• Privacy Policy
  • About Us
Wednesday, June 24, 2026
Din ka Bhaskar
  • Home
  • छत्तीसगढ़
  • रायगढ़
  • देश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • राजनीतिक
  • राशिफल
  • शिक्षा
  • अन्य
  • Home
  • छत्तीसगढ़
  • रायगढ़
  • देश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • राजनीतिक
  • राशिफल
  • शिक्षा
  • अन्य
No Result
View All Result
Din Ka Bhaskar
No Result
View All Result
Home देश

सरकार का बड़ा ऐलान, अब बिना CIBIL स्कोर भी इन लोगों को मिल सकता है लोन, जानें नया नियम

Amish Kumari by Amish Kumari
August 24, 2025
in देश
सरकार का बड़ा ऐलान, अब बिना CIBIL स्कोर भी इन लोगों को मिल सकता है लोन, जानें नया नियम
Share on FacebookShare on WhatsappShare on Whatsapp Telegram

त्योहारी सीजन के साथ-साथ अगर आप पहली बार बैंक लोन लेने की सोच रहे हैं और इस चिंता में हैं कि आपके पास CIBIL स्कोर नहीं है, तो यह खबर आपके लिए राहतभरी है. अब बिना क्रेडिट हिस्ट्री वाले लोग भी बैंक या एनबीएफसी (गैर-बैंकिंग वित्तीय संस्थान) से लोन ले सकेंगे. सरकार ने साफ किया है कि पहली बार लोन लेने वालों के लिए न्यूनतम CIBIL स्कोर अनिवार्य नहीं होगा. यानी अब लोन केवल स्कोर के आधार पर रिजेक्ट नहीं होगा.

READ ALSO

UIDAI का बड़ा ऐलान! 1 जुलाई से Aadhaar में ईमेल अपडेट करना होगा फ्री, जानें प्रोसेस…

छत्तीसगढ़ पुलिस विभाग में बड़ा तबादला, 60 आरक्षकों का ट्रांसफर, देखिए पूरी लिस्ट

संसद में सरकार ने दिया जवाब

हाल ही में लोकसभा में मानसून सत्र के दौरान वित्त राज्य मंत्री पंकज चौधरी ने जानकारी दी कि भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) के निर्देशों के मुताबिक, बैंक या अन्य ऋणदाता केवल कम या शून्य CIBIL स्कोर के आधार पर किसी का लोन आवेदन खारिज नहीं कर सकते. चौधरी ने बताया कि 6 जनवरी 2025 को RBI की ओर से जारी किए गए मास्टर डायरेक्शन में भी यह स्पष्ट किया गया है कि क्रेडिट हिस्ट्री नहीं होने के कारण किसी ग्राहक को लोन से वंचित नहीं किया जाना चाहिए.

जरूरी होगी पुख्ता जांच

सरकार ने यह जरूर कहा है कि CIBIL स्कोर जरूरी नहीं है, लेकिन इसका मतलब यह नहीं कि जांच नहीं होगी. बैंकों को निर्देश दिया गया है कि वे हर ग्राहक की पृष्ठभूमि की पूरी तरह जांच करें. इसमें लोन आवेदन करने वाले के पिछले भुगतान व्यवहार, कोई पुराना कर्ज, भुगतान में हुई देरी, सेटल या रीस्ट्रक्चर किए गए लोन और बंद हो चुके खातों की जानकारी देखी जाएगी. यह प्रक्रिया ड्यू डिलिजेंस कहलाती है, जो हर लोन से पहले जरूरी होती है।

क्या है CIBIL स्कोर?

CIBIL स्कोर एक तीन अंकों का नंबर होता है जो आपकी क्रेडिट योग्यता यानी उधार चुकाने की क्षमता को दिखाता है. यह स्कोर 300 से 900 के बीच होता है और जितना ज्यादा स्कोर, उतनी अच्छी आपकी साख मानी जाती है. इस स्कोर को CIBIL (Credit Information Bureau India Limited) तैयार करता है, जो कि देश की प्रमुख क्रेडिट इंफॉर्मेशन एजेंसियों में से एक है. बैंक और फाइनेंशियल कंपनियां लोन मंजूर करने से पहले इस स्कोर को देखकर आपकी वित्तीय जिम्मेदारी का अंदाजा लगाती हैं।

