• Privacy Policy
  • About Us
Friday, August 7, 2026
Din ka Bhaskar
  • Home
  • छत्तीसगढ़
  • रायगढ़
  • देश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • राजनीतिक
  • राशिफल
  • शिक्षा
  • अन्य
  • Home
  • छत्तीसगढ़
  • रायगढ़
  • देश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • राजनीतिक
  • राशिफल
  • शिक्षा
  • अन्य
No Result
View All Result
Din Ka Bhaskar
No Result
View All Result
Home शिक्षा

देश के 79वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर आयोजित किया जाएगा ‘हर घर तिरंगा‘ कार्यक्रम 2 से 15 अगस्त तक तीन चरणों में होगा आयोजन

Amish Kumari by Amish Kumari
August 1, 2025
in शिक्षा
देश के 79वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर आयोजित किया जाएगा ‘हर घर तिरंगा‘ कार्यक्रम 2 से 15 अगस्त तक तीन चरणों में होगा आयोजन

Oplus_131072

Share on FacebookShare on WhatsappShare on Whatsapp Telegram

रायपुर, 01 अगस्त 2025

 

READ ALSO

NEET पेपर लीक मामले में CBI की चार्जशीट में बड़े खुलासे, परीक्षा से तीन दिन पहले ही लीक हो गया था पेपर

IBPS में क्लर्क पद के लिए 11 हजार पदों पर निकली भर्ती, जानिए कैसे करें आवेदन

देशभर की तरह छत्तीसगढ़ में भी 79वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर ‘‘हर घर तिरंगा‘‘ कार्यक्रम का आयोजन 02 से 15 अगस्त 2025 तक तीन चरणों में किया जाएगा। इस कार्यक्रम के अंतर्गत सभी भारतीय नागरिकों को अपने घरों पर राष्ट्रीय ध्वज फहराने के लिए प्रेरित किया जाएगा, ताकि आमजन में देशभक्ति की भावना का विकास हो और राष्ट्रीय ध्वज के प्रति सम्मान में वृद्धि हो। ‘‘हर घर तिरंगा, हर घर स्वच्छता: स्वतंत्रता का उत्सव, स्वच्छता के संग‘‘ थीम पर आधारित यह कार्यक्रम तीन चरणों में संपन्न होगा—प्रथम चरण: 02 से 08 अगस्त, द्वितीय चरण: 09 से 12 अगस्त, और तृतीय चरण: 13 से 15 अगस्त 2025 तक।

 

अभियान के दौरान समस्त शासकीय भवनों एवं संस्थानों, आवासीय भवनों में तिरंगा फहराया जाएगा। भवनों को रोशनी से सजाया जाएगा, रंगोली बनाई जाएगी, और सेल्फी ज़ोन तैयार किए जाएंगे। कार्यक्रम की व्यापक सफलता सुनिश्चित करने हेतु पंपलेट, बैनर, स्टैंडीज़ आदि के माध्यम से स्थानीय भाषाओं में जोरदार प्रचार-प्रसार किया जाएगा।

 

यह अभियान नागरिक एकता और सामूहिक उत्सव की भावना पर आधारित है, जिसमें स्वतंत्रता के साथ-साथ स्वच्छता और जल संरक्षण के संकल्प को भी समाहित किया गया है।

 

प्रथम चरण (02 से 08 अगस्त) के अंतर्गत विद्यालयों और सार्वजनिक स्थलों को तिरंगा आर्ट से सजाया जाएगा। इस दौरान रंगोली प्रतियोगिताएं, तिरंगे के स्थानीय इतिहास पर प्रश्नोत्तरी, तिरंगा राखी निर्माण हेतु कार्यशालाएं एवं प्रतियोगिताएं आयोजित की जाएंगी। साथ ही सार्वजनिक स्थानों पर तीन रंगों के धागों से तिरंगे की बुनाई का प्रदर्शन भी होगा। विद्यालयों में तिरंगे के मूल्यों और उसकी भावना से प्रेरित पत्र लेखन प्रतियोगिताएं आयोजित की जाएंगी।

 

द्वितीय चरण (09 से 12 अगस्त) के दौरान सार्वजनिक स्थलों पर जनसहभागिता से तिरंगा मेला और तिरंगा कंसर्ट का आयोजन किया जाएगा, जिसमें जनप्रतिनिधियों सहित विभिन्न क्षेत्रों के प्रतिभाशाली व्यक्तियों और खिलाड़ियों की सहभागिता सुनिश्चित की जाएगी। तिरंगा कंसर्ट में देशभक्ति से ओतप्रोत सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए जाएंगे। इसके अतिरिक्त तिरंगा रैली, बाइक और साइकिल रैली का आयोजन भी किया जाएगा।

 

