• Home 1
  • Home 2
Wednesday, September 3, 2025
Din ka Bhaskar
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • रायगढ़
  • देश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • राजनीतिक
  • राशिफल
  • शिक्षा
  • अन्य
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • रायगढ़
  • देश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • राजनीतिक
  • राशिफल
  • शिक्षा
  • अन्य
No Result
View All Result
Din Ka Bhaskar
No Result
View All Result
Home छत्तीसगढ़

प्रदेश के उपमुख्यमंत्री अरुण साव ने सरायपाली में 13 विकास कार्यों का किया लोकापर्ण एवं भूमिपूजन

Suman Singh by Suman Singh
July 27, 2025
in छत्तीसगढ़
0
0
SHARES
1
VIEWS
Share on FacebookShare on WhatsappShare on Whatsapp Telegram

रायपुर, 27 जुलाई 2025

READ ALSO

छत्तीसगढ़ जीरो पावर कट स्टेट से अब मुफ्त बिजली की ओर : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय

लोकपरंपराएं एवं संस्कृति समाज को जोड़ने का बेहतर माध्यम : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय

आज नगर पालिका परिषद सरायपाली के लिए ऐतिहासिक दिन रहा, जब प्रदेश के उपमुख्यमंत्री श्री अरुण साव ने नगर क्षेत्र में कुल 13 विकास कार्यों का लोकापर्ण एवं भूमिपूजन कर नगरवासियों को 167.37 लाख रुपये की सौगात दी। इस अवसर पर सांसद श्रीमती रूपकुमारी चौधरी, सरायपाली विधायक श्रीमती चातुरी नंद, बसना विधायक श्री संपत अग्रवाल, पूर्व सांसद श्री चुन्नी लाल साहू, जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती मोगरा पटेल, छत्तीसगढ़ राज्य बीज निगम के अध्यक्ष श्री चंद्रहास चंद्राकर, छत्तीसगढ़ राज्य महिला आयोग की अध्यक्ष श्रीमती सरला कोसरिया, स्काउट गाइड संघ के अध्यक्ष श्री येत राम साहू, नगर पालिका अध्यक्ष, पार्षदगण तथा बड़ी संख्या में नागरिक उपस्थित रहे।

 

उपमुख्यमंत्री  अरुण साव ने कुल 7 कार्य, लागत 87.36 लाख रूपये का लोकार्पण किया। जिसमें घंटेश्वरी मंदिर के पास अटल परिसर निर्माण एवं मूर्ति स्थापना सहित सौंदर्यीकरण कार्य 28.16 लाख रुपए , अघरिया समाज छात्रावास परिसर में डोम निर्माण कार्य 30.00 लाख, वार्ड क्रमांक 02, 05, 09, 12 एवं 15 में बस स्टॉप निर्माण कार्य 29.20 लाख रुपए का कार्य शामिल है।

 

इसी तरह भूमिपूजन कार्य अंतर्गत कुल 6 कार्य, लागत 80.01 लाख रुपए जो 15वें वित्त आयोग अंतर्गत शामिल है , जिनमें वार्ड क्रमांक 05 में तालाब से बस स्टॉप तक विद्युतीकरण कार्य 4.23 लाख, वार्ड क्रमांक 01 में पाइपलाइन विस्तार कार्य 6.23 लाख, वार्ड क्रमांक 05 में तालाब से बस स्टॉप तक फुटपाथ निर्माण कार्य 15.70 लाख, वार्ड क्रमांक 05 में सरसीवां रोड पर शेड निर्माण कार्य 25.79 लाख,पीवीसी टंकी स्थापना एवं पाइप लाइन विस्तार कार्य 10.76 लाख, वार्ड क्रमांक 01 में सम्पवेल निर्माण कार्य 17.30 लाख रुपए शामिल है। कार्यक्रम के दौरान भारत रत्न अटल बिहारी वाजपेयी जी की प्रतिमा का अनावरण किया गया। अतिथियों ने पुष्पांजलि अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी और उनके योगदान को स्मरण किया।

 

