• Privacy Policy
  • About Us
Monday, February 23, 2026
Din ka Bhaskar
  • Home
  • छत्तीसगढ़
  • रायगढ़
  • देश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • राजनीतिक
  • राशिफल
  • शिक्षा
  • अन्य
  • Home
  • छत्तीसगढ़
  • रायगढ़
  • देश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • राजनीतिक
  • राशिफल
  • शिक्षा
  • अन्य
No Result
View All Result
Din Ka Bhaskar
No Result
View All Result
Home छत्तीसगढ़

छत्तीसगढ़ बजट 2026:खजाने का 40 फीसदी हिस्सा सहायता और सब्सिडी पर खर्च, पड़ताल में कई अहम खुलासे

Amish Kumari by Amish Kumari
February 23, 2026
in छत्तीसगढ़
छत्तीसगढ़ बजट 2026:खजाने का 40 फीसदी हिस्सा सहायता और सब्सिडी पर खर्च, पड़ताल में कई अहम खुलासे
Share on FacebookShare on WhatsappShare on Whatsapp Telegram

देशभर में मुफ्त योजनाओं (फ्रीबीज) को लेकर बहस तेज हो गई है। इस मुद्दे पर सुप्रीम कोर्ट ने भी हाल ही में नाराजगी जताई है। इसी बीच छत्तीसगढ़ के बजट की पड़ताल में कई अहम बातें सामने आई हैं। आंकड़े बताते हैं कि राज्य सरकार शिक्षा, स्वास्थ्य, सड़क, बिजली और पानी जैसी मूलभूत जरूरतों की तुलना में ज्यादा पैसा सहायता और सब्सिडी पर खर्च कर रही है।

वित्तीय वर्ष 2025-26 के बजट के अनुसार राज्य के मुख्य बजट का करीब 40 फीसदी हिस्सा सहायता एवं सब्सिडी मद में जा रहा है, जो एक बड़ा हिस्सा माना जा रहा है।

READ ALSO

छत्तीसगढ़ के दुर्ग में मतदाता सूची जारी ,2.17 लाख नाम घटे, फिर भी महिलाओं की संख्या ज्यादा

राज्यसभा चुनाव 2026: भाजपा ने भेजा 7 नामों का पैनल, हाईकमान जल्द करेगा उम्मीदवारों का ऐलान

राजनीतिक दलों के लिए फायदेमंद, लेकिन चिंता भी

विशेषज्ञों का मानना है कि मुफ्त योजनाएं राजनीतिक रूप से फायदेमंद होती हैं, लेकिन लंबे समय में राज्य की आर्थिक स्थिति और विकास योजनाओं पर इसका असर पड़ सकता है। केंद्र सरकार के आर्थिक सर्वेक्षण में भी इस प्रवृत्ति को लेकर चिंता जताई गई है।

राज्य की कुल आय 2025-26 में लगभग 1.65 लाख करोड़ रुपए आंकी गई है, जो पिछले साल के मुकाबले करीब 12 फीसदी ज्यादा है। अब सबकी नजर 2026-27 के बजट पर है।

बजट का बड़ा हिस्सा सब्सिडी में खर्च

बजट के आंकड़ों के मुताबिक खर्च का बंटवारा इस तरह है:

  • सहायता एवं सब्सिडी: 40%
  • प्रतिबद्ध व्यय: 34%
  • पूंजीगत व्यय: 16%
  • अन्य व्यय: 10%

अर्थशास्त्रियों का कहना है कि जब बजट का बड़ा हिस्सा पहले से चल रही योजनाओं और कर्ज के ब्याज में खर्च हो जाता है, तो नई परियोजनाओं के लिए फंड जुटाना मुश्किल हो जाता है।

फ्री योजनाएं: चुनावी फायदा ज्यादा

छत्तीसगढ़ में पिछले कुछ वर्षों में किसानों, बिजली उपभोक्ताओं, महिलाओं और गरीब वर्ग को राहत देने के लिए कई योजनाएं लागू की गई हैं। इन योजनाओं से लोगों को तुरंत फायदा मिलता है, जैसे नकद सहायता, सस्ती बिजली और मुफ्त सेवाएं। यही वजह है कि चुनाव के समय ये योजनाएं राजनीतिक तौर पर काफी असरदार साबित होती हैं।

वर्ष 2018 में किसानों को 3100 रुपए प्रति क्विंटल धान खरीदने का वादा बड़ा मुद्दा रहा था। वहीं 2023 के चुनाव में महतारी वंदन योजना ने भी अहम भूमिका निभाई।

महिला एवं बाल विकास बजट में भारी बढ़ोतरी

2023 में सरकार बनने के बाद महिला एवं बाल विकास विभाग का बजट 112 फीसदी बढ़ा। इसकी मुख्य वजह महतारी वंदन योजना रही, जिसके तहत हर महीने करीब 70 लाख महिलाओं के खाते में 1000 रुपए भेजे जा रहे हैं।

