• Privacy Policy
  • About Us
Thursday, November 12, 2026
Din ka Bhaskar
  • Home
  • छत्तीसगढ़
  • रायगढ़
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • शिक्षा
  • राजनीतिक
  • खेल
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • अन्य
  • Home
  • छत्तीसगढ़
  • रायगढ़
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • शिक्षा
  • राजनीतिक
  • खेल
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • अन्य
No Result
View All Result
Din Ka Bhaskar
No Result
View All Result
Home रायगढ़

कोतरारोड़ पुलिस की बड़ी कार्रवाई, ग्राम बायंग में अवैध शराब की सूचना पर रेड, 100 से अधिक डिब्बों में मिला महुआ लाहन मौके पर पुलिस ने किया नष्ट

Amish Kumari by Amish Kumari
March 26, 2026
in रायगढ़
कोतरारोड़ पुलिस की बड़ी कार्रवाई, ग्राम बायंग में अवैध शराब की सूचना पर रेड, 100 से अधिक डिब्बों में मिला महुआ लाहन मौके पर पुलिस ने किया नष्ट
Share on FacebookShare on WhatsappShare on Whatsapp Telegram

रायगढ़, 26 मार्च 2026। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्री शशि मोहन सिंह के दिशा निर्देशन में जिले में चलाए जा रहे “ऑपरेशन आघात” के तहत कोतरारोड़ पुलिस द्वारा ग्राम बायंग में अवैध शराब निर्माण के खिलाफ बड़ी रेड कार्रवाई की गई। पुलिस टीम ने गांव के बाहर भारी मात्रा में महुआ लाहन (पास) बरामद कर मौके पर ही नष्ट किया तथा अलग कार्रवाई में एक आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार आज दिनांक 26.03.2026 को कोतरारोड़ पुलिस को ग्राम बायंग में अवैध रूप से कच्ची महुआ शराब बनाने की सूचना प्राप्त हुई थी। सूचना पर प्रशिक्षु डीएसपी श्री अजय नागवंशी एवं थाना प्रभारी कोतरारोड़ निरीक्षक कमला पुसाम ठाकुर के नेतृत्व में पुलिस टीम द्वारा गांव में रेड कार्रवाई की गई।

READ ALSO

Raigarh News : युवकों को सड़क पर बाइक से खतरनाक स्टंटबाजी और अशोभनीय हरकत करना पड़ा भारी

Raigarh News : ऑपरेशन आघात के कोतरारोड़ के ग्राम कांटाहरदी और जोरापाली में पुलिस की बड़ी रेड कार्रवाई, 180 लीटर महुआ शराब के साथ दो आरोपी गिरफ्तार

पुलिस टीम ने ग्राम कोटवारों के साथ गांव का पैदल भ्रमण किया, जहां गांव के बाहर खेत में लगभग 105-110 प्लास्टिक डिब्बों में महुआ लाहन रखा मिला, जिसे कच्ची शराब बनाने के लिए तैयार किया गया था। पुलिस द्वारा आसपास जांच एवं ग्रामीणों से पूछताछ की गई, परंतु शराब बनाने वाले व्यक्ति का पता नहीं चल सका। इसके बाद पुलिस टीम द्वारा मौके पर ही समस्त महुआ लाहन का नष्टीकरण किया गया तथा ग्रामीणों को अवैध शराब निर्माण पर सख्त कार्रवाई की चेतावनी दी गई।

इसी दौरान पुलिस को सूचना मिली कि ग्राम बायंग निवासी दादूलाल बंजारे अपने घर में अवैध कच्ची महुआ शराब बिक्री हेतु रखे हुए है। पुलिस टीम जब उसके घर पहुंची, तब आरोपी पुलिस को देखकर प्लास्टिक बोरी लेकर भागने लगा, जिसे पुलिस कर्मियों द्वारा घेराबंदी कर पकड़ा गया। पूछताछ में उसने अपना नाम दादूलाल बंजारे पिता स्व. घुराऊ राम बंजारे उम्र 64 वर्ष निवासी ग्राम बायंग थाना कोतरारोड़ जिला रायगढ़ बताया।

