• Privacy Policy
  • About Us
Sunday, November 8, 2026
Din ka Bhaskar
  • Home
  • छत्तीसगढ़
  • रायगढ़
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • शिक्षा
  • राजनीतिक
  • खेल
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • अन्य
  • Home
  • छत्तीसगढ़
  • रायगढ़
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • शिक्षा
  • राजनीतिक
  • खेल
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • अन्य
No Result
View All Result
Din Ka Bhaskar
No Result
View All Result
Home छत्तीसगढ़

रायपुर से दुर्ग तक चलेगी मेट्रो ट्रेन, DPR के लिए ₹5 करोड़ की मिली मंजूर

Amish Kumari by Amish Kumari
December 22, 2025
in छत्तीसगढ़
रायपुर से दुर्ग तक चलेगी मेट्रो ट्रेन, DPR के लिए ₹5 करोड़ की मिली मंजूर
Share on FacebookShare on WhatsappShare on Whatsapp Telegram

छत्तीसगढ़ सरकार रायपुर, दुर्ग, भिलाई और नवा रायपुर अटल नगर को मिलाकर स्टेट कैपिटल रीजन (SCR) के रूप में विकसित करने की तैयारी कर रही है। इसके तहत राजधानी रायपुर से दुर्ग तक मेट्रो (Metro Project) रेल सेवा शुरू करने की योजना बनाई जा रही है।

मेट्रो परियोजना (Metro Project) के सर्वे और डिटेल्ड प्रोजेक्ट रिपोर्ट (DPR) तैयार करने के लिए सरकार ने 5 करोड़ रुपए का बजट प्रावधान किया है। विधानसभा में राजधानी क्षेत्र विकास प्राधिकरण विधेयक-2025 (Capital Region Development Authority Bill, 2025) के पारित होने के बाद SCR प्रोजक्ट को गति मिली है।

READ ALSO

Chhattisgarh news: छत्तीसगढ़ पुलिस की बड़ी कार्रवाई; 2.23 करोड़ के गांजा के साथ तस्कर गिरफ्तार

Chhatisgarh Samachar : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय का दिव्या पुरी को स्नेहभरा पत्र, छात्रा ने बताया गर्व का क्षण

एजाज ढेबर ने भी मेट्रो चलाने की योजना बनाई थी
साय सरकार इसे राज्य के विकास का नया ग्रोथ इंजन मान रही है। SCR के अंतर्गत आने वाले शहरों में योजनाबद्ध शहरी विकास, बेहतर कनेक्टिविटी और आधुनिक नागरिक सुविधाओं का विस्तार होगा।

जानकारी के अनुसार एक साल पहले तत्कालीन रायपुर महापौर एजाज ढेबर ने रायपुर-दुर्ग-भिलाई में मेट्रो चलाने की योजना बनाई थी। मॉस्को में MoU हुआ, जिस पर बीजेपी सरकार ने सवाल उठाया थे। रायपुर पश्चिम विधायक और पूर्व मंत्री राजेश मूणत ने कहा था कि महापौर की रूस यात्रा व्यक्तिगत थी और सरकार से कोई अनुमति नहीं ली गई, इसलिए MoU कैसे हुआ, यह जनता के साथ छलावा है।

अरुण साव ने कहा- छत्तीसगढ़ में भी शुरू होगा मेट्रो युग

डिप्टी सीएम अरुण साव मीडिया को जानकारी देते हुए।
डिप्टी सीएम अरुण साव ने मीडिया को बताया कि छत्तीसगढ़ में मेट्रो परियोजना (Metro Project) अभी शुरुआती दौर में है। मेट्रो के मामले में भारत विश्व में तीसरे स्थान पर है। आने वाले समय में देशभर में मेट्रो नेटवर्क का तेजी से विस्तार होगा।

डिप्टी सीएम ने कहा, आवागमन की बेहतर सुविधा और पर्यावरण के अनुकूल परिवहन के उद्देश्य से पीएम नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में मेट्रो नेटवर्क पर काम किया जा रहा है। छत्तीसगढ़ भी इसी दिशा में आगे बढ़ेगा। सीएम विष्णु देव साय की पहल पर SCR की अवधारणा को अमल में लाया गया है।