तृतीय चरण (13 से 15 अगस्त) में शासकीय भवनों, शैक्षणिक संस्थानों, होटलों, कार्यालयों, बांधों एवं पुलों पर तिरंगा फहराया जाएगा तथा रोशनी की जाएगी। इसी अवधि में स्वच्छता और जल संरक्षण से संबंधित विविध गतिविधियां भी संपन्न की जाएंगी।

 

‘‘हर घर तिरंगा‘‘ कार्यक्रम में जिले के अंतर्गत सार्वजनिक उपक्रमों, स्व-सहायता समूहों, सामाजिक संगठनों आदि के समस्त कर्मचारियों एवं उनके परिवारों की सक्रिय भागीदारी सुनिश्चित की जाएगी। कार्पोरेट एवं निजी संगठनों को भी सीएसआर संसाधनों सहित इस अभियान में भाग लेने और सहयोग करने के लिए प्रोत्साहित किया जाएगा।

 

संस्कृति विभाग द्वारा इस संबंध में सभी जिला कलेक्टरों को विस्तृत दिशा-निर्देश जारी किए गए हैं। इन दिशा-निर्देशों के अनुसार राज्य सरकार की वेबसाइटों और सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स का उपयोग करते हुए आमजन को ‘‘हर घर तिरंगा‘‘ कार्यक्रम में सक्रिय रूप से सहभागी बनने हेतु प्रेरित किया जाएगा। साथ ही ‘‘हर घर तिरंगा, हर घर स्वच्छता: स्वतंत्रता का उत्सव, स्वच्छता के संग‘‘ विषयक सभी गतिविधियों को वेबसाइट

www.harghartiranga.com

से लिंक कर व्यापक रूप से प्रचारित किया जाएगा।

 

इस कार्यक्रम में ग्राम पंचायतों के सरपंचों, नगरीय निकायों के पदाधिकारियों एवं जनप्रतिनिधियों की सक्रिय सहभागिता सुनिश्चित की जाएगी। स्थानीय स्व-सहायता समूहों को तिरंगे के निर्माण के लिए प्रोत्साहित किया जाएगा तथा ग्राम पंचायतों में तिरंगे की बिक्री एवं वितरण के लिए केंद्र स्थापित किए जाएंगे। राज्य के सभी जिलों में डाकघर और उचित मूल्य की दुकानें तिरंगे के वितरण-बिक्री केंद्र के रूप में कार्य करेंगी। आमजन की अधिकाधिक सहभागिता सुनिश्चित करने हेतु टोल नाकों, चेक पोस्टों आदि पर पंपलेट्स और स्टीकर्स का वितरण किया जाएगा।

Related Posts

NEET पेपर लीक मामले में CBI की चार्जशीट में बड़े खुलासे, परीक्षा से तीन दिन पहले ही लीक हो गया था पेपर
शिक्षा

NEET पेपर लीक मामले में CBI की चार्जशीट में बड़े खुलासे, परीक्षा से तीन दिन पहले ही लीक हो गया था पेपर

August 7, 2026
SBI स्पेशलिस्ट ऑफिसर के पदों पर आवेदन करने की अंतिम तिथि बढ़ी, जाने क्या है नयी तारीख
शिक्षा

IBPS में क्लर्क पद के लिए 11 हजार पदों पर निकली भर्ती, जानिए कैसे करें आवेदन

August 6, 2026
रायगढ़ में रोजगार का सुनहरा मौका 23 दिसंबर को प्लेसमेंट कैंप, 126 पदों पर होगी सीधी भर्ती
शिक्षा

रायपुर में 5 अगस्त को लगेगा रोजगार मेला, 10वीं पास युवा भी कर सकते हैं आवेदन

August 3, 2026
छत्तीसगढ़ में नौकरी की तलाश कर रहे युवाओं के लिए शानदार मौका, 5 अगस्त को लगेगा रोजगार मेला, लाने होंगे ये डॉक्यूमेंट
शिक्षा

छत्तीसगढ़ में नौकरी की तलाश कर रहे युवाओं के लिए शानदार मौका, 5 अगस्त को लगेगा रोजगार मेला, लाने होंगे ये डॉक्यूमेंट

August 2, 2026
लापरवाही पर शिक्षा विभाग सख्त, शराबी शिक्षक और नेटवर्क मार्केटिंग करने वाली 3 शिक्षिका निलंबित
शिक्षा

लापरवाही पर शिक्षा विभाग सख्त, शराबी शिक्षक और नेटवर्क मार्केटिंग करने वाली 3 शिक्षिका निलंबित

July 31, 2026
छत्तीसगढ़ में एक समान परीक्षा प्रणाली लागू, इस दिन से शुरू होंगी एग्जाम, शेड्यूल जारी
शिक्षा

छत्तीसगढ़ में एक समान परीक्षा प्रणाली लागू, इस दिन से शुरू होंगी एग्जाम, शेड्यूल जारी

