• Privacy Policy
  • About Us
Wednesday, March 25, 2026
Din ka Bhaskar
  • Home
  • छत्तीसगढ़
  • रायगढ़
  • देश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • राजनीतिक
  • राशिफल
  • शिक्षा
  • अन्य
  • Home
  • छत्तीसगढ़
  • रायगढ़
  • देश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • राजनीतिक
  • राशिफल
  • शिक्षा
  • अन्य
No Result
View All Result
Din Ka Bhaskar
No Result
View All Result
Home मनोरंजन

राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020″ के शिक्षक प्रशिक्षण आयाम को छत्तीसगढ़ में लागू करने की पहल: बृजमोहन अग्रवाल

Amish Kumari by Amish Kumari
August 9, 2025
in मनोरंजन
राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020″ के शिक्षक प्रशिक्षण आयाम को छत्तीसगढ़ में लागू करने की पहल: बृजमोहन अग्रवाल
Share on FacebookShare on WhatsappShare on Whatsapp Telegram

रायपुर, 08अगस्त 2025

आज दिनांक 8 अगस्त 2025 को लोकसभा में माननीय  बृजमोहन अग्रवाल, सांसद (छत्तीसगढ़), द्वारा कार्यसूची के क्रम संख्या 7 के अंतर्गत एक अत्यंत महत्वपूर्ण प्रतिवेदन सभा पटल पर प्रस्तुत किया गया। यह प्रतिवेदन संसद की शिक्षा, महिला, बाल, युवा और खेल से संबंधित स्थायी समिति की रिपोर्ट संख्या 368 पर आधारित था।

READ ALSO

Facebook-Instagram और गेमिंग ऐप्स के लिए KYC अनिवार्य करने की तैयारी, सरकार ला सकती है नया नियम

ड्यूटी के समय रील बनाने पर रोक, कर्मचारियों को सोशल मीडिया पर निजी पोस्ट करने से भी मना

इस प्रतिवेदन में राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 (National Education Policy 2020) के तहत शिक्षकों की क्षमता विकास के विषय को केंद्र में रखते हुए, अध्यापक प्रशिक्षण की आवश्यकताओं और सरकार द्वारा अब तक की गई पहलों की समीक्षा की गई है।

माननीय सांसद  अग्रवाल ने अपने संबोधन में कहा कि –

“राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 में यह स्पष्ट किया गया है कि शिक्षा की गुणवत्ता का मूल आधार ‘शिक्षक’ हैं। इसी सोच के तहत नीति में प्रस्तावित किया गया कि सभी शिक्षकों के लिए सतत व्यावसायिक विकास कार्यक्रम (CPD), राष्ट्रीय डिजिटल शिक्षक प्रशिक्षण मंच (DIKSHA), और शिक्षकों की योग्यता बढ़ाने हेतु अनेक नवाचारात्मक प्रशिक्षण मॉडल विकसित किए जाएं।”

नीति के अंतर्गत यह भी तय किया गया कि वर्ष 2030 तक शिक्षकों की सभी नियुक्तियाँ B.Ed की चार वर्षीय समग्र डिग्री के माध्यम से हों, और प्रत्येक शिक्षक को वर्ष में 50 घंटे का स्किल अपग्रेडेशन ट्रेनिंग अनिवार्य रूप से प्राप्त हो।

छत्तीसगढ़ पर विशेष ध्यान केंद्रित करते हुए माननीय सांसद ने अपने वक्तव्य में यह भी कहा कि –

“छत्तीसगढ़ जैसे राज्य में, जहाँ दूरस्थ और जनजातीय क्षेत्रों में गुणवत्तापूर्ण शिक्षा एक चुनौती रही है, वहां शिक्षक प्रशिक्षण के इस नए ढांचे को ‘विद्यापीठ मॉडल’ के जरिए लागू करना समय की मांग है। इससे न केवल स्थानीय स्तर पर प्रशिक्षकों की उपलब्धता बढ़ेगी बल्कि शिक्षा का स्तर भी व्यापक रूप से सुधरेगा।”

उन्होंने केंद्र सरकार से आग्रह किया कि इस नीति के प्रशिक्षण संबंधी प्रावधानों को छत्तीसगढ़ में प्रभावी ढंग से लागू करने हेतु विशेष बजटीय सहायता एवं संस्थागत समर्थन दिया जाए।

“उत्कृष्ट जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान (डीआईईटी) ” का उद्देश्य देश के सभी कार्यरत डीआईईटी (जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान) को नवाचार और उत्कृष्टता के जिला- स्तरीय शैक्षिक केंद्रों में बदलना है।

(i) अत्याधुनिक कक्षाएँ, सर्व सुविधायुक्त प्रयोगशालाएँ और अत्याधुनिक डिजिटल पुस्तकालय सुविधाएँ प्रदान करने से अधिगम वातावरण में सुधार होगा;

(ii) रचनात्मक शिक्षण रणनीतियों और व्यक्तिगत अधिगम तकनीकों को सक्षम बनाने के लिए नवीनतम सूचना और संचार प्रौद्योगिकी (आईसीटी) और प्रौद्योगिकी उपकरणों को शामिल करना;

