• Privacy Policy
  • About Us
Monday, August 10, 2026
Din ka Bhaskar
  • Home
  • छत्तीसगढ़
  • रायगढ़
  • देश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • राजनीतिक
  • राशिफल
  • शिक्षा
  • अन्य
  • Home
  • छत्तीसगढ़
  • रायगढ़
  • देश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • राजनीतिक
  • राशिफल
  • शिक्षा
  • अन्य
No Result
View All Result
Din Ka Bhaskar
No Result
View All Result
Home अन्य

घर बनाना और खरीदना होगा सस्ता; GST 2.0 में सीमेंट, टाइल, ईंट-पत्थर पर रेट होगा कम…

Amish Kumari by Amish Kumari
September 7, 2025
in अन्य
घर बनाना और खरीदना होगा सस्ता; GST 2.0 में सीमेंट, टाइल, ईंट-पत्थर पर रेट होगा कम…
Share on FacebookShare on WhatsappShare on Whatsapp Telegram

सरकार ने मकान खरीदने या बनाने वालों को दिवाली गिफ्ट दिया है। बुधवार को वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण की अध्यक्षता में जीएसटी काउंसिल ने एक बड़ा फैसला लिया है। उन्होंने सीमेंट और स्टील पर लगने वाले जीएसटी को 28% से घटाकर 18% कर दिया है। मकान बनाने में सीमेंट और स्टील की लागत कुल मकान की करीब 40 फीसदी होती है। इंडस्ट्री के जानकारों का मानना है कि जीएसटी में कटौती से मकान खरीदना सस्ता होगा और लोगों को फायदा मिलेगा। वहीं मकान सस्ते होने से रियल एस्टेट सेक्टर में भी बूम आ सकती है। नई दरें 22 सितंबर से लागू होंगी।

 

READ ALSO

लिवर को हैल्दी रखने के लिए कौन सा ड्रिंक्स है बेहतर, जानिए एक्सपर्ट की राय

सावन के दूसरे सोमवार पर प्रदोष व्रत का दुर्लभ संयोग, शिवलिंग पर चढ़ाएं ये चीजें

मकान खरीदने वालों को जीएसटी घटने से सीधा फायदा होगा। जानकारों का कहना है कि कंस्ट्रक्शन का खर्च कम होगा, तो प्रॉपर्टी की कीमतें भी कम होंगी। इससे मकान खरीदना आसान हो जाएगा। जानकारों के मुताबिक कंस्ट्रक्शन का खर्च कम होने से डेवलपर्स अच्छे घर बना पाएंगे। खासकर त्योहारों के मौसम में जब लोगों की घर खरीदने की इच्छा बढ़ जाती है। साथ ही प्रोजेक्ट समय पर पूरे होंगे और बिक्री भी बढ़ेगी।

 

 

 

कितने रुपये का होगा फायदा?

 

सरकार ने सीमेंट और स्टील पर जीएसटी 28 फीसदी से घटाकर 18 फीसदी कर दिया है। वहीं ग्रेनाइट और मार्बल जैसी चीजों पर भी जीएसटी कम हुआ है। जीएसटी काउंसिल ने मार्बल और ग्रेनाइट पर टैक्स 12 फीसदी से घटाकर 5 फीसदी कर दिया है।

 

 

 

जानकारों के मुताबिक सीमेंट, ग्रेनाइट और मार्बल जैसी चीजों पर टैक्स कम होने से कंस्ट्रक्शन का काम सस्ता होगा यानी मकान की कीमतें कम होंगी। इससे मकान खरीदारों को फायदा होगा। वहीं अगर कोई शख्स अपना खुद का मकान बनवा रहा है तो उसके भी काफी पैसे बचेंगे। एक अनुमान के मुताबिक 50 लाख के मकान पर अब करीब 2 से 3 लाख रुपये बचेंगे।

 

प्रोजेक्ट का खर्च होगा कम

 

सीमेंट, स्टील और बाकी चीजों पर कंस्ट्रक्शन की कुल लागत का लगभग 40 से 45% खर्च होता है। जीएसटी घटने से प्रोजेक्ट का खर्च कम होगा। डेवलपर्स ये फायदा मकान खरीदने वालों को दे सकते हैं, जिससे घर खरीदना आसान होगा और डिमांड बढ़ेगी। इससे त्योहारों के सीजन में और तेजी आएगी।

 

 

 

 