स्कोर न होने पर भी मिलेगा लोन

सरकार ने साफ कर दिया है कि RBI ने कोई न्यूनतम स्कोर तय नहीं किया है. यानी किसी व्यक्ति का स्कोर 600 हो या 0, केवल उसी के आधार पर फैसला नहीं होगा. बैंक अब लोन देने से पहले अपनी पॉलिसी, मौजूदा नियमों, और उधार चुकाने की क्षमता के आधार पर तय करेंगे कि लोन देना है या नहीं. CIBIL रिपोर्ट अब सिर्फ एक सहायक दस्तावेज होगी, न कि अंतिम निर्णय का आधार।

नहीं वसूली जाएगी ज्यादा फीस

कई बार लोग शिकायत करते हैं कि CIBIL रिपोर्ट निकालने के लिए उनसे मोटी रकम ली जाती है. इस पर भी सरकार ने स्थिति साफ की है. मंत्री ने बताया कि कोई भी क्रेडिट इंफॉर्मेशन कंपनी (CIC) ₹100 से ज्यादा शुल्क नहीं ले सकती. इसके अलावा RBI ने यह भी निर्देश दिया है कि हर व्यक्ति को साल में एक बार अपनी पूरी क्रेडिट रिपोर्ट मुफ्त में इलेक्ट्रॉनिक फॉर्मेट में दी जाए. यह नियम 1 सितंबर 2016 से लागू है।

Related Posts

सरकार का बड़ा फैसला, जन्म तिथि प्रमाण के रूप में अब आधार कार्ड नहीं होगा मान्य
देश

UIDAI का बड़ा ऐलान! 1 जुलाई से Aadhaar में ईमेल अपडेट करना होगा फ्री, जानें प्रोसेस…

June 24, 2026
छत्तीसगढ़ पुलिस में बड़े पैमाने पर फेरबदल, 35 ASP और 60 DSP इधर से उधर, देखें लिस्ट
देश

छत्तीसगढ़ पुलिस विभाग में बड़ा तबादला, 60 आरक्षकों का ट्रांसफर, देखिए पूरी लिस्ट

June 24, 2026
निर्माणाधीन गोदाम की छत गिरने से बड़ा हादसा! मलबे में 40 से ज्यादा मजदूर दबे होने की आशंका
देश

निर्माणाधीन गोदाम की छत गिरने से बड़ा हादसा! मलबे में 40 से ज्यादा मजदूर दबे होने की आशंका

June 24, 2026
इस त्‍योहारी सीजन में हवाई सफर महंगा, ट‍िकट कराने से पहले यहां चेक करें रेट
देश

हवाई यात्रा करने वालो को लगेगा झटका, 25% तक बढ़ सकते हैं फ्लाइट टिकट के दाम

June 24, 2026
लोकल ट्रेन में बड़ी बारदात, मामूली विवाद में 22 साल के युवक की चाकू मारकर हत्या
देश

लोकल ट्रेन में बड़ी बारदात, मामूली विवाद में 22 साल के युवक की चाकू मारकर हत्या

June 24, 2026
Air India का विमान पाकिस्तान एयरस्पेस में घुसा; दिल्ली से अमृतसर आ रही थी फ्लाइट, चेतावनी के बाद लाैटी
देश

Air India का विमान पाकिस्तान एयरस्पेस में घुसा; दिल्ली से अमृतसर आ रही थी फ्लाइट, चेतावनी के बाद लाैटी

June 24, 2026
Next Post
बस्तर के होनहार अविनाश तिवारी से टोक्यो में मिले मुख्यमंत्री  विष्णुदेव साय : छत्तीसगढ़ में उद्योग स्थापना को लेकर हुई सकारात्मक चर्चा

बस्तर के होनहार अविनाश तिवारी से टोक्यो में मिले मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय : छत्तीसगढ़ में उद्योग स्थापना को लेकर हुई सकारात्मक चर्चा

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Ad

Advertisement Carousel

×
Popup Image

POPULAR NEWS

पुलिसकर्मियों ने  सीखा आपात परिस्थितियों में सीपीआर देने की कला

पुलिसकर्मियों ने सीखा आपात परिस्थितियों में सीपीआर देने की कला

May 25, 2026
Vande Bharat:स्लीपर का बड़ा अपडेट: बिहार-UP-दिल्ली यात्रियों के लिए अहम खबर

