• Privacy Policy
  • About Us
Saturday, September 26, 2026
Din ka Bhaskar
  • Home
  • छत्तीसगढ़
  • रायगढ़
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • शिक्षा
  • राजनीतिक
  • खेल
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • अन्य
  • Home
  • छत्तीसगढ़
  • रायगढ़
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • शिक्षा
  • राजनीतिक
  • खेल
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • अन्य
No Result
View All Result
Din Ka Bhaskar
No Result
View All Result
Home देश

18 या 19 अक्टूबर जानिए कब है धनतेरस, यहां जानें सही तिथि, खरीदारी का शुभ मुहूर्त

Amish Kumari by Amish Kumari
October 11, 2025
in देश
18 या 19 अक्टूबर जानिए कब है धनतेरस, यहां जानें सही तिथि, खरीदारी का शुभ मुहूर्त
Share on FacebookShare on WhatsappShare on Whatsapp Telegram

धनतेरस 18 अक्तूबर को है या 19 अक्तूबर को इसको लेकर लोगों में संशय है। दरअसल, त्रयोदशी तिथि का आरंभ 18 अक्टूबर को दोपहर 12:18 बजे से होगा और इसका समापन 19 अक्तूबर को दोपहर 1:51 बजे पर होगा। पंडित अनिल शास्त्री के मुताबिक धनतेरस पर प्रदोष काल में पूजा का विशेष महत्व माना जाता है। इसका प्रदोष काल 18 अक्तूबर को है, इसलिए धनतेरस 18 अक्तूबर को ही मनाना शुभ होगा। प्रदोष काल में वृषभ लग्न स्थिर माना जाता है, इस लग्न में की गई लक्ष्मी पूजा से धन का स्थायी वास होता है।

 

READ ALSO

Plane Crash: सैन्य विमान क्रैश, दो लेफ्टिनेंट जनरल समेत 14 लोगों की दर्दनाक मौत

manipur Violence: मणिपुर में फिर से भड़की हिंसा, केंद्र सरकार ने 6 महीने के लिए ‘अशांत क्षेत्र’ घोषित किया गया

 

 

धनतेरस, जिसे धनत्रयोदशी या धन्वंतरि त्रयोदशी के नाम से भी जाना जाता है, दीपावली के पांच दिवसीय महापर्व का प्रथम दिन है। यह पर्व हर वर्ष कार्तिक मास के कृष्ण पक्ष की त्रयोदशी तिथि को मनाया जाता है। ‘धनतेरस’ शब्द ‘धन’ अर्थात् संपत्ति और ‘तेरस’ अर्थात् तेरहवें दिन से मिलकर बना है। यह दिन धन, समृद्धि और आरोग्य की प्राप्ति के लिए समर्पित है। धार्मिक मान्यता है कि समुद्र मंथन के समय भगवान धन्वंतरि अमृत कलश लेकर प्रकट हुए थे, इसलिए इस दिन आयुर्वेद और स्वास्थ्य की आराधना का भी विशेष महत्व है।

 

 

 

त्रयोदशी तिथि प्रारंभ: 18 अक्टूबर दोपहर 12:18 बजे

 

त्रयोदशी तिथि समाप्त: 19 अक्टूबर दोपहर 1:51 बजे

 

पूजा मुहूर्त: शाम 7:16 से रात 8:20 बजे तक (18 अक्तूबर)

 

प्रदोष काल: शाम 5:39 से रात 8:14 बजे तक (18 अक्तूबर)

 

वृषभ काल: शाम 7:15 से रात 9:10 बजे तक (18 अक्तूबर)

 

खरीदारी के शुभ मुहूर्त:

 

सुबह 7:50 से 10:00 बजे तक (वृश्चिक लग्न)

 

 

दोपहर 2:00 से 3:30 बजे तक (कुंभ लग्न)

 

शाम 6:36 से रात 8:32 बजे तक (प्रदोष काल)

 

 

 

कब है दीपावली

 

इस साल दीपावली का त्योहार 20 अक्टूबर सोमवार को मनाया जाएगा। इस दिन दोपहर 2:42 मिनट तक चौदस तिथि रहेगी। इसके बाद दीपावली का त्योहार आएगा।

 

 

 

दीपावली के पांच दिन के उत्सव

 

धनतेरस: 18 अक्टूबर

 

रूपचौदस: 19 अक्टूबर

 

 

दीपावली: 20 अक्टूबर

 

अन्नकूट: 22 अक्टूबर

 

भाईदूज: 23 अक्टूबर

भारतीय परंपरा अनुसार धनतेरस पर देवताओं के वैद्य भगवान धन्वंतरी की पूजा भी जाती है। इस दिन धनवंतरी जयंती या धन त्रयोदशी भी कहते हैं।

