• Home 1
  • Home 2
Thursday, September 4, 2025
Din ka Bhaskar
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • रायगढ़
  • देश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • राजनीतिक
  • राशिफल
  • शिक्षा
  • अन्य
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • रायगढ़
  • देश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • राजनीतिक
  • राशिफल
  • शिक्षा
  • अन्य
No Result
View All Result
Din Ka Bhaskar
No Result
View All Result
Home रायगढ़

देश ही नहीं, पूरी दुनिया में प्रतिष्ठित हो रहा है चक्रधर समारोह-केंद्रीय राज्य मंत्री रामदास अठावले

Suman Singh by Suman Singh
September 3, 2025
in रायगढ़
0
देश ही नहीं, पूरी दुनिया में प्रतिष्ठित हो रहा है चक्रधर समारोह-केंद्रीय राज्य मंत्री रामदास अठावले
0
SHARES
1
VIEWS
Share on FacebookShare on WhatsappShare on Whatsapp Telegram

रायगढ़, 3 सितम्बर 2025/ रायगढ़ के रामलीला मैदान में आयोजित अंतरराष्ट्रीय ख्याति प्राप्त चक्रधर समारोह 2025 की आठवीं संध्या सुर, ताल, छंद और घुंघरू की मधुर लय से सजी। इस अवसर पर केंद्रीय राज्य मंत्री, सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्रालय, भारत सरकार श्री रामदास अठावले मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। उन्होंने भगवान श्री गणेश की पूजा-अर्चना, राजा चक्रधर के चित्र पर पुष्प अर्पित कर तथा दीप प्रज्वलित कर समारोह का शुभारंभ किया। इस मौके पर राज्यसभा सांसद श्री देवेंद्र प्रताप सिंह, नगर निगम रायगढ़ महापौर श्री जीवर्धन चौहान, सभापति श्री डिग्री लाल साहू, कलेक्टर श्री मयंक चतुर्वेदी, पुलिस अधीक्षक श्री दिव्यांग पटेल सहित अनेक जनप्रतिनिधि एवं गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।

READ ALSO

दो ट्रक और दो माजदा से 49 टन कबाड़ जप्त, करीब 14 लाख का माल जब्त करने में पूंजीपथरा पुलिस को मिली सफलता

साइबर अपराध के म्यूल एकाउंट गिरोह पर रायगढ़ पुलिस की बड़ी कार्रवाई, सक्ती जिले से दो आरोपी गिरफ्तार

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए केंद्रीय राज्य मंत्री श्री रामदास अठावले ने कहा कि राजा चक्रधर सिंह केवल रायगढ़ के नहीं, बल्कि पूरे देश के गौरव हैं। वे एक महान शासक, समाजसेवी और संगीत साधक थे। गरीबों, किसानों, मजदूरों और आदिवासी समाज के उत्थान के लिए उन्होंने कार्य किया और कथक को नया आयाम देकर ‘रायगढ़ घराने’ की स्थापना की। आज उनका यह सांगीतिक धरोहर देश ही नहीं, बल्कि पूरी दुनिया में सम्मान पा रहा है।

केंद्रीय राज्य मंत्री श्री रामदास अठावले ने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश तेजी से प्रगति के मार्ग पर अग्रसर है। पिछले 10 वर्षों में 25 करोड़ से अधिक लोगों को गरीबी रेखा से ऊपर उठाया गया है। आदिवासी समाज को सम्मान और न्याय दिलाने का कार्य निरंतर जारी है। आज भारत विश्व की चौथी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था है और शीघ्र ही तीसरे स्थान पर पहुंचेगा। हमारी सरकार सबका साथ, सबका विकास और सबका विश्वास के संकल्प पर कार्य कर रही है। केंद्रीय राज्य मंत्री ने समारोह में शामिल कलाकारों को शाल, श्रीफल और प्रशस्ति पत्र भेंट कर सम्मानित भी किया।

राज्यसभा सांसद श्री देवेंद्र प्रताप सिंह ने कहा कि राजा चक्रधर सिंह का योगदान भारतीय संगीत इतिहास में अमूल्य है। उन्होंने कथक नृत्य की विधा को नई दिशा देते हुए ‘रायगढ़ घराना’ स्थापित किया। बनारस, लखनऊ और जयपुर के बाद रायगढ़ घराना चौथा प्रमुख घराना माना जाता है। चक्रधर समारोह आज न केवल छत्तीसगढ़ बल्कि पूरे देश की सांस्कृतिक पहचान बन चुका है। इसकी चर्चा राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय मंचों पर होती है। अपर कलेक्टर श्री अपूर्व प्रियेश टोप्पो ने सभी अतिथियों का धन्यवाद और आभार व्यक्त किया।

 

 

 

Related Posts

दो ट्रक और दो माजदा से 49 टन कबाड़ जप्त, करीब 14 लाख का माल जब्त करने में पूंजीपथरा पुलिस को मिली सफलता
रायगढ़

दो ट्रक और दो माजदा से 49 टन कबाड़ जप्त, करीब 14 लाख का माल जब्त करने में पूंजीपथरा पुलिस को मिली सफलता

September 3, 2025
साइबर अपराध के म्यूल एकाउंट गिरोह पर रायगढ़ पुलिस की बड़ी कार्रवाई, सक्ती जिले से दो आरोपी गिरफ्तार
रायगढ़

साइबर अपराध के म्यूल एकाउंट गिरोह पर रायगढ़ पुलिस की बड़ी कार्रवाई, सक्ती जिले से दो आरोपी गिरफ्तार

September 2, 2025
“पापा, मैं ठीक हो जाऊंगी ना?” – दिल की बीमारी से जूझ रही मासूम शांभवी गुरला का सवाल
रायगढ़

“पापा, मैं ठीक हो जाऊंगी ना?” – दिल की बीमारी से जूझ रही मासूम शांभवी गुरला का सवाल

September 2, 2025
ITR फाइल करने की आखिरी तारीख नजदीक, जानें क्या है लास्ट डेट?
रायगढ़

ITR फाइल करने की आखिरी तारीख नजदीक, जानें क्या है लास्ट डेट?

