• Privacy Policy
  • About Us
Saturday, September 5, 2026
Din ka Bhaskar
  • Home
  • छत्तीसगढ़
  • रायगढ़
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • शिक्षा
  • राजनीतिक
  • खेल
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • अन्य
  • Home
  • छत्तीसगढ़
  • रायगढ़
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • शिक्षा
  • राजनीतिक
  • खेल
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • अन्य
No Result
View All Result
Din Ka Bhaskar
No Result
View All Result
Home शिक्षा

वित्त मंत्री ओ.पी.चौधरी ने 49.99 लाख की लागत से निर्मित ‘दीदी सदन का किया लोकार्पण, महिला स्व-सहायता समूहों को मिलेगा सशक्तिकरण का नया मंच

Amish Kumari by Amish Kumari
August 15, 2025
in शिक्षा
वित्त मंत्री ओ.पी.चौधरी ने 49.99 लाख की लागत से निर्मित ‘दीदी सदन का किया लोकार्पण, महिला स्व-सहायता समूहों को मिलेगा सशक्तिकरण का नया मंच
Share on FacebookShare on WhatsappShare on Whatsapp Telegram

रायगढ़, 15 अगस्त 2025

स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर वित्त मंत्री  ओ.पी.चौधरी ने जिला मुख्यालय रायगढ़ में 49.99 लाख रुपये की लागत से निर्मित ‘दीदी सदन’ का लोकार्पण किया। वित्त मंत्री श्री चौधरी ने कहा कि मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व में हमारी सरकार माताओं-बहनों को सशक्त और आत्मनिर्भर बनाने के लिए निरंतर प्रतिबद्ध है और विभिन्न योजनाओं के माध्यम से उनके विकास के लिए समर्पित है। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार गठन के बाद से महिला हितैषी नीतियों को प्राथमिकता दी गई है। उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की लखपति दीदी योजना, पीडीएस दुकानों का संचालन महिला समूहों को सौंपने तथा रेडी-टू-ईट कार्यक्रम के विस्तार जैसी पहल का उल्लेख किया।

READ ALSO

SBI में जूनियर एसोसिएट क्लर्क भर्ती की डेट नजदीक, 31 अगस्त से पहले ऐसे करें आवेदन

सरकार ने निकाली टीचर भर्ती, भरे जाएंगे 32388 पद; एक क्लिक में यहां जानें पूरा प्रोसेस

 

वित्त मंत्री चौधरी ने कहा कि यह सदन महिलाओं के लिए प्रशिक्षण, बैठकों और आजीविका से संबंधित गतिविधियों का प्रमुख केंद्र होगा। उन्होंने बताया कि महतारी वंदन योजना के तहत प्रदेश की 70 लाख महिलाएं लाभान्वित हो रही हैं, जिनमें रायगढ़ जिले की 3 लाख महिलाएं शामिल हैं। बीते 17 महीनों से योजना की राशि बिना देरी के सीधे खातों में जमा हो रही है, जिसका उपयोग महिलाएं बच्चों की शिक्षा, पोषण और सम्मानजनक जीवन के लिए कर रही हैं। उन्होंने महतारी शक्ति ऋण योजना के तहत 25 हजार रुपये तक के ब्याजमुक्त ऋण और सुकन्या समृद्धि योजना की सुविधाओं का भी उल्लेख किया।

 

कार्यक्रम में नगर निगम महापौर जीवर्धन चौहान ने ‘दीदी सदन’ को महिलाओं की आत्मनिर्भरता का केंद्र बताया। जनपद पंचायत अध्यक्ष सुजाता सुकलाल चौहान ने इसे महिला सशक्तिकरण की दिशा में महत्वपूर्ण कदम कहा। रायगढ़ महिला संघ अध्यक्ष कमला पटेल ने इसके निर्माण के लिए आभार जताया। जिला पंचायत सीईओ जितेंद्र यादव ने कहा कि आजादी का वास्तविक अर्थ महिलाओं के आर्थिक उत्थान में है और ‘दीदी सदन’ इसी दिशा में अहम कड़ी साबित होगा। कार्यक्रम में जनप्रतिनिधि, अधिकारी, पार्षदगण और बड़ी संख्या में महिला स्व-सहायता समूह की सदस्य उपस्थित रहीं।