 

 

 

ज्योतिषाचार्य से जानते हैं कि आखिर धनतेरस क्यों मनाते (dhanteras kyon manate hain) हैं, साथ ही इसके पीछे कौन सी कथाएं प्रचलित हैं। क्या सच में इस दिन दीपदान का उपाय करने से अकाल मृत्यु का भय समाप्त हो जाता है।

 

 

 

 

पांच दिनी होता है त्योहार

 

दीपावली पांच पर्वों का समूह है जो कि धनतेरस से प्रारंभ होता है। आपको बता दें धनतेरस को धनत्रयोदशी धन्वंतरी जयंती या यम त्रयोदशी के नाम से भी जाना जाता है। धनतेरस मनाने को लेकर दो अलग-अलग कथाएं हैं।

 

 

 

धनतेरस से जुड़ी पौराणिक कथाएं और मान्यताएं

 

पहली कथा

 

पहली कथा के अनुसार इसी दिन समुंद्र मंथन के दौरान भगवान धन्वंतरी अमृत लेकर प्रकट हुए थे। यानि इस दिन मानव जाति को अमृत रूपी औषधि प्राप्त हुई थी। इस औषधि की एक बूंद व्यक्ति के मुख में जाने से व्यक्ति की कभी भी मृत्यु नहीं होती है।

 

 

 

 

दूसरी कथा

 

दूसरी कथा के अनुसार कार्तिक कृष्ण पक्ष की त्रयोदशी को रात्रि के समय पूजन एवं दीपदान (Deepdan kyon karte hain) को विधि पूर्वक पूर्ण करने से अकाल मृत्यु से छुटकारा मिलता है। इसमें दीपक और पूजन का महत्व बताया गया है।

 

 

 

क्या है धन तेरस का वैज्ञानिक कारण Dhanteras 2025

 

अगर हम वैज्ञानिक दृष्टिकोण की बात करें तो पंडित अनिल पांडे के अनुसार यम देव ने संभवत एक ऐसे तेल का आविष्कार किया था। जिसका दीप बनाकर प्रयोग करने से उस दीप की लौ से निकलने वाले गैस को ग्रहण करने से अकाल मृत्यु (Akal Mtrityu se bachne ke upay) से व्यक्ति को छुटकारा मिलता था। अगर हम ध्यान दें तो इन दोनों कथाओं का संबंध व्यक्ति के स्वास्थ्य से है।

 

 

 

 

क्या है धनतेरस का ऋतुओं से संबंध

 

अगर हम इस त्योहार को सामान्य दृष्टिकोण से देखें तो हम पाते हैं कि कार्तिक कृष्ण पक्ष की त्रयोदशी तक वर्षा ऋतु समापन पर आ जाती है और इस दिन पूजा पाठ करने और दीपक जलाने से विभिन्न प्रकार के कीट पतंगे नष्ट होते हैं। जो हमारे स्वास्थ्य को नुकसान पहुंचा सकते हैं।

Related Posts

देश

Plane Crash: सैन्य विमान क्रैश, दो लेफ्टिनेंट जनरल समेत 14 लोगों की दर्दनाक मौत

September 26, 2026
देश

manipur Violence: मणिपुर में फिर से भड़की हिंसा, केंद्र सरकार ने 6 महीने के लिए ‘अशांत क्षेत्र’ घोषित किया गया

September 25, 2026
देश

CJP October Protest: CJP का CEC ज्ञानेश कुमार को अल्टीमेटम, इस्तीफा नहीं दिया तो 2 अक्टूबर से देशभर में प्रदर्शन

September 25, 2026
अन्य खबर

Nepal Plane Incident: बड़ा विमान हादसा टला; लैंडिंग के समय अचानक निकला प्लेन का टायर, बाल-बाल बचे यात्री

September 25, 2026
देश

Big breaking: बड़ा हादसा; एक्सप्रेस-वे पर स्लीपर बस में लगी भीषण आग, 9 लोगों की दर्दनाक मौत

September 24, 2026
देश

Cyclone Arnab: बंगाल की खाड़ी में गहरा दबाव, इन राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट, सरकार और प्रशासन ने तैयारियां तेज की

September 23, 2026
Next Post
ITR रिफंड प्रोसेस हो गया अभी तक नहीं आया रिफंड? जानिए अब