September 2, 2025
चक्रधर समारोह 2025 में छत्तीसगढ़ से अब तक के सर्वाधिक 50 कलाकार हो रहे शामिल
रायगढ़

चक्रधर समारोह 2025 में छत्तीसगढ़ से अब तक के सर्वाधिक 50 कलाकार हो रहे शामिल

September 1, 2025
सड़क पर रुकी बुजुर्ग महिला को उमेश पटेल ने गाड़ी में बैठाकर पहुँचाया मंजिल तक
रायगढ़

सड़क पर रुकी बुजुर्ग महिला को उमेश पटेल ने गाड़ी में बैठाकर पहुँचाया मंजिल तक

September 1, 2025
Next Post
मुख्यमंत्री साय के निर्देश पर त्वरित रेस्क्यू ऑपरेशन

मुख्यमंत्री साय के निर्देश पर त्वरित रेस्क्यू ऑपरेशन

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

POPULAR NEWS

मंत्री रामविचार नेताम ने कोण्डागांव में मक्का प्रसंस्करण इकाई का किया भ्रमण

मंत्री रामविचार नेताम ने कोण्डागांव में मक्का प्रसंस्करण इकाई का किया भ्रमण

August 1, 2025

पोषण की पहल : हाई स्कूल के छात्रावासी बच्चों को अब स्कूल में मिलेगा पौष्टिक भोजन

August 1, 2025
छत्तीसगढ़ सरकार ने शुरू की मोटापे के विरूद्ध मुहिम

: ‘बने खाबो-बने रहिबो’ अभियान के तहत स्ट्रीट फूड विक्रेताओं की होगी सघन जांच

August 1, 2025
उर्वरक भण्डारण एवं वितरण की समीक्षा

अब तक किसानों को 10.91 लाख मीट्रिक टन खाद वितरित

August 1, 2025
कृषि मंत्री रामविचार नेताम शहीद गुण्डाधुर कृषि महाविद्यालय एवं अनुसंधान केंद्र में आयोजित छात्रों से संवाद कार्यक्रम में हुए शामिल

कृषि मंत्री रामविचार नेताम शहीद गुण्डाधुर कृषि महाविद्यालय एवं अनुसंधान केंद्र में आयोजित छात्रों से संवाद कार्यक्रम में हुए शामिल

August 1, 2025

EDITOR'S PICK

7.8 प्रतिशत की रफ्तार से भाग रही देश की GDP, पांच तिमाहियों में रही सबसे तेज इकोनॉमी…

7.8 प्रतिशत की रफ्तार से भाग रही देश की GDP, पांच तिमाहियों में रही सबसे तेज इकोनॉमी…

August 29, 2025
धूमधाम से मनाई गई गुरु बालकदास साहेब जी की जयंती– हजारों श्रद्धालुओं की उपस्थिति में गूंजा गुरु वाणी का संदेश

धूमधाम से मनाई गई गुरु बालकदास साहेब जी की जयंती– हजारों श्रद्धालुओं की उपस्थिति में गूंजा गुरु वाणी का संदेश

August 17, 2025
फिटनेस प्रमाण-पत्र नहीं होने पर 10 स्कूल बसों पर 38 हजार रुपए की चालानी कार्रवाई

फिटनेस प्रमाण-पत्र नहीं होने पर 10 स्कूल बसों पर 38 हजार रुपए की चालानी कार्रवाई

August 13, 2025
रक्षाबंधन पर दंतेवाड़ा और सुकमा में एक नया इतिहास रचेंगे उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा, आत्मसमर्पित नक्सली महिलाएं और ‘दंतेश्वरी फाइटर्स’ की कमांडो बाँधेंगी राखी

रक्षाबंधन पर दंतेवाड़ा और सुकमा में एक नया इतिहास रचेंगे उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा, आत्मसमर्पित नक्सली महिलाएं और ‘दंतेश्वरी फाइटर्स’ की कमांडो बाँधेंगी राखी

August 8, 2025

About

We bring you the best Premium WordPress Themes that perfect for news, magazine, personal blog, etc. Check our landing page for details.

Follow us

Categories

  • अन्य
  • खेल
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • मनोरंजन
  • राजनीतिक
  • रायगढ़
  • राशिफल
  • शिक्षा
  • होम

Recent Posts

  • छत्तीसगढ़ जीरो पावर कट स्टेट से अब मुफ्त बिजली की ओर : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय
  • बिलासपुर में स्पा सेंटर की आड़ में चल रहा जिस्मफरोशी का धंधा, पुलिस ने 6 युवतियों को किया गिरफ्तार
  • लोकपरंपराएं एवं संस्कृति समाज को जोड़ने का बेहतर माध्यम : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय
  • सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता राज्य मंत्री रामदास अठावले का छत्तीसगढ़ प्रवास
  • Home 1
  • Home 2

© 2025 DIN KA BHASKAR

No Result
View All Result
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • रायगढ़
  • देश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • राजनीतिक
  • राशिफल
  • शिक्षा
  • अन्य

© 2025 DIN KA BHASKAR