• Privacy Policy
  • About Us
Sunday, September 27, 2026
Din ka Bhaskar
  • Home
  • छत्तीसगढ़
  • रायगढ़
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • शिक्षा
  • राजनीतिक
  • खेल
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • अन्य
  • Home
  • छत्तीसगढ़
  • रायगढ़
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • शिक्षा
  • राजनीतिक
  • खेल
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • अन्य
No Result
View All Result
Din Ka Bhaskar
No Result
View All Result
Home देश

सड़क किनारे खड़े दो स्कूटरों में जोरदार ब्लास्ट, 5 लोग गंभीर रूप से घायल

Amish Kumari by Amish Kumari
October 8, 2025
in देश
सड़क किनारे खड़े दो स्कूटरों में जोरदार ब्लास्ट, 5 लोग गंभीर रूप से घायल
Share on FacebookShare on WhatsappShare on Whatsapp Telegram

कानपुर में मेस्टन रोड पर स्थित मिश्री बाजार में बुधवार देर शाम जोरदार धमाका हुआ. ये धमाका दो स्कूटी में हुआ, जिससे बाजार में अफरातफरी मच गई. धमाके की चपेट में आने से चार से पांच लोग घायल हो गए. आनन-फानन में घायलों को उर्सला अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां दो की हालत गंभीर बताई जा रही. मौके पर पुलिस और फॉरेंसिक टीम जांच कर रही हैं. धमाके की वजह अभी स्पष्ट नहीं हो पाई है. पुलिस कमिश्नर रघुवीर लाल भी पुलिस टीम के साथ मौके पर मौजूद हैं और जांच-पड़ताल कर रहे हैं.

 

READ ALSO

Accident news: भीषण सड़क हादशा; ट्रक और बोलेरो की टक्कर से पांच लोगों की मौत

Char Dham Yatra suspended: खराब मौसम के कारण चारधाम यात्रा दो दिन के लिए स्थगित

 

 

 

 

500 मीटर दूर तक सुनाई दी धमाके की आवाज

 

घटना मूलगंज थाना क्षेत्र के मेस्टन रोड स्थित मिश्री बाजार में बुधवार शाम करीब 7:30 बजे हुई. शाम का समय होने के चलते बाजार में काफी चहल-पहल थी. इसी बीच मिश्री बाजार में सड़क किनारे खड़ी दो स्कूटी में जोरदार धमाका हुआ. धमाके की आवाज करीब 500 मीटर दूर तक सुनाई दी, जिसे सुनकर लोग सहम गए. वहीं घटनास्थल के आसपास मौजूद लोगों में अफरातफरी मच गई. लोग इधर-उधर भागने लगे

पुलिस कमिश्नर भी घटनास्थल पर पहुंचे

 

इसी बीच धमाके की सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंच गई. पुलिस ने देखा तो करीब से चार से पांच लोग घायल अवस्था में पडे थे. आनन-फानन में पुलिस ने सभी को उर्सला अस्पताल में भर्ती कराया, जहां दो की हालत गंभीर बनी हुई है. इसी बीच पुलिस कमिश्नर रघुवीर लाल भी पुलिस टीम के साथ घटनास्थल पर पहुंच गए. उनके साथ फॉरेंसिक और बम स्क्वायड टीम भी थी. दोनों टीमों ने घटनास्थल पर जांच-पड़ताल शुरू कर दी.

 

 

 

 

 

 

पुलिस कमिश्नर रघुवीर लाल ने दी जानकारी

 

घटनास्थल पर जांच-पड़ताल के बाद पुलिस कमिश्नर रघुवीर लाल उर्सला हॉस्पिटल पहुंचे. घायलों से मिलने के बाद उन्होंने बताया कि आठ लोगों को यहां लाया गया था. इनमें से दो लोग मामूली रूप से घायल थे, जिनको प्राथमिक इलाज के बाद घर भेज दिया गया. वहीं छह लोग गंभीर घायल थे. इनको अस्पताल में भर्ती कर इलाज किया जा रहा है.

 

 

 

धमाके की वजह क्या?

 

मिश्री बाजार में धमाका क्यों हुआ, इसकी वजह स्पष्ट नहीं हो पाई है. पुलिस कमिश्नर रघुवीर लाल ने भी इस बारे में कुछ नहीं बताया. हालांकि मौके पर बम स्क्वायड और फॉरेंसिक टीम मौजूद है. ऐसे में ब्लास्ट का भी अंदेशा जताया जा रहा है, लेकिन इसको लेकर अभी तक पुलिस कमिश्नर रघुवीर लाल की तरफ से कोई बयान नहीं दिया गया है. वहीं कुछ लोग पटाखे में धमाका बता रहे हैं. लोगों का कहना है कि स्कूटी में पटाखा रखा था और वही ब्लास्ट हो गया

 

 

 

Related Posts

देश

Accident news: भीषण सड़क हादशा; ट्रक और बोलेरो की टक्कर से पांच लोगों की मौत

September 26, 2026
देश

Char Dham Yatra suspended: खराब मौसम के कारण चारधाम यात्रा दो दिन के लिए स्थगित

September 26, 2026
देश

Nagaland news: जहरीली शराब पीने से 9 लोगों की मौत, एक्शन में पुलिस, IMFL की 470 बोतलें जब्त

September 26, 2026
देश

Plane Crash: सैन्य विमान क्रैश, दो लेफ्टिनेंट जनरल समेत 14 लोगों की दर्दनाक मौत

September 26, 2026
देश

manipur Violence: मणिपुर में फिर से भड़की हिंसा, केंद्र सरकार ने 6 महीने के लिए ‘अशांत क्षेत्र’ घोषित किया गया

