• Privacy Policy
  • About Us
Monday, September 21, 2026
Din ka Bhaskar
  • Home
  • छत्तीसगढ़
  • रायगढ़
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • शिक्षा
  • राजनीतिक
  • खेल
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • अन्य
  • Home
  • छत्तीसगढ़
  • रायगढ़
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • शिक्षा
  • राजनीतिक
  • खेल
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • अन्य
No Result
View All Result
Din Ka Bhaskar
No Result
View All Result
Home रायगढ़

रायगढ़ पुलिस का अवैध कबाड़ पर ताबड़तोड़ कार्रवाई, 24 घंटे में तीन बड़ी कार्यवाही, दो ट्रकों से 48 टन से अधिक स्क्रैप जब्त, एक लावारिस वाहन भी पकड़ा गया

Amish Kumari by Amish Kumari
March 19, 2026
in रायगढ़
रायगढ़ पुलिस का अवैध कबाड़ पर ताबड़तोड़ कार्रवाई, 24 घंटे में तीन बड़ी कार्यवाही, दो ट्रकों से 48 टन से अधिक स्क्रैप जब्त, एक लावारिस वाहन भी पकड़ा गया
Share on FacebookShare on WhatsappShare on Whatsapp Telegram

रायगढ़ । एसएसपी शशि मोहन सिंह के दिशा निर्देशन पर अवैध कबाड़ के विरुद्ध रायगढ़ पुलिस द्वारा “ऑपरेशन प्रहार” के तहत लगातार सख्त कार्रवाई की जा रही है। पिछले 24 घंटे के भीतर पूंजीपथरा पुलिस द्वारा तीसरी बड़ी कार्रवाई करते हुए अवैध स्क्रैप के परिवहन एवं भंडारण पर प्रभावी अंकुश लगाया गया है। कार्रवाई के क्रम में 17 मार्च को ओडिशा पासिंग ट्रक क्रमांक OR07 W 8355 में लोड 22.75 टन अवैध स्क्रैप आरोपित राजेश यादव पिता गयाप्रसाद यादव उम्र 20 वर्ष निवासी नसरतपुर थाना धनर्वा जिला पटना (बिहार) से जब्त कर आरोपित पर वैधानिक कार्रवाई की गई थी।

अग्रोहा प्लांट के पास खड़े ट्रक पर रेड, 25.660 टन अवैध स्क्रैप जब्त

READ ALSO

Chakradhar Samaroh 2026: लय, ताल और नृत्य कौशल का अद्भुत संगम, गोटीपुआ ने दर्शकों को किया मंत्रमुग्ध

Chakradhar Samaroh 2026: खैरागढ़ संगीत विश्वविद्यालय के विद्यार्थियों ने चक्रधर समारोह में बिखेरे शास्त्रीय नृत्य के रंग

वहीं कल 18 मार्च को पहली कार्रवाई में पूंजीपथरा पुलिस ने अग्रोहा प्लांट के पास की, पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली कि अग्रोहा प्लांट के पास ट्रक क्रमांक OD15G-2795 में अवैध स्क्रैप कबाड़ लोड कर खड़ा है। सूचना पर पुलिस टीम द्वारा तत्काल रेड कार्रवाई की गई, जहां चालक उपन्यास कुमार (20 वर्ष) निवासी भोजपुर (बिहार) मिला, जो स्क्रैप के संबंध में कोई वैध दस्तावेज प्रस्तुत नहीं कर सका। संदेह के आधार पर ट्रक में लोड 25.660 टन स्क्रैप (कीमत लगभग 8,46,780 रुपये) जप्त कर आरोपी के विरुद्ध धारा 35(क)(ड) BNSS/303(2) BNS के तहत कार्रवाई कर न्यायालय पेश किया गया। कार्रवाई में ट्रक क्रमांक OD15 G-2795 (कीमत लगभग 10,00,000 रुपये) तथा 25.660 टन स्क्रैप (कीमत लगभग 8,46,780 रुपये) कुल 18 लाख 46 हजार रूपये की संपत्ति की जब्ती की गई है ।

