• Privacy Policy
  • About Us
Wednesday, August 12, 2026
Din ka Bhaskar
  • Home
  • छत्तीसगढ़
  • रायगढ़
  • देश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • राजनीतिक
  • राशिफल
  • शिक्षा
  • अन्य
  • Home
  • छत्तीसगढ़
  • रायगढ़
  • देश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • राजनीतिक
  • राशिफल
  • शिक्षा
  • अन्य
No Result
View All Result
Din Ka Bhaskar
No Result
View All Result
Home खेल

पुलिस के लिए जनता के मन में सम्मान और अपराधियों में भय होना चाहिए-उपमुख्यमंत्री शर्मा

Amish Kumari by Amish Kumari
August 11, 2025
in खेल
पुलिस के लिए जनता के मन में सम्मान और अपराधियों में भय होना चाहिए-उपमुख्यमंत्री  शर्मा
Share on FacebookShare on WhatsappShare on Whatsapp Telegram

रायपुर, 11 अगस्त 2025

READ ALSO

भारत-अफगानिस्तान टी20 सीरीज का शेड्यूल हुआ ऐलान, इस दिन खेले जाएंगे तीनों मुकाबले

श्रीलंका के खिलाफ सीरीज से पहले टीम इंडिया के लिए बुरी खबर, इस दिग्गज खिलाड़ी हुआ मैच से बाहर

उपमुख्यमंत्री एवं गृह मंत्री  विजय शर्मा ने आज सरगुजा कोर्डिनेशन सेंटर में सरगुजा रेंज अंतर्गत सभी पुलिस अधीक्षकों की उच्चस्तरीय बैठक ली। बैठक में उन्होंने कानून-व्यवस्था की स्थिति की विस्तार से समीक्षा की और पुलिस तंत्र को अधिक प्रभावी, संवेदनशील और जवाबदेह बनाने के सख्त निर्देश दिए। बैठक में  शर्मा ने स्पष्ट कहा कि कानून का राज स्थापित करना और अपराधियों के मन में भय पैदा करना पुलिस की सर्वाेच्च जिम्मेदारी है। गंभीर अपराधों के मामलों में दोष सिद्धि की दर बढ़ाने पर विशेष जोर देते हुए उन्होंने सभी जिलों में मामलों की नियमित और वैज्ञानिक मॉनिटरिंग सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि प्रत्येक पुलिस अधीक्षक न केवल अपने कार्यालय में आने वाले लोगों से समय पर मिलें, बल्कि अधीनस्थ पुलिसकर्मियों से भी संवाद कर उनकी समस्याओं और जरूरतों को समझें। उन्होंने पुलिस अधीक्षकों से कहा कि जिले के कॉलेज और स्कूलों का महीने में एक बार भ्रमण अवश्य करें और थानों में अनुशासन के लिए एसपी-एसएसपी और डीएसपी प्रत्येक सप्ताह परेड भी कराए। बैठक में अपर मुख्य सचिव गृह  मनोज पिंगुवा, आईजी पीएचक्यू  अजय यादव, आईजी सरगुजा  दीपक झा सहित वरिष्ठ पुलिस अधिकारी के अलावा सरगुजा रेंज के बलरामपुर-रामानुजगंज, जशपुर, कोरिया, मनेंद्रगढ़-चिरमिरी-भरतपुर, सूरजपुर, और सरगुजा जिले के पुलिस अधीक्षक उपस्थित रहे।

 

उपमुख्यमंत्री  शर्मा ने बैठक में मानव तस्करी, महिलाओं और बच्चों के खिलाफ अपराध, अवैध हथियारों और मादक पदार्थों की तस्करी जैसे गंभीर अपराधों पर त्वरित और प्रभावी कार्रवाई पर जोर दिया गया। एनडीपीएस एक्ट के मामलों में एंड-टू-एंड इन्वेस्टिगेशन सुनिश्चित करने और दोषियों को कठोर सजा दिलाने की बात कही गई। अवैध शराब के निर्माण, बिक्री और परिवहन को रोकने के लिए विशेष अभियान चलाने, चिटफंड कंपनियों के मामलों की गंभीरता से जांच करने और निवेशकों को धनवापसी की कार्यवाही तेज करने के निर्देश भी दिए गए। बैठक में सड़क दुर्घटनाओं को रोकने के लिए ब्लैक स्पॉट की पहचान कर सुधारात्मक कदम उठाने, यातायात प्रबंधन को मजबूत बनाने और ट्रैफिक पुलिस की सक्रियता बढ़ाने पर भी चर्चा हुई। उपमुख्यमंत्री ने कहा कि यातायात व्यवस्था में सुधार केवल पुलिस का नहीं बल्कि प्रशासन और समाज का साझा दायित्व है। उन्होंने सभी स्कूलों और कॉलेजों में ड्रग-फ्री कैंपस अभियान चलाने, छात्रों में नशामुक्ति के प्रति जागरूकता फैलाने और सामुदायिक पुलिसिंग के जरिए जनता और पुलिस के बीच भरोसे का रिश्ता मजबूत करने की आवश्यकता बताई।