(iii) अनुसंधान और अभ्यास की संस्कृति को बढ़ावा देने के लिए शिक्षा में प्रौद्योगिकी के उपयोग को बढ़ावा देना;

(iv) शिक्षकों को निरंतर व्यावसायिक विकास के अवसर प्रदान करना ताकि वे समकालीन शिक्षण विधियों के साथ समायोजन कर सकें;

(v) शिक्षा में अत्याधुनिक तकनीक के उपयोग के माध्यम से, छात्रों को एक डिजिटल और ज्ञान-आधारित समाज के लिए तैयार करना;

(vi) पर्याप्त बुनियादी ढाँचे और तकनीकी संसाधनों के प्रावधान के माध्यम से सीखने के लिए एक सहायक वातावरण स्थापित करना; और

(vii) सूचना साझा करने और संसाधन जुटाने के उद्देश्य से शिक्षा से जुड़े लोगों के बीच नेटवर्किंग और सहयोग को बढ़ावा देना।

स्कूली शिक्षा की एकीकृत योजना- समग्र शिक्षा के अंतर्गत डीआईईटी को जीवंत उत्कृष्ट संस्थानों के रूप में विकसित किया जा रहा है। देश भर में कुल 613 कार्यात्मक डीआईईटी का अगले पाँच वर्षों में चरणबद्ध तरीके से 9,195 करोड़ रुपये की अनुमानित लागत से उन्नयीकरण किया जाएगा।

प्रथम चरण (वित्त वर्ष 2023-24) के लिए स्वीकृत उत्कृष्ट डाइट्स

छत्तीसगढ़

– डीआईईटी, पेंड्रा

– डीआईईटी, बेमेतारा

– डीआईईटी, रायपुर

– डीआईईटी, कांकेर

दूसरे चरण (वित्त वर्ष 2025-26) के लिए स्वीकृत उत्कृष्ट डाइट्स

छत्तीसगढ़

– डीआईईटी, बस्तर

– डीआईईटी, बीजापुर

– डीआईईटी, दुर्ग

– डीआईईटी, महासमुंद

– डीआईईटी, उत्तर (दरियागंज)

इस परियोजना के हिसाब से छत्तीसगढ़ प्रदेश के 9 संस्थानों को करीब 135 करोड़ रूपए की लागत से उत्कृष्ट संस्थानों के रूप में विकसित किया जा रहा है। यह पहल न केवल शिक्षकों को सशक्त करेगी, बल्कि छत्तीसगढ़ के भविष्य की नींव को भी शिक्षित और समृद्ध बनाएगी। यह कदम राज्य में गुणवत्तापूर्ण शिक्षा के एक नए युग का सूत्रपात करने की क्षमता रखता है।

Related Posts

नया Android मालवेयर फोन का पूरा कंट्रोल ले सकता है, OTP और संवेदनशील डिटेल्स हो सकती हैं हैक; जानें इससे बचने तरीका
मनोरंजन

Facebook-Instagram और गेमिंग ऐप्स के लिए KYC अनिवार्य करने की तैयारी, सरकार ला सकती है नया नियम

March 25, 2026
ड्यूटी के समय रील बनाने पर रोक, कर्मचारियों को सोशल मीडिया पर निजी पोस्ट करने से भी मना
मनोरंजन

ड्यूटी के समय रील बनाने पर रोक, कर्मचारियों को सोशल मीडिया पर निजी पोस्ट करने से भी मना

March 21, 2026
8 मई से Instagram में बड़ा बदलाव, अब DM चैट्स पूरी तरह प्राइवेट नहीं रहेंगी
मनोरंजन

8 मई से Instagram में बड़ा बदलाव, अब DM चैट्स पूरी तरह प्राइवेट नहीं रहेंगी

March 13, 2026
OTT पर साउथ फिल्मों की धूम, इस हफ्ते रिलीज हुईं रोमांस, कॉमेडी और ड्रामा से भरपूर 4 नई फिल्में
मनोरंजन

OTT पर साउथ फिल्मों की धूम, इस हफ्ते रिलीज हुईं रोमांस, कॉमेडी और ड्रामा से भरपूर 4 नई फिल्में

March 13, 2026
Meta ने लॉन्च किए नए एंटी-फ्रॉड फीचर, WhatsApp, Facebook और Messenger पर मिलेगा स्कैम से बचाव
मनोरंजन

Meta ने लॉन्च किए नए एंटी-फ्रॉड फीचर, WhatsApp, Facebook और Messenger पर मिलेगा स्कैम से बचाव

March 12, 2026
Telegram की बढ़ सकती हैं मुश्किलें: पाइरेसी को लेकर सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय का नोटिस, जानिए पूरा मामला
मनोरंजन

Telegram की बढ़ सकती हैं मुश्किलें: पाइरेसी को लेकर सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय का नोटिस, जानिए पूरा मामला