तमनार चौक के पास लावारिस ट्रक से कबाड़ जब्त, वाहन मालिक की तलाश जारी

इसी कड़ी में दूसरी कार्रवाई में रात्रि गश्त के दौरान तमनार चौक के पास एक 12 चक्का ट्रक क्रमांक OR14R9011 लावारिस हालत में खड़ा मिला, जिसमें लोहे एवं टीन का कबाड़ लोड था। चालक का कोई पता नहीं चलने पर संदेह के आधार पर उक्त वाहन को धारा 106(1) बीएनएसएस के तहत जप्त कर वाहन स्वामी की पतासाजी की जा रही है।

एसएसपी शशि मोहन सिंह के दिशा निर्देशन एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अनिल सोनी के मार्गदर्शन में कार्रवाई में थाना प्रभारी पूंजीपथरा निरीक्षक रामकिंकर यादव, प्रधान आरक्षक विनीत तिर्की, सतीश सिंह, आरक्षक ओम प्रकाश तिवारी, विनोद शर्मा एवं सुरेन्द्र यादव की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

एसएसपी शशि मोहन सिंह का सख्त संदेश —

“जिले में सक्रिय ऐसे अवैध नेटवर्क की पहचान कर उनके विरुद्ध निरंतर अभियान चलाया जाए और संबंधित आरोपियों पर कड़ी कानूनी कार्रवाई सुनिश्चित की जाए।”

Related Posts

रायगढ़

Chakradhar Samaroh 2026: लय, ताल और नृत्य कौशल का अद्भुत संगम, गोटीपुआ ने दर्शकों को किया मंत्रमुग्ध

September 20, 2026
रायगढ़

Chakradhar Samaroh 2026: खैरागढ़ संगीत विश्वविद्यालय के विद्यार्थियों ने चक्रधर समारोह में बिखेरे शास्त्रीय नृत्य के रंग

September 20, 2026
रायगढ़

Chakradhar Samaroh 2026: चक्रधर समारोह : शिव वंदना में अश्विका ने बिखेरी कथक की मनोहारी छटा, लखनऊ घराने की नजाकत ने मोहा मन

September 20, 2026
रायगढ़

Chakradhar Samaroh 2026: चक्रधर समारोह : कथक की लय-ताल में जीवंत हुई रायगढ़ घराने की परंपरा, गुरु सोमा दास के कलाकारों ने बांधा समां

September 20, 2026
रायगढ़

Chakradhar Samaroh 2026: चक्रधर समारोह : लय, ताल और भावों से सजी आहाना की कथक प्रस्तुति, दर्शकों ने तालियों से बढ़ाया उत्साह

September 20, 2026
रायगढ़

Raigarh News : ऑपरेशन आघात के तहत ग्राम पूंजीपथरा में 15 लीटर महुआ शराब के साथ महिला गिरफ्तार

September 20, 2026
Next Post
मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने लोकतंत्र सेनानी स्वर्गीय महावीर प्रसाद जैन को दी श्रद्धांजलि

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने लोकतंत्र सेनानी स्वर्गीय महावीर प्रसाद जैन को दी श्रद्धांजलि

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Ad




Advertisement Carousel



×
Popup Image




POPULAR NEWS

पुलिसकर्मियों ने  सीखा आपात परिस्थितियों में सीपीआर देने की कला

पुलिसकर्मियों ने सीखा आपात परिस्थितियों में सीपीआर देने की कला

May 25, 2026
Ganga Expressway:/ 15 जनवरी से 120 km/h रफ्तार से गाड़ियां दौड़ेंगी

Ganga Expressway:/ 15 जनवरी से 120 km/h रफ्तार से गाड़ियां दौड़ेंगी

December 7, 2025
Vande Bharat:स्लीपर का बड़ा अपडेट: बिहार-UP-दिल्ली यात्रियों के लिए अहम खबर

