• Privacy Policy
  • About Us
Friday, August 7, 2026
Din ka Bhaskar
  • Home
  • छत्तीसगढ़
  • रायगढ़
  • देश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • राजनीतिक
  • राशिफल
  • शिक्षा
  • अन्य
  • Home
  • छत्तीसगढ़
  • रायगढ़
  • देश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • राजनीतिक
  • राशिफल
  • शिक्षा
  • अन्य
No Result
View All Result
Din Ka Bhaskar
No Result
View All Result
Home अन्य

नैनो डीएपी से किसानों को प्रति एकड़ 75 रूपए का फायदा अब तक 3 लाख बोतल से अधिक नैनो डीएपी का भंडारण किसानों को नैनो डीएपी का इस्तेमाल करने के तरीके बताए गए, डेमोस्ट्रेशन भी दिए

Amish Kumari by Amish Kumari
July 23, 2025
in अन्य
Share on FacebookShare on WhatsappShare on Whatsapp Telegram

READ ALSO

रोज रात हल्दी बाला दूध पीने से शरीर को मिलते हैं गज़ब के फायदे

7050mAh की बैटरी के साथ Vivo S2 भारत में लॉन्च, जानें कीमत और फीचर्स

रायगढ़, 23 जुलाई 2025/ चालू खरीफ मौसम में खेती किसानी के लिए ठोस डीएपी खाद की कमी को पूरा करने सरकार ने वैकल्पिक खादों की पर्याप्त मात्रा में व्यवस्था की है। नैनो डीएपी इसका एक बेहतर विकल्प साबित हो रहा है। तरल नैनो डीएपी के उपयोग से किसानों  को प्रति एकड़ धान की फसल में 75 रूपए का फायदा भी हो रहा है। राज्य सरकार के निर्देश पर प्रदेश में इफको कंपनी द्वारा 3 लाख 5 हजार बोतल से अधिक नैनो डीएपी का भंडारण कराया गया है। इसमें से डबल लॉक केंद्रों में 82 हजार 470 बोतल, प्राथमिक सहकारी कृषि साख समितियों में अब तक 1 लाख 41 हजार 389 बोतल और निजी क्षेत्र में 48 हजार बोतल तरल नैनो डीएपी भंडारित है। इफको कंपनी के पास अभी भी 33 हजार बोतल से अधिक नैनो डीएपी शेष बचा है। नैनो डीएपी की आधा लीटर की बोतल सहकारी समितियों में 600 रूपए की दर पर किसानों के लिए उपलब्ध है।
कृषि विशेषज्ञों के अनुसार धान की एक एकड़ फसल में लगने वाली 50 किलो ठोस डीएपी खाद के स्थान पर आधी मात्रा केवल 25 किलो ठोस डीएपी और आधा लीटर की एक बोतल नैनो तरल डीएपी ही पर्याप्त होता है। एक 50 किलो की ठोस डीएपी की बोरी का रेट 1 हजार 350 रूपए है। जिसकी तुलना में नैनो डीएपी के उपयोग से किसानों को प्रति एकड़ 75 रूपए का फायदा हो रहा है। किसान 25 किलो ठोस डीएपी के साथ आधा लीटर नैनो डीएपी का उपयोग कर रहे हैं। जो कि एक बोरी ठोस डीएपी के बराबर पोषण देता है।
नैनो डीएपी के लिए किसानों को किया गया जागरूक, डेमो देकर इस्तेमाल के तरीके भी सिखाए गए
राज्य सरकार ने ठोस डीएपी की कमी से किसानों को होने वाली असुविधा को समय रहते समझकर नैनो डीएपी के उपयोग के लिए किसानों को तेजी से जागरूक करने अभियान चलाया। कृषि विभाग के मैदानी अमले, कृषि विज्ञान केंद्र के वैज्ञानिकों और प्रगतिशील किसानों की सहायता से किसानों को ठोस डीएपी के साथ नैनो डीएपी का खेतों में इस्तेमाल करने के तरीके बताए गए। कृषि चौपालों और विकसित कृषि संकल्प अभियान के माध्यम से गांव-गांव जाकर किसानों को डेमोस्ट्रेशन देकर नैनो डीएपी का उपयोग करने के बारे में जानकारी दी गई है। कृषि विभाग द्वारा नैनो डीएपी से संबंधित पॉम्पलेट, बैनर, पोस्टर भी सहकारी समितियों में चस्पा कराए गए हैं। कृषि विभाग के मैदानी अमले द्वारा निरंतर खेतों का भ्रमण किया जा रहा है और किसानों को नैनो डीएपी के उपयोग और उसके फायदों के बारे में बताया जा रहा है। इससे किसानों पूरे विश्वास के साथ अपनी धान की फसल में नैनो डीएपी का उपयोग कर रहे हैं।
रायगढ़ में 680 मैट्रिक टन डीएपी पहुंचा
रायगढ़ में आज 680 मे.टन डीएपी का भंडारण किया गया है। इसके अतिरिक्त नैनो डी.ए.पी.(लिक्विड) का रायगढ़ में लगातार भंडारण किया जा रहा है। रायगढ़ जिले में अब तक 18676 मीट्रिक टन उर्वरक किसानों को वितरित किया जा चुका है। जिसमें 9170 मे. टन यूरिया, 2802 मे. टन सुपर फॉस्फेट, 3541 मे. टन डीएपी, 2057 मे. टन एनपीके और 1106 मे. टन पोटाश का वितरण समितियों के माध्यम से किसानों को किया गया है।

