• Privacy Policy
  • About Us
Saturday, October 3, 2026
Din ka Bhaskar
  • Home
  • छत्तीसगढ़
  • रायगढ़
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • शिक्षा
  • राजनीतिक
  • खेल
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • अन्य
  • Home
  • छत्तीसगढ़
  • रायगढ़
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • शिक्षा
  • राजनीतिक
  • खेल
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • अन्य
No Result
View All Result
Din Ka Bhaskar
No Result
View All Result
Home रायगढ़

आमाघाट अवैध अफीम खेती मामले में रायगढ़ पुलिस की बड़ी कार्रवाई — एक और फरार आरोपी सिप्रियन भेंगरा गिरफ्तार

Amish Kumari by Amish Kumari
March 25, 2026
in रायगढ़
आमाघाट अवैध अफीम खेती मामले में रायगढ़ पुलिस की बड़ी कार्रवाई — एक और फरार आरोपी सिप्रियन भेंगरा गिरफ्तार
Share on FacebookShare on WhatsappShare on Whatsapp Telegram

रायगढ़ , 25 मार्च 2026। जिले के तमनार थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम आमाघाट में अवैध अफीम खेती के मामले में रायगढ़ पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्री शशि मोहन सिंह के दिशा निर्देशन में तमनार पुलिस ने एक और फरार आरोपी सिप्रियन भेंगरा (25 वर्ष), पिता सिरिल भेंगरा, निवासी ग्राम जापुद पहाड़टोली थाना तोरपा जिला खूंटी (झारखंड) को उसके गृहग्राम में दबिश देकर गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी को न्यायालय में प्रस्तुत कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया है।

घटना के संबंध में प्राप्त जानकारी के अनुसार ग्राम आमाघाट के खर्राघाट भैर नाला किनारे स्थित भूमि पर अवैध रूप से अफीम की खेती किए जाने की सूचना पर पुलिस ने तत्काल मौके पर पहुंचकर कार्रवाई की। मौके पर एएनटीएफ टीम को कुल 60,326 अफीम के पौधे मिले, जिनका कुल वजन 2877 किलोग्राम पाया गया। पूछताछ में मुख्य आरोपी मार्शल संगा ने अपने सहयोगियों एमानुएल भेंगरा एवं सिप्रियन भेंगरा के साथ मिलकर अवैध खेती करना स्वीकार किया। आरोपी के मेमोरण्डम के आधार पर उसके ठिकाने से 3.02 किलोग्राम अफीम, जिसकी कीमत लगभग 15 लाख 10 हजार रुपये भी बरामद की गई।

READ ALSO

Raigarh News : साइबर जागृति अभियान के तहत रायगढ़ पुलिस की रचनात्मक पहल, लघु फिल्म प्रतियोगिता का भव्य समापन एवं सम्मान समारोह सम्पन्न

Raigarh News : रायगढ़ में बनेगा एआई एक्सीलेंस सेंटर, युवाओं को मिलेगा नई तकनीक का प्रशिक्षण: वित्त मंत्री ओ.पी.चौधरी

इस मामले में थाना तमनार में अपराध क्रमांक 59/2026 धारा 8(बी), 18 एनडीपीएस एक्ट के तहत प्रकरण दर्ज कर मुख्य आरोपी मार्शल संगा को पूर्व में ही गिरफ्तार कर जेल भेजा जा चुका था। फरार आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में तमनार एवं साइबर थाना की संयुक्त टीमों को ओडिशा एवं झारखंड रवाना किया गया था। पुलिस टीम लगातार आरोपियों का पीछा करते हुए उनके गृहग्राम तक पहुंची, जहां आरोपियों को पुलिस की भनक लगने पर वे पहाड़ी क्षेत्र में छिप गए थे।