 

वित्त मंत्री ने ग्राम जूर्डा में 10 लाख रुपये के दो शेडों का किया लोकार्पण

वित्त मंत्री ओपी चौधरी ने रायगढ़ विकासखंड के ग्राम पंचायत जूर्डा में दो नवनिर्मित शेडों का लोकार्पण किया। इन शेडों का निर्माण कुल 10 लाख रुपये की लागत से किया गया है, जिसका उद्देश्य ग्रामीणों को सामाजिक और सामुदायिक कार्यों के लिए एक आधुनिक और सुविधायुक्त स्थान प्रदान करना है। एक शेड का निर्माण गांव की मुख्य बस्ती में 5 लाख रुपये की लागत से हुआ है, जबकि दूसरा शेड उतनी ही लागत से नीचे पारा में बनाया गया है। लोकार्पण समारोह को संबोधित करते हुए वित्त मंत्री ने ग्रामीणों को बधाई दी और क्षेत्र में हो रहे विकास कार्यों पर विस्तार से चर्चा की।

Related Posts

SBI में जूनियर एसोसिएट क्लर्क भर्ती की डेट नजदीक, 31 अगस्त से पहले ऐसे करें आवेदन
शिक्षा

SBI में जूनियर एसोसिएट क्लर्क भर्ती की डेट नजदीक, 31 अगस्त से पहले ऐसे करें आवेदन

August 29, 2026
छत्तीसगढ़ में 2292 सहायक शिक्षक पदों पर भर्ती शुरू, जानिए कैसे करें आवेदन
शिक्षा

सरकार ने निकाली टीचर भर्ती, भरे जाएंगे 32388 पद; एक क्लिक में यहां जानें पूरा प्रोसेस

August 18, 2026
झारखंड में छात्रों की बड़ी जीत, JSSC-CGL समेत TDPL के सभी एग्जाम और रिजल्ट रद्द
शिक्षा

झारखंड में छात्रों की बड़ी जीत, JSSC-CGL समेत TDPL के सभी एग्जाम और रिजल्ट रद्द

August 17, 2026
UGC NET 2026 की आंसर-की हुई जारी, जानें कैसे कर सकते हैं चेक
शिक्षा

UGC NET 2026 की आंसर-की हुई जारी, जानें कैसे कर सकते हैं चेक

August 16, 2026
UCO बैंक में निकली भर्ती, 31 अक्टूबर तक कर सकेंगे आवेदन
शिक्षा

एसबीआई क्लर्क के 9124 पदों पर भर्ती, जानिए कैसे करें आवेदन

August 13, 2026
बदल गए मेडिकल काउंसलिंग के नियम, सरकारी सीट मिली तो एडमिशन जरूरी वरना सीधे बाहर
शिक्षा

बदल गए मेडिकल काउंसलिंग के नियम, सरकारी सीट मिली तो एडमिशन जरूरी वरना सीधे बाहर

August 13, 2026
Next Post
मुख्यमंत्री  विष्णु देव साय करेंगे छत्तीसगढ़ का वैश्विक मंच पर नेतृत्व

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय करेंगे छत्तीसगढ़ का वैश्विक मंच पर नेतृत्व

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Ad




Advertisement Carousel



×
Popup Image




POPULAR NEWS

पुलिसकर्मियों ने  सीखा आपात परिस्थितियों में सीपीआर देने की कला

पुलिसकर्मियों ने सीखा आपात परिस्थितियों में सीपीआर देने की कला

May 25, 2026
Vande Bharat:स्लीपर का बड़ा अपडेट: बिहार-UP-दिल्ली यात्रियों के लिए अहम खबर

Vande Bharat:स्लीपर का बड़ा अपडेट: बिहार-UP-दिल्ली यात्रियों के लिए अहम खबर

December 6, 2025
Ganga Expressway:/ 15 जनवरी से 120 km/h रफ्तार से गाड़ियां दौड़ेंगी

