• Privacy Policy
  • About Us
Sunday, August 9, 2026
Din ka Bhaskar
  • Home
  • छत्तीसगढ़
  • रायगढ़
  • देश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • राजनीतिक
  • राशिफल
  • शिक्षा
  • अन्य
  • Home
  • छत्तीसगढ़
  • रायगढ़
  • देश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • राजनीतिक
  • राशिफल
  • शिक्षा
  • अन्य
No Result
View All Result
Din Ka Bhaskar
No Result
View All Result
Home मनोरंजन

आशा समूह की महिलाएं बनीं आत्मनिर्भरता की मिसाल

Amish Kumari by Amish Kumari
July 29, 2025
in मनोरंजन
आशा समूह की महिलाएं बनीं आत्मनिर्भरता की मिसाल
Share on FacebookShare on WhatsappShare on Whatsapp Telegram

रायपुर, 29 जुलाई 2025

 

READ ALSO

सुपरस्टार यश की फिल्म ‘टॉक्सिक’ का धांसू ट्रेलर हुआ आउट, जानिए कब होगी रिलीज

देशभक्ति से भरपूर है जिमी शेरगिल-सिद्धार्थ की सीरीज ऑपरेशन सफेद सागर, क्या दिल छू पाई ये कहानी?

आशा महिला स्व सहायता समूह की महिलाएं वर्तमान में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र, दुलदुला की रसोई का संचालन कर रही हैं, जहां मरीजों को समय पर पौष्टिक, स्वच्छ और संतुलित भोजन उपलब्ध कराया जा रहा है। इस पहल से न सिर्फ मरीजों को गुणवत्तापूर्ण भोजन मिल रहा है, बल्कि समूह की सदस्य आर्थिक रूप से सशक्त हो रही हैं।

 

जशपुर जिले के दुलदुला विकासखंड की आशा महिला स्व-सहायता समूह की महिलाएं आत्मनिर्भरता की ओर उल्लेखनीय कदम बढ़ा रही हैं। बिहान योजना के अंतर्गत गठित इस समूह ने यह सिद्ध कर दिखाया है कि संगठन, समर्पण और सहयोग से महिलाएं न केवल आर्थिक रूप से सशक्त बन सकती हैं, बल्कि समाज में अपनी अलग पहचान भी बना सकती हैं।

 

समूह की सदस्य श्रीमती ज्ञानमुनि लकड़ा बताती हैं कि बिहान योजना से जुड़ने के बाद उन्हें प्रशिक्षण और लोन की सुविधा मिली, जिसके माध्यम से उन्होंने रसोई संचालन का ठेका लिया। अब समूह की महिलाएं पूरी निष्ठा और दक्षता के साथ भोजन निर्माण और वितरण का कार्य कर रही हैं। इस कार्य से प्रत्येक महिला को वार्षिक लगभग ₹60,000 की आमदनी हो रही है। वे कहती हैं, पहले हम सिर्फ घरेलू जिम्मेदारियों तक सीमित थीं, लेकिन अब आय अर्जित करने के साथ आत्मविश्वास और सामाजिक सम्मान भी मिला है। उन्होंने बताया कि समूह की अधिकांश महिलाएं पहले बीपीएल श्रेणी में थीं, लेकिन अब उनकी आर्थिक स्थिति में महत्वपूर्ण सुधार हुआ है। समूह की एक और सदस्य श्रीमती ग्लोरिया तिर्की बताती हैं, जब से समूह से जुड़ी हूँ, बहुत कुछ नया सीखा है। पहले केवल घर तक सीमित थी, अब न केवल कमाई कर रही हूँ बल्कि लोगों की सेवा भी कर पा रही हूँ।

 

आशा महिला समूह की यह सफलता केवल आजीविका का साधन नहीं, बल्कि महिला सशक्तिकरण का सशक्त उदाहरण भी है। बिहान योजना के माध्यम से महिलाओं को सशक्त बनाकर समाज की मुख्यधारा में जोड़ने की दिशा में यह एक प्रेरक पहल साबित हो रही है।

Related Posts

सुपरस्टार यश की फिल्म ‘टॉक्सिक’ का धांसू ट्रेलर हुआ आउट, जानिए कब होगी रिलीज
मनोरंजन

सुपरस्टार यश की फिल्म ‘टॉक्सिक’ का धांसू ट्रेलर हुआ आउट, जानिए कब होगी रिलीज

August 8, 2026
देशभक्ति से भरपूर है जिमी शेरगिल-सिद्धार्थ की सीरीज ऑपरेशन सफेद सागर, क्या दिल छू पाई ये कहानी?
मनोरंजन

देशभक्ति से भरपूर है जिमी शेरगिल-सिद्धार्थ की सीरीज ऑपरेशन सफेद सागर, क्या दिल छू पाई ये कहानी?

August 8, 2026
‘द ट्रेटर्स सीजन 2’ का ऑफिशियल ट्रेलर हुआ रिलीज, 21 सितारों के बीच छिपा है एक मास्टरमाइंड, करण के शो ने बढ़ाई एक्साइटमेंट
मनोरंजन

‘द ट्रेटर्स सीजन 2’ का ऑफिशियल ट्रेलर हुआ रिलीज, 21 सितारों के बीच छिपा है एक मास्टरमाइंड, करण के शो ने बढ़ाई एक्साइटमेंट

August 7, 2026
इमरान हाशमी की फिल्म ‘आवारापन 2’ का ट्रेलर हुआ रिलीज, शबाना आजमी का दिखा खतरनाक विलेन अवतार
मनोरंजन

इमरान हाशमी की फिल्म ‘आवारापन 2’ का ट्रेलर हुआ रिलीज, शबाना आजमी का दिखा खतरनाक विलेन अवतार

