• Privacy Policy
  • About Us
Saturday, November 7, 2026
Din ka Bhaskar
  • Home
  • छत्तीसगढ़
  • रायगढ़
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • शिक्षा
  • राजनीतिक
  • खेल
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • अन्य
  • Home
  • छत्तीसगढ़
  • रायगढ़
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • शिक्षा
  • राजनीतिक
  • खेल
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • अन्य
No Result
View All Result
Din Ka Bhaskar
No Result
View All Result
Home राजनीतिक

*साइबर सुरक्षा और महिला सुरक्षा पर रायगढ़ और तमनार में विशेष जागरूकता कार्यक्रम आयोजित*

Amish Kumari by Amish Kumari
August 21, 2025
in राजनीतिक
*साइबर सुरक्षा और महिला सुरक्षा पर रायगढ़ और तमनार में विशेष जागरूकता कार्यक्रम आयोजित*
Share on FacebookShare on WhatsappShare on Whatsapp Telegram

 

रायगढ़, 21 अगस्त 2025

READ ALSO

Bypolls Voting: आज 5 विधानसभा और एक लोकसभा सीट पर वोटिंग जारी, दांव पर लगी दिग्गजों की साख; 9 अक्टूबर को आएंगे नतीजे

लखनऊ में हिंदू युवा वाहिनी नेता की हत्या, नहर में मिला शव; ड्राइवर पर पुलिस को शक

पुलिस अधीक्षक  दिव्यांग कुमार के निर्देश पर जिले के विभिन्न शैक्षणिक संस्थानों में साइबर सेल तथा थाना प्रभारियों द्वारा साइबर सुरक्षा, ऑनलाइन धोखाधड़ी से बचाव और जिम्मेदार डिजिटल व्यवहार के प्रति जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। इसी कड़ी में किरोड़ीमल शासकीय कला एवं विज्ञान महाविद्यालय में विशेष जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में साइबर सेल से निरीक्षक नासिर खान और प्रधान आरक्षक दुर्गेश सिंह ने छात्र-छात्राओं और शिक्षकों को ऑनलाइन ठगी के नए-नए तरीकों के बारे में बताया, जैसे ओटीपी साझा करने पर होने वाले फर्जीवाड़े, बैंकिंग फ्रॉड, सोशल मीडिया हैकिंग और फर्जी लिंक के माध्यम से धोखाधड़ी। उन्होंने छात्रों को साइबर फ्रॉड से बचने के लिए अपने मोबाइल और बैंक संबंधी डाटा को सुरक्षित रखने, अजनबी नंबर से आई कॉल और मैसेज पर विश्वास न करने तथा किसी भी प्रकार की ऑनलाइन धोखाधड़ी की घटना तुरंत नजदीकी थाने या साइबर हेल्पलाइन नंबर पर रिपोर्ट करने की सलाह दी।

इसी प्रकार थाना प्रभारी तमनार निरीक्षक कमला पुसाम ठाकुर ने अपने स्टाफ के साथ कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय गोढ़ी में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया। इस दौरान छात्राओं को साइबर सुरक्षा के साथ-साथ नवीन कानूनों के बारे में जानकारी दी गई। महिला सुरक्षा से जुड़े विषयों पर भी विस्तार से चर्चा करते हुए उन्हें पोक्सो एक्ट, टोनही प्रताड़ना निवारण अधिनियम तथा अन्य कानूनी प्रावधानों के बारे में बताया गया। साथ ही यातायात नियमों का पालन करने और सड़क दुर्घटनाओं से बचने के लिए ट्रैफिक सुरक्षा संबंधी सुझाव दिए गए।

Related Posts

राजनीतिक

Bypolls Voting: आज 5 विधानसभा और एक लोकसभा सीट पर वोटिंग जारी, दांव पर लगी दिग्गजों की साख; 9 अक्टूबर को आएंगे नतीजे

October 6, 2026
लखनऊ में हिंदू युवा वाहिनी नेता की हत्या, नहर में मिला शव; ड्राइवर पर पुलिस को शक
राजनीतिक

लखनऊ में हिंदू युवा वाहिनी नेता की हत्या, नहर में मिला शव; ड्राइवर पर पुलिस को शक

August 30, 2026
वंदे मातरम् को लेकर सोनिया गांधी और राहुल गांधी के खिलाफ केस, 15 अगस्त के कार्यक्रम में जानबूझकर व्यवधान का आरोप
राजनीतिक

वंदे मातरम् को लेकर सोनिया गांधी और राहुल गांधी के खिलाफ केस, 15 अगस्त के कार्यक्रम में जानबूझकर व्यवधान का आरोप

August 17, 2026
बांकीपुर में बदला सियासी समीकरण! डेब्यू करते ही प्रशांत किशोर ने BJP को दी मात
राजनीतिक

बांकीपुर में बदला सियासी समीकरण! डेब्यू करते ही प्रशांत किशोर ने BJP को दी मात

August 3, 2026
दतिया में BJP-कांग्रेस के बीच कड़ा मुकाबला, बांकीपुर में प्रशांत किशोर की बढ़त ने चौंकाया
राजनीतिक

दतिया में BJP-कांग्रेस के बीच कड़ा मुकाबला, बांकीपुर में प्रशांत किशोर की बढ़त ने चौंकाया

August 3, 2026
राहुल गांधी के समर्थन में सड़कों पर उतरे छत्तीसगढ़ के कांग्रेसी! PM मोदी का जलाया पुतला, केंद्र के खिलाफ की नारेबाजी
राजनीतिक

राहुल गांधी के समर्थन में सड़कों पर उतरे छत्तीसगढ़ के कांग्रेसी! PM मोदी का जलाया पुतला, केंद्र के खिलाफ की नारेबाजी

July 21, 2026
Next Post
व‍ित्‍त मंत्री का बड़ा ऐलान, GST 2.0 में मिडिल क्लास से लेकर किसानों तक मिलेगा फायदा..

