• Privacy Policy
  • About Us
Tuesday, November 17, 2026
Din ka Bhaskar
  • Home
  • छत्तीसगढ़
  • रायगढ़
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • शिक्षा
  • राजनीतिक
  • खेल
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • अन्य
  • Home
  • छत्तीसगढ़
  • रायगढ़
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • शिक्षा
  • राजनीतिक
  • खेल
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • अन्य
No Result
View All Result
Din Ka Bhaskar
No Result
View All Result
Home छत्तीसगढ़

मुख्यमंत्री सुशासन फैलोशिप से युवाओं को मिलेगा शासन में योगदान का अवसर

Amish Kumari by Amish Kumari
March 25, 2026
in छत्तीसगढ़
साय कैबिनेट की बैठक संपन्न, EWS एवं LIG भवनों, फ्लैटों को बेचने के लिए कैबिनेट ने लिया बड़ा फैसला
Share on FacebookShare on WhatsappShare on Whatsapp Telegram

अम्बिकापुर 25 मार्च 2026

 

READ ALSO

Chhattisgarh samachar: छत्तीसगढ़ प्रदेश शिक्षक फेडरेशन का ऐलान, प्रदेशभर में कल निकाली जाएगी आक्रोश रैली

Cg News : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने प्रदेश की पहली शटल तकनीक आधारित ऑटोमेटेड मल्टीलेवल कार पार्किंग का किया लोकार्पण

छत्तीसगढ़ शासन द्वारा युवाओं को शासन एवं नीति निर्माण की प्रक्रिया से जोड़ने के उद्देश्य से “मुख्यमंत्री सुशासन फैलोशिप (CMGGF)” की शुरुआत की गई है। इस महत्वाकांक्षी पहल की घोषणा माननीय मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय द्वारा नवंबर 2024 में की गई थी।

 

यह फेलोशिप कार्यक्रम इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट रायपुर एवं छत्तीसगढ़ सरकार के सुशासन एवं अभिसरण विभाग के संयुक्त सहयोग से संचालित किया जा रहा है। इसका उद्देश्य राज्य के युवाओं को प्रशासनिक प्रक्रियाओं, नीति निर्माण एवं क्रियान्वयन में सक्रिय भागीदारी का अवसर प्रदान करना है, जिससे शासन की प्रभावशीलता और दक्षता में वृद्धि हो सके।

 

कार्यक्रम के अंतर्गत चयनित अभ्यर्थियों को पूर्ण रूप से प्रायोजित शिक्षा उपलब्ध कराई जाएगी, जिसमें समस्त शिक्षण शुल्क का वहन राज्य शासन द्वारा किया जाएगा। साथ ही प्रत्येक फेलो को प्रति माह 50 हजार रुपए की छात्रवृत्ति भी प्रदान की जाएगी। यह कार्यक्रम दो वर्षों की अवधि का होगा, जिसमें प्रतिभागियों को कक्षा शिक्षण के साथ-साथ राज्य शासन के विभिन्न विभागों एवं जिला कलेक्टर कार्यालयों में व्यावहारिक अनुभव प्राप्त करने का अवसर मिलेगा।

 

फेलोशिप के दौरान प्रतिभागियों को माननीय मुख्यमंत्री के साथ नियमित संवाद का अवसर भी प्राप्त होगा, जिससे वे अपने सुझाव साझा कर सकेंगे और शासन की विभिन्न योजनाओं में प्रत्यक्ष योगदान दे सकेंगे। यह कार्यक्रम युवाओं को सार्वजनिक नीति, शासन परामर्श एवं नेतृत्व से जुड़े क्षेत्रों में करियर निर्माण के लिए सशक्त मंच प्रदान करेगा।

 

कार्यक्रम में प्रवेश हेतु अभ्यर्थियों का चयन CAT स्कोर, समूह चर्चा एवं साक्षात्कार के आधार पर किया जाएगा। इस फेलोशिप के लिए केवल छत्तीसगढ़ के निवासी पात्र होंगे।

 

