• Privacy Policy
  • About Us
Sunday, July 19, 2026
Din ka Bhaskar
  • Home
  • छत्तीसगढ़
  • रायगढ़
  • देश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • राजनीतिक
  • राशिफल
  • शिक्षा
  • अन्य
  • Home
  • छत्तीसगढ़
  • रायगढ़
  • देश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • राजनीतिक
  • राशिफल
  • शिक्षा
  • अन्य
No Result
View All Result
Din Ka Bhaskar
No Result
View All Result
Home राजनीतिक

कृषक कृषि की आधुनिक तकनीक के साथ-साथ परम्परागत कृषि के मध्य तालमेल रखे-विधायक अटामी

Amish Kumari by Amish Kumari
August 2, 2025
in राजनीतिक
कृषक कृषि की आधुनिक तकनीक के साथ-साथ परम्परागत कृषि के मध्य तालमेल रखे-विधायक  अटामी

Oplus_131072

Share on FacebookShare on WhatsappShare on Whatsapp Telegram

दंतेवाड़ा, 02 अगस्त 2025

 

READ ALSO

बिहार के पूर्व सीएम लालू यादव की तबीयत बिगड़ी, AIIMS दिल्ली रेफर

चारा घोटाला मामले में सुप्रीम कोर्ट ने CBI को दिया झटका, लालू यादव की जमानत बरकरार

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज उत्तर प्रदेश के वाराणसी से वर्चुअल माध्यम से देश के किसानों को संबोधित करते हुए प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना (पीएम किसान) की 20वीं किश्त की राशि का ऑनलाइन राशि अतंरण किया। इस योजना के अंतर्गत देशभर के किसानों के बैंक खातों में सीधे सम्मान राशि ट्रांसफर की गई। इस अवसर पर प्रधानमंत्री ने किसानों को संबोधित करते हुए कहा कि सरकार किसानों के सशक्तिकरण और आत्मनिर्भरता के लिए निरंतर कार्य कर रही है और यह योजना उन्हीं प्रयासों का एक अहम हिस्सा है।

 

इस अवसर पर कृषि विज्ञान केंद्र गीदम, में विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इसके तहत जिले के कुल 17,112 किसानों के खातों में 3.64 करोड़ रुपये की राशि अंतरित की गई। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में किसान, जनप्रतिनिधि और विभागीय अधिकारी उपस्थित रहे।

कार्यक्रम में स्थानीय विधायक चैतराम अटामी ने किसानों को संबोधित करते हुए कहा कि आज का युग डिजिटल होता जा रहा है, ऐसे में सभी किसानों के लिए बैंक खाता खोलना बेहद जरूरी है, जिससे उन्हें सरकारी योजनाओं का सीधा लाभ मिल सके। उन्होंने कहा कि छोटे किसानों के लिए छह हजार रुपये की राशि भी बहुत उपयोगी होती है, बशर्ते इसका सही उपयोग खेतों में किया जाए।

 

विधायक अटामी ने दंतेवाड़ा को जैविक जिला बताते हुए परंपरागत खेती की महत्ता पर भी बल दिया। उन्होंने कहा कि आज जहां बड़े किसान ट्रैक्टरों से खेती कर रहे हैं, वहीं हमें अपने जैविक संसाधनों को ध्यान में रखते हुए गाय-बैल से खेत जोतने की परंपरा को भी बनाए रखना चाहिए। उन्होंने यह भी कहा कि कोई भी किसान गरीब नहीं होता, यदि वह अपने खेत की क्षमता को पहचान कर पूरी मेहनत से काम करे। खेती के लिए डिग्री नहीं, बल्कि अनुभव और लगन सबसे बड़ी पूंजी होती है।

 

कार्यक्रम के दौरान जिला पंचायत सदस्य श्रीमती ममता मंड़ावी, जनपद पंचायत उपाध्यक्ष श्री दिनेश कौशल, कृषि विभाग के उप संचालक सूरज पंसारी, सहायक संचालक धीरज बघेल सहित अन्य जनप्रतिनिधि और अधिकारी उपस्थित रहे। इस दौरान उप संचालक पंसारी ने शासन की विभिन्न योजनाओं की जानकारी देते हुए बताया कि योजनाओं में भागीदारी करके किसान अपनी आय और उत्पादकता बढ़ा सकते हैं। कार्यक्रम में उपस्थित किसानों ने भी अपने अनुभव साझा करते हुए बताया कि पीएम किसान योजना की सहायता से उन्होंने अपनी खेती में उल्लेखनीय सुधार लाया हैं।

Related Posts

बिहार के पूर्व सीएम लालू यादव की तबीयत बिगड़ी, AIIMS दिल्ली रेफर
राजनीतिक

बिहार के पूर्व सीएम लालू यादव की तबीयत बिगड़ी, AIIMS दिल्ली रेफर

July 18, 2026
चारा घोटाला मामले में सुप्रीम कोर्ट ने CBI को दिया झटका, लालू यादव की जमानत बरकरार
राजनीतिक

चारा घोटाला मामले में सुप्रीम कोर्ट ने CBI को दिया झटका, लालू यादव की जमानत बरकरार

July 14, 2026
2002 की वोटर लिस्ट में नाम नहीं है? तो परेशान ना हो, अब ऐसे भरें SIR फॉर्म, 29 जुलाई है आखिरी तारीख
राजनीतिक

2002 की वोटर लिस्ट में नाम नहीं है? तो परेशान ना हो, अब ऐसे भरें SIR फॉर्म, 29 जुलाई है आखिरी तारीख

July 13, 2026
देशभर में SIR को लेकर सामने आया बड़ा अपडेट, अब नए वोटरों के लिए बदला गया ‘फॉर्म 6’ जोड़ा गया नया सेक्शन, जाने क्या है और भी फायदे?
राजनीतिक

देशभर में SIR को लेकर सामने आया बड़ा अपडेट, अब नए वोटरों के लिए बदला गया ‘फॉर्म 6’ जोड़ा गया नया सेक्शन, जाने क्या है और भी फायदे?

