• Privacy Policy
  • About Us
Saturday, June 20, 2026
Din ka Bhaskar
  • Home
  • छत्तीसगढ़
  • रायगढ़
  • देश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • राजनीतिक
  • राशिफल
  • शिक्षा
  • अन्य
  • Home
  • छत्तीसगढ़
  • रायगढ़
  • देश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • राजनीतिक
  • राशिफल
  • शिक्षा
  • अन्य
No Result
View All Result
Din Ka Bhaskar
No Result
View All Result
Home मनोरंजन

उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा ने संपूर्णता अभियान के तहत तीन दिवसीय आकांक्षा हाट मेले का किया शुभारंभ

Amish Kumari by Amish Kumari
August 3, 2025
in मनोरंजन
उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने युवाओं को दिया सफलता का मंत्र
Share on FacebookShare on WhatsappShare on Whatsapp Telegram

कवर्धा, 03 अगस्त 2025

 

READ ALSO

Shraddha Kapoor की फिल्म ‘ईथा’ का टीजर हुआ रिलीज, प्रेग्नेंट बिठाबाई नारायणा गवांकर के किरदार में आई नजर

सनी देओल की फिल्म Batwara 1947 का टीजर रिलीज, टीजर में दिखी विभाजन की कहानी

आकांक्षी विकासखंड कार्यक्रम के अंतर्गत संचालित संपूर्णता अभियान के तहत आज इनडोर स्टेडियम, पीजी कॉलेज ग्राउंड, कवर्धा में आयोजित तीन दिवसीय आकांक्षा हाट मेले का भव्य शुभारंभ प्रदेश के उपमुख्यमंत्री श्री विजय शर्मा और विधायक श्रीमती भावना बोहरा ने दीप प्रज्वलन कर किया। इस अवसर पर संपूर्णता अभियान के क्रियान्वयन में उत्कृष्ट कार्य करने वाले अधिकारियों एवं फ्रंटलाइन वर्करों को प्रशस्ति पत्र प्रदान कर सम्मानित किया। उप मुख्यमंत्री और विधायकों ने स्व सहायता समूह और विभागों द्वारा लगाए गए विभिन्न स्टालों का अवलोकन किया और स्व सहायता समूह के स्टॉल से सामग्री भी खरीदी। संपूर्णता अभियान में जिले ने पूरे प्रदेश में उल्लेखनीय प्रदर्शन करते हुए कांस्य पदक प्राप्त किया है।

आकांक्षा हाट मेला 3 से 5 अगस्त 2025 तक कवर्धा स्थित आचार्य पंथ श्री हकनाम साहेब बहुउद्देशीय भवन में आयोजित किया जा रहा है। मेले में स्व-सहायता समूहों द्वारा स्थानीय संसाधनों से निर्मित उत्पादों की प्रदर्शनी एवं बिक्री की जा रही है। घरेलू उपयोग की वस्तुओं से लेकर छत्तीसगढ़ी व्यंजनों, बच्चों के लिए मीना बाजार और खेल गतिविधियों तक, मेले में ग्रामीण अर्थव्यवस्था और संस्कृति का जीवंत चित्र प्रस्तुत किया गया है। इसके साथ शासन के विभिन्न विभागों द्वारा संचालित जनकल्याणकारी योजनाओं का स्टॉल लगाकर आम जनता को लाभान्वित किया जा रहा है। इस अवसर पर पूर्व संसदीय सचिव डॉ. सियाराम साहू, कृषक कल्याण परिसद के अध्यक्ष  सुरेश चंद्रवंशी, जिला पंचायत अध्यक्ष  ईश्वरी साहू, उपाध्यक्ष श्री कैलाश चंद्रवंशी, जिला पंचायत सदस्य  रामकुमार भट्ट, नगर पालिका अध्यक्ष  चंद्रप्रकाश चंद्रवंशी, कलेक्टर  गोपाल वर्मा सहित जनप्रतिनिधि उपस्थित थे।

 

