• Privacy Policy
  • About Us
Thursday, October 8, 2026
Din ka Bhaskar
  • Home
  • छत्तीसगढ़
  • रायगढ़
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • शिक्षा
  • राजनीतिक
  • खेल
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • अन्य
  • Home
  • छत्तीसगढ़
  • रायगढ़
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • शिक्षा
  • राजनीतिक
  • खेल
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • अन्य
No Result
View All Result
Din Ka Bhaskar
No Result
View All Result
Home छत्तीसगढ़

विष्णु के सुशासन में ग्रामीणों की समस्याओं का हो रहा त्वरित निराकरण

Amish Kumari by Amish Kumari
August 26, 2025
in छत्तीसगढ़
विष्णु के सुशासन में ग्रामीणों की समस्याओं का हो रहा त्वरित निराकरण
Share on FacebookShare on WhatsappShare on Whatsapp Telegram

रायपुर, 26 अगस्त 2025

रायपुर जिला प्रशासन द्वारा मुख्यमंत्री के निर्देश में आम जनता को शासन की योजनाओं और सेवाओं को घर के समीप पहुंचाने की दिशा में “सुशासन एक्सप्रेस” नाम से एक अभिनव और अनुकरणीय पहल शुरू की गई है, जो जनसमस्याओं के त्वरित निदान मॉडल के रूप में स्थापित हुई है। इसका शुभारंभ 29 मई को मुख्यमंत्री  विष्णु देव साय ने सुशासन तिहार के तहत ग्राम भैंसा में आयोजित समाधान शिविर में किया था। कलेक्टर डॉ. गौरव सिंह के मार्गदर्शन में प्रारंभ की गई इस पहल के माध्यम से हजारों ग्रामीणों को शासन की दो दर्जन से अधिक सेवाओं का लाभ सहजता से मिलने लगा है।

READ ALSO

Latest Cg News : SIR में छूटे नाम अब दुबारा जुड़ेंगे, छत्तीसगढ़ में एक महीने चलेगा विशेष अभियान, 19 लाख वोटर्स के घर फिर पहुंचेगा BLO

Chhatisgarh News : छत्तीसगढ़ में फिर बदलेगा का मौसम का मिजाज, हल्की बारिश के साथ उमस से मिलेगी राहत

 

*ग्रामीणों ने कहा अब घर के समीप ही मिल रही है सुविधा*

 

ग्राम पंचायत संकरी के युवा  उत्तम साहू के लिए खुशी का क्षण था जब घर बैठे ही उन्हें लर्निंग लाइसेंस मिल गई जो उनके गांव में आए सुशासन रथ से मिली। उत्तम कहते हैं कि उनके घर में अन्य सदस्यों ने लाइसेंस बनाया तो गांव के बाहर जाना पड़ा था और समय भी लगा था, अब कुछ दिन पहले गांव में कोटवार ने हांका लगाया तो सुशासन रथ आने की जानकारी मिली। मैंने वहां जा कर आवेदन किया। प्रक्रिया पूरी हुई और मुझे लाइसेंस मिल गया। सांकरा के रहने वाले श्री राजेश कुमार यादव भी बड़े प्रफुल्लित हैं कि उनका राशन कार्ड बन गया, इसके लिए बार-बार पंचायत कार्यालय में जाना नहीं पड़ा उन्होंने सुशासन रथ में आवेदन दिया, प्रक्रिया पूरी होने के बाद राशन कार्ड बन गया। उत्तम और राजेश मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय के प्रति आभार प्रकट करते हुए कहते हैं कि अब जिला प्रशासन रायपुर द्वारा उनके घर के समीप ही शासकीय सेवाएं मिल रही हैं जिसके लिए उन्हें अलग से समय निकाल कर जाना पड़ता था, कई बार कागजात अपूर्ण होने पर दुबारा भी जाना पड़ता था।

 

 

*67 हजार से अधिक आवेदनों का त्वरित निराकरण*

 

सुशासन एक्सप्रेस के माध्यम से अब तक कुल 75,864 आवेदन प्राप्त हुए हैं, जिनमें से 67,788 आवेदनों का त्वरित निराकरण किया जा चुका है। शेष लंबित आवेदनों की कार्यवाही भी प्राथमिकता से की जा रही है। सुशासन एक्सप्रेस के माध्यम से अब तक जरूरतमंद 15,741 आवेदकों को आय प्रमाण पत्र, 5741 को जाति प्रमाण पत्र, 4273 को निवास प्रमाण पत्र, 7536 को आयुष्मान भारत कार्ड, 6014 को राशन कार्ड, 8269 को ड्राइविंग लाइसेंस, 1306 को किसान क्रेडिट कार्ड, 2051 को नरेगा जॉब कार्ड, 577 को जन्म प्रमाण पत्र, 50 को मृत्यु प्रमाण पत्र, 4093 श्रमिकों को श्रम कार्ड, 5070 लोगों को आधार कार्ड, 883 को किसान किताब, 814 पात्र आवेदकों को पेंशन, 1346 एचएसआरपी का लाभ देेने के साथ ही महिला एवं बाल विकास, पुलिस, आवास सहित अन्य योजनाओं से भी बड़ी संख्या में लोग लाभान्वित हो रहे हैं।

