• Privacy Policy
  • About Us
Sunday, June 21, 2026
Din ka Bhaskar
  • Home
  • छत्तीसगढ़
  • रायगढ़
  • देश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • राजनीतिक
  • राशिफल
  • शिक्षा
  • अन्य
  • Home
  • छत्तीसगढ़
  • रायगढ़
  • देश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • राजनीतिक
  • राशिफल
  • शिक्षा
  • अन्य
No Result
View All Result
Din Ka Bhaskar
No Result
View All Result
Home राजनीतिक

बहुचर्चित शराब घोटाला मामले में चैतन्य बघेल की मुश्किलें बढ़ीं, ED ने दाखिल की 7 हजार पेज की चार्जशीट…

Amish Kumari by Amish Kumari
September 15, 2025
in राजनीतिक
बहुचर्चित शराब घोटाला मामले में चैतन्य बघेल की मुश्किलें बढ़ीं, ED ने दाखिल की 7 हजार पेज की चार्जशीट…
Share on FacebookShare on WhatsappShare on Whatsapp Telegram

छत्तीसगढ़ के बहुचर्चित शराब घोटाले से जुड़े मनी लॉन्ड्रिंग केस में आरोपी पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के बेटे चैतन्य बघेल की सोमवार,15 सितंबर को रायपुर में कोर्ट में पेशी हुई। ज्यूडिशियल रिमांड खत्म होने के बाद उन्हें कोर्ट में पेश किया गया। इस दौरान ED ने चैतन्य के खिलाफ 7 हजार से अधिक पेज की चार्जशीट पेश की।

 

READ ALSO

छत्तीसगढ़ में भाजपा को लगा बड़ा झटका, 450 से अधिक लोगों ने दिया इस्तीफा

महंगाई, पेपर लीक, सीट चोरी, बेरोजगारी पर कांग्रेस देशव्यापी आंदोलन का ऐलान… छत्तीसगढ़ में भी होंगे बड़े प्रदर्शन

 

 

EOW-ACB ने चैतन्य से पूछताछ के लिए किया था आवेदन

 

चैतन्य बघेल के वकील फैजल रिजवी ने बताया कि EOW-ACB ने चैतन्य से पूछताछ के लिए आवेदन किया था। इसी आधार पर उन्हें 12 और 13 सितंबर को पूछताछ की अनुमति दी गई थी। हमें पहले से इसका अंदेशा था कि EOW उन्हें गिरफ्तार कर सकती है, जिसके चलते चैतन्य ने हाईकोर्ट में अग्रिम जमानत के लिए याचिका दायर की थी।

 

 

 

हाईकोर्ट ने निर्देश दिया कि इस मामले में लोअर कोर्ट में अग्रिम जमानत पर सुनवाई नहीं हो पाने तक प्रोडक्शन वारंट को स्थगित रखा जाए। इसके आधार पर वकील फैजल रिजवी ने EOW की रिमांड का विरोध किया था।

 

 

 

मामले में 16 सितंबर को सुनवाई

 

यहां बता दें, ED के मामले में चैतन्य बघेल को अभी भी ज्यूडिशियल रिमांड पर रखा गया है। सेशन कोर्ट इस मामले में अगली सुनवाई 16 सितंबर 2025 को करेगी। इसके अलावा आज हाईकोर्ट में चैतन्य बघेल की गिरफ्तारी मामले में सुनवाई अधूरी रह गई। इस पर 19 सितंबर को फिर सुनवाई होगी। चैतन्य के खिलाफ शराब घोटाला, कोल लेवी, महादेव सट्टा ऐप और मनी लॉन्ड्रिंग मामले में जांच चल रही है।

ED ने चैतन्य को जन्मदिन पर किया था अरेस्ट

 

 

 

 

 

 

 

21 जुलाई को प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) रायपुर जोनल कार्यालय की ओर से प्रेस नोट में दी गई जानकारी के मुताबिक, ईडी ने चैतन्य बघेल को उनके जन्मदिन 18 जुलाई को भिलाई निवास से धन शोधन निवारण अधिनियम (PMLA), 2002 के तहत गिरफ्तार किया है। शराब घोटाले की जांच ईडी ने IPC की विभिन्न धाराओं और भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम, 1988 के तहत एसीबी/ईओडब्ल्यू रायपुर द्वारा दर्ज FIR के आधार पर शुरू की थी।

 

 

 

 

 

 

शुरुआती जांच में सामने आया है कि इस घोटाले के कारण राज्य के खजाने को भारी नुकसान हुआ और करीब 2,500 करोड़ रुपए की अवैध कमाई (पीओसी) घोटाले से जुड़े लाभार्थियों की जेब में पहुंचाई गई।

 

 

 

चैतन्य को घोटाले से 16.70 करोड़ मिले

 

