• Privacy Policy
  • About Us
Saturday, May 9, 2026
Din ka Bhaskar
  • Home
  • छत्तीसगढ़
  • रायगढ़
  • देश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • राजनीतिक
  • राशिफल
  • शिक्षा
  • अन्य
  • Home
  • छत्तीसगढ़
  • रायगढ़
  • देश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • राजनीतिक
  • राशिफल
  • शिक्षा
  • अन्य
No Result
View All Result
Din Ka Bhaskar
No Result
View All Result
Home मनोरंजन

दुर्गापाली में “एक पेड़ मां के नाम” अभियान ने रचा इतिहास – सिंदूर पार्क को मिला गोल्डन बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड में स्थान

Amish Kumari by Amish Kumari
August 12, 2025
in मनोरंजन
दुर्गापाली में “एक पेड़ मां के नाम” अभियान ने रचा इतिहास – सिंदूर पार्क को मिला गोल्डन बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड में स्थान
Share on FacebookShare on WhatsappShare on Whatsapp Telegram

महासमुंद, बसना विकासखंड के ग्राम दुर्गापाली में आज का दिन पर्यावरण, मातृत्व सम्मान और शहीदों की स्मृति के अनूठे संगम का साक्षी बना। उत्तर रायपुर विधानसभा के विधायक  पुरंदर मिश्रा की प्रेरक पहल पर स्थापित “सिंदूर पार्क” का लोकार्पण एवं “एक पेड़ मां के नाम” पौधरोपण कार्यक्रम भव्य रूप से संपन्न हुआ। इस अवसर पर मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने देव वृक्ष रुद्राक्ष का पौधरोपण किया और चरण पादुका योजना के तहत 50 तेंदूपत्ता हितग्राहियों को चरण पादुका प्रदान किया

READ ALSO

‘दृश्यम 3’ का धांसू ट्रेलर रिलीज, खतरनाक मिस्ट्री में उलझे जॉर्जकुट्टी, इतने तारीख को होगा खुलासा

जयदीप अहलावत की फिल्म ‘दलदल’ का दमदार पोस्टर हुआ रिलीज, जानिए OTT पर कब देगी दस्तक

कार्यक्रम की सबसे बड़ी उपलब्धि रही – शहीदों की स्मृति में सवा दो एकड़ भूमि पर 501 पौधे लगाने के संकल्प को गोल्डन बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड में दर्ज किया जाना। मौके पर गोल्डन बुक टीम की स्टेड हेड/अधिकृत संवादाता सोनल राजेश शर्मा ने मुख्यमंत्री एवं पूरंदर मिश्रा को प्रमाण पत्र सौंपा। मुख्यमंत्री ने इस ऐतिहासिक उपलब्धि के लिए विधायक श्री पुरंदर मिश्रा और समस्त ग्रामीणों को बधाई दी। उन्होंने कहा – “यह पहल केवल वृक्षारोपण नहीं, बल्कि मातृत्व, बलिदान और पर्यावरण संरक्षण का प्रतीक है।”

मुख्यमंत्री ने पहलगाम हमले में शहीद हुए दिनेश मिरानी के बलिदान को नमन करते हुए उनकी पत्नी श्रीमती नेहा अग्रवाल और सुपुत्र शौर्य का सम्मान किया। उन्होंने घोषणा की कि दुर्गापाली हाईस्कूल का नाम पं. त्रिलोचन प्रसाद मिश्रा के नाम पर रखा जाएगा तथा देवी माँ मंगला कुंद्रा दाई मंदिर परिसर में 25 लाख रुपये की लागत से सामुदायिक भवन का निर्माण होगा। उन्होंने महाविद्यालय निर्माण की मांग को भी सकारात्मक रूप से स्वीकार किया।

विधायक पुरंदर मिश्रा ने अपने उद्बोधन में कहा – “सिंदूर पार्क में आज लगाया गया प्रत्येक पौधा हमारी माताओं के प्रेम और संस्कार का प्रतीक है। यह हरियाली आने वाली पीढ़ियों को स्वच्छ व सुंदर वातावरण का तोहफ़ा देगी।” उन्होंने क्षेत्र में उच्च शिक्षा के अवसर बढ़ाने पर बल दिया और ग्रामीणों से पौधों की नियमित देखभाल करने का आह्वान किया।