Ganga Expressway:/ 15 जनवरी से 120 km/h रफ्तार से गाड़ियां दौड़ेंगी

December 7, 2025
Vande Mataram: गीत से विवाद तक… अब संसद का मामला

Vande Mataram: गीत से विवाद तक… अब संसद का मामला

December 7, 2025
RCB को मिली Green Signal, मैच नहीं होंगे शिफ्ट

RCB को मिली Green Signal, मैच नहीं होंगे शिफ्ट

December 7, 2025

EDITOR'S PICK

कड़ाके की ठंड के बीच आज से 4 दिनों तक होगी भारी बारिश! मौसम विभाग ने जारी किया अलर्ट

कड़ाके की ठंड के बीच आज से 4 दिनों तक होगी भारी बारिश! मौसम विभाग ने जारी किया अलर्ट

December 26, 2025
छत्तीसगढ़ व्यापम एग्जाम कैलेंडर 2026 जारी, 9 महीने में होंगे 31 एग्जाम… यहां देखें पूरी लिस्ट

छत्तीसगढ़ व्यापम एग्जाम कैलेंडर 2026 जारी, 9 महीने में होंगे 31 एग्जाम… यहां देखें पूरी लिस्ट

October 16, 2025
आशीर्वाद मेडिकल स्टोर में चोरी का 24 घंटे में खुलासा, चोरी में शामिल चार आरोपियों में दो विधि से संघर्षरत बालक हिरासत में

आशीर्वाद मेडिकल स्टोर में चोरी का 24 घंटे में खुलासा, चोरी में शामिल चार आरोपियों में दो विधि से संघर्षरत बालक हिरासत में

July 6, 2026
मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की संवेदनशील पहल पर बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में राहत कार्य तेज

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की संवेदनशील पहल पर बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में राहत कार्य तेज

July 31, 2026

About Us

dinkabhaskar.com दैनिक हिन्दी न्यूज वेबसाईट है और छत्तीसगढ़ का सर्वाधिक लोकप्रिय व सबसे ज्यादा पढ़ा जाने वाला न्यूज वेबसाईट है। dinkabhaskar.com पूरे छत्तीसगढ़ प्रदेश व रायगढ़ जिले की शासकीय व अर्द्धशासकीय योजनाओं के साथ सभी खबरों को प्राथमिकता के साथ प्रसारित करने में अपना महत्वपूर्ण योगदान देता है।

Contact Us
If you have any query regarding Site, Advertisement, and any other issue, please feel free to contact at
Amish kumari
prashantdinkabhsakr24@gmail.com

(Cell)- +91-7581801024

Branch Office :- Ward No 03 Azad Chowk Kirodimal Nagar Raigarh, Chhattisgarh (496001 )

Follow us

Categories

  • अन्य
  • अन्य खबर
  • खेल
  • छत्तीसगढ़
  • टेक्नोलोजी
  • देश
  • धर्म
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • राजनीतिक
  • रायगढ़
  • राशिफल
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • होम

Recent Posts

  • सुबह से लेकर देर रात तक की हर बड़ी और खास खबर पढ़े सिर्फ RGH NEWS पर
  • Chhattisgarh news: छत्तीसगढ़ में आम आदमी पार्टी को बड़ा झटका, प्रदेश कार्यकारी अध्यक्ष ने दिया इस्तीफा
  • PM Surya Ghar Yojana: बिजली बिल से राहत का मौका, छत्तीसगढ़ में सोलर पैनल पर ₹1.08 लाख तक सब्सिडी
  • Chhatisgarh News : विशेष लेख : नदी किनारे की माटी में समृद्धि का नया अध्याय
  • Privacy Policy
  • About Us

© 2025 DIN KA BHASKAR

No Result
View All Result
  • Home
  • छत्तीसगढ़
  • रायगढ़
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • शिक्षा
  • राजनीतिक
  • खेल
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • अन्य

© 2025 DIN KA BHASKAR