उपमुख्यमंत्री  विजय शर्मा ने आकांक्षा हाट मेला के शुभारंभ पर कहा कि आकांक्षी जिलों और विकासखंडों में सिर्फ बुनियादी ढांचे का विकास नहीं, बल्कि मानव विकास सूचकांकों जैसे पोषण, शिक्षा, स्वास्थ्य, स्वच्छता आदि क्षेत्रों में समग्र सुधार लाने के लिए ठोस प्रयास किए जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि भारत के प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी के विकसित भारत के विजन में हर वर्ग, हर क्षेत्र और हर समुदाय की भागीदारी अनिवार्य है। इसी सोच के तहत केंद्र सरकार ने विशेष पिछड़ी जनजातियों के विकास के लिए प्रधानमंत्री जनमन योजना शुरू की है, जिसके माध्यम से वनवासी क्षेत्रों में आवास, पेयजल, बिजली, सड़क, स्वास्थ्य और शिक्षा जैसी बुनियादी सुविधाएं पहुंचाई जा रही हैं।

उपमुख्यमंत्री  शर्मा ने कहा कि स्व सहायता समूहों द्वारा उत्पादित वस्तुएं गुणवत्ता में उत्कृष्ट हैं। इन उत्पादों के लिए व्यापक विपणन व्यवस्था की जा रही है। उन्होंने बताया कि ऑनलाईन कंपनियों से समन्वय स्थापित कर स्व-सहायता समूहों के उत्पादों की ऑनलाइन बिक्री सुनिश्चित की जा रही है। साथ ही उन्होंने एनआरएलएम अधिकारियों को निर्देशित किया कि कवर्धा समेत अन्य जिलों तथा रायपुर के प्रमुख विक्रय केन्द्रों में भी इन समूहों के लिए बिक्री व्यवस्था सुनिश्चित करें। उन्होंने बताया कि महिला स्व-सहायता समूहों को सशक्त बनाने के लिए सीएलएफ स्तर पर “महतारी सदन“ का निर्माण कार्य प्रारंभ कर दिया गया है। महतारी समूहों को अपने ही ग्राम पंचायत में भुगतान प्राप्त हो सके, इसके लिए हर विकासखंड में 10 डिजिटल सुविधा केंद्र की स्थापना की गई है। आने वाले महीनों में प्रदेश के 6 हजार से अधिक पंचायतों में डिजिटल सुविधा केंद्र खोले जाएंगे।

उपमुख्यमंत्री  शर्मा ने बताया कि 31 अगस्त, रविवार को ’महतारी के गोठ’ कार्यक्रम का शुभारंभ किया जाएगा, जिसमें मुख्यमंत्री  विष्णुदेव साय का संदेश प्रसारित होगा। यह कार्यक्रम प्रत्येक माह के अंतिम रविवार को प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के ’मन की बात’ के तुरंत बाद प्रसारित किया जाएगा। इस मंच से महिला स्व-सहायता समूहों के उत्कृष्ट कार्यों और सफलता की कहानियों को भी साझा किया जाएगा। उपमुख्यमंत्री श्री शर्मा ने जानकारी दी कि राज्य सरकार बनने के बाद पहली कैबिनेट बैठक में ही 18 लाख आवासों को स्वीकृति दी गई। उन्होंने यह भी बताया कि आवास योजनाओं से संबंधित किसी भी समस्या या शिकायत के लिए टोल फ्री नंबर 18002331290 जारी किया गया है, जिस पर आम नागरिक अपनी शिकायत दर्ज करा सकते हैं और उनका त्वरित निराकरण किया जाएगा। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी द्वारा तीन तलाक की कुप्रथा को समाप्त करना एक ऐतिहासिक और मानवीय कदम रहा है। साथ ही महिलाओं को सशक्त करने की दिशा में आगामी चुनावों में 33 प्रतिशत आरक्षण देने का निर्णय भी एक दूरदर्शी पहल है। उन्होंने कहा कि “महतारी बाहिनी“ की ताकत बहुत बड़ी है, और यह शक्ति अब प्रदेश के विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही है।

 

