• Privacy Policy
  • About Us
Saturday, September 26, 2026
Din ka Bhaskar
  • Home
  • छत्तीसगढ़
  • रायगढ़
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • शिक्षा
  • राजनीतिक
  • खेल
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • अन्य
  • Home
  • छत्तीसगढ़
  • रायगढ़
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • शिक्षा
  • राजनीतिक
  • खेल
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • अन्य
No Result
View All Result
Din Ka Bhaskar
No Result
View All Result
Home देश

Char Dham Yatra suspended: खराब मौसम के कारण चारधाम यात्रा दो दिन के लिए स्थगित

Amish Kumari by Amish Kumari
September 26, 2026
in देश
Share on FacebookShare on WhatsappShare on Whatsapp Telegram

Char Dham Yatra suspended मौसम विज्ञान केंद्र ने प्रदेश में अगले दो दिनों तक भारी बारिश को लेकर रेड और ऑरेंज अलर्ट जारी किया है. इसके तहत शनिवार को प्रदेश के पांच पर्वतीय जिलों में भारी से अत्यंत भारी बारिश की संभावना जताते हुए रेड अलर्ट जारी किया गया है.

 

READ ALSO

Nagaland news: जहरीली शराब पीने से 9 लोगों की मौत, एक्शन में पुलिस, IMFL की 470 बोतलें जब्त

Plane Crash: सैन्य विमान क्रैश, दो लेफ्टिनेंट जनरल समेत 14 लोगों की दर्दनाक मौत

इसका असर प्रदेश के पर्वतीय क्षेत्रों से लेकर मैदानी क्षेत्रों तक देखा जा रहा है. भारी से बहुत भारी बारिश की आशंका को देखते हुए आपदा प्रबंधन विभाग ने मौसम साफ होने तक चारधाम यात्रा, हेमकुंड साहिब की यात्रा और ट्रेकिंग पर रोक लगा दी है. इसके साथ ही प्रदेश की जनता से यह भी अपील की गई है कि भारी बारिश के दौरान यात्रा करने से बचें.

 

 

रेड अलर्ट ने रोकी चारधाम यात्रा: दरअसल, 26 और 27 सितंबर को मौसम विभाग ने गढ़वाल मंडल के तमाम क्षेत्रों में ऑरेंज एवं रेड अलर्ट जारी किया है. वर्तमान में चारधाम यात्रा भी जोर शोर से चल रही है. मौसम की संभावित परिस्थितियों को देखते हुए शुक्रवार को आयुक्त गढ़वाल मंडल आनंद स्वरूप ने गढ़वाल मंडल के सभी जिलाधिकारी के साथ बैठक की थी.

 

 

बैठक के दौरान निर्णय लिया गया था कि चारधाम यात्रा को स्थगित नहीं किया जाएगा और भारी बारिश की स्थिति में यात्रियों की सुरक्षा के लिए परिस्थितियों के अनुसार यात्रियों को निकटतम होल्डिंग एरिया में रोका जाएगा. शुक्रवार को मौसम के हालात को देखते हुए गढ़वाल आयुक्त की ओर से यात्रा को मौसम साफ होने तक रोकने का निर्णय लिया गया है.

 

 

शनिवार की दोपहर से चारधाम यात्रा रोकने की प्लानिंग हो रही है. ऐसे में रविवार की शाम तक या फिर मौसम सामान्य होने तक यात्रा रुकी रहेगी. हालांकि, कल शाम तक मौसम सामान्य होने की उम्मीद है. उसके बाद चारधाम यात्रा शुरू कर दी जाएगी.

 

क्लाउड फॉर्मेशन बढ़ा: सुमन ने बताया कि दोपहर तक मौसम थोड़ा साफ था, लेकिन शाम से काफी अधिक भारी बारिश होने की आशंका है. ऐसे में गंगोत्री के आसपास के क्षेत्र, केदारनाथ और बदरीनाथ धाम के आसपास के क्षेत्र में लगातार भारी बारिश होने की आशंका बनी हुई है. क्लाउड फॉर्मेशन बहुत ज्यादा हो गया है. लिहाजा, तेज बारिश होगी, जिस दौरान यात्रा करना सुरक्षित नहीं है.