इस अवसर पर राजस्व मंत्री टंकराम वर्मा, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष किरण सिंह देव, बसना विधायक संपत अग्रवाल जी, विधायक श्रीमती चातुरी नंद जी, संगठन महामंत्री अजय जामवाल जी, नगर निगम रायपुर की अध्यक्ष श्रीमती मिनल चौबे जी, छत्तीसगढ़ बीज निगम के अध्यक्ष चंद्रहास चंद्राकर, महिला आयोग की अध्यक्ष श्रीमती सरला कोसरिया सहित अनेक जनप्रतिनिधि, अधिकारी और बड़ी संख्या में ग्रामीण उपस्थित रहे।

अतिथियों का स्वागत परंपरागत ढंग से धान का कटोरा, ओड़िया व्यंजन अरसा, ठेठरी, लिया, खाजा, तील लड्डू, मूंगफली, कटवा, खुर्मी तथा छत्तीसगढ़ी लुगा, लुगरा, धोती भेंट कर किया गया।

कार्यक्रम के अंत में सभी ने “एक पेड़ मां के नाम” अभियान को जन-जन तक पहुँचाने का संकल्प लिया।

Related Posts

‘दृश्यम 3’ का धांसू ट्रेलर रिलीज, खतरनाक मिस्ट्री में उलझे जॉर्जकुट्टी, इतने तारीख को होगा खुलासा
मनोरंजन

‘दृश्यम 3’ का धांसू ट्रेलर रिलीज, खतरनाक मिस्ट्री में उलझे जॉर्जकुट्टी, इतने तारीख को होगा खुलासा

May 9, 2026
जयदीप अहलावत की फिल्म ‘दलदल’ का दमदार पोस्टर हुआ रिलीज, जानिए OTT पर कब देगी दस्तक
मनोरंजन

जयदीप अहलावत की फिल्म ‘दलदल’ का दमदार पोस्टर हुआ रिलीज, जानिए OTT पर कब देगी दस्तक

May 9, 2026
Instagram से हटेगा End-to-End Encryption, अब मेटा पढ़ सकता है आपकी सारी पर्सनल चार्ट
मनोरंजन

Instagram से हटेगा End-to-End Encryption, अब मेटा पढ़ सकता है आपकी सारी पर्सनल चार्ट

May 8, 2026
मुफ्त इंटरनेट का महाप्लान! TRAI ला रहा है नया सिस्टम, देशभर में पब्लिक Wi-Fi के लिए एक पासवर्ड का प्रस्ताव
मनोरंजन

मुफ्त इंटरनेट का महाप्लान! TRAI ला रहा है नया सिस्टम, देशभर में पब्लिक Wi-Fi के लिए एक पासवर्ड का प्रस्ताव

May 7, 2026
मनोज बाजपेयी की फिल्म ‘Governor’ का टीजर हुआ रिलीज, दिखेगी 1990 के आर्थिक भूचाल की अनकही कहानी
मनोरंजन

मनोज बाजपेयी की फिल्म ‘Governor’ का टीजर हुआ रिलीज, दिखेगी 1990 के आर्थिक भूचाल की अनकही कहानी

May 7, 2026
इस हफ्ते OTT- थिएटर्स में मनोरंजन होगा डबल, 5 फिल्में-सीरीज होगी रिलीज.. यहां देखें लिस्ट
मनोरंजन

इस हफ्ते OTT- थिएटर्स में मनोरंजन होगा डबल, 5 फिल्में-सीरीज होगी रिलीज.. यहां देखें लिस्ट

May 6, 2026
Next Post
कोसारटेडा मध्यम सिंचाई जलाशय परियोजना के कार्य के लिए 11.97 करोड़ रूपए स्वीकृत

कोसारटेडा मध्यम सिंचाई जलाशय परियोजना के कार्य के लिए 11.97 करोड़ रूपए स्वीकृत

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Ad

Advertisement Carousel

×
Popup Image

POPULAR NEWS

Vande Bharat:स्लीपर का बड़ा अपडेट: बिहार-UP-दिल्ली यात्रियों के लिए अहम खबर

Vande Bharat:स्लीपर का बड़ा अपडेट: बिहार-UP-दिल्ली यात्रियों के लिए अहम खबर

December 6, 2025
RCB को मिली Green Signal, मैच नहीं होंगे शिफ्ट

RCB को मिली Green Signal, मैच नहीं होंगे शिफ्ट

December 7, 2025
Ganga Expressway:/ 15 जनवरी से 120 km/h रफ्तार से गाड़ियां दौड़ेंगी