जारी कार्यक्रम के अनुसार, आवेदन की अंतिम तिथि 31 मार्च 2026 निर्धारित की गई है। इसके पश्चात अभ्यर्थियों के लिए व्यक्तिगत साक्षात्कार (पीआई) 16 एवं 17 अप्रैल 2026 को आयोजित किए जाएंगे। चयनित अभ्यर्थियों का पंजीकरण एवं दस्तावेज सत्यापन 15 जून 2026 को संपन्न होगा। कार्यक्रम के अंतर्गत 16 से 20 जून 2026 तक तैयारी सत्र आयोजित किए जाएंगे, जबकि 22 से 24 जून 2026 तक उद्घाटन एवं अभिविन्यास कार्यक्रम आयोजित होगा। नियमित कक्षाओं का संचालन 25 जून 2026 से प्रारंभ किया जाएगा।

 

इच्छुक अभ्यर्थी ऑनलाइन पंजीकरण कर आवेदन कर सकते हैं। इसके लिए अभ्यर्थियों को आधिकारिक पोर्टल पर जाकर “ऑनलाइन आवेदन करें” विकल्प का चयन करना होगा, तत्पश्चात आवश्यक जानकारी भरकर पंजीकरण पूर्ण करना होगा।

 

अधिक जानकारी एवं आवेदन के लिए अभ्यर्थी आधिकारिक वेबसाइट पर https://iimraipur.ac.in/important-dates-mba-in-public-policy/ अवलोकन कर सकते हैं।

Related Posts

छत्तीसगढ़

Chhattisgarh samachar: छत्तीसगढ़ प्रदेश शिक्षक फेडरेशन का ऐलान, प्रदेशभर में कल निकाली जाएगी आक्रोश रैली

November 17, 2026
छत्तीसगढ़

Cg News : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने प्रदेश की पहली शटल तकनीक आधारित ऑटोमेटेड मल्टीलेवल कार पार्किंग का किया लोकार्पण

November 16, 2026
छत्तीसगढ़

Chhatisgarh Samachar: मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने सेंदरी में किया धान खरीदी का शुभारंभ

November 16, 2026
छत्तीसगढ़

Cg News : कचरे से बनेगी स्वच्छ ऊर्जा और जैविक खाद : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने किया निर्माणाधीन सीबीजी संयंत्र का अवलोकन

November 16, 2026
छत्तीसगढ़

Chhatisgarh News : जनजातीय नायकों की गौरवगाथा से प्रेरणा लेकर विकसित छत्तीसगढ़ के निर्माण में सहभागी बनें : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय

November 16, 2026
छत्तीसगढ़

Today Cg News : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय श्रवण कुमार बनकर प्रदेशवासियों को करा रहे तीर्थ स्थलों के दर्शन : अध्यक्ष छत्तीसगढ़ पर्यटन मंडल नीलू शर्मा

November 16, 2026
Next Post
यात्रा वृत्तांत से सजीव होती है इतिहास और संस्कृति की तस्वीर- मुख्यमंत्री  साय

मुख्यमंत्री बाल भविष्य सुरक्षा योजना अंतर्गत प्रयास विद्यालय में प्रवेश के लिए आवेदन प्रारंभ

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Ad




Advertisement Carousel



×
Popup Image




POPULAR NEWS

पुलिसकर्मियों ने  सीखा आपात परिस्थितियों में सीपीआर देने की कला

पुलिसकर्मियों ने सीखा आपात परिस्थितियों में सीपीआर देने की कला

May 25, 2026
Ganga Expressway:/ 15 जनवरी से 120 km/h रफ्तार से गाड़ियां दौड़ेंगी

Ganga Expressway:/ 15 जनवरी से 120 km/h रफ्तार से गाड़ियां दौड़ेंगी

December 7, 2025
Vande Mataram: गीत से विवाद तक… अब संसद का मामला

Vande Mataram: गीत से विवाद तक… अब संसद का मामला

December 7, 2025
RCB को मिली Green Signal, मैच नहीं होंगे शिफ्ट

RCB को मिली Green Signal, मैच नहीं होंगे शिफ्ट

December 7, 2025
Vande Bharat:स्लीपर का बड़ा अपडेट: बिहार-UP-दिल्ली यात्रियों के लिए अहम खबर