 

 

ट्रेकिंग पर भी रोक: खराब मौसम को देखते हुए लोगों से यात्रा न करने की अपील की गई है. साथ ही ऐहतियात के तौर पर चारधाम की यात्रा कुछ समय के लिए रोकी गई है. ऐसे में मौसम सुचारू होने के बाद यात्रा खोल दी जाएगी. साथ ही बताया कि चारधाम, हेमकुंड साहिब के साथ ही ट्रेक्स पर भी रोक लगाई गई है.

 

 

read more October 2026 Festivals: नवरात्र, दशहरा, करवा चौथ कब है? देखिए अक्टूबर में पड़ने वाले व्रत-त्योहारों की पूरी लिस्ट

 

 

क्योंकि भारी बारिश के दौरान यात्रा करना काफी अधिक खतरनाक हो सकता है, जिसके चलते यात्रा पर रोक लगाई गई है. भारी बारिश के दौरान लैंडस्लाइड होने की भी आशंका बढ़ जाती है, जिस दौरान यात्रा करना सुरक्षित नहीं होता है. इसको देखते हुए मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने भी अपील की है कि बेवजह यात्रा न करें.

 

आपदा प्रबंधन सचिव ने कहा कि 25 सितम्बर को भारतीय मौसम विभाग से जानकारी मिली कि प्रदेश में भारी बारिश की परिस्थितियां बन रही हैं. जिसके तहत प्रदेश के तमाम जिलों में भारी बारिश की आशंका है. इसको देखते हुए सभी जिलों के साथ बैठक की गयी. साथ ही तमाम जरूरी दिशा निर्देश भी जारी किए गए.

Char Dham Yatra suspendedमौसम विभाग से मिली जानकारी के अनुसार, 26 सितंबर को कुमाऊं के सभी जिलों पिथौरागढ़, बागेश्वर, चंपावत, नैनीताल और उधम सिंह नगर जिले के लिए रेड अलर्ट जारी किया गया है. इसी तरह 27 सितम्बर को देहरादून, हरिद्वार, टिहरी और पौड़ी में रेड अलर्ट जारी है. जिसके तहत पूरे प्रदेश में घने बादल छाए हुए हैं, और पूरे प्रदेश में भारी बारिश की संभावना है. ऐसे में गढ़वाल आयुक्त से चारधाम की यात्रा रोकने का अनुरोध किया गया है, जिसके क्रम में चारधाम यात्रा को रोकने के लिए गढ़वाल आयुक्त की ओर से आदेश जारी किया जा रहा है.

Related Posts

देश

Nagaland news: जहरीली शराब पीने से 9 लोगों की मौत, एक्शन में पुलिस, IMFL की 470 बोतलें जब्त

September 26, 2026
देश

Plane Crash: सैन्य विमान क्रैश, दो लेफ्टिनेंट जनरल समेत 14 लोगों की दर्दनाक मौत

September 26, 2026
देश

manipur Violence: मणिपुर में फिर से भड़की हिंसा, केंद्र सरकार ने 6 महीने के लिए ‘अशांत क्षेत्र’ घोषित किया गया

September 25, 2026
देश

CJP October Protest: CJP का CEC ज्ञानेश कुमार को अल्टीमेटम, इस्तीफा नहीं दिया तो 2 अक्टूबर से देशभर में प्रदर्शन

September 25, 2026
अन्य खबर

Nepal Plane Incident: बड़ा विमान हादसा टला; लैंडिंग के समय अचानक निकला प्लेन का टायर, बाल-बाल बचे यात्री

September 25, 2026
देश

Big breaking: बड़ा हादसा; एक्सप्रेस-वे पर स्लीपर बस में लगी भीषण आग, 9 लोगों की दर्दनाक मौत

September 24, 2026
Next Post

Asian Games: Asian Games 2026 में भारतीय महिला कबड्डी टीम ने जीता गोल्ड, छत्तीसगढ़ की संजू देवी ने भी निभाई थी अहम भूमिका...