March 11, 2026
Next Post
रक्षाबंधन पर रायपुर पुलिस की अनोखी सौगात

रक्षाबंधन पर रायपुर पुलिस की अनोखी सौगात

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Ad

Advertisement Carousel

×
Popup Image

POPULAR NEWS

RCB को मिली Green Signal, मैच नहीं होंगे शिफ्ट

RCB को मिली Green Signal, मैच नहीं होंगे शिफ्ट

December 7, 2025
Vande Bharat:स्लीपर का बड़ा अपडेट: बिहार-UP-दिल्ली यात्रियों के लिए अहम खबर

Vande Bharat:स्लीपर का बड़ा अपडेट: बिहार-UP-दिल्ली यात्रियों के लिए अहम खबर

December 6, 2025
Ganga Expressway:/ 15 जनवरी से 120 km/h रफ्तार से गाड़ियां दौड़ेंगी

Ganga Expressway:/ 15 जनवरी से 120 km/h रफ्तार से गाड़ियां दौड़ेंगी

December 7, 2025
Vande Mataram: गीत से विवाद तक… अब संसद का मामला

Vande Mataram: गीत से विवाद तक… अब संसद का मामला

December 7, 2025
मणिपुर में बड़े पैमाने पर राहत—20,591 नए घर तैयार, 56 हजार आवासों की मंजूरी के साथ केंद्र ने बढ़ाया सहयोग

मणिपुर में बड़े पैमाने पर राहत—20,591 नए घर तैयार, 56 हजार आवासों की मंजूरी के साथ केंद्र ने बढ़ाया सहयोग

December 11, 2025

EDITOR'S PICK

सरकारी रिपोर्ट में खुलासा: जन धन खातों में 2.75 लाख करोड़ की भारी भरकम राशि

सरकारी रिपोर्ट में खुलासा: जन धन खातों में 2.75 लाख करोड़ की भारी भरकम राशि

December 11, 2025
छत्तीसगढ़ पुलिस में बड़े पैमाने पर फेरबदल, 35 ASP और 60 DSP इधर से उधर, देखें लिस्ट

छत्तीसगढ़ के इस जिले में बड़ा फेरबदल: 130 पुलिसकर्मियों का हुआ तबादला; देखें पूरी लिस्ट यहां।

March 11, 2026
छत्तीसगढ़ के इस जिले में सख्ती बढ़ी, बिना हाई सिक्योरिटी नंबर प्लेट नहीं होने पर लगेगा 10 हजार तक  का जुर्माना

छत्तीसगढ़ के इस जिले में सख्ती बढ़ी, बिना हाई सिक्योरिटी नंबर प्लेट नहीं होने पर लगेगा 10 हजार तक का जुर्माना

January 11, 2026
: स्व. कुमार दिलीप सिंह जूदेव सनातन धर्म के सच्चे ध्वजवाहक – मुख्यमंत्री  विष्णुदेव साय

: स्व. कुमार दिलीप सिंह जूदेव सनातन धर्म के सच्चे ध्वजवाहक – मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय

August 14, 2025

About Us

dinkabhaskar.com दैनिक हिन्दी न्यूज वेबसाईट है और छत्तीसगढ़ का सर्वाधिक लोकप्रिय व सबसे ज्यादा पढ़ा जाने वाला न्यूज वेबसाईट है। dinkabhaskar.com पूरे छत्तीसगढ़ प्रदेश व रायगढ़ जिले की शासकीय व अर्द्धशासकीय योजनाओं के साथ सभी खबरों को प्राथमिकता के साथ प्रसारित करने में अपना महत्वपूर्ण योगदान देता है।

Contact Us
If you have any query regarding Site, Advertisement, and any other issue, please feel free to contact at
Amish kumari
prashantdinkabhsakr24@gmail.com

(Cell)- +91-7581801024

Branch Office :- Ward No 03 Azad Chowk Kirodimal Nagar Raigarh, Chhattisgarh (496001 )

Follow us

Categories

  • अन्य
  • खेल
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • मनोरंजन
  • राजनीतिक
  • रायगढ़
  • राशिफल
  • शिक्षा
  • होम

Recent Posts

  • Swiggy ने सर्वम AI से की साझेदारी, अब अपनी भाषा में बोलकर दें ऑर्डर; टाइपिंग की झंझट खत्म
  • आरटीई के तहत डीएव्ही मुख्यमंत्री पब्लिक स्कूलों में नर्सरी प्रवेश के लिए 30 मार्च से आवेदन प्रारंभ
  • मुख्यमंत्री बाल भविष्य सुरक्षा योजना अंतर्गत प्रयास विद्यालय में प्रवेश के लिए आवेदन प्रारंभ
  • मुख्यमंत्री सुशासन फैलोशिप से युवाओं को मिलेगा शासन में योगदान का अवसर
  • Privacy Policy
  • About Us

© 2025 DIN KA BHASKAR

No Result
View All Result
  • Home
  • छत्तीसगढ़
  • रायगढ़
  • देश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • राजनीतिक
  • राशिफल
  • शिक्षा
  • अन्य

© 2025 DIN KA BHASKAR