 

*गांव में ही लग रहा ‘वन-स्टॉप कैंप*

 

किसी भी गांव में सुशासन एक्सप्रेस पहुंचने से तीन दिन पहले सूचना जारी की जाती है। मौके पर पटवारी, पंचायत सचिव, स्वास्थ्य टीम, आंगनबाड़ी कार्यकर्ता, आधार व आयुष्मान कार्ड बनाने वाले कर्मचारी और जिला प्रशासन के अधिकारी मौजूद रहते हैं। इस तरह गांव में ही छोटा ‘वन-स्टॉप शिविर’ तैयार हो जाता है।

 

*प्रथम चरण- पूर्ण, अब सुशासन एक्सप्रेस दूसरे चरण में*

 

 

प्रदेशव्यापी सुशासन तिहार-2025 के सकारात्मक परिणाम को देखते हुए जिला प्रशासन रायपुर ने इसी तर्ज पर सुशासन एक्सप्रेस की शुरूआत की, जिसका उद्देश्य शासकीय अमले का एक साथ गांवों में पहुंचकर उनकी समस्याओं और आवेदनों का तत्परता से निराकरण करना है। सुशासन एक्सप्रेस के प्रथम चरण की शुरूआत अभनपुर, आरंग, धरसींवा और तिल्दा विकासखण्ड के गांवों से हुई। उक्त चारों विकासखण्डों की 300 से अधिक ग्राम पंचायतों में तथा नगर पंचायत आरंग के 17 वार्डों में सुशासन एक्सप्रेस के माध्यम से समस्याओं और आवेदनों का तत्परता से निराकरण किया गया।

 

प्रथम चरण की सफलता के बाद अब जिला प्रशासन ने इसका दूसरा चरण भी प्रारंभ कर दिया है, जिसमें अभनपुर, धरसींवा एवं तिल्दा विकासखंड के ग्रामीण इलाके शामिल है, जहां सुशासन एक्सप्रेस निर्धारित तिथियों में पहुंच रही है। सुशासन एक्सप्रेस के साथ गांव-गांव में पहुंचकर विभिन्न विभागों का मैदानी अमला लोगों की समस्याओं और आवेदनों का निराकरण कर रहा है।

 

*नाम मात्र खर्च में बड़ा बदलाव*

 

कलेक्टर डॉ. गौरव कुमार सिंह ने बताया कि जनसमस्याओं के त्वरित निराकरण के लिए सुशासन एक्सप्रेस संचालित करने के आइडिया को मूर्तरूप देने के लिए कंडम हो चुकी चार एंबुलेंस को जिला प्रशासन द्वारा मरम्मत कराकर इन्हें सुशासन एक्सप्रेस में परिवर्तित किया गया। नाम मात्र खर्च में तैयार किए गए इन मोबाइल सेवा वैन ने ग्रामीण अंचलों में सुशासन की नई राह प्रशस्त की है। रायपुर जिले की सुशासन एक्सप्रेस की सफलता वास्तव में शासन-प्रशासन की इच्छाशक्ति, नवाचार और शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ अंतिम व्यक्ति पहुंचाने की दिशा में एक अनुकरणीय मॉडल है।

Related Posts

छत्तीसगढ़

Latest Cg News : SIR में छूटे नाम अब दुबारा जुड़ेंगे, छत्तीसगढ़ में एक महीने चलेगा विशेष अभियान, 19 लाख वोटर्स के घर फिर पहुंचेगा BLO

October 7, 2026
छत्तीसगढ़

Chhatisgarh News : छत्तीसगढ़ में फिर बदलेगा का मौसम का मिजाज, हल्की बारिश के साथ उमस से मिलेगी राहत

October 7, 2026
छत्तीसगढ़

Cg News : छत्तीसगढ़ के इस जिले मे कलयुगी बेटे ने पिता को उतारा मौत के घाट, वजह जानकर आप भी हो जायेंगे हैरान

October 6, 2026
छत्तीसगढ़

Cg Currents News : छत्तीसगढ़ ग्रामीण पुलिस विभाग में बड़ा फेरबदल, इतने अधिकारीयों कि बदली जिम्मेदारी.. देखे पूरी सूची

October 6, 2026
छत्तीसगढ़

Chhatisgarh News : छत्तीसगढ़ के रेल यात्रियों को मिली बड़ी सुविधा, अंबिकापुर से हजरत निजामुद्दीन के लिए सीधी ट्रेन; सांसद ने दिखाई हरी झंडी

October 6, 2026
छत्तीसगढ़

Cg Currents News : छत्तीसगढ़ पुलिस विभाग में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, देखे पूरी सूची

October 5, 2026
Next Post
राज्य सरकार की प्रतिबद्धता, खेलों के लिए बुनियादी ढांचा होगा सुदृढ़