मेट्रो प्रोजेक्ट (Metro Project) उद्देश्य रायपुर और आसपास के क्षेत्रों में ट्रांसपोर्ट, इन्फ्रास्ट्रक्चर, शिक्षा, स्वास्थ्य, व्यापार और नागरिक सुविधाओं को नई ऊंचाई देना है। मेट्रो रेल सेवा शुरू होने से न केवल सड़क ट्रैफिक का दबाव कम होगा, बल्कि लोगों को तेज, सुरक्षित और सुविधाजनक यात्रा का विकल्प भी मिलेगा।

साल 2031 तक 50 लाख से ज्यादा आबादी का अनुमान
सरकार के आकलन के मुताबिक, साल 2031 तक रायपुर राजधानी क्षेत्र की आबादी 50 लाख से ज्यादा हो सकती है। बढ़ती आबादी और तेजी से हो रहे शहरीकरण को ध्यान में रखते हुए राजधानी क्षेत्र विकास प्राधिकरण का गठन किया जाएगा, जो दिल्ली, मुंबई और हैदराबाद जैसे बड़े शहरी क्षेत्रों की तर्ज पर काम करेगा।

रायपुर से दुर्ग के बीच मेट्रो प्रोजेक्ट की तैयारियों शुरू।
DPR के लिए 5 करोड़ का प्रावधान

साल 2024-25 के बजट में एससीआर कार्यालय की स्थापना, सर्वे और डीपीआर निर्माण के लिए 5 करोड़ रुपए का प्रावधान किया गया है। प्राधिकरण के तहत एक कार्यकारी समिति बनाई जाएगी। जिसके अध्यक्ष सीईओ होंगे।

 

इसमें नगर एवं ग्राम निवेश, नगरीय प्रशासन, पर्यावरण, वित्त विभाग के अधिकारी और एससीआर क्षेत्र के जिलों के कलेक्टर मेम्बर होंगे।

एससीआर के विकास के लिए अलग से राजधानी क्षेत्र विकास निधि बनाई जाएगी। प्राधिकरण को अवसंरचना परियोजनाओं के लिए विशेष उपकर लगाने का अधिकार भी होगा। यह हर साल बजट तैयार करेगा और राज्य सरकार को प्रगति रिपोर्ट सौंपेगा

Related Posts

छत्तीसगढ़

Chhattisgarh news: छत्तीसगढ़ पुलिस की बड़ी कार्रवाई; 2.23 करोड़ के गांजा के साथ तस्कर गिरफ्तार

November 7, 2026
छत्तीसगढ़

Chhatisgarh Samachar : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय का दिव्या पुरी को स्नेहभरा पत्र, छात्रा ने बताया गर्व का क्षण

November 7, 2026
छत्तीसगढ़

Cg News : विष्णु की पाती’ के माध्यम से मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने कलाकार जितेंद्र साहू के सृजनात्मक प्रयासों की सराहना की

November 7, 2026
छत्तीसगढ़

Today Cg News : ‘विष्णु के पाती’ पाकर खुश हुईं लखपति दीदी गुलची सिदार, मुख्यमंत्री विष्णु भैया का जताया आभार

November 7, 2026
छत्तीसगढ़

Latest Cg News : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की ‘विष्णु के पाती’ ने बसंती राजवाड़े के संघर्ष को दिया संबल, भावुक हुईं स्व-सहायता समूह की महिला

November 7, 2026
छत्तीसगढ़

Cg Currents News : बेटे ने पिता की लंबित पेंशन के लिए उठाई आवाज, मुख्यमंत्री साय ने ‘विष्णु की पाती’ से भेजा स्नेह संदेश

November 7, 2026
Next Post
ICICI Credit Card यूजर्स ध्‍यान दें, बदल ने जा रहे हैं ये अहम नियम, आपकी जेब पर पड़ेगा सीधा असर

ICICI Credit Card यूजर्स ध्‍यान दें, बदल ने जा रहे हैं ये अहम नियम, आपकी जेब पर पड़ेगा सीधा असर

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Ad




Advertisement Carousel



×
Popup Image




POPULAR NEWS

पुलिसकर्मियों ने  सीखा आपात परिस्थितियों में सीपीआर देने की कला

पुलिसकर्मियों ने सीखा आपात परिस्थितियों में सीपीआर देने की कला

May 25, 2026
Ganga Expressway:/ 15 जनवरी से 120 km/h रफ्तार से गाड़ियां दौड़ेंगी

Ganga Expressway:/ 15 जनवरी से 120 km/h रफ्तार से गाड़ियां दौड़ेंगी

December 7, 2025
Vande Mataram: गीत से विवाद तक… अब संसद का मामला

Vande Mataram: गीत से विवाद तक… अब संसद का मामला

December 7, 2025
Vande Bharat:स्लीपर का बड़ा अपडेट: बिहार-UP-दिल्ली यात्रियों के लिए अहम खबर