Vande Bharat:स्लीपर का बड़ा अपडेट: बिहार-UP-दिल्ली यात्रियों के लिए अहम खबर

December 6, 2025
Ganga Expressway:/ 15 जनवरी से 120 km/h रफ्तार से गाड़ियां दौड़ेंगी

Ganga Expressway:/ 15 जनवरी से 120 km/h रफ्तार से गाड़ियां दौड़ेंगी

December 7, 2025
RCB को मिली Green Signal, मैच नहीं होंगे शिफ्ट

RCB को मिली Green Signal, मैच नहीं होंगे शिफ्ट

December 7, 2025
Vande Mataram: गीत से विवाद तक… अब संसद का मामला

Vande Mataram: गीत से विवाद तक… अब संसद का मामला

December 7, 2025

EDITOR'S PICK

PM मोदी के रायपुर दौरे पर ट्रैफिक प्लान जारी, 2000 जवान तैनात पब्लिक के लिए 6 रूट, QR कोड से जान सकेंगे रास्ता

PM मोदी के रायपुर दौरे पर ट्रैफिक प्लान जारी, 2000 जवान तैनात पब्लिक के लिए 6 रूट, QR कोड से जान सकेंगे रास्ता

October 29, 2025
महंगाई का बड़ा झटका, ईंधन की कीमतों के झटके से अप्रैल में थोक महंगाई बढ़कर 8.3% पहुंची

महंगाई का बड़ा झटका, ईंधन की कीमतों के झटके से अप्रैल में थोक महंगाई बढ़कर 8.3% पहुंची

May 14, 2026
इनकम टैक्स रिटर्न दाखिल करने का कल आखिरी दिन, डेडलाइन चूके तो 25%-70% तक ज्यादा भरना पड़ेगा Tax

अब ITR भरना होगा बेहद आसान, पहले से भरा मिलेगा फॉर्म, सिर्फ जांचें और एक क्लिक में करें फाइल, जानिए नई सुविधाएं

February 9, 2026
आम आदमी के लिए GOOD NEWS, दिवाली से पहले घटे पेट्रोल-डीजल के दाम, जान लें आपके शहर में क्या है रेट रेट..

आम आदमी के लिए GOOD NEWS, दिवाली से पहले घटे पेट्रोल-डीजल के दाम, जान लें आपके शहर में क्या है रेट रेट..

October 6, 2025

About Us

dinkabhaskar.com दैनिक हिन्दी न्यूज वेबसाईट है और छत्तीसगढ़ का सर्वाधिक लोकप्रिय व सबसे ज्यादा पढ़ा जाने वाला न्यूज वेबसाईट है। dinkabhaskar.com पूरे छत्तीसगढ़ प्रदेश व रायगढ़ जिले की शासकीय व अर्द्धशासकीय योजनाओं के साथ सभी खबरों को प्राथमिकता के साथ प्रसारित करने में अपना महत्वपूर्ण योगदान देता है।

Contact Us
If you have any query regarding Site, Advertisement, and any other issue, please feel free to contact at
Amish kumari
prashantdinkabhsakr24@gmail.com

(Cell)- +91-7581801024

Branch Office :- Ward No 03 Azad Chowk Kirodimal Nagar Raigarh, Chhattisgarh (496001 )

Follow us

Categories

  • अन्य
  • खेल
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • मनोरंजन
  • राजनीतिक
  • रायगढ़
  • राशिफल
  • शिक्षा
  • होम

Recent Posts

  • UIDAI का बड़ा ऐलान! 1 जुलाई से Aadhaar में ईमेल अपडेट करना होगा फ्री, जानें प्रोसेस…
  • 26 जून को खेला जाएगा भारत-आयरलैंड का पहला टी20 मैच; जानें कब, कहां और कैसे देखें लाइव मैच
  • छत्तीसगढ़ पुलिस विभाग में बड़ा तबादला, 60 आरक्षकों का ट्रांसफर, देखिए पूरी लिस्ट
  • निर्माणाधीन गोदाम की छत गिरने से बड़ा हादसा! मलबे में 40 से ज्यादा मजदूर दबे होने की आशंका
  • Privacy Policy
  • About Us

© 2025 DIN KA BHASKAR

No Result
View All Result
  • Home
  • छत्तीसगढ़
  • रायगढ़
  • देश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • राजनीतिक
  • राशिफल
  • शिक्षा
  • अन्य

© 2025 DIN KA BHASKAR