इस अवसर पर उपमुख्यमंत्री  अरुण साव ने कहा कि सरकार की प्राथमिकता है कि बुनियादी सुविधाएं हर नागरिक तक पहुंचे। सरायपाली क्षेत्र के विकास के लिए यह सिर्फ एक शुरुआत है, आने वाले समय में और भी बड़ी योजनाएं लाई जाएंगी। उन्होंने कहा कि आज के इस पावन अवसर पर सराईपाली नगर पालिका में 1.67 करोड़ के अलग-अलग कार्यों का लोकार्पण और भूमिपूजन किया गया है, इसके लिए मैं सरायपाली की जनता को बधाई और शुभकामनाएँ देता हूँ। आज सरायपाली के लिए यादगार दिन है, आज अटल जी के भव्य और सुंदर प्रतिमा का लोकार्पण हुआ है। राज्य के सभी नगरीय निकाय में इस प्रतीक का लोकार्पण इसलिए हुआ है क्यूंकि आज हमारे राज्य की अलग पहचान श्रद्धेय अटल बिहारी वाजपेयी जी के कारण संभव हुआ है। छत्तीसगढ़ राज्य निर्माण से पहले भुखमरी अशिक्षा और गरीबी थी, छत्तीसगढ़ की जनता के इस दर्द को अटल जी ने समझा और हमारा राज्य अस्तित्व में आया। आज अटल जी के महान सोच से प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना के माध्यम से देश के गाँवों की तरक्की संभव हुई है। हमारी सरकार ने 18 लाख आवास दिया है और आज 14 लाख से ज़्यादा की स्वीकृति डेढ़ साल के अंदर हुआ है और इसके अलावा नए नाम जोड़ने का काम चल रहा है, और एक भी ग़रीब आवासहीन ना रहे यही हमारी विष्णु देव साय सरकार का लक्ष्य है। किसानों को प्रति एकड़ 3100 रूपये क्विंटल दिया जा रहा है। आज छत्तीसगढ़ में इसलिए चारों ओर विकास की बयार चल रही है। साथ ही उन्होंने विधायक सरायपाली द्वारा की गई मांगों को स्वीकृति प्रदान करने का आश्वासन दिया।

 

इस अवसर पर सांसद श्रीमती रूपकुमारी चौधरी, सरायपाली विधायक श्रीमती चातुरी, श्रीमती सरस्वती पटेल अध्यक्ष नगर पालिका, श्रीमती लक्ष्मी पटेल जनपद अध्यक्ष सरायपाली खुशबू अग्रवाल नगर पंचायत अध्यक्ष बसना, श्री नेहरू निषाद सहित स्थानीय जनप्रतिनिधि, अधिकारी एवं नगर की जनता मौजूद थे।

Related Posts

छत्तीसगढ़ जीरो पावर कट स्टेट से अब मुफ्त बिजली की ओर : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय
छत्तीसगढ़

छत्तीसगढ़ जीरो पावर कट स्टेट से अब मुफ्त बिजली की ओर : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय

September 3, 2025
लोकपरंपराएं एवं संस्कृति समाज को जोड़ने का बेहतर माध्यम : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय
छत्तीसगढ़

लोकपरंपराएं एवं संस्कृति समाज को जोड़ने का बेहतर माध्यम : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय

September 3, 2025
मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय का संकल्प: आदिवासी अंचलों सहित सभी नागरिकों तक पहुँचे विश्वस्तरीय स्वास्थ्य सुविधा
छत्तीसगढ़

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय का संकल्प: आदिवासी अंचलों सहित सभी नागरिकों तक पहुँचे विश्वस्तरीय स्वास्थ्य सुविधा

September 3, 2025
छत्तीसगढ़ में 2 दिन मीट बेचने पर रोक, डोल ग्यारस और अनंत चतुर्दशी पर मटन-चिकन दुकानों रहेंगी बंद..
छत्तीसगढ़

छत्तीसगढ़ में 2 दिन मीट बेचने पर रोक, डोल ग्यारस और अनंत चतुर्दशी पर मटन-चिकन दुकानों रहेंगी बंद..

September 3, 2025
केन्द्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह ने कर्रेगुट्टालु पहाड़ी पर ‘ऑपरेशन ब्लैक फॉरेस्ट’ को सफलतापूर्वक अंजाम देने वाले सीआरपीएफ, छत्तीसगढ़ पुलिस, डीआरजीऔर कोबरा के जवानों से भेंट की और उन्हें सम्मानित किया
छत्तीसगढ़

केन्द्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह ने कर्रेगुट्टालु पहाड़ी पर ‘ऑपरेशन ब्लैक फॉरेस्ट’ को सफलतापूर्वक अंजाम देने वाले सीआरपीएफ, छत्तीसगढ़ पुलिस, डीआरजीऔर कोबरा के जवानों से भेंट की और उन्हें सम्मानित किया

September 3, 2025
छत्तीसगढ़ स्वास्थ्य विभाग में 100 पदों पर निकली भर्ती, ऐसे करें आवेदन..
छत्तीसगढ़

छत्तीसगढ़ स्वास्थ्य विभाग में 100 पदों पर निकली भर्ती, ऐसे करें आवेदन..