 

उपमुख्यमंत्री  शर्मा ने साइबर क्राइम की रोकथाम के लिए विशेष प्रशिक्षण, बीट प्रणाली की नियमित समीक्षा और ‘समाधान ऐप’ के प्रचार-प्रसार पर भी जोर दिया गया। उन्होंने निर्देश दिया कि ग्राम सभाओं और जनसंवाद कार्यक्रमों के माध्यम से जनता को पुलिस से जोड़ा जाए, ताकि लोग पुलिस को अपना मित्र और संरक्षक मानें।

 

बैठक के अंत में उपमुख्यमंत्री  शर्मा ने दो टूक कहा कि पुलिस की कार्यवाही ऐसी होनी चाहिए कि अपराधी कानून से डरें और आम जनता को भरोसा हो कि कानून-व्यवस्था उनकी सुरक्षा के लिए है। उन्होंने कहा जनता के मन में सम्मान और अपराधियों के मन में भय होना चाहिए, यही हमारी पुलिस व्यवस्था की असली सफलता है।

Related Posts

भारत-अफगानिस्तान टी20 सीरीज का शेड्यूल हुआ ऐलान, इस दिन खेले जाएंगे तीनों मुकाबले
खेल

भारत-अफगानिस्तान टी20 सीरीज का शेड्यूल हुआ ऐलान, इस दिन खेले जाएंगे तीनों मुकाबले

August 12, 2026
श्रीलंका के खिलाफ सीरीज से पहले टीम इंडिया के लिए बुरी खबर, इस दिग्गज खिलाड़ी हुआ मैच से बाहर
खेल

श्रीलंका के खिलाफ सीरीज से पहले टीम इंडिया के लिए बुरी खबर, इस दिग्गज खिलाड़ी हुआ मैच से बाहर

August 8, 2026
क्रिकेट फैंस के लिए खुशखबरी, एशिया कप में फिर आमने-सामने होंगे भारत और पाकिस्तान
खेल

क्रिकेट फैंस के लिए खुशखबरी, एशिया कप में फिर आमने-सामने होंगे भारत और पाकिस्तान

August 6, 2026
भारत-पाकिस्तान के खिलाड़ी भिड़ने के लिए आज तैयार, एशियन लीजेंड्स लीग में मचेगा धमाल, जानिए कब, कहां और कैसे देख पाएंगे LIVE मैच
खेल

भारत-पाकिस्तान के खिलाड़ी भिड़ने के लिए आज तैयार, एशियन लीजेंड्स लीग में मचेगा धमाल, जानिए कब, कहां और कैसे देख पाएंगे LIVE मैच

August 2, 2026
इस दिग्गज खिलाड़ी ने 2027 वर्ल्ड कप से पहले क्रिकेट से सन्यास का किया ऐलान
खेल

इस दिग्गज खिलाड़ी ने 2027 वर्ल्ड कप से पहले क्रिकेट से सन्यास का किया ऐलान

July 30, 2026
श्रीलंका टेस्ट सीरीज के लिए टीम इंडिया का ऐलान, शुभमन गिल बने कप्तान..
खेल

श्रीलंका टेस्ट सीरीज के लिए टीम इंडिया का ऐलान, शुभमन गिल बने कप्तान..