विधायक श्रीमती भावना बोहरा ने आकांक्षा हाट मेले के अवसर पर कहा कि छत्तीसगढ़ सरकार लगातार नारी शक्ति को सशक्त बनाने की दिशा में ठोस और प्रभावी कदम उठा रही है। राज्य सरकार की योजनाओं और सहयोग से आज महिलाएं आत्मनिर्भर बन रही हैं और विभिन्न व्यवसायों के माध्यम से अपने परिवार को आर्थिक रूप से सहयोग प्रदान कर रही हैं। उन्होंने कहा कि महिला स्व-सहायता समूहों ने आज यह साबित कर दिया है कि यदि अवसर मिले और उचित मार्गदर्शन मिले, तो महिलाएं किसी भी क्षेत्र में पीछे नहीं हैं। मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व में महिलाओं को हर महीने 1000 की आर्थिक सहायता प्रदान की जा रही है, जिससे उन्हें आत्मबल मिला है और वे अपने कार्यों को और अधिक विस्तार दे पा रही हैं। विधायक श्रीमती बोहरा ने महिला समूहों द्वारा किए जा रहे कार्यों की सराहना करते हुए उन्हें हार्दिक शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा कि महिलाएं केवल उत्पाद बनाकर ही नहीं, बल्कि एक कुशल उद्यमी के रूप में अपने कार्यों का मूल्यांकन भी करें और आने वाले समय में और अधिक मेहनत व लगन से अपने व्यवसाय को आगे बढ़ाएं। उन्होंने यह भी कहा कि छत्तीसगढ़ सरकार महिला समूहों को हर संभव सहायता प्रदान कर रही है, ताकि उनके उत्पादों को बेहतर बाजार उपलब्ध कराया जा सके। उन्होंने उपस्थित नागरिकों से आग्रह किया कि वे महिला समूहों द्वारा लगाए गए स्टॉलों से अधिक से अधिक सामग्री क्रय करें, जिससे इन समूहों को आर्थिक मजबूती मिले। विधायक श्री ईश्वर साहू ने कहा कि यह मेला आत्मनिर्भरता और महिला सशक्तिकरण का प्रतीक है। उन्होंने प्रसन्नता व्यक्त करते हुए कहा कि आज महिला स्व-सहायता समूहों द्वारा विभिन्न क्षेत्रों में रोजगार के अवसरों का सृजन किया जा रहा है, जिससे वे न केवल आत्मनिर्भर बन रही हैं, बल्कि समाज के लिए प्रेरणा भी बन रही हैं। उन्होंने बताया कि केंद्र द्वारा सभी वर्गों के लोगों के लिए आवास निर्माण का कार्य भी तीव्र गति से किया जा रहा है, जिससे प्रत्येक व्यक्ति को छत मिले और वह सम्मानजनक जीवन जी सके।

बोड़ला विकासखंड को मिला विशेष दर्जा और उपलब्धियां

 

कबीरधाम जिले का बोड़ला विकासखंड आकांक्षी विकासखंड योजना में सम्मिलित है। केंद्र सरकार की विभिन्न योजनाओं से इस क्षेत्र में समावेशी और सतत विकास को बढ़ावा दिया गया है। पिछले वर्ष संचालित तीन माह के संपूर्णता अभियान में जिले ने पूरे प्रदेश में उल्लेखनीय प्रदर्शन करते हुए कांस्य पदक प्राप्त किया। यह उपलब्धि जिला प्रशासन, विभागीय अधिकारियों और फील्ड वर्करों की मेहनत और समर्पण का परिणाम है।

 

आकांक्षा हाट मेले में समूह द्वारा तैयार किए गए विभिन्न उत्पादक खरीद सकेंगे

 

आकांक्षा हाट का आयोजन स्थानीय उत्पादन को बेहतर वातावरण प्रदान करते हुए आम जनता तक लाने का उत्कृष्ट अवसर है। इस दौरान विकासखंड बोडला क्षेत्र के लोगों एवं समूह द्वारा तैयार किए गए विभिन्न उत्पादक आम जनता के अवलोकन एवं बिक्री के लिए उपलब्ध है। आकांक्षा हाट मेला स्थानीय स्व सहायता समूहों द्वारा निर्मित हस्तशिल्प, कृषि उत्पाद, घरेलू उपयोग की वस्तुएं, जैविक खाद्य सामग्री और हस्तनिर्मित वस्त्रों को न केवल बिक्री का मंच प्रदान कर रहा है, बल्कि उन्हें बाजार, पहचान और प्रोत्साहन भी दे रहा है।

 

शासन के विभिन्न विभागों द्वारा लगाया गया स्टॉल

 

मेले में कृषि विभाग, महिला एवं बाल विकास, स्वास्थ्य, उद्यानिकी, स्कूल शिक्षा, पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग सहित विभिन्न विभागों द्वारा जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी देने वाले स्टॉल लगाए गए हैं। इन स्टॉलों के माध्यम से आम जनता को योजनाओं की जानकारी देने, पात्रता की जांच करने और आवश्यक मार्गदर्शन प्राप्त करने का अवसर मिल रहा है।

