• Privacy Policy
  • About Us
Friday, September 25, 2026
Din ka Bhaskar
  • Home
  • छत्तीसगढ़
  • रायगढ़
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • शिक्षा
  • राजनीतिक
  • खेल
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • अन्य
  • Home
  • छत्तीसगढ़
  • रायगढ़
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • शिक्षा
  • राजनीतिक
  • खेल
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • अन्य
No Result
View All Result
Din Ka Bhaskar
No Result
View All Result
Home छत्तीसगढ़

*घरघोड़ा पुलिस की बड़ी कार्रवाई रेल्वे लाइन से कॉपर वायर चोरी करने वाले गिरोह के पांच आरोपियों को पकड़ा*

Amish Kumari by Amish Kumari
August 23, 2025
in छत्तीसगढ़
*घरघोड़ा पुलिस की बड़ी कार्रवाई रेल्वे लाइन से कॉपर वायर चोरी करने वाले गिरोह के पांच आरोपियों को पकड़ा*
Share on FacebookShare on WhatsappShare on Whatsapp Telegram

 

23 अगस्त 2025, रायगढ़

READ ALSO

Chhattisgarh current news: छत्तीसगढ़ में भीषण सड़क हादशा; धान से भरे ट्रक और पिकअप में भिड़ंत से 5 लोगों की मौत, 6 की हालत गंभीर

Chhatisgarh News : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने पंडित दीनदयाल उपाध्याय की जयंती पर उन्हें किया नमन

घरघोड़ा पुलिस ने नवनिर्मित रेल्वे लाइन से कॉपर वायर और अन्य उपकरण चोरी करने वाले संगठित गिरोह का भंडाफोड़ करते हुए पांच आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने आरोपियों से लगभग 1900 मीटर से अधिक तांबे के तार, कैटनरी एवं कांटेक्ट तार, क्लिप, पिन सहित ओएचई फिटिंग्स बरामद की है, जिसकी कुल कीमत 88 हजार रुपये से अधिक आंकी गई है। इसके साथ ही चोरी में प्रयुक्त मोटरसाइकिल, लोहे की आरीपत्ती और टांगी भी जप्त की गई। इस कार्रवाई से थाना घरघोड़ा में दर्ज तीन अलग-अलग चोरी के मामलों—अपराध क्रमांक 183/2025, 191/2025 और 202/2025 धारा 303(2) बीएनएस का पर्दाफाश हुआ है।

 

रेल संपत्ति चोरी की बढ़ती घटनाओं को देखते हुए पुलिस अधीक्षक दिव्यांग पटेल ने सख्त कार्रवाई के निर्देश दिए थे। एसडीओपी धरमजयगढ़ सिद्धांत तिवारी के मार्गदर्शन पर थाना प्रभारी निरीक्षक कुमार गौरव साहू ने मुखबिरों को सक्रिय कर लगातार जानकारी जुटाई। इसी कड़ी में 23 अगस्त को पुलिस को सूचना मिली कि ग्राम नुनदरहा के कुछ युवक चोरी का कॉपर वायर छिपाकर रखे हैं और ग्राहक की तलाश में हैं। सूचना पर कार्रवाई करते हुए पुलिस ने दुष्यंत यादव, गजानंद चौहान, सचित चौहान, लवकेशचंद्र चौहान और पुरन चौहान को पकड़ लिया।

 

पूछताछ में आरोपियों ने तीन वारदातों का खुलासा किया। उन्होंने कबूल किया कि 30 जून की रात दुष्यंत, गजानंद और सचित ने घरघोड़ा-भालुमुड़ा के बीच रेल्वे लाइन के खंभा नंबर G-3/1 से G-3/6 के बीच से तांबा कैटनरी तार कीमती 15 हजार रुपये, 23 जुलाई को दुष्यंत, लवकेश और पुरन ने ग्राम कंचनपुर क्षेत्र के खंभा नंबर 38/6 से 38/12 के बीच से कैटनरी और कांटेक्ट तार, क्लिप, पिन, स्विवेल क्लिप, जम्पर व स्प्राइस कीमती 41 हजार रुपये तथा 30 जुलाई की रात पुनः दुष्यंत, लवकेश और पुरन ने घरघोड़ा-भालुमुड़ा के बीच से तांबा तार कीमती लगभग 32 हजार रुपये की चोरी की थी ।