September 3, 2025
Next Post

जिले में अब तक 509.7 मिलीमीटर औसत वर्षा

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

POPULAR NEWS

मंत्री रामविचार नेताम ने कोण्डागांव में मक्का प्रसंस्करण इकाई का किया भ्रमण

मंत्री रामविचार नेताम ने कोण्डागांव में मक्का प्रसंस्करण इकाई का किया भ्रमण

August 1, 2025

पोषण की पहल : हाई स्कूल के छात्रावासी बच्चों को अब स्कूल में मिलेगा पौष्टिक भोजन

August 1, 2025
छत्तीसगढ़ सरकार ने शुरू की मोटापे के विरूद्ध मुहिम

: ‘बने खाबो-बने रहिबो’ अभियान के तहत स्ट्रीट फूड विक्रेताओं की होगी सघन जांच

August 1, 2025
उर्वरक भण्डारण एवं वितरण की समीक्षा

अब तक किसानों को 10.91 लाख मीट्रिक टन खाद वितरित

August 1, 2025
कृषि मंत्री रामविचार नेताम शहीद गुण्डाधुर कृषि महाविद्यालय एवं अनुसंधान केंद्र में आयोजित छात्रों से संवाद कार्यक्रम में हुए शामिल

कृषि मंत्री रामविचार नेताम शहीद गुण्डाधुर कृषि महाविद्यालय एवं अनुसंधान केंद्र में आयोजित छात्रों से संवाद कार्यक्रम में हुए शामिल

August 1, 2025

EDITOR'S PICK

जशपुर-मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय के निर्देश पर जिले में विद्युत अधोसंरचना का तीव्र गति से हो रहा विकास

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में अधोसंरचना विकास को दी जा रही प्राथमिकता

August 8, 2025
उत्तर बस्तर कांकेर : फसल बीमा’ कराने की अवधि बढ़ी, 14 अगस्त तक कराई जा सकती है फसल बीमा

कृषि विज्ञान केन्द्र में प्रधानमंत्री का वर्चुवल कार्यक्रम के माध्यम से प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि का राशि हस्तांतरण

August 2, 2025
20 रूपये का पीएम सुरक्षा बीमा होने पर मृतक अमित चौहान के नॉमिनी को मिला 2 लाख का चेक

20 रूपये का पीएम सुरक्षा बीमा होने पर मृतक अमित चौहान के नॉमिनी को मिला 2 लाख का चेक

July 31, 2025
बी.एड., डी.एल.एड., बी.ए.बी.एड तथा बी.एस.सी.बी.एड. पाठ्यक्रम 2025 में प्रवेश हेतु ऑनलाइन आबंटन हेतु सूची जारी

“रेलवे इंफ्रास्ट्रक्चर को मिलेगी नई गति: किरोड़ीमल नगर में बनेगा नया यार्ड, चौथी लाइन प्रोजेक्ट से बदलेगा ट्रैफिक मैनेजमेंट का नक्शा”

August 29, 2025

About

We bring you the best Premium WordPress Themes that perfect for news, magazine, personal blog, etc. Check our landing page for details.

Follow us

Categories

  • अन्य
  • खेल
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • मनोरंजन
  • राजनीतिक
  • रायगढ़
  • राशिफल
  • शिक्षा
  • होम

Recent Posts

  • छत्तीसगढ़ जीरो पावर कट स्टेट से अब मुफ्त बिजली की ओर : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय
  • बिलासपुर में स्पा सेंटर की आड़ में चल रहा जिस्मफरोशी का धंधा, पुलिस ने 6 युवतियों को किया गिरफ्तार
  • लोकपरंपराएं एवं संस्कृति समाज को जोड़ने का बेहतर माध्यम : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय
  • सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता राज्य मंत्री रामदास अठावले का छत्तीसगढ़ प्रवास
  • Home 1
  • Home 2

© 2025 DIN KA BHASKAR

No Result
View All Result
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • रायगढ़
  • देश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • राजनीतिक
  • राशिफल
  • शिक्षा
  • अन्य

© 2025 DIN KA BHASKAR