व‍ित्‍त मंत्री का बड़ा ऐलान, GST 2.0 में मिडिल क्लास से लेकर किसानों तक मिलेगा फायदा..

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Ad




Advertisement Carousel



×
Popup Image




POPULAR NEWS

पुलिसकर्मियों ने  सीखा आपात परिस्थितियों में सीपीआर देने की कला

पुलिसकर्मियों ने सीखा आपात परिस्थितियों में सीपीआर देने की कला

May 25, 2026
Ganga Expressway:/ 15 जनवरी से 120 km/h रफ्तार से गाड़ियां दौड़ेंगी

Ganga Expressway:/ 15 जनवरी से 120 km/h रफ्तार से गाड़ियां दौड़ेंगी

December 7, 2025
Vande Mataram: गीत से विवाद तक… अब संसद का मामला

Vande Mataram: गीत से विवाद तक… अब संसद का मामला

December 7, 2025
Vande Bharat:स्लीपर का बड़ा अपडेट: बिहार-UP-दिल्ली यात्रियों के लिए अहम खबर

Vande Bharat:स्लीपर का बड़ा अपडेट: बिहार-UP-दिल्ली यात्रियों के लिए अहम खबर

December 6, 2025
RCB को मिली Green Signal, मैच नहीं होंगे शिफ्ट

RCB को मिली Green Signal, मैच नहीं होंगे शिफ्ट

December 7, 2025

EDITOR'S PICK

अगले हफ्ते लॉन्च हो रही है 10 कंपनियों के IPO, फटाफट चेक करें डेट और प्राइस बैंड..

इस दिन खुलेगा Rachit Prints IPO, जानें प्राइस बैंड और अन्य डिटेल्स…

August 26, 2025
मुख्यमंत्री और उपमुख्यमंत्री की मंशा को साकार कर रहा राजस्व समाधान शिविर

मुख्यमंत्री और उपमुख्यमंत्री की मंशा को साकार कर रहा राजस्व समाधान शिविर

August 2, 2025
24 घंटे में मिली ट्राइसाइकिल, मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की संवेदनशील पहल से दिव्यांग गणेश राम यादव के जीवन को मिली नई रफ्तार

24 घंटे में मिली ट्राइसाइकिल, मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की संवेदनशील पहल से दिव्यांग गणेश राम यादव के जीवन को मिली नई रफ्तार

July 12, 2026

मंत्री श्रीमती राजवाड़े ने कारली पहुंचकर सुरक्षा बल के जवानों को राखी बांधकर शुभकामनाएं दीं

July 31, 2025

About Us

dinkabhaskar.com दैनिक हिन्दी न्यूज वेबसाईट है और छत्तीसगढ़ का सर्वाधिक लोकप्रिय व सबसे ज्यादा पढ़ा जाने वाला न्यूज वेबसाईट है। dinkabhaskar.com पूरे छत्तीसगढ़ प्रदेश व रायगढ़ जिले की शासकीय व अर्द्धशासकीय योजनाओं के साथ सभी खबरों को प्राथमिकता के साथ प्रसारित करने में अपना महत्वपूर्ण योगदान देता है।

Contact Us
If you have any query regarding Site, Advertisement, and any other issue, please feel free to contact at
Amish kumari
prashantdinkabhsakr24@gmail.com

Name:- Amisa Kumari

(Cell)- +91-7581801024

Branch Office :- Ward No 03 Azad Chowk Kirodimal Nagar Raigarh, Chhattisgarh (496001 )

Follow us

Categories

  • अन्य
  • अन्य खबर
  • ऑटोमोबाइल
  • खेल
  • गैजेट्स
  • छत्तीसगढ़
  • जॉब अलर्ट
  • टेक्नोलोजी
  • देश
  • धर्म
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • राजनीतिक
  • रायगढ़
  • राशिफल
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • होम

Recent Posts

  • Chhattisgarh news: छत्तीसगढ़ पुलिस की बड़ी कार्रवाई; 2.23 करोड़ के गांजा के साथ तस्कर गिरफ्तार
  • Chhatisgarh Samachar : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय का दिव्या पुरी को स्नेहभरा पत्र, छात्रा ने बताया गर्व का क्षण
  • Cg News : विष्णु की पाती’ के माध्यम से मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने कलाकार जितेंद्र साहू के सृजनात्मक प्रयासों की सराहना की
  • Today Cg News : ‘विष्णु के पाती’ पाकर खुश हुईं लखपति दीदी गुलची सिदार, मुख्यमंत्री विष्णु भैया का जताया आभार
  • Privacy Policy
  • About Us

© 2025 DIN KA BHASKAR

No Result
View All Result
  • Home
  • छत्तीसगढ़
  • रायगढ़
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • शिक्षा
  • राजनीतिक
  • खेल
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • अन्य

© 2025 DIN KA BHASKAR