• Privacy Policy
  • About Us
Tuesday, September 22, 2026
Din ka Bhaskar
  • Home
  • छत्तीसगढ़
  • रायगढ़
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • शिक्षा
  • राजनीतिक
  • खेल
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • अन्य
  • Home
  • छत्तीसगढ़
  • रायगढ़
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • शिक्षा
  • राजनीतिक
  • खेल
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • अन्य
No Result
View All Result
Din Ka Bhaskar
No Result
View All Result
Home अन्य

जिले में योजनाओं का बेहतर क्रियान्वयन सुनिश्चित करें-कलेक्टर श्री मयंक चतुर्वेदी कृषि, उद्यानिकी, पशुधन और मछली पालन विभागों की समीक्षा बैठक में दिए कड़े निर्देश कृत्रिम गर्भाधान, टीकाकरण, बधियाकरण कार्य में धीमी प्रगति पर उपसंचालक पशुधन को नोटिस जारी

Amish Kumari by Amish Kumari
July 22, 2025
in अन्य
जिले में योजनाओं का बेहतर क्रियान्वयन सुनिश्चित करें-कलेक्टर श्री मयंक चतुर्वेदी कृषि, उद्यानिकी, पशुधन और मछली पालन विभागों की समीक्षा बैठक में दिए कड़े निर्देश कृत्रिम गर्भाधान, टीकाकरण, बधियाकरण कार्य में धीमी प्रगति पर उपसंचालक पशुधन को नोटिस जारी
Share on FacebookShare on WhatsappShare on Whatsapp Telegram

रायगढ़, 16 जुलाई 2025/ कलेक्टर श्री मयंक चतुर्वेदी ने आज कलेक्टर चेंबर में कृषि, उद्यानिकी, पशुधन एवं मछली पालन विभागों की समीक्षा बैठक लेकर विभागीय योजनाओं और कार्यक्रमों की प्रगति की विस्तृत समीक्षा की। उन्होंने योजनाओं के क्रियान्वयन में लापरवाही और धीमी प्रगति को लेकर नाराजगी जताते हुए संबंधित अधिकारियों को सख्त निर्देश दिए। उन्होंने कृत्रिम गर्भाधान, टीकाकरण, बधियाकरण, पशु उपचार, औषधि वितरण और मोबाइल वेटरनरी यूनिट जैसे महत्वपूर्ण कार्यों की प्रगति की समीक्षा की। इस अवसर पर सीईओ जिला पंचायत श्री जितेन्द्र यादव, सहायक कलेक्टर श्री अक्षय डोसी उपस्थित रहे।
कलेक्टर श्री चतुर्वेदी ने इन कार्यों में लक्ष्यों के विरुद्ध अत्यंत कम उपलब्धि पर गहरी नाराजगी जताते हुए कार्य में रुचि नहीं लेने पर उपसंचालक पशुधन विकास विभाग और मैदानी अमलों को कारण बताओ नोटिस जारी करने के निर्देश दिए। उन्होंने रोस्टर बनाकर अधिकारियों को मैदान में जाकर निरीक्षण करने और कार्यों में तेजी लाने के निर्देश दिए। कलेक्टर ने पशुधन विकास विभाग के अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश देते हुए कहा कि शासन से प्राप्त लक्ष्यों की पूर्ति के लिए सभी अधिकारी पूर्ण गंभीरता और जिम्मेदारी के साथ कार्य करें। उन्होंने कहा कि टीकाकरण, बधियाकरण और कृत्रिम गर्भाधान जैसे महत्वपूर्ण कार्यों में अपेक्षित प्रगति लाते हुए निर्धारित लक्ष्य समय-सीमा में पूर्ण किए जाएं। कलेक्टर ने मैदानी अमले की नियमित समीक्षा करने और कार्य के प्रति उदासीनता बरतने वाले कर्मचारियों पर कठोर अनुशासनात्मक कार्रवाई करने के निर्देश दिए।

ऑयल पाम और पौधारोपण अभियान में गति लाने के निर्देश

READ ALSO

अगले हफ्ते खुलेंगे 7 नए IPO, निवेश से पहले जानें किसका GMP सबसे ज्यादा

Chhatisgarh News: युवाओं को ‘जॉब सीकर’ नहीं, ‘जॉब क्रिएटर’ बनाने की दिशा में आगे बढ़ रहा छत्तीसगढ़: मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय

कलेक्टर श्री चतुर्वेदी ने राष्ट्रीय बागवानी मिशन अंतर्गत पौधारोपण अभियान की समीक्षा करते हुए ऑयल पाम के लिए चिन्हांकित रकबे की जानकारी ली। उन्होंने कहा कि अधिकाधिक किसानों को इस कार्य से जोड़कर उनकी आयवृद्धि सुनिश्चित की जाए। कलेक्टर ने मछली पालन विभाग को कैच कल्चर हेतु प्रस्ताव तैयार करने के निर्देश देते हुए कहा कि ग्राम पंचायत स्तर पर अधिक से अधिक किसानों को सहकारी समितियों से जोड़ा जाए। उन्होंने केसीसी (किसान क्रेडिट कार्ड) के तहत अधिक प्रकरण स्वीकृत कराकर मछली पालको को आर्थिक रूप से मजबूत बनाने पर जोर दिया। उन्होंने जिले में तालाबों के पट्टे समूहों को दिए जाने, कुल मत्स्य प्रक्षेत्र और उत्पादन लक्ष्य की जानकारी भी ली।

धान के स्थान पर अन्य वैकल्पिक फसलों के लिए किसानों को करें प्रोत्साहित

कलेक्टर श्री चतुर्वेदी ने कृषि विभाग की समीक्षा के दौरान फसल क्षेत्राच्छादन, बीज एवं उर्वरक की उपलब्धता, भंडारण व वितरण, पीएम फसल बीमा, किसान सम्मान निधि, नेचुरल फार्मिंग, स्वॉइल हेल्थ कार्ड और कृषक पंजीयन की प्रगति पर विस्तृत चर्चा की। उन्होंने धान के स्थान पर मक्का, दलहन, तिलहन और अन्य वैकल्पिक फसलों के लिए प्रोत्साहन योजनाओं को प्रभावी ढंग से लागू करने और किसानों को प्रोत्साहित करने के निर्देश दिए। साथ ही कलेक्टर ने उर्वरक विक्रेताओं की अनियमितताओं पर की गई कार्रवाई की समीक्षा की और आगे भी अनियमितता बरतने वाले उर्वरक विक्रेताओं पर नियमानुसार कार्रवाई करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि किसानों को खाद-बीज की समस्या नहीं होना चाहिए। समितियों में पर्याप्त मात्रा में खाद-बीज उपलब्ध हो, यह सुनिश्चित किया जाए। बैठक में कृषि, उद्यानिकी, पशुधन एवं मछली पालन विभाग के जिला स्तरीय अधिकारी मौजूद रहे

Related Posts

पैसे रखें तैयार, जल्द निवेशकों के लिए खुलेगा Cotec Healthcare का IPO, मिलेगा कमाई का शानदार मौका..
अन्य

अगले हफ्ते खुलेंगे 7 नए IPO, निवेश से पहले जानें किसका GMP सबसे ज्यादा

August 30, 2026
अन्य

Chhatisgarh News: युवाओं को ‘जॉब सीकर’ नहीं, ‘जॉब क्रिएटर’ बनाने की दिशा में आगे बढ़ रहा छत्तीसगढ़: मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय

August 21, 2026
28 या 29 अगस्त जानिए कब है सावन पूर्णिमा? यहां जानें सही तिथि, स्नान-दान का समय और धार्मिक महत्व
अन्य

28 या 29 अगस्त जानिए कब है सावन पूर्णिमा? यहां जानें सही तिथि, स्नान-दान का समय और धार्मिक महत्व

August 18, 2026
सावन के तीसरे सोमवार पर बनेंगे 9 शुभ संयोग, जानिए जलाभिषेक का मुहूर्त
अन्य

सावन के तीसरे सोमवार पर बनेंगे 9 शुभ संयोग, जानिए जलाभिषेक का मुहूर्त

August 17, 2026
आज है नाग पंचमी, जानिए शुभ मुहूर्त, पूजा- विधि, मंत्र और उपाय
अन्य

आज है नाग पंचमी, जानिए शुभ मुहूर्त, पूजा- विधि, मंत्र और उपाय

August 17, 2026
Mahindra BE 6 Sporteq Formula E Edition हुई लॉन्च, 683km रेंज के साथ 20 मिनट में होगी 80% चार्ज
अन्य

Mahindra BE 6 Sporteq Formula E Edition हुई लॉन्च, 683km रेंज के साथ 20 मिनट में होगी 80% चार्ज