July 28, 2026
Next Post
तिरंगा हमारी एकता, अखंडता और गौरव का प्रतीक –  अरुण साव

तिरंगा हमारी एकता, अखंडता और गौरव का प्रतीक – अरुण साव

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Ad




Advertisement Carousel



×
Popup Image




POPULAR NEWS

पुलिसकर्मियों ने  सीखा आपात परिस्थितियों में सीपीआर देने की कला

पुलिसकर्मियों ने सीखा आपात परिस्थितियों में सीपीआर देने की कला

May 25, 2026
Vande Bharat:स्लीपर का बड़ा अपडेट: बिहार-UP-दिल्ली यात्रियों के लिए अहम खबर

Vande Bharat:स्लीपर का बड़ा अपडेट: बिहार-UP-दिल्ली यात्रियों के लिए अहम खबर

December 6, 2025
Ganga Expressway:/ 15 जनवरी से 120 km/h रफ्तार से गाड़ियां दौड़ेंगी

Ganga Expressway:/ 15 जनवरी से 120 km/h रफ्तार से गाड़ियां दौड़ेंगी

December 7, 2025
Vande Mataram: गीत से विवाद तक… अब संसद का मामला

Vande Mataram: गीत से विवाद तक… अब संसद का मामला

December 7, 2025
RCB को मिली Green Signal, मैच नहीं होंगे शिफ्ट

RCB को मिली Green Signal, मैच नहीं होंगे शिफ्ट

December 7, 2025

EDITOR'S PICK

आज इन पांच राशि वालों की चमक उठेगी किस्मत और अधूरे काम होंगे पूरे, पढ़े 8अक्टूबर का राशिफल

आज इन पांच राशि वालों की चमक उठेगी किस्मत और अधूरे काम होंगे पूरे, पढ़े 8अक्टूबर का राशिफल

October 8, 2025
EPFO करने जा रहा है बड़ा बदलाव, रिटायर्ड कर्मचारियों की होगी मौज

EPFO के नियमों में बड़ा बदलाव; नौकरी बदलते वालें कर्मचारियों के लिए PF से खुशखबरी, नॉमिनी को भी होगा फायदा

December 19, 2025

मुख्यमंत्री ने सीआरपीएफ स्थापना दिवस पर वीर जवानों को किया नमन

July 27, 2025
विधानसभा के सदस्यों के लिए ब्रह्मा भोजन का आयोजन सुंदर और प्रेरणादायी परंपरा : मुख्यमंत्री  साय

विधानसभा के सदस्यों के लिए ब्रह्मा भोजन का आयोजन सुंदर और प्रेरणादायी परंपरा : मुख्यमंत्री साय

February 23, 2026

About Us

dinkabhaskar.com दैनिक हिन्दी न्यूज वेबसाईट है और छत्तीसगढ़ का सर्वाधिक लोकप्रिय व सबसे ज्यादा पढ़ा जाने वाला न्यूज वेबसाईट है। dinkabhaskar.com पूरे छत्तीसगढ़ प्रदेश व रायगढ़ जिले की शासकीय व अर्द्धशासकीय योजनाओं के साथ सभी खबरों को प्राथमिकता के साथ प्रसारित करने में अपना महत्वपूर्ण योगदान देता है।

Contact Us
If you have any query regarding Site, Advertisement, and any other issue, please feel free to contact at
Amish kumari
prashantdinkabhsakr24@gmail.com

(Cell)- +91-7581801024

Branch Office :- Ward No 03 Azad Chowk Kirodimal Nagar Raigarh, Chhattisgarh (496001 )

Follow us

Categories

  • अन्य
  • खेल
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • मनोरंजन
  • राजनीतिक
  • रायगढ़
  • राशिफल
  • शिक्षा
  • होम

Recent Posts

  • ‘वंदे मातरम’ बिल को राष्ट्रपति की मंजूरी; राष्ट्रगान जैसा ही होगा सम्मान, अपमान करने पर होगी 3 साल की जेल
  • हाई-प्रोफाइल सेक्स रैकेट का भंडाफोड़, उज्बेकिस्तान की नागरिक लोला गिरफ्तार, प्लास्टिक सर्जरी कराकर धंधा करने का आरोप
  • जुलाई में खुदरा महंगाई बढ़कर 4.45% पर पहुंची; लहसुन, अदरक और प्याज की कीमतों में बढ़ाया दबाव
  • बाबा धाम यात्रा के दौरान दुर्ग के कांवड़िए की मौत, देवघर जाते समय सीने में उठा तेज दर्द
  • Privacy Policy
  • About Us

© 2025 DIN KA BHASKAR

No Result
View All Result
  • Home
  • छत्तीसगढ़
  • रायगढ़
  • देश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • राजनीतिक
  • राशिफल
  • शिक्षा
  • अन्य

© 2025 DIN KA BHASKAR