September 25, 2026
देश

CJP October Protest: CJP का CEC ज्ञानेश कुमार को अल्टीमेटम, इस्तीफा नहीं दिया तो 2 अक्टूबर से देशभर में प्रदर्शन

September 25, 2026
Next Post
जनजातीय संस्कृति के संरक्षण और संवर्धन के लिए सरकार कृत संकल्पित

जनजातीय संस्कृति के संरक्षण और संवर्धन के लिए सरकार कृत संकल्पित

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Ad




Advertisement Carousel



×
Popup Image




POPULAR NEWS

पुलिसकर्मियों ने  सीखा आपात परिस्थितियों में सीपीआर देने की कला

पुलिसकर्मियों ने सीखा आपात परिस्थितियों में सीपीआर देने की कला

May 25, 2026
Ganga Expressway:/ 15 जनवरी से 120 km/h रफ्तार से गाड़ियां दौड़ेंगी

Ganga Expressway:/ 15 जनवरी से 120 km/h रफ्तार से गाड़ियां दौड़ेंगी

December 7, 2025
Vande Bharat:स्लीपर का बड़ा अपडेट: बिहार-UP-दिल्ली यात्रियों के लिए अहम खबर

Vande Bharat:स्लीपर का बड़ा अपडेट: बिहार-UP-दिल्ली यात्रियों के लिए अहम खबर

December 6, 2025
Vande Mataram: गीत से विवाद तक… अब संसद का मामला

Vande Mataram: गीत से विवाद तक… अब संसद का मामला

December 7, 2025
RCB को मिली Green Signal, मैच नहीं होंगे शिफ्ट

RCB को मिली Green Signal, मैच नहीं होंगे शिफ्ट

December 7, 2025

EDITOR'S PICK

निवेश के लिए पैसे रखें तैयार… PhonePe ला रहा है 12 हजार करोड़ का IPO, बाजार में मचेगी धूम..

निवेश के लिए पैसे रखें तैयार… PhonePe ला रहा है 12 हजार करोड़ का IPO, बाजार में मचेगी धूम..

September 24, 2025
जिले में 34.47 करोड़ के 11 सड़क निर्माण कार्यों का हुआ वर्चुअल शिलान्यास

जिले में 34.47 करोड़ के 11 सड़क निर्माण कार्यों का हुआ वर्चुअल शिलान्यास

April 17, 2026
मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय से कैडिला फार्मास्युटिकल्स लिमिटेड के समूह अध्यक्ष राज प्रकाश व्यास ने की मुलाकात

शहीद राजीव पांडे, शहीद कौशल यादव पुरस्कार, वीर हनुमान सिंह पुरस्कार सहित पंकज विक्रम सम्मान सहित विनोद चौबे सम्मान, मुख्यमंत्री ट्रॉफी, नगद राशि प्रेरणा निधि, डाइट मनी वर्ष 2025-26 हेतु आवेदन आमंत्रित

July 24, 2026
IRCTC ने केदारनाथ यात्रा 2026 के लिए हेलीकॉप्टर सेवा शुरू की, जानिए कहां और कैसे करें बुकिंग

IRCTC ने केदारनाथ यात्रा 2026 के लिए हेलीकॉप्टर सेवा शुरू की, जानिए कहां और कैसे करें बुकिंग

April 12, 2026

About Us

dinkabhaskar.com दैनिक हिन्दी न्यूज वेबसाईट है और छत्तीसगढ़ का सर्वाधिक लोकप्रिय व सबसे ज्यादा पढ़ा जाने वाला न्यूज वेबसाईट है। dinkabhaskar.com पूरे छत्तीसगढ़ प्रदेश व रायगढ़ जिले की शासकीय व अर्द्धशासकीय योजनाओं के साथ सभी खबरों को प्राथमिकता के साथ प्रसारित करने में अपना महत्वपूर्ण योगदान देता है।

Contact Us
If you have any query regarding Site, Advertisement, and any other issue, please feel free to contact at
Amish kumari
prashantdinkabhsakr24@gmail.com

(Cell)- +91-7581801024

Branch Office :- Ward No 03 Azad Chowk Kirodimal Nagar Raigarh, Chhattisgarh (496001 )

Follow us

Categories

  • अन्य
  • अन्य खबर
  • खेल
  • गैजेट्स
  • छत्तीसगढ़
  • टेक्नोलोजी
  • देश
  • धर्म
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • राजनीतिक
  • रायगढ़
  • राशिफल
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • होम

Recent Posts

  • सुबह से लेकर देर रात तक की हर बड़ी और खास खबर पढ़े सिर्फ RGH NEWS पर
  • Chhattisgarh news: छत्तीसगढ़ में हजारों राशन कार्ड धारकों के लिए अलर्ट, E-KYC नहीं कराया तो रुक सकता है राशन
  • Today Cg News : सेवा संकल्प अभियान : मेहनत की छांव में पल रहे सपनों को मिली नई उड़ान, मुख्यमंत्री नौनिहाल छात्रवृत्ति योजना बनी विवेक की उम्मीद
  • Chhatisgarh News : विशेष लेख : ‘सेवा संकल्प अभियान’ : ​कागजी उलझनों से मुक्ति—छत्तीसगढ़ में सेवा का संकल्प पहुँचा आपके द्वार
  • Privacy Policy
  • About Us

© 2025 DIN KA BHASKAR

No Result
View All Result
  • Home
  • छत्तीसगढ़
  • रायगढ़
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • शिक्षा
  • राजनीतिक
  • खेल
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • अन्य

© 2025 DIN KA BHASKAR