August 6, 2026
अश्लील कंटेंट पड़ा भारी, सरकार ने 50 OTT प्लेटफॉर्म्स पर लगाया बैन
मनोरंजन

अश्लील कंटेंट पड़ा भारी, सरकार ने 50 OTT प्लेटफॉर्म्स पर लगाया बैन

August 6, 2026
अगस्त के पहले हफ्ते OTT पर मचेगा धमाल, ‘मैं वापस आऊंगा’ से ‘ऑपरेशन सफेद सागर’ तक रिलीज
मनोरंजन

अगस्त के पहले हफ्ते OTT पर मचेगा धमाल, ‘मैं वापस आऊंगा’ से ‘ऑपरेशन सफेद सागर’ तक रिलीज

August 3, 2026
Next Post
जर्जर भवनों में स्कूल, आंगनवाड़ी और छात्रावास संचालन नहीं किया जाए – कलेक्टर  लंगेह

जर्जर भवनों में स्कूल, आंगनवाड़ी और छात्रावास संचालन नहीं किया जाए - कलेक्टर लंगेह

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Ad




Advertisement Carousel



×
Popup Image




POPULAR NEWS

पुलिसकर्मियों ने  सीखा आपात परिस्थितियों में सीपीआर देने की कला

पुलिसकर्मियों ने सीखा आपात परिस्थितियों में सीपीआर देने की कला

May 25, 2026
Vande Bharat:स्लीपर का बड़ा अपडेट: बिहार-UP-दिल्ली यात्रियों के लिए अहम खबर

Vande Bharat:स्लीपर का बड़ा अपडेट: बिहार-UP-दिल्ली यात्रियों के लिए अहम खबर

December 6, 2025
Ganga Expressway:/ 15 जनवरी से 120 km/h रफ्तार से गाड़ियां दौड़ेंगी

Ganga Expressway:/ 15 जनवरी से 120 km/h रफ्तार से गाड़ियां दौड़ेंगी

December 7, 2025
Vande Mataram: गीत से विवाद तक… अब संसद का मामला

Vande Mataram: गीत से विवाद तक… अब संसद का मामला

December 7, 2025
RCB को मिली Green Signal, मैच नहीं होंगे शिफ्ट

RCB को मिली Green Signal, मैच नहीं होंगे शिफ्ट

December 7, 2025

EDITOR'S PICK

सड़क सुरक्षा-जीवन रक्षा पर किया जाएगा वाद-विवाद प्रतियोगिता का आयोजन

सड़क सुरक्षा-जीवन रक्षा पर किया जाएगा वाद-विवाद प्रतियोगिता का आयोजन

August 1, 2025
मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व में शासन के द्वारा 10 बसें संचालित

अफीम की अवैध खेती पर मुख्यमंत्री विष्णु देव साय का कड़ा रुख

March 12, 2026
अटल उत्कृष्ट शिक्षा योजना: पंजीकृत श्रमिकों के बच्चों को मिलेगा कक्षा 6वीं से 12वीं तक निःशुल्क आवासीय शिक्षा का लाभ

अटल उत्कृष्ट शिक्षा योजना: पंजीकृत श्रमिकों के बच्चों को मिलेगा कक्षा 6वीं से 12वीं तक निःशुल्क आवासीय शिक्षा का लाभ

July 30, 2025
2500 से अधिक उड़ानें रद्द करने पर DGCA का सख्त एक्शन, IndiGo पर लगा  इतने करोड़ का जुर्माना

फ्लाइट में मुफ्त सीट चयन पर विवाद, Air India, IndiGo और SpiceJet ने सरकार के फैसले का जताया विरोध

March 21, 2026

About Us

dinkabhaskar.com दैनिक हिन्दी न्यूज वेबसाईट है और छत्तीसगढ़ का सर्वाधिक लोकप्रिय व सबसे ज्यादा पढ़ा जाने वाला न्यूज वेबसाईट है। dinkabhaskar.com पूरे छत्तीसगढ़ प्रदेश व रायगढ़ जिले की शासकीय व अर्द्धशासकीय योजनाओं के साथ सभी खबरों को प्राथमिकता के साथ प्रसारित करने में अपना महत्वपूर्ण योगदान देता है।

Contact Us
If you have any query regarding Site, Advertisement, and any other issue, please feel free to contact at
Amish kumari
prashantdinkabhsakr24@gmail.com

(Cell)- +91-7581801024

Branch Office :- Ward No 03 Azad Chowk Kirodimal Nagar Raigarh, Chhattisgarh (496001 )

Follow us

Categories

  • अन्य
  • खेल
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • मनोरंजन
  • राजनीतिक
  • रायगढ़
  • राशिफल
  • शिक्षा
  • होम

Recent Posts

  • सुबह खाली पेट भीगी हुई किशमिश खाने से शरीर को मिलते हैं 5 बड़े फायदे
  • छत्तीसगढ़ के इन तीन जिलों में ग्रेन एटीएम शुरू, अब 24 घंटे मिलेगा राशन
  • भगवान शिव पर अभद्र टिप्पणी करने वाले अरुण पन्नालाल को जेल, 21 अगस्त तक न्यायिक हिरासत में
  • Tata ने अचानक लॉन्च कर दिया खास Nexon Camo एडिशन, जानिए कितनी होगी कीमत
  • Privacy Policy
  • About Us

© 2025 DIN KA BHASKAR

No Result
View All Result
  • Home
  • छत्तीसगढ़
  • रायगढ़
  • देश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • राजनीतिक
  • राशिफल
  • शिक्षा
  • अन्य

© 2025 DIN KA BHASKAR