July 12, 2026
छत्तीसगढ़ में NSUI चुनाव का ऐलान, दो चरणों में होगी चुनाव प्रक्रिया
राजनीतिक

छत्तीसगढ़ में NSUI चुनाव का ऐलान, दो चरणों में होगी चुनाव प्रक्रिया

July 7, 2026
छत्तीसगढ़ में भाजपा को लगा बड़ा झटका, 450 से अधिक लोगों ने दिया इस्तीफा
राजनीतिक

छत्तीसगढ़ में भाजपा को लगा बड़ा झटका, 450 से अधिक लोगों ने दिया इस्तीफा

June 12, 2026
Next Post
जिला रायपुर में लिया जा रहा है वीकली टेस्ट, मोबाइल ऐप से होगा छात्रों का मूल्यांकन

विभागीय परीक्षा का आयोजन 4 से 11 अगस्त तक

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Ad




Advertisement Carousel



×
Popup Image




POPULAR NEWS

पुलिसकर्मियों ने  सीखा आपात परिस्थितियों में सीपीआर देने की कला

पुलिसकर्मियों ने सीखा आपात परिस्थितियों में सीपीआर देने की कला

May 25, 2026
Vande Bharat:स्लीपर का बड़ा अपडेट: बिहार-UP-दिल्ली यात्रियों के लिए अहम खबर

Vande Bharat:स्लीपर का बड़ा अपडेट: बिहार-UP-दिल्ली यात्रियों के लिए अहम खबर

December 6, 2025
Ganga Expressway:/ 15 जनवरी से 120 km/h रफ्तार से गाड़ियां दौड़ेंगी

Ganga Expressway:/ 15 जनवरी से 120 km/h रफ्तार से गाड़ियां दौड़ेंगी

December 7, 2025
Vande Mataram: गीत से विवाद तक… अब संसद का मामला

Vande Mataram: गीत से विवाद तक… अब संसद का मामला

December 7, 2025
RCB को मिली Green Signal, मैच नहीं होंगे शिफ्ट

RCB को मिली Green Signal, मैच नहीं होंगे शिफ्ट

December 7, 2025

EDITOR'S PICK

श्राद्ध के दौरान भूलकर भी ना करें ये गलतियां, नजरअंदाज करने पर झेलनी पड़ेगी पितरों की नाराज़गी…

श्राद्ध के दौरान भूलकर भी ना करें ये गलतियां, नजरअंदाज करने पर झेलनी पड़ेगी पितरों की नाराज़गी…

September 9, 2025
ग्रामीण विकास में सरपंचों की है महत्वपूर्ण भूमिका – मुख्यमंत्री  विष्णु देव साय

ग्रामीण विकास में सरपंचों की है महत्वपूर्ण भूमिका – मुख्यमंत्री विष्णु देव साय

March 10, 2026
भारत ने साउथ अफ्रीका को 5वें मैच में 30 रन से हराया, सीरीज पर 3-1 से कब्जा

भारत ने साउथ अफ्रीका को 5वें मैच में 30 रन से हराया, सीरीज पर 3-1 से कब्जा

December 20, 2025
जया एकादशी का व्रत 28 या 29 जनवरी को? जानें सही तारीख, मुहूर्त और पारण का समय

कामदा एकादशी 2026: जानें व्रत की तिथि, पूजा का शुभ मुहूर्त और पारण का समय

March 23, 2026

About Us

dinkabhaskar.com दैनिक हिन्दी न्यूज वेबसाईट है और छत्तीसगढ़ का सर्वाधिक लोकप्रिय व सबसे ज्यादा पढ़ा जाने वाला न्यूज वेबसाईट है। dinkabhaskar.com पूरे छत्तीसगढ़ प्रदेश व रायगढ़ जिले की शासकीय व अर्द्धशासकीय योजनाओं के साथ सभी खबरों को प्राथमिकता के साथ प्रसारित करने में अपना महत्वपूर्ण योगदान देता है।

Contact Us
If you have any query regarding Site, Advertisement, and any other issue, please feel free to contact at
Amish kumari
prashantdinkabhsakr24@gmail.com

(Cell)- +91-7581801024

Branch Office :- Ward No 03 Azad Chowk Kirodimal Nagar Raigarh, Chhattisgarh (496001 )

Follow us

Categories

  • अन्य
  • खेल
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • मनोरंजन
  • राजनीतिक
  • रायगढ़
  • राशिफल
  • शिक्षा
  • होम

Recent Posts

  • ITR फाइल करने के बाद भूलकर भी न करें ये गलती, वरना अटक जाएगा रिफंड
  • साय सरकार की जीरो टॉलरेंस नीति के तहत त्वरित कार्रवाई
  • मुख्यमंत्री के नेतृत्व में खनन क्षेत्र में हासिल हुई एक और महत्वपूर्ण उपलब्धि
  • RBI की बड़ी तैयारी, भारत में अगले साल आ सकती है प्लास्टिक करेंसी
  • Privacy Policy
  • About Us

© 2025 DIN KA BHASKAR

No Result
View All Result
  • Home
  • छत्तीसगढ़
  • रायगढ़
  • देश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • राजनीतिक
  • राशिफल
  • शिक्षा
  • अन्य

© 2025 DIN KA BHASKAR