CNG PNG Rate Increase की कीमतों में बढ़ोतरी से वाहन चालकों को महंगाई का झटका लगा है. CNG के दाम में प्रति किलो 1.25 रुपए की बढ़ोतरी की गई है, जिसके बाद पुणे में CNG की कीमत 99 रुपए प्रति किलो हो गई है. यानी CNG के दाम अब 100 रुपए के आंकड़े को छूने के करीब पहुंच गए हैं. इसके अलावा घरेलू पाइप्ड नेचुरल गैस (PNG) की कीमत में भी 1.50 रुपए की बढ़ोतरी की गई है. महाराष्ट्र नेचुरल गैस लिमिटेड के मुताबिक, बढ़ी हुई नई दरें आधी रात से लागू हो गई हैं. CNG की कीमतों में इस बढ़ोतरी से CNG से चलने वाले वाहन चालकों का मासिक ईंधन खर्च बढ़ना तय है.
कितना हुआ इजाफा
MNGL (इंडिया) लिमिटेड ने पुणे और पिंपरी-चिंचवड़ में घरेलू पाइप्ड नेचुरल गैस (PNG) की कीमतों में 1.50 रुपए प्रति स्टैंडर्ड क्यूबिक मीटर (SCM) की बढ़ोतरी की गई है. नई दरें, जो 51.75 रुपए प्रति SCM हैं, 12 और 13 नवंबर की मध्यरात्रि से लागू हो गई हैं. कंपनी ने नासिक और धुले जिलों में कंप्रेस्ड नेचुरल गैस (CNG) की खुदरा कीमतों में भी 1.25 रुपए प्रति किलोग्राम की बढ़ोतरी की है, जिससे नई कीमत मध्यरात्रि से 99.75 रुपए प्रति किलोग्राम हो गई है.
ये भी पढ़ेंHealth And Fitness: खाना बनाने के लिए कौन सा कुकिंग ऑयल है सबसे बेहतर? जानिए एक्सपर्ट की राय
क्यों हुई बढ़ोतरी?
अधिकारियों ने बताया कि गैस की इनपुट कॉस्ट में बढ़ोतरी और रीगैसिफाइड लिक्विफाइड नेचुरल गैस (RLNG) के आयात की कॉस्ट बढ़ने के कारण कीमतों में यह बदलाव करना पड़ा है. कुल गैस सप्लाई में इंपोर्टेड नेचुरल गैस की हिस्सेदारी बढ़ रही है, जिसे पूरा करने के लिए RLNG की अधिक आवश्यकता पड़ रही है.
सीएनजी की कीमतें
CNG PNG Rate IncreaseMNGL ने पुणे और पिंपरी-चिंचवड़ क्षेत्रों में भी कंप्रेस्ड नेचुरल गैस (CNG) की खुदरा कीमतों में ₹1.25 प्रति किलोग्राम की बढ़ोतरी की है. ये नई दरें शुक्रवार, 13 नवंबर 2026 की मध्यरात्रि से लागू हो चुकी हैं. जिससे CNG की कीमत 97.75 रुपए प्रति किलोग्राम से बढ़कर 99 रुपए प्रति किलोग्राम हो चुकी हैं. इस बढ़ोतरी का असर पुणे और पिंपरी-चिंचवड़ क्षेत्र में CNG से चलने वाले वाहनों के हजारों मालिकों पर पड़ने की उम्मीद है.