आरोपी के कब्जे से 02 नग 5-5 लीटर क्षमता वाली प्लास्टिक जरीकेन एवं 01 नग 02 लीटर क्षमता वाली प्लास्टिक बोतल में भरा कुल 12 लीटर महुआ शराब (कीमती लगभग ₹1200) जब्त किया गया। आरोपी के विरुद्ध थाना कोतरारोड़ में धारा 34(2), 59(क) आबकारी अधिनियम के तहत कार्रवाई कर उसे गिरफ्तार कर न्यायालय में प्रस्तुत किया गया, जहां से उसे न्यायिक रिमांड पर भेजा गया है।

उक्त कार्रवाई वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्री शशि मोहन सिंह, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री अनिल सोनी एवं डीएसपी श्री सुशांतो बनर्जी के मार्गदर्शन में की गई, जिसमें प्रशिक्षु डीएसपी श्री अजय नागवंशी, थाना प्रभारी निरीक्षक कमला पुसाम ठाकुर, आरक्षक चुडामणी गुप्ता, राजेश खांडे, अजय साय, शुभम तिवारी, जयचंद भगत तथा ग्राम कोटवारों की सराहनीय भूमिका रही।

एसएसपी शशि मोहन सिंह का सख्त संदेश —

“ऑपरेशन आघात के तहत अवैध शराब निर्माण एवं बिक्री में संलिप्त व्यक्तियों के विरुद्ध निरंतर सख्त कार्रवाई जारी रहेगी, किसी भी आरोपी को बख्शा नहीं जाएगा।”

Related Posts

रायगढ़

Raigarh News : युवकों को सड़क पर बाइक से खतरनाक स्टंटबाजी और अशोभनीय हरकत करना पड़ा भारी

November 11, 2026
रायगढ़

Raigarh News : ऑपरेशन आघात के कोतरारोड़ के ग्राम कांटाहरदी और जोरापाली में पुलिस की बड़ी रेड कार्रवाई, 180 लीटर महुआ शराब के साथ दो आरोपी गिरफ्तार

November 11, 2026
रायगढ़

Raigarh News : चोरी की दो पल्सर बाइक के साथ बाइक चोर गिरोह के दो युवक गिरफ्तार

November 11, 2026
रायगढ़

Raigarh News : मुख्यमंत्री की ‘विष्णु पाती’ पाकर खुश हुईं रायगढ़ की दुर्गा यादव, परिवार और बच्चों को मिला विशेष आशीर्वाद

November 10, 2026
रायगढ़

Raigarh News : जनजातीय गौरव दिवस का राज्य स्तरीय आयोजन 15 नवम्बर को धरमजयगढ़ में

November 10, 2026
रायगढ़

Raigarh News : खरसिया बस स्टैंड मारपीट मामले में फरार आरोपी फहीम अख्तर गिरफ्तार, हत्या के प्रयास के अपराध में भेजा गया जेल

November 10, 2026
Next Post
मकान किराया विवाद में प्राणघातक हमला; किराया मांगने पर भड़का आरोपी, प्लांटकर्मी पर डंडे से किया जानलेवा हमला, आरोपी गिरफ्तार

मकान किराया विवाद में प्राणघातक हमला; किराया मांगने पर भड़का आरोपी, प्लांटकर्मी पर डंडे से किया जानलेवा हमला, आरोपी गिरफ्तार

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Ad




Advertisement Carousel



×
Popup Image




POPULAR NEWS

पुलिसकर्मियों ने  सीखा आपात परिस्थितियों में सीपीआर देने की कला

पुलिसकर्मियों ने सीखा आपात परिस्थितियों में सीपीआर देने की कला

May 25, 2026
Ganga Expressway:/ 15 जनवरी से 120 km/h रफ्तार से गाड़ियां दौड़ेंगी

Ganga Expressway:/ 15 जनवरी से 120 km/h रफ्तार से गाड़ियां दौड़ेंगी

December 7, 2025
Vande Mataram: गीत से विवाद तक… अब संसद का मामला

Vande Mataram: गीत से विवाद तक… अब संसद का मामला

December 7, 2025
Vande Bharat:स्लीपर का बड़ा अपडेट: बिहार-UP-दिल्ली यात्रियों के लिए अहम खबर