August 16, 2026
Next Post

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Ad




Advertisement Carousel



×
Popup Image




POPULAR NEWS

पुलिसकर्मियों ने  सीखा आपात परिस्थितियों में सीपीआर देने की कला

पुलिसकर्मियों ने सीखा आपात परिस्थितियों में सीपीआर देने की कला

May 25, 2026
Ganga Expressway:/ 15 जनवरी से 120 km/h रफ्तार से गाड़ियां दौड़ेंगी

Ganga Expressway:/ 15 जनवरी से 120 km/h रफ्तार से गाड़ियां दौड़ेंगी

December 7, 2025
Vande Bharat:स्लीपर का बड़ा अपडेट: बिहार-UP-दिल्ली यात्रियों के लिए अहम खबर

Vande Bharat:स्लीपर का बड़ा अपडेट: बिहार-UP-दिल्ली यात्रियों के लिए अहम खबर

December 6, 2025
Vande Mataram: गीत से विवाद तक… अब संसद का मामला

Vande Mataram: गीत से विवाद तक… अब संसद का मामला

December 7, 2025
RCB को मिली Green Signal, मैच नहीं होंगे शिफ्ट

RCB को मिली Green Signal, मैच नहीं होंगे शिफ्ट

December 7, 2025

EDITOR'S PICK

छत्तीसगढ़ में रायगढ़ समेत इन जिलों में आज भी होगी भारी बारिश, गरज-चमक के चलेगी आंधी…

प्रदेश में अब तक 1143.4 मि.मी. औसत वर्षा दर्ज

October 1, 2025
1 अप्रैल से देशभर में E20 पेट्रोल अनिवार्य: जानें क्या है यह, क्यों जरूरी है और पुराने वाहनों पर क्या असर होगा ?

1 अप्रैल से देशभर में E20 पेट्रोल अनिवार्य: जानें क्या है यह, क्यों जरूरी है और पुराने वाहनों पर क्या असर होगा ?

February 25, 2026
अपहरण के सनसनीखेज मामले में रायगढ़ पुलिस की बड़ी सफलता—24 घंटे के भीतर युवक सकुशल बरामद, झारखंड से 3 आरोपी गिरफ्तार

अपहरण के सनसनीखेज मामले में रायगढ़ पुलिस की बड़ी सफलता—24 घंटे के भीतर युवक सकुशल बरामद, झारखंड से 3 आरोपी गिरफ्तार

May 12, 2026
कैबिनेट के बड़े फैसले, ₹32 हजार करोड़ की परियोजनाओं पर मुहर…

कैबिनेट के बड़े फैसले, ₹32 हजार करोड़ की परियोजनाओं पर मुहर…

August 6, 2026

About Us

dinkabhaskar.com दैनिक हिन्दी न्यूज वेबसाईट है और छत्तीसगढ़ का सर्वाधिक लोकप्रिय व सबसे ज्यादा पढ़ा जाने वाला न्यूज वेबसाईट है। dinkabhaskar.com पूरे छत्तीसगढ़ प्रदेश व रायगढ़ जिले की शासकीय व अर्द्धशासकीय योजनाओं के साथ सभी खबरों को प्राथमिकता के साथ प्रसारित करने में अपना महत्वपूर्ण योगदान देता है।

Contact Us
If you have any query regarding Site, Advertisement, and any other issue, please feel free to contact at
Amish kumari
prashantdinkabhsakr24@gmail.com

(Cell)- +91-7581801024

Branch Office :- Ward No 03 Azad Chowk Kirodimal Nagar Raigarh, Chhattisgarh (496001 )

Follow us

Categories

  • अन्य
  • अन्य खबर
  • खेल
  • गैजेट्स
  • छत्तीसगढ़
  • टेक्नोलोजी
  • देश
  • धर्म
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • राजनीतिक
  • रायगढ़
  • राशिफल
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • होम

Recent Posts

  • How Much Water To drink In A Day: एक दिन में कितना पानी पीना चाहिए? जानिए हर व्यक्ति के लिए क्यों अलग है पानी की जरूरत
  • Rashifal For Today : आज इन राशि वालों को मिलेगा किस्मत का साथ, आर्थिक स्थिति भी होगी मजबूत, पढ़े 12 राशियों का राशिफल
  • Chakradhar Samaroh 2026: चक्रधर समारोह: ओडिसी नृत्य में नैना कुसुम ने प्रस्तुत किया दुर्गा तांडव
  •  CG Lecturer Bharti 2026: छत्तीसगढ़ स्कूल शिक्षा विभाग में व्याख्याता के 854 पदों पर निकली भर्ती, जानिए कैसे करें आवेदन
  • Privacy Policy
  • About Us

© 2025 DIN KA BHASKAR

No Result
View All Result
  • Home
  • छत्तीसगढ़
  • रायगढ़
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • शिक्षा
  • राजनीतिक
  • खेल
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • अन्य

© 2025 DIN KA BHASKAR