दिनांक 22 मार्च को स्थानीय पुलिस के सहयोग से रायगढ़ पुलिस द्वारा सघन सर्च ऑपरेशन चलाया गया, जिसमें जंगल क्षेत्र में भाग रहे आरोपी एमानुएल भेंगरा को पकड़ लिया गया। आरोपी को रायगढ़ लाकर पूछताछ की गई, जिसमें उसने अपराध में अपनी संलिप्तता स्वीकार की। उसके कब्जे से मोबाइल फोन जप्त कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया। वहीं दूसरे फरार आरोपी सिप्रियन भेंगरा की तलाश लगातार जारी रखते हुए तमनार पुलिस द्वारा उसके घर पर दबिश देकर उसे गिरफ्तार किया गया, जिसके कब्जे से एक नाराजो कंपनी का मोबाइल फोन जप्त किया गया है।

गिरफ्तार आरोपी – सिप्रियन भेंगरा पिता सिरिल भेंगरा 25 साल निवासी ग्राम जापुद पहाडटोली थाना तोरपा जिला खूंटी (झारखंड)
पूरे प्रकरण में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्री शशि मोहन सिंह के निर्देशन, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अनिल सोनी एवं एसडीओपी धरमजयगढ़ श्री सिद्दांत तिवारी के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी तमनार निरीक्षक प्रशांत राव, सहायक उप निरीक्षक शशिदेव भोई, आरक्षक अतुल सिदार एवं अमन टंडन की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

एसएसपी श्री शशि मोहन सिंह का सख्त संदेश —
“ऑपरेशन आघात के तहत मादक पदार्थों की अवैध खेती और तस्करी पर कार्रवाई जारी है । ऐसे अपराधों के विरुद्ध रायगढ़ पुलिस लगातार सख्त अभियान चलाते हुए सभी आरोपियों को कानून के दायरे में लाने के लिए प्रतिबद्ध है।”

Related Posts

रायगढ़

Raigarh News : साइबर जागृति अभियान के तहत रायगढ़ पुलिस की रचनात्मक पहल, लघु फिल्म प्रतियोगिता का भव्य समापन एवं सम्मान समारोह सम्पन्न

October 3, 2026
रायगढ़

Raigarh News : रायगढ़ में बनेगा एआई एक्सीलेंस सेंटर, युवाओं को मिलेगा नई तकनीक का प्रशिक्षण: वित्त मंत्री ओ.पी.चौधरी

October 3, 2026
रायगढ़

Raigarh News : ऑपरेशन आघात : जूटमिल पुलिस की 48 घंटे में ताबड़तोड़ कार्रवाई, 5 आरोपियों से 315 पाव देशी प्लेन और 11 अध्धी शराब जब्त

October 3, 2026
रायगढ़

Raigarh News : सेवा मेरा योगदान के तहत पुसौर में विशाल नेत्र जांच शिविर आयोजित, 3493 लोगों की हुई जांच

October 2, 2026
रायगढ़

Raigarh news: तमनार पुलिस ने 24 घंटे में सुलझाई मोबाइल टावर बैटरी चोरी की वारदात

October 2, 2026
रायगढ़

Raigarh news: शारदीय नवरात्र में सजेगा मां आदिशक्ति का दरबार, 17 से 19 अक्टूबर तक गरबा की धूम

October 2, 2026
Next Post
किसानों की खुशियों भरी होली के बाद अब भूमिहीन कृषि श्रमिकों की नवरात्रि भी हुई समृद्ध

किसानों की खुशियों भरी होली के बाद अब भूमिहीन कृषि श्रमिकों की नवरात्रि भी हुई समृद्ध

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Ad




Advertisement Carousel



×
Popup Image




POPULAR NEWS

पुलिसकर्मियों ने  सीखा आपात परिस्थितियों में सीपीआर देने की कला

पुलिसकर्मियों ने सीखा आपात परिस्थितियों में सीपीआर देने की कला

May 25, 2026
Ganga Expressway:/ 15 जनवरी से 120 km/h रफ्तार से गाड़ियां दौड़ेंगी

Ganga Expressway:/ 15 जनवरी से 120 km/h रफ्तार से गाड़ियां दौड़ेंगी

December 7, 2025
Vande Bharat:स्लीपर का बड़ा अपडेट: बिहार-UP-दिल्ली यात्रियों के लिए अहम खबर