रियल एस्टेट सेक्टर में आएगी बूम

 

सीमेंट, स्टील आदि में जीएसटी कटौती से रियल एस्टेट सेक्टर में भी बूम आएगी। क्रेडाई (Confederation of Real Estate Developers’ Associations of India) के अध्यक्ष शेखर पटेल ने कहा कि यह एक अच्छा सुधार है। उन्होंने कहा कि सीमेंट पर जीएसटी 28% से घटाकर 18% करना एक बहुत बड़ा कदम है। इससे रियल एस्टेट और कंस्ट्रक्शन सेक्टर पर बहुत अच्छा असर पड़ेगा। पटेल ने कहा कि इस कटौती से कच्चे माल की कुल लागत कम करने में मदद मिलेगी। आखिर में, इससे घर खरीदारों को फायदा होगा और घर खरीदना आसान हो जाएगा।

 

जीएसटी सुधारों का उद्योग ने क‍िया स्‍वागत

 

इंडस्‍ट्री ने जीएसटी सुधारों का स्‍वागत किया है। उनके मुताबिक, इससे अर्थव्‍यवस्‍था को रफ्तार मिलेगी। सरकार चाहती है कि लोग ज्यादा सामान खरीदें। इसलिए टैक्स कम किए गए हैं। कंपनियां सरकार के इस कदम से खुश हैं। उनका कहना है कि वे जीएसटी की दरों में कमी का फायदा ग्राहकों तक पहुंचाएंगी।

वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण की अध्यक्षता में जीएसटी काउंसिल ने 56वीं बैठक में ये फैसले लिए। इस बार सरकार ने 12 और 28 फीसदी के स्लैब को खत्म कर दिया है। अब ज्यादातर चीजें 5 और 18 फीसदी के स्लैब में आएंगी। इससे कई चीजें सस्ती हो जाएंगी। लेकिन, कुछ चीजों पर 40 फीसदी का स्पेशल स्लैब भी लगाया गया है। ये उन चीजों पर लगेगा जो सिन और लग्जरी प्रोडक्ट्स हैं। सिन प्रोडक्ट्स का मतलब है वो चीजें जो सेहत के लिए अच्छी नहीं होतीं, जैसे सिगरेट

Related Posts

लिवर को हैल्दी रखने के लिए कौन सा ड्रिंक्स है बेहतर, जानिए एक्सपर्ट की राय
अन्य

लिवर को हैल्दी रखने के लिए कौन सा ड्रिंक्स है बेहतर, जानिए एक्सपर्ट की राय

August 10, 2026
सावन के दूसरे सोमवार पर प्रदोष व्रत का दुर्लभ संयोग, शिवलिंग पर चढ़ाएं ये चीजें
अन्य

सावन के दूसरे सोमवार पर प्रदोष व्रत का दुर्लभ संयोग, शिवलिंग पर चढ़ाएं ये चीजें

August 10, 2026
सुबह खाली पेट भीगी हुई किशमिश खाने से शरीर को मिलते हैं 5 बड़े फायदे
अन्य

सुबह खाली पेट भीगी हुई किशमिश खाने से शरीर को मिलते हैं 5 बड़े फायदे

August 9, 2026
Mahindra Scorpio N Facelift हुई लॉन्‍च, शुरुआती कीमत 13.69 लाख रुपये से शुरू
अन्य

Mahindra Scorpio N Facelift हुई लॉन्‍च, शुरुआती कीमत 13.69 लाख रुपये से शुरू

August 8, 2026
फैटी लीवर से लेकर डायबिटीज तक, जानिए गिलोय खाने के फायदे
अन्य

फैटी लीवर से लेकर डायबिटीज तक, जानिए गिलोय खाने के फायदे

August 8, 2026
रोज रात हल्दी बाला दूध पीने से शरीर को मिलते हैं गज़ब के फायदे
अन्य

रोज रात हल्दी बाला दूध पीने से शरीर को मिलते हैं गज़ब के फायदे

August 7, 2026
Next Post
सिर्फ 7 दिन बाकी… नोट कर लें Income Tax रिटर्न भरने की आखिरी तारीख, वर्ना लगेगा 5000 रुपए तक जुर्माना

सिर्फ 7 दिन बाकी… नोट कर लें Income Tax रिटर्न भरने की आखिरी तारीख, वर्ना लगेगा 5000 रुपए तक जुर्माना