Vande Bharat:स्लीपर का बड़ा अपडेट: बिहार-UP-दिल्ली यात्रियों के लिए अहम खबर

December 6, 2025

EDITOR'S PICK

रायगढ़ में दर्दनाक सड़क हादसा; ब्रेकर पर ट्रैक्टर उछलने से गिरा 15 वर्षीय किशोर, मौके पर ही थमीं सांसें, आरोपी चालक ने रची थी कार एक्सीडेंट की झूठी कहानी, फुटेज देख उड़े होश, चालक फरार

रायगढ़ में दर्दनाक सड़क हादसा; ब्रेकर पर ट्रैक्टर उछलने से गिरा 15 वर्षीय किशोर, मौके पर ही थमीं सांसें, आरोपी चालक ने रची थी कार एक्सीडेंट की झूठी कहानी, फुटेज देख उड़े होश, चालक फरार

March 31, 2026
आज इन चार राशि वालों को जल्दबाजी करने से बचना होगा, पढ़िए अपना दैनिक राशिफल

आज इन चार राशि वालों को जल्दबाजी करने से बचना होगा, पढ़िए अपना दैनिक राशिफल

September 7, 2025

Nagaland news: जहरीली शराब पीने से 9 लोगों की मौत, एक्शन में पुलिस, IMFL की 470 बोतलें जब्त

September 26, 2026
जेपीएल प्लांट से एसएस स्टील चोरी करने वाला आरोपी गिरफ्तार, तमनार पुलिस ने कार सहित माल बरामद कर भेजा जेल

जेपीएल प्लांट से एसएस स्टील चोरी करने वाला आरोपी गिरफ्तार, तमनार पुलिस ने कार सहित माल बरामद कर भेजा जेल

October 23, 2025

About Us

dinkabhaskar.com दैनिक हिन्दी न्यूज वेबसाईट है और छत्तीसगढ़ का सर्वाधिक लोकप्रिय व सबसे ज्यादा पढ़ा जाने वाला न्यूज वेबसाईट है। dinkabhaskar.com पूरे छत्तीसगढ़ प्रदेश व रायगढ़ जिले की शासकीय व अर्द्धशासकीय योजनाओं के साथ सभी खबरों को प्राथमिकता के साथ प्रसारित करने में अपना महत्वपूर्ण योगदान देता है।

Contact Us
If you have any query regarding Site, Advertisement, and any other issue, please feel free to contact at
Amish kumari
prashantdinkabhsakr24@gmail.com

Name:- Amisa Kumari

(Cell)- +91-7581801024

Branch Office :- Ward No 03 Azad Chowk Kirodimal Nagar Raigarh, Chhattisgarh (496001 )

Follow us

Categories

  • अन्य
  • अन्य खबर
  • ऑटोमोबाइल
  • खेल
  • गैजेट्स
  • छत्तीसगढ़
  • जॉब अलर्ट
  • टेक्नोलोजी
  • देश
  • धर्म
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • राजनीतिक
  • रायगढ़
  • राशिफल
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • होम

Recent Posts

  • Chhattisgarh samachar: छत्तीसगढ़ प्रदेश शिक्षक फेडरेशन का ऐलान, प्रदेशभर में कल निकाली जाएगी आक्रोश रैली
  • Tehri bus Accident: भीषण सड़क हादशा; गहरी खाई में बस गिरने से 8 लोगों की दर्दनाक मौत और कई घायल
  • Dev Uthani Ekadashi: 20 या 21 नवंबर जानिए कब है देवउठनी यानी प्रबोधिनी एकादशी? जानें सही तारीख, पूजा का शुभ मुहूर्त
  • IDBI Bank: IDBI Bank के कर्मचारीयों ने किया देशव्यापी हड़ताल का ऐलान, 3 दिसंबर को बैंकिंग सेवाओं पर पड़ेगा असर
  • Privacy Policy
  • About Us

© 2025 DIN KA BHASKAR

No Result
View All Result
  • Home
  • छत्तीसगढ़
  • रायगढ़
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • शिक्षा
  • राजनीतिक
  • खेल
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • अन्य

© 2025 DIN KA BHASKAR