• Privacy Policy
  • About Us
Saturday, June 27, 2026
Din ka Bhaskar
  • Home
  • छत्तीसगढ़
  • रायगढ़
  • देश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • राजनीतिक
  • राशिफल
  • शिक्षा
  • अन्य
  • Home
  • छत्तीसगढ़
  • रायगढ़
  • देश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • राजनीतिक
  • राशिफल
  • शिक्षा
  • अन्य
No Result
View All Result
Din Ka Bhaskar
No Result
View All Result
Home रायगढ़

: स्व. कुमार दिलीप सिंह जूदेव सनातन धर्म के सच्चे ध्वजवाहक – मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय

Amish Kumari by Amish Kumari
August 14, 2025
in रायगढ़
: स्व. कुमार दिलीप सिंह जूदेव सनातन धर्म के सच्चे ध्वजवाहक – मुख्यमंत्री  विष्णुदेव साय
Share on FacebookShare on WhatsappShare on Whatsapp Telegram

रायपुर, 14 अगस्त 2025

READ ALSO

ओम हाइट्स के सूने मकान में चोरी, पुलिस जांच में जुटी

“ऑपरेशन क्लीन हंट” के तहत धरमजयगढ़ पुलिस की बड़ी कार्रवाई, फ्लोरा मैक्स चिटफंड ठगी मामले के दो फरार आरोपी गिरफ्तार

मुख्यमंत्री  विष्णुदेव साय ने आज रायगढ़ के धरमजयगढ़ में आयोजित संस्कृति गौरव महासम्मेलन एवं अभिनंदन समारोह को संबोधित करते हुए कहा कि स्व. कुमार दिलीप सिंह जूदेव न केवल राजनीति के मार्गदर्शक थे, बल्कि सनातन धर्म और भारतीय संस्कृति के सच्चे ध्वजवाहक भी थे। उन्होंने कहा कि स्व. जूदेव जी ने “घर वापसी” के माध्यम से दबाव या बाहरी प्रभाव में आकर धर्मांतरण करने वालों को उनके मूल धर्म में लौटने का मार्ग दिखाया। विशेषकर आदिवासी क्षेत्रों में उन्होंने धर्मांतरण के विरुद्ध सशक्त आंदोलन खड़ा किया और लोगों को उनकी सांस्कृतिक पहचान और परंपराओं से जोड़ा।

मुख्यमंत्री श्री साय ने घोषणा की कि प्रदेश में धर्मांतरण पर प्रभावी रोक लगाने के लिए विधानसभा में कानून पारित किया जाएगा, जिससे सनातन संस्कृति और परंपराओं की रक्षा हो सके। उन्होंने कहा – “प्रदेश की जनता और संतों के आशीर्वाद से एक किसान का बेटा मुख्यमंत्री बना है, और डेढ़ वर्ष के कार्यकाल में प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी की गारंटियों को धरातल पर उतारना हमारी प्राथमिकता रही है।”

मुख्यमंत्री ने इस दौरान प्रदेश सरकार की उपलब्धियों का उल्लेख करते हुए कहा कि प्रधानमंत्री आवास योजना, धान खरीदी ₹3,100 प्रति क्विंटल, बकाया बोनस वितरण, महतारी वंदन योजना, तेन्दूपत्ता संग्रहण दर वृद्धि, चरण पादुका योजना पुनः प्रारंभ, रामलला दर्शन योजना, तीर्थयात्रा योजना, अटल डिजिटल सेवा केंद्र और नामांतरण-रजिस्ट्री प्रक्रिया सरलीकरण जैसे कार्य जनहित के प्रति सरकार की प्रतिबद्धता को दर्शाते हैं।

वित्त मंत्री श्री ओ.पी. चौधरी ने कहा कि स्व. दिलीप सिंह जूदेव राजनीति के पुरोधा होने के साथ-साथ धार्मिक और सांस्कृतिक मूल्यों के संरक्षण के लिए भी जीवनभर समर्पित रहे। उन्होंने बताया कि सरकार बनने के तुरंत बाद मुख्यमंत्री के नेतृत्व में ₹3,716 करोड़ का बकाया बोनस 13 लाख से अधिक किसानों को दिया गया, 21 क्विंटल प्रति एकड़ धान ₹3,100 प्रति क्विंटल की दर से खरीदा गया और महतारी वंदन योजना के तहत धरमजयगढ़ की लगभग 57 हजार महिलाओं को प्रतिमाह ₹1,000 की सहायता दी जा रही है। पीएम आवास योजना के तहत प्रदेश में 18 लाख आवास स्वीकृत हुए, जिनमें 26,059 घर केवल धरमजयगढ़ के हैं।

मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय ने धरमजयगढ़ प्रवास के दौरान विभिन्न विकास कार्यों का लोकार्पण और शिलान्यास किया, जिनकी कुल लागत 100 करोड़ रुपये से अधिक है। इसमें सड़कों, पुल-पुलिया, विद्युत और स्वास्थ्य अधोसंरचना से जुड़े कार्य शामिल हैं।

घोषणाओं में नगर पंचायत क्षेत्र के लिए 10 करोड़ रुपये (गौरवपथ निर्माण, स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स, नेहरू गार्डन विस्तार एवं जीर्णोद्धार) और ग्रामीण क्षेत्रों के लिए 50 करोड़ रुपये (धरमजयगढ़-ओंगना और खड़गांव-क्रोन्धा मार्ग में सरिया नदी पर पुलिया सहित अन्य सड़क-पुलिया कार्य) शामिल हैं। साथ ही, छाल प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में अपग्रेड करने, 132 केवी सब-स्टेशन (₹50 करोड़) की स्थापना और अंबेटिकरा मंदिर के सौंदर्यीकरण की भी घोषणा की गई।

कार्यक्रम में सैकड़ों हितग्राहियों को विभिन्न योजनाओं का लाभ प्रदान किया गया। इनमें स्मार्टफोन, महाजाल उपकरण, चरण पादुका, मेधावी शिक्षा सहायता, आयुष्मान कार्ड, उद्यानिकी पौध, सामुदायिक निवेश निधि चेक, बी-1 खसरा एवं नक्शा प्रतिलिपि तथा प्रधानमंत्री जनमन आवास योजना के तहत लाभ वितरण शामिल है।

इस अवसर पर राज्यसभा सांसद  देवेंद्र प्रताप सिंह, लोकसभा सांसद  राधेश्याम राठिया, कुमार प्रबल प्रताप सिंह जूदेव और महापौर नगर निगम  जीवर्धन चौहान उपस्थित थे।

Related Posts

ओम हाइट्स के सूने मकान में चोरी, पुलिस जांच में जुटी
रायगढ़

ओम हाइट्स के सूने मकान में चोरी, पुलिस जांच में जुटी

June 27, 2026
“ऑपरेशन क्लीन हंट” के तहत धरमजयगढ़ पुलिस की बड़ी कार्रवाई, फ्लोरा मैक्स चिटफंड ठगी मामले के दो फरार आरोपी गिरफ्तार
रायगढ़

“ऑपरेशन क्लीन हंट” के तहत धरमजयगढ़ पुलिस की बड़ी कार्रवाई, फ्लोरा मैक्स चिटफंड ठगी मामले के दो फरार आरोपी गिरफ्तार

June 27, 2026
“ऑपरेशन प्रहार” के तहत थाना पूंजीपथरा और साइबर पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 2.85 टन संदिग्ध कबाड़ सहित पिकअप वाहन जब्त
रायगढ़

“ऑपरेशन प्रहार” के तहत थाना पूंजीपथरा और साइबर पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 2.85 टन संदिग्ध कबाड़ सहित पिकअप वाहन जब्त

June 26, 2026
महापौर जीवर्धन चौहान ने दिखाई तत्परता, भाजपा नेता ओमकार तिवारी की पहल पर वार्ड क्रमांक 14 का किया निरीक्षण
रायगढ़

महापौर जीवर्धन चौहान ने दिखाई तत्परता, भाजपा नेता ओमकार तिवारी की पहल पर वार्ड क्रमांक 14 का किया निरीक्षण

June 26, 2026
रायगढ़ के इस्पात प्लांट में बड़ा हादसा, फर्नेस ब्लास्ट के बाद मची अफरा-तफरी; 4 श्रमिक गंभीर रूप से झुलसे
रायगढ़

रायगढ़ के इस्पात प्लांट में बड़ा हादसा, फर्नेस ब्लास्ट के बाद मची अफरा-तफरी; 4 श्रमिक गंभीर रूप से झुलसे

June 24, 2026
“ऑपरेशन आघात” के तहत थाना तमनार, चक्रधरनगर और चौकी खरसिया की शराब रेड में 74 लीटर अवैध शराब और 2 दुपहिया जब्त, 5 आरोपी गिरफ्तार
रायगढ़

“ऑपरेशन आघात” के तहत थाना तमनार, चक्रधरनगर और चौकी खरसिया की शराब रेड में 74 लीटर अवैध शराब और 2 दुपहिया जब्त, 5 आरोपी गिरफ्तार

June 23, 2026
Next Post
मुख्यमंत्री  विष्णुदेव साय शहीद विनोद सिंह कौशिक मेधावी छात्र अभिनंदन समारोह में शामिल, मेधावी छात्रों का बढ़ाया उत्साह