राज्य सरकार की प्रतिबद्धता, खेलों के लिए बुनियादी ढांचा होगा सुदृढ़

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Ad




Advertisement Carousel



×
Popup Image




POPULAR NEWS

पुलिसकर्मियों ने  सीखा आपात परिस्थितियों में सीपीआर देने की कला

पुलिसकर्मियों ने सीखा आपात परिस्थितियों में सीपीआर देने की कला

May 25, 2026
Ganga Expressway:/ 15 जनवरी से 120 km/h रफ्तार से गाड़ियां दौड़ेंगी

Ganga Expressway:/ 15 जनवरी से 120 km/h रफ्तार से गाड़ियां दौड़ेंगी

December 7, 2025
Vande Bharat:स्लीपर का बड़ा अपडेट: बिहार-UP-दिल्ली यात्रियों के लिए अहम खबर

Vande Bharat:स्लीपर का बड़ा अपडेट: बिहार-UP-दिल्ली यात्रियों के लिए अहम खबर

December 6, 2025
Vande Mataram: गीत से विवाद तक… अब संसद का मामला

Vande Mataram: गीत से विवाद तक… अब संसद का मामला

December 7, 2025
RCB को मिली Green Signal, मैच नहीं होंगे शिफ्ट

RCB को मिली Green Signal, मैच नहीं होंगे शिफ्ट

December 7, 2025

EDITOR'S PICK

बदमाशों ने भाजपा नेता पर बरसाई गोलियां, सरेआम उतारा मौत के घाट, गांव में मचा हड़कंप…

जिला स्तरीय पशु पक्षी प्रदर्शनी एवं प्रतियोगिता का आयोजन 23 और 24 अक्टूबर को सेमरा

October 19, 2025

SBI FD Rates: इस बड़े सरकारी बैंक ने FD पर घटा दीं ब्याज दरें; जानिए आपकी जमा पूंजी पर कितना पड़ेगा असर?

August 20, 2026
जशपुर जिले के बच्चे अब पढ़ेंगे स्मार्ट क्लास रूम में : मुख्यमंत्री साय ने कांसाबेल में किया स्मार्ट क्लास रूम का शुभारंभ

जशपुर जिले के बच्चे अब पढ़ेंगे स्मार्ट क्लास रूम में : मुख्यमंत्री साय ने कांसाबेल में किया स्मार्ट क्लास रूम का शुभारंभ

January 25, 2026
सुबह-सुबह खाली पेट भीगे चने खाने से क्या होता है?जानिए इसके जबरदस्त फायदे

सुबह-सुबह खाली पेट भीगे चने खाने से क्या होता है?जानिए इसके जबरदस्त फायदे

January 10, 2026

About Us

dinkabhaskar.com दैनिक हिन्दी न्यूज वेबसाईट है और छत्तीसगढ़ का सर्वाधिक लोकप्रिय व सबसे ज्यादा पढ़ा जाने वाला न्यूज वेबसाईट है। dinkabhaskar.com पूरे छत्तीसगढ़ प्रदेश व रायगढ़ जिले की शासकीय व अर्द्धशासकीय योजनाओं के साथ सभी खबरों को प्राथमिकता के साथ प्रसारित करने में अपना महत्वपूर्ण योगदान देता है।

Contact Us
If you have any query regarding Site, Advertisement, and any other issue, please feel free to contact at
Amish kumari
prashantdinkabhsakr24@gmail.com

(Cell)- +91-7581801024

Branch Office :- Ward No 03 Azad Chowk Kirodimal Nagar Raigarh, Chhattisgarh (496001 )

Follow us

Categories

  • अन्य
  • अन्य खबर
  • ऑटोमोबाइल
  • खेल
  • गैजेट्स
  • छत्तीसगढ़
  • जॉब अलर्ट
  • टेक्नोलोजी
  • देश
  • धर्म
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • राजनीतिक
  • रायगढ़
  • राशिफल
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • होम

Recent Posts

  • 23 October Holiday News: 23 अक्टूबर की छुट्टी को लेकर सरकार का आदेश जारी, जाने किन लोगो को मिलेगा लाभ और क्या? है वजह
  • सुबह से लेकर देर रात तक की हर बड़ी और खास खबर पढ़े सिर्फ RGH NEWS पर
  • Redmi 17C 5G की सेल आज से शुरू, 6,000mAh बैटरी और 50MP AI कैमरा के साथ आया नया स्मार्टफोन
  • CBSE Date Sheet 2027: 10वीं-12वीं बोर्ड एग्जाम की डेटशीट जल्द होंगी जारी, जाने एडमिट कार्ड और परीक्षा गाइडलाइंस से जुड़े लेटेस्ट अपडेट.
  • Privacy Policy
  • About Us

© 2025 DIN KA BHASKAR

No Result
View All Result
  • Home
  • छत्तीसगढ़
  • रायगढ़
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • शिक्षा
  • राजनीतिक
  • खेल
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • अन्य

© 2025 DIN KA BHASKAR