Related Posts

रोज रात हल्दी बाला दूध पीने से शरीर को मिलते हैं गज़ब के फायदे
अन्य

रोज रात हल्दी बाला दूध पीने से शरीर को मिलते हैं गज़ब के फायदे

August 7, 2026
7050mAh की बैटरी के साथ Vivo S2 भारत में लॉन्च, जानें कीमत और फीचर्स
अन्य

7050mAh की बैटरी के साथ Vivo S2 भारत में लॉन्च, जानें कीमत और फीचर्स

August 6, 2026
सुबह की डाइट में शामिल करें ये 3 चीजें, शरीर में बनी रहेगी एनर्जी और फिटनेस
अन्य

सुबह की डाइट में शामिल करें ये 3 चीजें, शरीर में बनी रहेगी एनर्जी और फिटनेस

August 6, 2026
चिया सीड्स का ज्यादा सेवन पड़ सकता है भारी, जानें इसके नुकसान
अन्य

चिया सीड्स का ज्यादा सेवन पड़ सकता है भारी, जानें इसके नुकसान

August 5, 2026
सावन का पहला मंगला गौरी व्रत आज, जानें शुभ मुहूर्त और पूजा विधि
अन्य

सावन का पहला मंगला गौरी व्रत आज, जानें शुभ मुहूर्त और पूजा विधि

August 4, 2026
गैस-एसिडिटी से लेकर इन समस्याओं तक, अजवाइन के हैं गजब के फायदे
अन्य

गैस-एसिडिटी से लेकर इन समस्याओं तक, अजवाइन के हैं गजब के फायदे

August 3, 2026
Next Post
क्रेशर संचालकों को परिवहन के दौरान खनिज और आरटीओ नियम का पालन करने के निर्देश  खनिज विभाग ने ली क्रेशर संचालकों की बैठक

क्रेशर संचालकों को परिवहन के दौरान खनिज और आरटीओ नियम का पालन करने के निर्देश खनिज विभाग ने ली क्रेशर संचालकों की बैठक

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Ad




Advertisement Carousel



×
Popup Image




POPULAR NEWS

पुलिसकर्मियों ने  सीखा आपात परिस्थितियों में सीपीआर देने की कला

पुलिसकर्मियों ने सीखा आपात परिस्थितियों में सीपीआर देने की कला

May 25, 2026
Vande Bharat:स्लीपर का बड़ा अपडेट: बिहार-UP-दिल्ली यात्रियों के लिए अहम खबर