Vande Bharat:स्लीपर का बड़ा अपडेट: बिहार-UP-दिल्ली यात्रियों के लिए अहम खबर

December 6, 2025
RCB को मिली Green Signal, मैच नहीं होंगे शिफ्ट

RCB को मिली Green Signal, मैच नहीं होंगे शिफ्ट

December 7, 2025

EDITOR'S PICK

प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना

प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना

July 27, 2025

Raigarh News : साइबर जागृति अभियान में रायगढ़ पुलिस की अभिनव पहल को देश-विदेश से मिला प्रतिसाद, लघु फिल्म प्रतियोगिता में 162 प्रविष्टियाँ प्राप्त

October 1, 2026
आज इन शहरों में बढ़ गए पेट्रोल-डीजल के भाव, जानें आपके शहर में तेल की क्‍या है कीमत?

केंद्र सरकार का बड़ा फैसला, पेट्रोल पंप पर नहीं मिलेगा 200 लीटर से ज्यादा डीजल, थोक बिक्री पर लगी रोक

June 12, 2026

Chakradhar Samaroh 2026: चक्रधर समारोह : कथक के पारंपरिक रंगों में सजी जयात्रा दवे की प्रस्तुति

September 16, 2026

About Us

dinkabhaskar.com दैनिक हिन्दी न्यूज वेबसाईट है और छत्तीसगढ़ का सर्वाधिक लोकप्रिय व सबसे ज्यादा पढ़ा जाने वाला न्यूज वेबसाईट है। dinkabhaskar.com पूरे छत्तीसगढ़ प्रदेश व रायगढ़ जिले की शासकीय व अर्द्धशासकीय योजनाओं के साथ सभी खबरों को प्राथमिकता के साथ प्रसारित करने में अपना महत्वपूर्ण योगदान देता है।

Contact Us
If you have any query regarding Site, Advertisement, and any other issue, please feel free to contact at
Amish kumari
prashantdinkabhsakr24@gmail.com

Name:- Amisa Kumari

(Cell)- +91-7581801024

Branch Office :- Ward No 03 Azad Chowk Kirodimal Nagar Raigarh, Chhattisgarh (496001 )

Follow us

Categories

  • अन्य
  • अन्य खबर
  • ऑटोमोबाइल
  • खेल
  • गैजेट्स
  • छत्तीसगढ़
  • जॉब अलर्ट
  • टेक्नोलोजी
  • देश
  • धर्म
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • राजनीतिक
  • रायगढ़
  • राशिफल
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • होम

Recent Posts

  • सुबह से लेकर देर रात तक की हर बड़ी और खास खबर पढ़े सिर्फ RGH NEWS पर
  • UPI Payment MDR Charge: UPI यूजर्स के लिए जरूरी अपडेट, क्‍या 10 नवंबर से बदल गया है पेमेंट से जुड़े ये नियम?
  • HDFC Bank: इस प्राइवेट के ग्राहकों को झटका, बढ़ गई लेंडिंग रेट, क्या बढ़ जाएगी लोन की EMI?
  • Gunmaaster G9 Trailer: इमरान हाशमी का धांसू एक्शन फिल्म ‘गनमास्टर G9’ ट्रेलर रिलीज, विलेन बनकर छाए अपारशक्ति
  • Privacy Policy
  • About Us

© 2025 DIN KA BHASKAR

No Result
View All Result
  • Home
  • छत्तीसगढ़
  • रायगढ़
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • शिक्षा
  • राजनीतिक
  • खेल
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • अन्य

© 2025 DIN KA BHASKAR