Vande Bharat:स्लीपर का बड़ा अपडेट: बिहार-UP-दिल्ली यात्रियों के लिए अहम खबर

December 6, 2025
Vande Mataram: गीत से विवाद तक… अब संसद का मामला

Vande Mataram: गीत से विवाद तक… अब संसद का मामला

December 7, 2025
RCB को मिली Green Signal, मैच नहीं होंगे शिफ्ट

RCB को मिली Green Signal, मैच नहीं होंगे शिफ्ट

December 7, 2025

EDITOR'S PICK

क्या देश में फिर लगेगा कोविड जैसा लॉकडाउन?  जानिए सरकार ने अफवाहों पर क्या कहा

क्या देश में फिर लगेगा कोविड जैसा लॉकडाउन? जानिए सरकार ने अफवाहों पर क्या कहा

March 27, 2026
आज निर्जला एकादशी पर बन रहे दुर्लभ योग, पढ़े 12 राशियों का राशिफल!

आज निर्जला एकादशी पर बन रहे दुर्लभ योग, पढ़े 12 राशियों का राशिफल!

June 25, 2026

Diamond Price: 20 साल के निचले स्तर पर गिरें हीरों के दाम, फिर आपकी डायमंड रिंग महंगी क्‍यों?

September 23, 2026

Rashifal: मेष और मकर राशि वालों के बनेंगे बिगड़े काम, धन लाभ के योग, पढ़िए 21 अगस्त का राशिफल!

August 31, 2026

About Us

dinkabhaskar.com दैनिक हिन्दी न्यूज वेबसाईट है और छत्तीसगढ़ का सर्वाधिक लोकप्रिय व सबसे ज्यादा पढ़ा जाने वाला न्यूज वेबसाईट है। dinkabhaskar.com पूरे छत्तीसगढ़ प्रदेश व रायगढ़ जिले की शासकीय व अर्द्धशासकीय योजनाओं के साथ सभी खबरों को प्राथमिकता के साथ प्रसारित करने में अपना महत्वपूर्ण योगदान देता है।

Contact Us
If you have any query regarding Site, Advertisement, and any other issue, please feel free to contact at
Amish kumari
prashantdinkabhsakr24@gmail.com

(Cell)- +91-7581801024

Branch Office :- Ward No 03 Azad Chowk Kirodimal Nagar Raigarh, Chhattisgarh (496001 )

Follow us

Categories

  • अन्य
  • अन्य खबर
  • खेल
  • गैजेट्स
  • छत्तीसगढ़
  • टेक्नोलोजी
  • देश
  • धर्म
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • राजनीतिक
  • रायगढ़
  • राशिफल
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • होम

Recent Posts

  • Raigarh News : साइबर जागृति अभियान के तहत रायगढ़ पुलिस की रचनात्मक पहल, लघु फिल्म प्रतियोगिता का भव्य समापन एवं सम्मान समारोह सम्पन्न
  • Raigarh News : रायगढ़ में बनेगा एआई एक्सीलेंस सेंटर, युवाओं को मिलेगा नई तकनीक का प्रशिक्षण: वित्त मंत्री ओ.पी.चौधरी
  • Dhan Kharidi Date 2026-27: दिवाली से पहले अन्नदाताओं को मिली बड़ी सौगात,15 अक्टूबर से होगी किसानों से धान खरीदी, जाने निर्धारित समर्थन मूल्य राशि
  • Chhatisgarh News : छत्तीसगढ़ में बदलेगा मौसम का मिजाज , दिन में बढ़ेगा तापमान और अब रात में हल्की ठंड का होगा एहसास
  • Privacy Policy
  • About Us

© 2025 DIN KA BHASKAR

No Result
View All Result
  • Home
  • छत्तीसगढ़
  • रायगढ़
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • शिक्षा
  • राजनीतिक
  • खेल
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • अन्य

© 2025 DIN KA BHASKAR