Vande Bharat:स्लीपर का बड़ा अपडेट: बिहार-UP-दिल्ली यात्रियों के लिए अहम खबर

December 6, 2025
Ganga Expressway:/ 15 जनवरी से 120 km/h रफ्तार से गाड़ियां दौड़ेंगी

Ganga Expressway:/ 15 जनवरी से 120 km/h रफ्तार से गाड़ियां दौड़ेंगी

December 7, 2025
Vande Mataram: गीत से विवाद तक… अब संसद का मामला

Vande Mataram: गीत से विवाद तक… अब संसद का मामला

December 7, 2025
RCB को मिली Green Signal, मैच नहीं होंगे शिफ्ट

RCB को मिली Green Signal, मैच नहीं होंगे शिफ्ट

December 7, 2025

EDITOR'S PICK

उप मुख्यमंत्री  अरुण साव ने दंतेवाड़ा से की पंजीयन की शुरूआत

उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने दंतेवाड़ा से की पंजीयन की शुरूआत

September 22, 2025
अब ATM कार्ड की जरूरत नहीं, QR Code से ही निकाल सकेंगे पैसे, UPI के जरिए कैश लेना होगा आसान..

अब ATM कार्ड की जरूरत नहीं, QR Code से ही निकाल सकेंगे पैसे, UPI के जरिए कैश लेना होगा आसान..

September 17, 2025
मिथुन और सिंह राशि वालों की इच्छाएं होंगी पूरी,तथा इन्हे रहना होगा सावधान??

मकर राशि वालों आज किसी भी काम में जल्दबाजी न करें, पढ़े बाकि राशियों का हाल

May 8, 2026
छत्तीसगढ़ में रायगढ़ समेत इन जिलों में आज भी होगी भारी बारिश, गरज-चमक के चलेगी आंधी…

प्रदेश में अब तक 1138.9 मि.मी. औसत वर्षा दर्ज

September 29, 2025

About Us

dinkabhaskar.com दैनिक हिन्दी न्यूज वेबसाईट है और छत्तीसगढ़ का सर्वाधिक लोकप्रिय व सबसे ज्यादा पढ़ा जाने वाला न्यूज वेबसाईट है। dinkabhaskar.com पूरे छत्तीसगढ़ प्रदेश व रायगढ़ जिले की शासकीय व अर्द्धशासकीय योजनाओं के साथ सभी खबरों को प्राथमिकता के साथ प्रसारित करने में अपना महत्वपूर्ण योगदान देता है।

Contact Us
If you have any query regarding Site, Advertisement, and any other issue, please feel free to contact at
Amish kumari
prashantdinkabhsakr24@gmail.com

(Cell)- +91-7581801024

Branch Office :- Ward No 03 Azad Chowk Kirodimal Nagar Raigarh, Chhattisgarh (496001 )

Follow us

Categories

  • अन्य
  • खेल
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • मनोरंजन
  • राजनीतिक
  • रायगढ़
  • राशिफल
  • शिक्षा
  • होम

Recent Posts

  • विशेष लेख : योजना, आर्थिक एवं सांख्यिकी विभाग और आईआईएम रायपुर के बीच एमओयू
  • विशेष लेख : नवजात का पहला सुरक्षा कवच- स्तनपान और इसका सामाजिक महत्व
  • विशेष लेख : सशक्त बचपन, समृद्ध छत्तीसगढ़
  • विशेष लेख : छत्तीसगढ़ भू-राजस्व संहिता में सुधार: सुशासन, डिजिटलीकरण और जन-राहत का नया सवेरा
  • Privacy Policy
  • About Us

© 2025 DIN KA BHASKAR

No Result
View All Result
  • Home
  • छत्तीसगढ़
  • रायगढ़
  • देश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • राजनीतिक
  • राशिफल
  • शिक्षा
  • अन्य

© 2025 DIN KA BHASKAR