भारत की अर्थव्यवस्था पर वैश्विक मुहर – मुख्यमंत्री साय ने S&P अपग्रेड पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को दी बधाई

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Ad

Advertisement Carousel

×
Popup Image

POPULAR NEWS

पुलिसकर्मियों ने  सीखा आपात परिस्थितियों में सीपीआर देने की कला

पुलिसकर्मियों ने सीखा आपात परिस्थितियों में सीपीआर देने की कला

May 25, 2026
Vande Bharat:स्लीपर का बड़ा अपडेट: बिहार-UP-दिल्ली यात्रियों के लिए अहम खबर

Vande Bharat:स्लीपर का बड़ा अपडेट: बिहार-UP-दिल्ली यात्रियों के लिए अहम खबर

December 6, 2025
Ganga Expressway:/ 15 जनवरी से 120 km/h रफ्तार से गाड़ियां दौड़ेंगी

Ganga Expressway:/ 15 जनवरी से 120 km/h रफ्तार से गाड़ियां दौड़ेंगी

December 7, 2025
RCB को मिली Green Signal, मैच नहीं होंगे शिफ्ट

RCB को मिली Green Signal, मैच नहीं होंगे शिफ्ट

December 7, 2025
Vande Mataram: गीत से विवाद तक… अब संसद का मामला

Vande Mataram: गीत से विवाद तक… अब संसद का मामला

December 7, 2025

EDITOR'S PICK

आज सुख-सुविधाओं में इजाफा और नौकरी में प्रमोशन के बन रहे अच्छे योग,पढ़िए 12राशियों का राशिफल

आज इन राशि वालों के अधूरे काम होंगे पूरे, पढ़े 12 राशियों का राशिफल

June 17, 2026
रायपुर में रेड रूम रेव पार्टी का आयोजन, प्रमोशन के लिए नाबालिक लड़कियों का इस्तेमाल

रायपुर में रेड रूम रेव पार्टी का आयोजन, प्रमोशन के लिए नाबालिक लड़कियों का इस्तेमाल

May 14, 2026
सार्वजनिक जगह पर फरसानुमा तलवार लहराकर दहशत फैलाने वाला युवक गिरफ्तार, जूटमिल पुलिस ने भेजा जेल

सार्वजनिक जगह पर फरसानुमा तलवार लहराकर दहशत फैलाने वाला युवक गिरफ्तार, जूटमिल पुलिस ने भेजा जेल

January 31, 2026
आज धन लाभ के बन रहे अच्छा योग, पढ़िए 12 राशियों का राशिफल!

इन 7 राशियों पर बरसेगी भगवान हनुमान की खास कृपा,खुलेंगे तरक्की के नए रास्ते; पढ़े आज का दैनिक राशिफल।

April 2, 2026

About Us

dinkabhaskar.com दैनिक हिन्दी न्यूज वेबसाईट है और छत्तीसगढ़ का सर्वाधिक लोकप्रिय व सबसे ज्यादा पढ़ा जाने वाला न्यूज वेबसाईट है। dinkabhaskar.com पूरे छत्तीसगढ़ प्रदेश व रायगढ़ जिले की शासकीय व अर्द्धशासकीय योजनाओं के साथ सभी खबरों को प्राथमिकता के साथ प्रसारित करने में अपना महत्वपूर्ण योगदान देता है।

Contact Us
If you have any query regarding Site, Advertisement, and any other issue, please feel free to contact at
Amish kumari
prashantdinkabhsakr24@gmail.com

(Cell)- +91-7581801024

Branch Office :- Ward No 03 Azad Chowk Kirodimal Nagar Raigarh, Chhattisgarh (496001 )

Follow us

Categories

  • अन्य
  • खेल
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • मनोरंजन
  • राजनीतिक
  • रायगढ़
  • राशिफल
  • शिक्षा
  • होम

Recent Posts

  • दिल्ली-एनसीआर समेत उत्तर भारत के कई राज्यों में महसूस किए गए भूकंप के झटके, जाने रिएक्टर स्केल पर क्या? रही तीव्रता
  • कल खेला जाएगा आयरलैंड vs भारत के बीच दूसरा T20I मैच? जाने कहां देख पाएंगे LIVE और कितने बजे शुरू होगी मैच
  • ओम हाइट्स के सूने मकान में चोरी, पुलिस जांच में जुटी
  • छत्तीसगढ़ में मानसून की दस्तक से बदला मौसम, अगले 7 दिनों तक बारिश-आंधी के आसार
  • Privacy Policy
  • About Us

© 2025 DIN KA BHASKAR

No Result
View All Result
  • Home
  • छत्तीसगढ़
  • रायगढ़
  • देश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • राजनीतिक
  • राशिफल
  • शिक्षा
  • अन्य

© 2025 DIN KA BHASKAR