Vande Bharat:स्लीपर का बड़ा अपडेट: बिहार-UP-दिल्ली यात्रियों के लिए अहम खबर

December 6, 2025
RCB को मिली Green Signal, मैच नहीं होंगे शिफ्ट

RCB को मिली Green Signal, मैच नहीं होंगे शिफ्ट

December 7, 2025

EDITOR'S PICK

पूरी प्रतिबद्धता के साथ छत्तीसगढ़ के सर्वांगीण विकास के लिए कर रहे कार्य-वित्त मंत्री  ओ.पी.चौधरी

पूरी प्रतिबद्धता के साथ छत्तीसगढ़ के सर्वांगीण विकास के लिए कर रहे कार्य-वित्त मंत्री ओ.पी.चौधरी

August 23, 2025
भीषण गैस पाइपलाइन विस्फोट, जोरदार धमाके से मची अफरा-तफरी, 8 लोगों की दर्दनाक मौत

भीषण गैस पाइपलाइन विस्फोट, जोरदार धमाके से मची अफरा-तफरी, 8 लोगों की दर्दनाक मौत

April 17, 2026
स्वतंत्रता दिवस 2025 पर छत्तीसगढ़ के 25 पुलिसकर्मियों के नाम पदक सूची में घोषित

स्वतंत्रता दिवस 2025 पर छत्तीसगढ़ के 25 पुलिसकर्मियों के नाम पदक सूची में घोषित

August 14, 2025
फैक्ट्री में बड़ा हादसा; टेस्टिंग के दौरान पानी की टंकी फटने से 6 मजदूरों की दर्दनाक मौत

फैक्ट्री में बड़ा हादसा; टेस्टिंग के दौरान पानी की टंकी फटने से 6 मजदूरों की दर्दनाक मौत

December 20, 2025

About Us

dinkabhaskar.com दैनिक हिन्दी न्यूज वेबसाईट है और छत्तीसगढ़ का सर्वाधिक लोकप्रिय व सबसे ज्यादा पढ़ा जाने वाला न्यूज वेबसाईट है। dinkabhaskar.com पूरे छत्तीसगढ़ प्रदेश व रायगढ़ जिले की शासकीय व अर्द्धशासकीय योजनाओं के साथ सभी खबरों को प्राथमिकता के साथ प्रसारित करने में अपना महत्वपूर्ण योगदान देता है।

Contact Us
If you have any query regarding Site, Advertisement, and any other issue, please feel free to contact at
Amish kumari
prashantdinkabhsakr24@gmail.com

Name:- Amisa Kumari

(Cell)- +91-7581801024

Branch Office :- Ward No 03 Azad Chowk Kirodimal Nagar Raigarh, Chhattisgarh (496001 )

Follow us

Categories

  • अन्य
  • अन्य खबर
  • ऑटोमोबाइल
  • खेल
  • गैजेट्स
  • छत्तीसगढ़
  • जॉब अलर्ट
  • टेक्नोलोजी
  • देश
  • धर्म
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • राजनीतिक
  • रायगढ़
  • राशिफल
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • होम

Recent Posts

  • Earthquake: भूकंप के तेज झटकों से हिला इस देश की धरती, रिक्टर स्केल पर इतनी रही तीव्रता, 22 लोग घायल
  • Muhurat Trading 2026: आज दिवाली के मौके पर होगी मुहूर्त ट्रेडिंग, जानें NSE और BSE में खरीदारी का समय
  • Diwali 2026: रोशनी का त्योहार दिवाली आज, जानें राहुकाल, शुभ योग से लेकर लक्ष्मी पूजन का 4 शुभ मुहूर्त
  • Rashifal: कन्या, वृश्चिक और कुंभ राशि वालों को मिल सकती है सफलता, साथ ही इन राशियों का दिन रहेगा खास, पढ़े दैनिक राशिफल!
  • Privacy Policy
  • About Us

© 2025 DIN KA BHASKAR

No Result
View All Result
  • Home
  • छत्तीसगढ़
  • रायगढ़
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • शिक्षा
  • राजनीतिक
  • खेल
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • अन्य

© 2025 DIN KA BHASKAR