ITR रिफंड प्रोसेस हो गया अभी तक नहीं आया रिफंड? जानिए अब

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Ad




Advertisement Carousel



×
Popup Image




POPULAR NEWS

पुलिसकर्मियों ने  सीखा आपात परिस्थितियों में सीपीआर देने की कला

पुलिसकर्मियों ने सीखा आपात परिस्थितियों में सीपीआर देने की कला

May 25, 2026
Ganga Expressway:/ 15 जनवरी से 120 km/h रफ्तार से गाड़ियां दौड़ेंगी

Ganga Expressway:/ 15 जनवरी से 120 km/h रफ्तार से गाड़ियां दौड़ेंगी

December 7, 2025
Vande Bharat:स्लीपर का बड़ा अपडेट: बिहार-UP-दिल्ली यात्रियों के लिए अहम खबर

Vande Bharat:स्लीपर का बड़ा अपडेट: बिहार-UP-दिल्ली यात्रियों के लिए अहम खबर

December 6, 2025
Vande Mataram: गीत से विवाद तक… अब संसद का मामला

Vande Mataram: गीत से विवाद तक… अब संसद का मामला

December 7, 2025
RCB को मिली Green Signal, मैच नहीं होंगे शिफ्ट

RCB को मिली Green Signal, मैच नहीं होंगे शिफ्ट

December 7, 2025

EDITOR'S PICK

बयान से पलटे आमिर खान! पहले ‘सितारे जमीन पर’ की OTT रिलीज से किया इनकार, अब डिजिटल स्ट्रीमिंग का किया ऐलान, फैंस हैरान

बयान से पलटे आमिर खान! पहले ‘सितारे जमीन पर’ की OTT रिलीज से किया इनकार, अब डिजिटल स्ट्रीमिंग का किया ऐलान, फैंस हैरान

March 10, 2026

Cg News: मुख्यमंत्री लोक कलाकार प्रोत्साहन योजना के लिए 31 अगस्त तक कर सकते है आवेदन

August 24, 2026
मुख्यमंत्री साय ने भारतीय नौसेना दिवस की दी शुभकामनाएं

सेवा सेतु केंद्र से राजस्व दस्तावेज प्राप्त करना हुआ आसान, किसान रोहित ने जताया मुख्यमंत्री के प्रति आभार

July 9, 2026
सुबह नाश्ते में ओट्स खाने से सेहत को मिलते हैं कई चौंकाने वाले फायदे, जानें खाने का सही तरीका

सुबह नाश्ते में ओट्स खाने से सेहत को मिलते हैं कई चौंकाने वाले फायदे, जानें खाने का सही तरीका

September 19, 2025

About Us

dinkabhaskar.com दैनिक हिन्दी न्यूज वेबसाईट है और छत्तीसगढ़ का सर्वाधिक लोकप्रिय व सबसे ज्यादा पढ़ा जाने वाला न्यूज वेबसाईट है। dinkabhaskar.com पूरे छत्तीसगढ़ प्रदेश व रायगढ़ जिले की शासकीय व अर्द्धशासकीय योजनाओं के साथ सभी खबरों को प्राथमिकता के साथ प्रसारित करने में अपना महत्वपूर्ण योगदान देता है।

Contact Us
If you have any query regarding Site, Advertisement, and any other issue, please feel free to contact at
Amish kumari
prashantdinkabhsakr24@gmail.com

(Cell)- +91-7581801024

Branch Office :- Ward No 03 Azad Chowk Kirodimal Nagar Raigarh, Chhattisgarh (496001 )

Follow us

Categories

  • अन्य
  • अन्य खबर
  • खेल
  • गैजेट्स
  • छत्तीसगढ़
  • टेक्नोलोजी
  • देश
  • धर्म
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • राजनीतिक
  • रायगढ़
  • राशिफल
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • होम

Recent Posts

  • Bank strike: लगातार तीन दिन बंद रहेंगे बैंक, ग्राहकों के लिए जारी हुई जरूरी एडवाइजरी
  • Banking New Rules: 1 अक्टूबर से FD से लेकर ATM तक लागू होंगे 6 नए बैंकिंग नियम, जानिए आपकी जेब पर क्या पड़ेगा असर
  • Plane Crash: सैन्य विमान क्रैश, दो लेफ्टिनेंट जनरल समेत 14 लोगों की दर्दनाक मौत
  • Pitra Paksha 2026 : 26 या 27 सितंबर जानिए कब है पितृ पक्ष का पहला दिन? यहां दूर करें अपना कंफ्यूजन
  • Privacy Policy
  • About Us

© 2025 DIN KA BHASKAR

No Result
View All Result
  • Home
  • छत्तीसगढ़
  • रायगढ़
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • शिक्षा
  • राजनीतिक
  • खेल
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • अन्य

© 2025 DIN KA BHASKAR