Ganga Expressway:/ 15 जनवरी से 120 km/h रफ्तार से गाड़ियां दौड़ेंगी

December 7, 2025
Vande Mataram: गीत से विवाद तक… अब संसद का मामला

Vande Mataram: गीत से विवाद तक… अब संसद का मामला

December 7, 2025
मणिपुर में बड़े पैमाने पर राहत—20,591 नए घर तैयार, 56 हजार आवासों की मंजूरी के साथ केंद्र ने बढ़ाया सहयोग

मणिपुर में बड़े पैमाने पर राहत—20,591 नए घर तैयार, 56 हजार आवासों की मंजूरी के साथ केंद्र ने बढ़ाया सहयोग

December 11, 2025

EDITOR'S PICK

एशिया कप से पहले टीम इंडिया को लगा झटका, इस दिग्गज बल्लेबाज ने लिया संन्यास…

एशिया कप से पहले टीम इंडिया को लगा झटका, इस दिग्गज बल्लेबाज ने लिया संन्यास…

August 24, 2025
धमाकेदार फीचर्स के साथ Google Pixel 10 Pro Fold भारत में लॉन्च, जानें कितनी है कीमत…

धमाकेदार फीचर्स के साथ Google Pixel 10 Pro Fold भारत में लॉन्च, जानें कितनी है कीमत…

August 21, 2025
जनवरी में इतने दिन बंद रहेंगे बैंक, जल्द निपटा लें अपनी जरूरी काम

इस हफ्ते कई दिन बंद रहेंगे बैंक, छुट्टियों से पहले जरूरी काम निपटाएं वरना हो सकती है परेशानी—पूरी डिटेल यहां चेक करें

April 27, 2026
छत्तीसगढ़ में आज से बड़े बदलाव: रजिस्ट्री में राहत, पेट्रोल-गैस और शराब महंगी, आम आदमी पर असर

छत्तीसगढ़ में आज से बड़े बदलाव: रजिस्ट्री में राहत, पेट्रोल-गैस और शराब महंगी, आम आदमी पर असर

April 1, 2026

About Us

dinkabhaskar.com दैनिक हिन्दी न्यूज वेबसाईट है और छत्तीसगढ़ का सर्वाधिक लोकप्रिय व सबसे ज्यादा पढ़ा जाने वाला न्यूज वेबसाईट है। dinkabhaskar.com पूरे छत्तीसगढ़ प्रदेश व रायगढ़ जिले की शासकीय व अर्द्धशासकीय योजनाओं के साथ सभी खबरों को प्राथमिकता के साथ प्रसारित करने में अपना महत्वपूर्ण योगदान देता है।

Contact Us
If you have any query regarding Site, Advertisement, and any other issue, please feel free to contact at
Amish kumari
prashantdinkabhsakr24@gmail.com

(Cell)- +91-7581801024

Branch Office :- Ward No 03 Azad Chowk Kirodimal Nagar Raigarh, Chhattisgarh (496001 )

Follow us

Categories

  • अन्य
  • खेल
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • मनोरंजन
  • राजनीतिक
  • रायगढ़
  • राशिफल
  • शिक्षा
  • होम

Recent Posts

  • सरकार का बड़ा एक्शन, रायपुर-बिलासपुर समेत कई शहरों में इंजीनियरों के तबादले, छुट्टी के दिन जारी हुआ आदेश; देखें पूरी लिस्ट यहां।
  • ‘दृश्यम 3’ का धांसू ट्रेलर रिलीज, खतरनाक मिस्ट्री में उलझे जॉर्जकुट्टी, इतने तारीख को होगा खुलासा
  • तमिलनाडु के मुख्यमंत्री बनेंगे विजय, कल सुबह 10 बजे लेंगे शपथ, राहुल गांधी भी होंगे शामिल
  • रायपुर में चलती बस में लगी भीषण आग, यात्रियों में मचा हड़कंप
  • Privacy Policy
  • About Us

© 2025 DIN KA BHASKAR

No Result
View All Result
  • Home
  • छत्तीसगढ़
  • रायगढ़
  • देश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • राजनीतिक
  • राशिफल
  • शिक्षा
  • अन्य

© 2025 DIN KA BHASKAR