July 31, 2026
Next Post
कलेक्टर  विलास भोसकर ने ली पीएम आवास योजना ग्रामीण की समीक्षा बैठक

कलेक्टर विलास भोसकर ने ली पीएम आवास योजना ग्रामीण की समीक्षा बैठक

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Ad




Advertisement Carousel



×
Popup Image




POPULAR NEWS

पुलिसकर्मियों ने  सीखा आपात परिस्थितियों में सीपीआर देने की कला

पुलिसकर्मियों ने सीखा आपात परिस्थितियों में सीपीआर देने की कला

May 25, 2026
Vande Bharat:स्लीपर का बड़ा अपडेट: बिहार-UP-दिल्ली यात्रियों के लिए अहम खबर

Vande Bharat:स्लीपर का बड़ा अपडेट: बिहार-UP-दिल्ली यात्रियों के लिए अहम खबर

December 6, 2025
Ganga Expressway:/ 15 जनवरी से 120 km/h रफ्तार से गाड़ियां दौड़ेंगी

Ganga Expressway:/ 15 जनवरी से 120 km/h रफ्तार से गाड़ियां दौड़ेंगी

December 7, 2025
Vande Mataram: गीत से विवाद तक… अब संसद का मामला

Vande Mataram: गीत से विवाद तक… अब संसद का मामला

December 7, 2025
RCB को मिली Green Signal, मैच नहीं होंगे शिफ्ट

RCB को मिली Green Signal, मैच नहीं होंगे शिफ्ट

December 7, 2025

EDITOR'S PICK

स्वास्थ्य मंत्री  श्याम बिहारी जायसवाल ने किया बद्रीनाथ बघेल जिला अस्पताल का औचक निरीक्षण

स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल ने किया बद्रीनाथ बघेल जिला अस्पताल का औचक निरीक्षण

August 7, 2025
वरुण धवन-जान्हवी कपूर की फिल्म ‘सनी संस्कारी की तुलसी कुमारी’ OTT पर होगी रिलीज, जानें कब और कहां होगी रिलीज

वरुण धवन-जान्हवी कपूर की फिल्म ‘सनी संस्कारी की तुलसी कुमारी’ OTT पर होगी रिलीज, जानें कब और कहां होगी रिलीज

October 30, 2025
मुख्यमंत्री साय ने भारतीय नौसेना दिवस की दी शुभकामनाएं

07 जनवरी को भक्त माता राजिम जयंती महोत्सव में शामिल होंगे मुख्यमंत्री

January 2, 2026
फेमस पंजाबी सिंगर हरमन सिद्धू का निधन, संगीत जगत में शोक की लहर

रायगढ़ जिले की कानून-व्यवस्था पर कलेक्टर सख़्त– लंबित प्रकरण जल्द निपटाने और संवेदनशील व्यवस्थाओं पर कड़ी निगरानी के आदेश

November 28, 2025

About Us

dinkabhaskar.com दैनिक हिन्दी न्यूज वेबसाईट है और छत्तीसगढ़ का सर्वाधिक लोकप्रिय व सबसे ज्यादा पढ़ा जाने वाला न्यूज वेबसाईट है। dinkabhaskar.com पूरे छत्तीसगढ़ प्रदेश व रायगढ़ जिले की शासकीय व अर्द्धशासकीय योजनाओं के साथ सभी खबरों को प्राथमिकता के साथ प्रसारित करने में अपना महत्वपूर्ण योगदान देता है।

Contact Us
If you have any query regarding Site, Advertisement, and any other issue, please feel free to contact at
Amish kumari
prashantdinkabhsakr24@gmail.com

(Cell)- +91-7581801024

Branch Office :- Ward No 03 Azad Chowk Kirodimal Nagar Raigarh, Chhattisgarh (496001 )

Follow us

Categories

  • अन्य
  • खेल
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • मनोरंजन
  • राजनीतिक
  • रायगढ़
  • राशिफल
  • शिक्षा
  • होम

Recent Posts

  • विशेष लेख : योजना, आर्थिक एवं सांख्यिकी विभाग और आईआईएम रायपुर के बीच एमओयू
  • विशेष लेख : नवजात का पहला सुरक्षा कवच- स्तनपान और इसका सामाजिक महत्व
  • विशेष लेख : सशक्त बचपन, समृद्ध छत्तीसगढ़
  • विशेष लेख : छत्तीसगढ़ भू-राजस्व संहिता में सुधार: सुशासन, डिजिटलीकरण और जन-राहत का नया सवेरा
  • Privacy Policy
  • About Us

© 2025 DIN KA BHASKAR

No Result
View All Result
  • Home
  • छत्तीसगढ़
  • रायगढ़
  • देश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • राजनीतिक
  • राशिफल
  • शिक्षा
  • अन्य

© 2025 DIN KA BHASKAR