ED की जांच से पता चला है कि चैतन्य बघेल को 16.70 करोड़ रुपए की पीओसी प्राप्त हुई थी। उन्होंने उक्त पीओसी को मिलाने के लिए अपनी रियल एस्टेट फर्मों का इस्तेमाल किया था। यह भी मालूम चला है कि उन्होंने पीओसी की उक्त नकद राशि का उपयोग अपने रियल एस्टेट प्रोजेक्ट के विकास में किया था। पीओसी का उपयोग उनके प्रोजेक्ट के ठेकेदार को नकद भुगतान, नकदी के खिलाफ बैंक प्रविष्टियों आदि के माध्यम से किया गया था। उन्होंने त्रिलोक सिंह ढिल्लों के साथ भी मिलीभगत की और अपनी कंपनियों का उपयोग एक योजना तैयार करने के लिए किया। जिसके अनुसार उन्होंने त्रिलोक सिंह ढिल्लों के कर्मचारियों के नाम पर अपने “विठ्ठलपुरम प्रोजेक्ट” में फ्लैटों की खरीद की आड़ में अप्रत्यक्ष रूप से 5 करोड़ रुपए हासिल किए। बैंकिंग ट्रेल पता चला है कि लेन-देन की प्रारंभिक अवधि के दौरान, त्रिलोक सिंह ढिल्लों ने अपने बैंक खातों में शराब सिंडिकेट से भुगतान प्राप्त किया।

 

 

 

 

1000 करोड़ से ज्यादा की अवैध संपत्ति का लेन-देन

 

इसके अलावा, सिंडिकेट पर शराब घोटाले से प्राप्त 1000 करोड़ रुपये से अधिक के पीओसी (POC) को संभालने का भी आरोप है।

 

 

 

वह छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस कमेटी के उस समय के कोषाध्यक्ष को पीओसी ट्रांसफर करने के लिए अनवर ढेबर और अन्य के साथ मिलकर काम करते थे। ईडी की जांच में यह सामने आया है कि इस शराब घोटाले से मिली रकम को आगे निवेश के लिए बघेल परिवार के करीबी सहयोगियों को भी दे दिया गया था। इस रकम के अंतिम उपयोग की जांच अभी भी चल रही है।

 

 

 

गिरफ्त में हैं कई बड़े चेहरे

 

 

ईडी ने इससे पहले पूर्व आईएएस अनिल टुटेजा, अरविंद सिंह, त्रिलोक सिंह ढिल्लों, अनवर ढेबर, ITS अरुण पति त्रिपाठी और पूर्व मंत्री और वर्तमान विधायक कवासी लखमा को इस मामले में गिरफ्तार किया था।

 

 

 

चैतन्य ने HC में लगाई याचिका

 

चैतन्य बघेल ने सुप्रीम कोर्ट में ED द्वारा उनकी गिरफ्तारी और हिरासत की कार्रवाई को चुनौती दी थी। याचिका में चैतन्य ने कहा था कि उनकी हिरासत गैरकानूनी है और कानूनी प्रक्रियाओं का पालन नहीं किया गया है। इस पर सुप्रीम कोर्ट ने उनकी याचिका खारिज कर, उन्हें पहले हाई कोर्ट जाने की सलाह दी थी। इसके बाद उन्होंने बिलासपुर हाई कोर्ट में ED की कार्रवाई के खिलाफ याचिका लगाई है।

 

Related Posts

छत्तीसगढ़ में भाजपा को लगा बड़ा झटका, 450 से अधिक लोगों ने दिया इस्तीफा
राजनीतिक

छत्तीसगढ़ में भाजपा को लगा बड़ा झटका, 450 से अधिक लोगों ने दिया इस्तीफा

June 12, 2026
कांग्रेस की ब्लॉक अध्यक्ष नियुक्ति सूची जारी, जानिए किसे मिली जिम्मेदारी
राजनीतिक

महंगाई, पेपर लीक, सीट चोरी, बेरोजगारी पर कांग्रेस देशव्यापी आंदोलन का ऐलान… छत्तीसगढ़ में भी होंगे बड़े प्रदर्शन

June 11, 2026
कर्नाटक में DK शिवकुमार बने नए मुख्यमंत्री, जी परमेश्वर बने डिप्टी सीएम
राजनीतिक

कर्नाटक में DK शिवकुमार बने नए मुख्यमंत्री, जी परमेश्वर बने डिप्टी सीएम

June 3, 2026
कांग्रेस की ब्लॉक अध्यक्ष नियुक्ति सूची जारी, जानिए किसे मिली जिम्मेदारी
राजनीतिक

छत्तीसगढ़ में OBC कांग्रेस के जिलाध्यक्षों में नई नियुक्ति, जानिए किसे मिली कहां की जिम्मेदारी …

May 21, 2026
बंगाल सीएम शुभेंदु अधिकारी के PA की हत्या करने वाला शूटर गिरफ्तार..
राजनीतिक

बंगाल सीएम शुभेंदु अधिकारी के PA की हत्या करने वाला शूटर गिरफ्तार..