 

नवाचार और समावेश का मंच

 

यह मेला केवल व्यापार या सांस्कृतिक आयोजन नहीं है, बल्कि यह नवाचार, भागीदारी और समावेशी विकास का मंच बन रहा है। यहां न केवल ग्रामीण प्रतिभाओं को मंच मिल रहा है, बल्कि आम जनता को शासन की नीतियों, योजनाओं और सेवाओं के प्रति जागरूक किया जा रहा है।

Related Posts

Shraddha Kapoor की फिल्म ‘ईथा’ का टीजर हुआ रिलीज, प्रेग्नेंट बिठाबाई नारायणा गवांकर के किरदार में आई नजर
मनोरंजन

Shraddha Kapoor की फिल्म ‘ईथा’ का टीजर हुआ रिलीज, प्रेग्नेंट बिठाबाई नारायणा गवांकर के किरदार में आई नजर

June 19, 2026
सनी देओल की फिल्म Batwara 1947 का टीजर रिलीज, टीजर में दिखी विभाजन की कहानी
मनोरंजन

सनी देओल की फिल्म Batwara 1947 का टीजर रिलीज, टीजर में दिखी विभाजन की कहानी

June 18, 2026
आलिया भट्ट की फिल्म ‘Alpha’ का धमाकेदार ट्रेलर हुआ रिलीज, कन्फर्म हुई ऋतिक रोशन की एंट्री
मनोरंजन

आलिया भट्ट की फिल्म ‘Alpha’ का धमाकेदार ट्रेलर हुआ रिलीज, कन्फर्म हुई ऋतिक रोशन की एंट्री

June 17, 2026
छत्तीसगढ़ के फेमस रैप स्टार एप्पी राजा का निधन, संगीत जगत में शोक की लहर
मनोरंजन

छत्तीसगढ़ के फेमस रैप स्टार एप्पी राजा का निधन, संगीत जगत में शोक की लहर

June 15, 2026
अजय देवगन की फिल्म ‘धमाल 4’ का मजेदार ट्रेलर रिलीज, फिल्म में एक्शन-कॉमेडी का मिला डबल डोज
मनोरंजन

अजय देवगन की फिल्म ‘धमाल 4’ का मजेदार ट्रेलर रिलीज, फिल्म में एक्शन-कॉमेडी का मिला डबल डोज

June 13, 2026
‘ग्राम चिकित्सालय’ सीजन 2 का ट्रेलर हुआ रिलीज, निरहुआ के भोजपुरिया अंदाज ने जीता दिल
मनोरंजन

‘ग्राम चिकित्सालय’ सीजन 2 का ट्रेलर हुआ रिलीज, निरहुआ के भोजपुरिया अंदाज ने जीता दिल

June 12, 2026
Next Post
तिरिया में प्राकृतिक पर्यटन और आजीविका संवर्धन का नया मॉडल

तिरिया में प्राकृतिक पर्यटन और आजीविका संवर्धन का नया मॉडल

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Ad




Advertisement Carousel



×
Popup Image




POPULAR NEWS

पुलिसकर्मियों ने  सीखा आपात परिस्थितियों में सीपीआर देने की कला

पुलिसकर्मियों ने सीखा आपात परिस्थितियों में सीपीआर देने की कला

May 25, 2026
Vande Bharat:स्लीपर का बड़ा अपडेट: बिहार-UP-दिल्ली यात्रियों के लिए अहम खबर

Vande Bharat:स्लीपर का बड़ा अपडेट: बिहार-UP-दिल्ली यात्रियों के लिए अहम खबर

December 6, 2025
Ganga Expressway:/ 15 जनवरी से 120 km/h रफ्तार से गाड़ियां दौड़ेंगी

Ganga Expressway:/ 15 जनवरी से 120 km/h रफ्तार से गाड़ियां दौड़ेंगी

December 7, 2025
RCB को मिली Green Signal, मैच नहीं होंगे शिफ्ट

RCB को मिली Green Signal, मैच नहीं होंगे शिफ्ट

December 7, 2025
Vande Mataram: गीत से विवाद तक… अब संसद का मामला

Vande Mataram: गीत से विवाद तक… अब संसद का मामला

December 7, 2025

EDITOR'S PICK

क्रूड ऑयल की कीमतों में भारी गिरावट, क्या घटेंगे पेट्रोल-डीजल के दाम?