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Ad




Advertisement Carousel



×
Popup Image




POPULAR NEWS

पुलिसकर्मियों ने  सीखा आपात परिस्थितियों में सीपीआर देने की कला

पुलिसकर्मियों ने सीखा आपात परिस्थितियों में सीपीआर देने की कला

May 25, 2026
Ganga Expressway:/ 15 जनवरी से 120 km/h रफ्तार से गाड़ियां दौड़ेंगी

Ganga Expressway:/ 15 जनवरी से 120 km/h रफ्तार से गाड़ियां दौड़ेंगी

December 7, 2025
Vande Bharat:स्लीपर का बड़ा अपडेट: बिहार-UP-दिल्ली यात्रियों के लिए अहम खबर

Vande Bharat:स्लीपर का बड़ा अपडेट: बिहार-UP-दिल्ली यात्रियों के लिए अहम खबर

December 6, 2025
Vande Mataram: गीत से विवाद तक… अब संसद का मामला

Vande Mataram: गीत से विवाद तक… अब संसद का मामला

December 7, 2025
RCB को मिली Green Signal, मैच नहीं होंगे शिफ्ट

RCB को मिली Green Signal, मैच नहीं होंगे शिफ्ट

December 7, 2025

EDITOR'S PICK

सेन समाज सनातन परंपराओं और सामाजिक समरसता का मजबूत आधार : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय

सेन समाज सनातन परंपराओं और सामाजिक समरसता का मजबूत आधार : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय

August 8, 2026
भिलाई, रायगढ़ और बिलासपुर में 100 बिस्तर अस्पताल बनेंगे

भिलाई, रायगढ़ और बिलासपुर में 100 बिस्तर अस्पताल बनेंगे

August 11, 2025
दरिंदगी की सारी हदें पार, महिला का मर्डर कर बार-बार किया रैप, शब के टुकड़े कर नदी में फेंका

दरिंदगी की सारी हदें पार, महिला का मर्डर कर बार-बार किया रैप, शब के टुकड़े कर नदी में फेंका

July 18, 2026
नगर निगम भिलाई ने बीएसपी को 228 करोड़ के प्रॉपर्टी टैक्स का नोटिस थमाया, 30 दिन में जमा करने का अल्टीमेटम!

नगर निगम भिलाई ने बीएसपी को 228 करोड़ के प्रॉपर्टी टैक्स का नोटिस थमाया, 30 दिन में जमा करने का अल्टीमेटम!

August 3, 2025

About Us

dinkabhaskar.com दैनिक हिन्दी न्यूज वेबसाईट है और छत्तीसगढ़ का सर्वाधिक लोकप्रिय व सबसे ज्यादा पढ़ा जाने वाला न्यूज वेबसाईट है। dinkabhaskar.com पूरे छत्तीसगढ़ प्रदेश व रायगढ़ जिले की शासकीय व अर्द्धशासकीय योजनाओं के साथ सभी खबरों को प्राथमिकता के साथ प्रसारित करने में अपना महत्वपूर्ण योगदान देता है।

Contact Us
If you have any query regarding Site, Advertisement, and any other issue, please feel free to contact at
Amish kumari
prashantdinkabhsakr24@gmail.com

(Cell)- +91-7581801024

Branch Office :- Ward No 03 Azad Chowk Kirodimal Nagar Raigarh, Chhattisgarh (496001 )

Follow us

Categories

  • अन्य
  • अन्य खबर
  • खेल
  • गैजेट्स
  • छत्तीसगढ़
  • टेक्नोलोजी
  • देश
  • धर्म
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • राजनीतिक
  • रायगढ़
  • राशिफल
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • होम

Recent Posts

  • Raigarh News : “ऑपरेशन क्लीन हंट” में ₹32 लाख की ट्रांसपोर्ट धोखाधड़ी का फरार आरोपी प्रकाश मिश्रा गिरफ्तार
  • Asian Games: Asian Games 2026 में भारतीय महिला कबड्डी टीम ने जीता गोल्ड, छत्तीसगढ़ की संजू देवी ने भी निभाई थी अहम भूमिका…
  • Char Dham Yatra suspended: खराब मौसम के कारण चारधाम यात्रा दो दिन के लिए स्थगित
  • October 2026 Festivals: नवरात्र, दशहरा, करवा चौथ कब है? देखिए अक्टूबर में पड़ने वाले व्रत-त्योहारों की पूरी लिस्ट
  • Privacy Policy
  • About Us

© 2025 DIN KA BHASKAR

No Result
View All Result
  • Home
  • छत्तीसगढ़
  • रायगढ़
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • शिक्षा
  • राजनीतिक
  • खेल
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • अन्य

© 2025 DIN KA BHASKAR