.com

(Cell)- +91-7581801024

Branch Office :- Ward No 03 Azad Chowk Kirodimal Nagar Raigarh, Chhattisgarh (496001 )

Follow us

Categories

  • अन्य
  • खेल
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • मनोरंजन
  • राजनीतिक
  • रायगढ़
  • राशिफल
  • शिक्षा
  • होम

Recent Posts

  • IPL 2026 में CSK को बड़ा झटका, शुरुआती मैचों से बाहर रहेंगे एमएस धोनी
  • IPL देखने के लिए BSNL का सस्ता OTT प्लान, 3 महीने तक फ्री में मिलेंगे JioHotstar, SonyLIV और Zee5
  • अगले हफ्ते शेयर बाजार में सिर्फ 3 दिन ही ट्रेडिंग, 4 दिन रहेगा बंद
  • इंडिगो विमान की इमरजेंसी लैंडिंग, IGI एयरपोर्ट पर बची 160 यात्रियों की जान
  • Privacy Policy
  • About Us

© 2025 DIN KA BHASKAR

No Result
View All Result
  • Home
  • छत्तीसगढ़
  • रायगढ़
  • देश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • राजनीतिक
  • राशिफल
  • शिक्षा
  • अन्य

© 2025 DIN KA BHASKAR