 

पुलिस ने आरोपियों के मेमोरेंडम के आधार पर तीनों अपराधों में प्रयुक्त औजार और चोरी किया गया सामान जब्त किया। इसमें विभिन्न लंबाई के तांबे के तार, ओएचई फिटिंग्स, कैटनरी क्लिप, कांटेक्ट क्लिप, जम्पर, आरीपत्ती और टांगी शामिल हैं। घटनाओं में प्रयुक्त मोटरसाइकिल भी बरामद की गई।

 

*गिरफ्तार आरोपी* –

1. दुष्यंत यादव पिता लखनलाल यादव उम्र 22 वर्ष

2. गजानंद चौहान पिता अमरसाय चौहान उम्र 21 वर्ष

3. सचित चौहान पिता रामनाथ चौहान उम्र 20 वर्ष

4. पुरन चौहान पिता मोहितराम चौहान उम्र 26 वर्ष

5. लवकेशचंद्र चौहान पिता सुखसाय चौहान उम्र 25 वर्ष

सभी आरोपी ग्राम नुनदरहा, थाना घरघोड़ा के निवासी हैं। आरोपियों की गिरफ्तारी, चोरी का माल बरामदगी और पूरे गिरोह का खुलासा करने में थाना प्रभारी निरीक्षक कुमार गौरव साहू, प्रधान आरक्षक पारसमणि बेहरा, आरक्षक हरिश पटेल और प्रहलाद भगत की अहम भूमिका रही। पुलिस का मानना है कि इस कार्रवाई से क्षेत्र में रेल्वे संपत्ति चोरी की घटनाओं पर अंकुश लगेगा।

Related Posts

छत्तीसगढ़

Chhattisgarh current news: छत्तीसगढ़ में भीषण सड़क हादशा; धान से भरे ट्रक और पिकअप में भिड़ंत से 5 लोगों की मौत, 6 की हालत गंभीर

September 25, 2026
छत्तीसगढ़

Chhatisgarh News : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने पंडित दीनदयाल उपाध्याय की जयंती पर उन्हें किया नमन

September 25, 2026
छत्तीसगढ़

Chhattiagarh top news: यात्रीगण कृपया ध्यान दें! छत्तीसगढ़ में आज से बिलासपुर-टाटानगर समेत 16 ट्रेनें रद्द…

September 25, 2026
छत्तीसगढ़

CG Weather Today: छत्तीसगढ़ में भारी बारिश का अलर्ट, दो दिनों तक रहेगी अर्नब तूफान का असर, 40 से 50 kmph की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

September 25, 2026
छत्तीसगढ़

Chhattisgarh samachar: रायपुर में आज और कल दो दिन बंद रहेगी मांस-मटन की दुकानें, निगम ने जारी किया आदेश

September 25, 2026
छत्तीसगढ़

Chhattisgarh Teacher Exam : छत्तीसगढ़ में 6,812 शिक्षकों की भर्ती परीक्षा का शेड्यूल हुआ जारी, जानें कब-कब होंगे एग्जाम?

September 25, 2026
Next Post
मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय का जापान दौरा: निवेश और नवाचार की दिशा में महत्वपूर्ण कदम

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय का जापान दौरा: निवेश और नवाचार की दिशा में महत्वपूर्ण कदम

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Ad




Advertisement Carousel



×
Popup Image




POPULAR NEWS

पुलिसकर्मियों ने  सीखा आपात परिस्थितियों में सीपीआर देने की कला

पुलिसकर्मियों ने सीखा आपात परिस्थितियों में सीपीआर देने की कला

May 25, 2026
Ganga Expressway:/ 15 जनवरी से 120 km/h रफ्तार से गाड़ियां दौड़ेंगी

Ganga Expressway:/ 15 जनवरी से 120 km/h रफ्तार से गाड़ियां दौड़ेंगी

December 7, 2025
Vande Bharat:स्लीपर का बड़ा अपडेट: बिहार-UP-दिल्ली यात्रियों के लिए अहम खबर