अब आम आदमी के जेब पर पड़ेगी डबल मार! इस दिन से 5 रुपये महंगा हो सकता है पेट्रोल-डीजल

May 13, 2026
डेंगू नियंत्रण को लेकर फील्ड पर दिखे सजगता:कलेक्टर श्री मयंक चतुर्वेदी कलेक्टर श्री चतुर्वेदी ने कहा-डेंगू नियंत्रण में शहरवासियों की भूमिका भी महत्वपूर्ण, करें जागरूक डेंगू से बचाव और रोकथाम को लेकर विभागीय तैयारियों की कलेक्टर श्री चतुर्वेदी ने की समीक्षा

आबकारी आरक्षक भर्ती परीक्षा 27 जुलाई को, परीक्षार्थियों के लिए निर्देश जारी 2 घंटे पहले पहुंचना होगा परीक्षा केंद्र, प्रवेश के दौरान अभ्यर्थियों की होगी जांच और सत्यापन 11 बजे से शुरू होगी परीक्षा, 10.30 बजे के बाद परीक्षा केंद्र में नहीं मिलेगी एंट्री हल्के रंग के आधी बांह तक कपड़े और फुटवियर में सिर्फ चप्पल पहनने के निर्देश, कान में आभूषण होगा वर्जित परीक्षा कक्ष में किसी प्रकार का संचार या इलेक्ट्रॉनिक उपकरण ले जाना होगा प्रतिबंधित, स्कार्फ-टोपी जैसी चीजों पर भी रहेगी रोक

July 24, 2025
छत्तीसगढ़ में सुरक्षाबलों मिली बड़ी सफलता, मुठभेड़ में 8 लाख की इनामी नक्सली कमांडर ढेर…

छत्तीसगढ़ में सुरक्षाबलों मिली बड़ी सफलता, मुठभेड़ में 8 लाख की इनामी नक्सली कमांडर ढेर…

September 6, 2025
मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने रायगढ़ जिले के ग्राम गढ़ उमरिया में नवगुरुकुल का किया शुभारंभ

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने रायगढ़ जिले के ग्राम गढ़ उमरिया में नवगुरुकुल का किया शुभारंभ

September 5, 2025

About Us

dinkabhaskar.com दैनिक हिन्दी न्यूज वेबसाईट है और छत्तीसगढ़ का सर्वाधिक लोकप्रिय व सबसे ज्यादा पढ़ा जाने वाला न्यूज वेबसाईट है। dinkabhaskar.com पूरे छत्तीसगढ़ प्रदेश व रायगढ़ जिले की शासकीय व अर्द्धशासकीय योजनाओं के साथ सभी खबरों को प्राथमिकता के साथ प्रसारित करने में अपना महत्वपूर्ण योगदान देता है।

Contact Us
If you have any query regarding Site, Advertisement, and any other issue, please feel free to contact at
Amish kumari
prashantdinkabhsakr24@gmail.com

(Cell)- +91-7581801024

Branch Office :- Ward No 03 Azad Chowk Kirodimal Nagar Raigarh, Chhattisgarh (496001 )

Follow us

Categories

  • अन्य
  • खेल
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • मनोरंजन
  • राजनीतिक
  • रायगढ़
  • राशिफल
  • शिक्षा
  • होम

Recent Posts

  • जैविक खेती, आधुनिक तकनीक और बेहतर बाजार व्यवस्था से बढ़ेगी किसानों की आय : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय
  • मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने जशपुर जिले को दी 9.65 करोड़ रुपये से अधिक के विकास कार्यों की सौगात
  • प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने जारी की पीएम किसान सम्मान निधि की 23वीं किस्त
  • ड्रोन दीदी अभियान से कृषि क्षेत्र में तकनीक और मातृशक्ति का होगा सशक्त संगम : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय
  • Privacy Policy
  • About Us

© 2025 DIN KA BHASKAR

No Result
View All Result
  • Home
  • छत्तीसगढ़
  • रायगढ़
  • देश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • राजनीतिक
  • राशिफल
  • शिक्षा
  • अन्य

© 2025 DIN KA BHASKAR