May 18, 2026
केरल के नए मुख्यमंत्री बने वीडी सतीशन, राहुल गांधी और प्रियंका गांधी समेत कांग्रेस के कई बड़े नेता रहे मौजूद
राजनीतिक

केरल के नए मुख्यमंत्री बने वीडी सतीशन, राहुल गांधी और प्रियंका गांधी समेत कांग्रेस के कई बड़े नेता रहे मौजूद

May 18, 2026
Next Post
भीषण सड़क हादसा; छत्तीसगढ़ के श्रद्धालुओं से भरी बस ट्रेलर में घुसी, 4 लोगों की मौत…

भीषण सड़क हादसा; छत्तीसगढ़ के श्रद्धालुओं से भरी बस ट्रेलर में घुसी, 4 लोगों की मौत…

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Ad




Advertisement Carousel



×
Popup Image




POPULAR NEWS

पुलिसकर्मियों ने  सीखा आपात परिस्थितियों में सीपीआर देने की कला

पुलिसकर्मियों ने सीखा आपात परिस्थितियों में सीपीआर देने की कला

May 25, 2026
Vande Bharat:स्लीपर का बड़ा अपडेट: बिहार-UP-दिल्ली यात्रियों के लिए अहम खबर

Vande Bharat:स्लीपर का बड़ा अपडेट: बिहार-UP-दिल्ली यात्रियों के लिए अहम खबर

December 6, 2025
Ganga Expressway:/ 15 जनवरी से 120 km/h रफ्तार से गाड़ियां दौड़ेंगी

Ganga Expressway:/ 15 जनवरी से 120 km/h रफ्तार से गाड़ियां दौड़ेंगी

December 7, 2025
RCB को मिली Green Signal, मैच नहीं होंगे शिफ्ट

RCB को मिली Green Signal, मैच नहीं होंगे शिफ्ट

December 7, 2025
Vande Mataram: गीत से विवाद तक… अब संसद का मामला

Vande Mataram: गीत से विवाद तक… अब संसद का मामला

December 7, 2025

EDITOR'S PICK

कल से GST कटौती होगी लागू, रसोई के सामान से लेकर गाड़ियां तक होंगी सस्ती…

कल से GST कटौती होगी लागू, रसोई के सामान से लेकर गाड़ियां तक होंगी सस्ती…

September 21, 2025
Jio यूजर्स के लिए बड़ी खुशखबरी! 3 महीने के लिए FREE मिल रहा है ये सब्सक्रिप्शन, तुरंत करें रिचार्ज…

Jio यूजर्स के लिए बड़ी खुशखबरी! 3 महीने के लिए FREE मिल रहा है ये सब्सक्रिप्शन, तुरंत करें रिचार्ज…

August 23, 2025
छोटे गुमड़ा में दो चोरियों का खुलासा, घरघोड़ा पुलिस ने चार आरोपियों को किया गिरफ्तार, 8.60 लाख की संपत्ति बरामद

छोटे गुमड़ा में दो चोरियों का खुलासा, घरघोड़ा पुलिस ने चार आरोपियों को किया गिरफ्तार, 8.60 लाख की संपत्ति बरामद

July 22, 2025
1 मई से LPG से लेकर क्रेडिट कार्ड तक देशभर में होंगे 6 बड़े बदलाव!… जानिए आपकी जेब पर कितना पड़ेगा असर

1 मई से LPG से लेकर क्रेडिट कार्ड तक देशभर में होंगे 6 बड़े बदलाव!… जानिए आपकी जेब पर कितना पड़ेगा असर

April 30, 2026

About Us

dinkabhaskar.com दैनिक हिन्दी न्यूज वेबसाईट है और छत्तीसगढ़ का सर्वाधिक लोकप्रिय व सबसे ज्यादा पढ़ा जाने वाला न्यूज वेबसाईट है। dinkabhaskar.com पूरे छत्तीसगढ़ प्रदेश व रायगढ़ जिले की शासकीय व अर्द्धशासकीय योजनाओं के साथ सभी खबरों को प्राथमिकता के साथ प्रसारित करने में अपना महत्वपूर्ण योगदान देता है।

Contact Us
If you have any query regarding Site, Advertisement, and any other issue, please feel free to contact at
Amish kumari
prashantdinkabhsakr24@gmail.com

(Cell)- +91-7581801024

Branch Office :- Ward No 03 Azad Chowk Kirodimal Nagar Raigarh, Chhattisgarh (496001 )

Follow us

Categories

  • अन्य
  • खेल
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • मनोरंजन
  • राजनीतिक
  • रायगढ़
  • राशिफल
  • शिक्षा
  • होम

Recent Posts

  • अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर कोलकाता में हजारों लोगों संग PM मोदी ने किया योग, बोले- 70 की उम्र में 50 जैसा दिखें
  • इस हफ्ते खुलेगा अद्वित ज्वेल्स लिमिटेड का आईपीओ, जानें प्राइस बैंड और पूरी डिटेल
  • देश भर में आज NEET UG का दोबारा एग्जाम, जानिए दिशानिर्देश
  • आज इन चार राशि वालों को नौकरी-व्यापार में मिल सकती है अच्छी खबरें, पढ़िए दैनिक राशिफल!
  • Privacy Policy
  • About Us

© 2025 DIN KA BHASKAR

No Result
View All Result
  • Home
  • छत्तीसगढ़
  • रायगढ़
  • देश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • राजनीतिक
  • राशिफल
  • शिक्षा
  • अन्य

© 2025 DIN KA BHASKAR