Vande Bharat:स्लीपर का बड़ा अपडेट: बिहार-UP-दिल्ली यात्रियों के लिए अहम खबर

December 6, 2025
Vande Mataram: गीत से विवाद तक… अब संसद का मामला

Vande Mataram: गीत से विवाद तक… अब संसद का मामला

December 7, 2025
RCB को मिली Green Signal, मैच नहीं होंगे शिफ्ट

RCB को मिली Green Signal, मैच नहीं होंगे शिफ्ट

December 7, 2025

EDITOR'S PICK

बस्तर में नक्सलवाद के खात्मे की बड़ी कार्रवाई, कर्रेगुट्टा पहाड़ी पर 2000 जवानों ने चारों ओर से घेरा, सर्च ऑपरेशन तेज

बस्तर में नक्सलवाद के खात्मे की बड़ी कार्रवाई, कर्रेगुट्टा पहाड़ी पर 2000 जवानों ने चारों ओर से घेरा, सर्च ऑपरेशन तेज

February 21, 2026
कुतुब मीनार से ऊँचा जैतखाम सतनामी समाज का गौरव है – मुख्यमंत्री  विष्णु देव साय

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की पहल पर प्रधानमंत्री आवास योजना अंतर्गत बना छत्तीसगढ़ का पहला विशेष आवास

July 31, 2025
इस हफ्ते 5 दिन बंद रहेंगे बैंक, जानें आपके शहर में कब-कब रहेगी बैंकों की छुट्टी

23 से 28 मई तक लगातार कई दिन बंद रहेंगी SBI शाखाएं, तुरंत निपटा लें अपने जरूरी काम

May 21, 2026
“ऑपरेशन आघात” के तहत लगातार दूसरे दिन गांजा तस्करों पर रायगढ़ पुलिस की बड़ी कार्रवाई

“ऑपरेशन आघात” के तहत लगातार दूसरे दिन गांजा तस्करों पर रायगढ़ पुलिस की बड़ी कार्रवाई

May 7, 2026

About Us

dinkabhaskar.com दैनिक हिन्दी न्यूज वेबसाईट है और छत्तीसगढ़ का सर्वाधिक लोकप्रिय व सबसे ज्यादा पढ़ा जाने वाला न्यूज वेबसाईट है। dinkabhaskar.com पूरे छत्तीसगढ़ प्रदेश व रायगढ़ जिले की शासकीय व अर्द्धशासकीय योजनाओं के साथ सभी खबरों को प्राथमिकता के साथ प्रसारित करने में अपना महत्वपूर्ण योगदान देता है।

Contact Us
If you have any query regarding Site, Advertisement, and any other issue, please feel free to contact at
Amish kumari
prashantdinkabhsakr24@gmail.com

(Cell)- +91-7581801024

Branch Office :- Ward No 03 Azad Chowk Kirodimal Nagar Raigarh, Chhattisgarh (496001 )

Follow us

Categories

  • अन्य
  • अन्य खबर
  • खेल
  • गैजेट्स
  • छत्तीसगढ़
  • टेक्नोलोजी
  • देश
  • धर्म
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • राजनीतिक
  • रायगढ़
  • राशिफल
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • होम

Recent Posts

  • CJP October Protest: CJP का ऐलान, CEC ज्ञानेश कुमार को अल्टीमेटम, इस्तीफा नहीं दिया तो 2 अक्टूबर से देशभर में प्रदर्शन
  • Love & War: संजय लीला भंसाली की फिल्म Love & War से आलिया भट्ट का फर्स्ट लुक आउट, ग्लैमरस अंदाज में छाईं एक्ट्रेस
  • Bank Strike News: बैंक हड़ताल के बीच SBI ग्राहकों को बड़ी राहत, 28-30 सितंबर के बीच किसी भी ATM से पैसे निकालने पर नहीं लगेगा चार्ज
  • Raigarh News : ऑपरेशन प्रहार : धरमजयगढ़ पुलिस ने अवैध संचालित कबाड़ दुकान पर किया रेड , कार्रवाई में अवैध कबाड़ व पिकअप वाहन जप्त
  • Privacy Policy
  • About Us

© 2025 DIN KA BHASKAR

No Result
View All Result
  • Home
  • छत्तीसगढ़
  • रायगढ़
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • शिक्षा
  • राजनीतिक
  • खेल
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • अन्य

© 2025 DIN KA BHASKAR