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Ad




Advertisement Carousel



×
Popup Image




POPULAR NEWS

पुलिसकर्मियों ने  सीखा आपात परिस्थितियों में सीपीआर देने की कला

पुलिसकर्मियों ने सीखा आपात परिस्थितियों में सीपीआर देने की कला

May 25, 2026
Vande Bharat:स्लीपर का बड़ा अपडेट: बिहार-UP-दिल्ली यात्रियों के लिए अहम खबर

Vande Bharat:स्लीपर का बड़ा अपडेट: बिहार-UP-दिल्ली यात्रियों के लिए अहम खबर

December 6, 2025
Ganga Expressway:/ 15 जनवरी से 120 km/h रफ्तार से गाड़ियां दौड़ेंगी

Ganga Expressway:/ 15 जनवरी से 120 km/h रफ्तार से गाड़ियां दौड़ेंगी

December 7, 2025
Vande Mataram: गीत से विवाद तक… अब संसद का मामला

Vande Mataram: गीत से विवाद तक… अब संसद का मामला

December 7, 2025
RCB को मिली Green Signal, मैच नहीं होंगे शिफ्ट

RCB को मिली Green Signal, मैच नहीं होंगे शिफ्ट

December 7, 2025

EDITOR'S PICK

बिलासपुर में किन्नर की संदिग्ध हत्या से सनसनी, खेत में मिला शब, साथियों पर उठा सवाल

बिलासपुर में किन्नर की संदिग्ध हत्या से सनसनी, खेत में मिला शब, साथियों पर उठा सवाल

July 21, 2026
इस दिन बंद रहेंगी शराब की दुकानें Dry Day का आदेश जारी, जानें तारीख

बजट में शराब को लेकर सरकार का बड़ा ऐलान;जानें सस्ती हुई या महंगी?

February 1, 2026
बैटरी के साथ Realme ने भारत में लॉन्च किया सबसे सस्ता फोन, जानें कीमत और फीचर्स

बैटरी के साथ Realme ने भारत में लॉन्च किया सबसे सस्ता फोन, जानें कीमत और फीचर्स

June 10, 2026
GATE 2026 का रिजल्ट आज जारी, जानें कैसे चेक करें अपनी रैंक और स्कोर

जल्द जारी हो सकता है सीबीएसई 12वीं सप्लीमेंट्री परीक्षा का परिणाम , जानें कहां और कैसे कर पाएंगे चेक

August 5, 2026

About Us

dinkabhaskar.com दैनिक हिन्दी न्यूज वेबसाईट है और छत्तीसगढ़ का सर्वाधिक लोकप्रिय व सबसे ज्यादा पढ़ा जाने वाला न्यूज वेबसाईट है। dinkabhaskar.com पूरे छत्तीसगढ़ प्रदेश व रायगढ़ जिले की शासकीय व अर्द्धशासकीय योजनाओं के साथ सभी खबरों को प्राथमिकता के साथ प्रसारित करने में अपना महत्वपूर्ण योगदान देता है।

Contact Us
If you have any query regarding Site, Advertisement, and any other issue, please feel free to contact at
Amish kumari
prashantdinkabhsakr24@gmail.com

(Cell)- +91-7581801024

Branch Office :- Ward No 03 Azad Chowk Kirodimal Nagar Raigarh, Chhattisgarh (496001 )

Follow us

Categories

  • अन्य
  • खेल
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • मनोरंजन
  • राजनीतिक
  • रायगढ़
  • राशिफल
  • शिक्षा
  • होम

Recent Posts

  • मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने हाथ में तिरंगा थामकर किया भव्य तिरंगा यात्रा का नेतृत्व
  • भिलाई में स्पा सेंटर की आड़ में चल रहे देह व्यापार का भंडाफोड़, मैनेजर और महिला दलाल के साथ 9 गिरफ्तार…
  • Jio ने पेश किए 3 नए रिचार्ज प्लान, पूरे साल चलेगा सिम और मिलेंगे 15 OTT ऐप्स समेत कई बेनिफिट्स
  • एक गलती ओर बैंक अकाउंट हो सकता है खाली, EPFO ने फर्जी लिंक को लेकर किया Alert…
  • Privacy Policy
  • About Us

© 2025 DIN KA BHASKAR

No Result
View All Result
  • Home
  • छत्तीसगढ़
  • रायगढ़
  • देश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • राजनीतिक
  • राशिफल
  • शिक्षा
  • अन्य

© 2025 DIN KA BHASKAR