Vande Bharat:स्लीपर का बड़ा अपडेट: बिहार-UP-दिल्ली यात्रियों के लिए अहम खबर

December 6, 2025
Vande Mataram: गीत से विवाद तक… अब संसद का मामला

Vande Mataram: गीत से विवाद तक… अब संसद का मामला

December 7, 2025
RCB को मिली Green Signal, मैच नहीं होंगे शिफ्ट

RCB को मिली Green Signal, मैच नहीं होंगे शिफ्ट

December 7, 2025

EDITOR'S PICK

मनेंद्रगढ़, जशपुर समेत छत्तीसगढ़ में 6 नए फिजियोथेरेपी महाविद्यालयों के निर्माण को मिली प्रशासकीय स्वीकृति

मनेंद्रगढ़, जशपुर समेत छत्तीसगढ़ में 6 नए फिजियोथेरेपी महाविद्यालयों के निर्माण को मिली प्रशासकीय स्वीकृति

September 15, 2025
हड्डियां मजबूत बनाने के लिए रोजाना खाएं ये ड्राई फ्रूट्स

हड्डियां मजबूत बनाने के लिए रोजाना खाएं ये ड्राई फ्रूट्स

June 14, 2026
रेलवे में 8000 से ज्यादा पदों पर निकली भर्ती, जानिए कैसे करें आवेदन

रेलवे में 8000 से ज्यादा पदों पर निकली भर्ती, जानिए कैसे करें आवेदन

October 10, 2025
पीएम आवास निर्माण में लापरवाही,रोजगार सहायक बर्खास्त

पीएम आवास निर्माण में लापरवाही,रोजगार सहायक बर्खास्त

August 6, 2025

About Us

dinkabhaskar.com दैनिक हिन्दी न्यूज वेबसाईट है और छत्तीसगढ़ का सर्वाधिक लोकप्रिय व सबसे ज्यादा पढ़ा जाने वाला न्यूज वेबसाईट है। dinkabhaskar.com पूरे छत्तीसगढ़ प्रदेश व रायगढ़ जिले की शासकीय व अर्द्धशासकीय योजनाओं के साथ सभी खबरों को प्राथमिकता के साथ प्रसारित करने में अपना महत्वपूर्ण योगदान देता है।

Contact Us
If you have any query regarding Site, Advertisement, and any other issue, please feel free to contact at
Amish kumari
prashantdinkabhsakr24@gmail.com

(Cell)- +91-7581801024

Branch Office :- Ward No 03 Azad Chowk Kirodimal Nagar Raigarh, Chhattisgarh (496001 )

Follow us

Categories

  • अन्य
  • अन्य खबर
  • खेल
  • गैजेट्स
  • छत्तीसगढ़
  • टेक्नोलोजी
  • देश
  • धर्म
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • राजनीतिक
  • रायगढ़
  • राशिफल
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • होम

Recent Posts

  • Cg News : सेवा संकल्प से मिली नई जिंदगी, मुख्यमंत्री विशेष स्वास्थ्य सहायता योजना बनी राजेन्द्र प्रसाद का सहारा
  • Cg News Today : विशेष लेख : सेवा संकल्प अभियान : 25 करोड़ बच्चों के सपनों का भारत
  • Rashifal: आज वृषभ और धनु राशि वालों का रुक हुआ धन होगा वापस, जाने बाकि राशियों का हाल
  • Chhattisgarh news: छत्तीसगढ़ पुलिस की बड़ी कार्रवाई; ओडिशा से MP जा रहा था लाखों का गांजा जब्त, दो तस्कर गिरफ्तार
  • Privacy Policy
  • About Us

© 2025 DIN KA BHASKAR

No Result
View All Result
  • Home
  • छत्तीसगढ़
  • रायगढ़
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • शिक्षा
  • राजनीतिक
  • खेल
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • अन्य

© 2025 DIN KA BHASKAR