सब्सिडी छोड़ने के उदाहरण भी मौजूद

देश में पहले भी लोगों ने स्वेच्छा से सब्सिडी छोड़ी है। नरेन्द्र मोदी के आह्वान पर लाखों लोगों ने गैस सब्सिडी छोड़ दी थी। इसी तरह राज्य सरकार ने इनकम टैक्स देने वाले लोगों के राशन कार्ड भी निरस्त किए हैं, जिन पर सब्सिडी मिलती थी।

विशेषज्ञों की राय

रिटायर्ड आईएएस बीकेएस रे के मुताबिक, चुनाव जीतने के लिए मुफ्त योजनाएं सबसे आसान तरीका बनती जा रही हैं। उनका कहना है कि इस पर सभी राजनीतिक दलों को मिलकर कोई ठोस नीति बनानी चाहिए।

  • फैक्ट फाइल: बजट खर्च (2025-26)
  • सहायता एवं सब्सिडी: 40%
  • प्रतिबद्ध व्यय: 34%
  • पूंजीगत व्यय: 16%
  • अन्य व्यय: 10%

टॉप विभागों में खर्च

  • शिक्षा विभाग: 12%
  • पंचायत एवं ग्रामीण विकास: 10%
  • कृषि एवं किसान कल्याण: 8%
  • लोक निर्माण विभाग: 5%
  • खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति: 5%

सब्सिडी और सहायता का खर्च (करोड़ में)

  • किसानों को बोनस: 12,000
  • धान खरीदी घाटा: 8,000
  • महतारी वंदन योजना: 8,000
  • बिजली बिल रियायत: 7,500
  • राशन सब्सिडी: 8,000
  • उद्योग राहत: 1,500
  • तेंदूपत्ता बोनस: 250
  • अन्य योजनाएं: 5,000

विशेषज्ञों का मानना है कि मुफ्त योजनाओं और विकास कार्यों के बीच संतुलन बनाना सरकार के लिए बड़ी चुनौती बन गया है।

Related Posts

छत्तीसगढ़ के दुर्ग में मतदाता सूची जारी ,2.17 लाख नाम घटे, फिर भी महिलाओं की संख्या ज्यादा
छत्तीसगढ़

छत्तीसगढ़ के दुर्ग में मतदाता सूची जारी ,2.17 लाख नाम घटे, फिर भी महिलाओं की संख्या ज्यादा

February 23, 2026
राज्यसभा चुनाव 2026: भाजपा ने भेजा 7 नामों का पैनल, हाईकमान जल्द करेगा उम्मीदवारों का ऐलान
छत्तीसगढ़

राज्यसभा चुनाव 2026: भाजपा ने भेजा 7 नामों का पैनल, हाईकमान जल्द करेगा उम्मीदवारों का ऐलान

February 23, 2026
छत्तीसगढ़ में एक बार फिर से मानसून गतिविधि तेज, रायगढ़ समेत इन जिलों में होगी भारी बारिश…
छत्तीसगढ़

छत्तीसगढ़ में बदलेगा मौसम का मिजाज, लो प्रेशर एरिया का असर; बस्तर में बारिश और बिजली गिरने की चेतावनी

February 23, 2026
छत्तीसगढ़ में 14 से 17 दिसंबर तक नए भवन में पहली बार चलेगा विधानसभा का शीतकालीन सत्र
छत्तीसगढ़

छत्तीसगढ़ विधानसभा का बजट सत्र आज से शुरू, इतने तारीख तक चलेंगी 15 बैठकें; 24 फरवरी को पेश होगा बजट

February 23, 2026
होली पर शराबबंदी लागू, छत्तीसगढ़ सरकार ने लिया यू-टर्न;  ड्राई डे घोषित, नियम तोड़ने पर होगी सख्त कार्रवाई
छत्तीसगढ़

होली पर शराबबंदी लागू, छत्तीसगढ़ सरकार ने लिया यू-टर्न; ड्राई डे घोषित, नियम तोड़ने पर होगी सख्त कार्रवाई

February 23, 2026
सूरजपुर में दर्दनाक हादसा:ट्रेन की चपेट में आया युवक, दोनों पैर कटे ;हालत गंभीर
छत्तीसगढ़

सूरजपुर में दर्दनाक हादसा:ट्रेन की चपेट में आया युवक, दोनों पैर कटे ;हालत गंभीर

February 22, 2026
Next Post
पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे पर बड़ा हादसा: डबल डेकर बस पलटी, 6 की मौत, 16 घायल

पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे पर बड़ा हादसा: डबल डेकर बस पलटी, 6 की मौत, 16 घायल

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Ad

Advertisement Carousel

×
Popup Image

POPULAR NEWS

Vande Bharat:स्लीपर का बड़ा अपडेट: बिहार-UP-दिल्ली यात्रियों के लिए अहम खबर

Vande Bharat:स्लीपर का बड़ा अपडेट: बिहार-UP-दिल्ली यात्रियों के लिए अहम खबर

December 6, 2025
RCB को मिली Green Signal, मैच नहीं होंगे शिफ्ट

RCB को मिली Green Signal, मैच नहीं होंगे शिफ्ट

December 7, 2025
Vande Mataram: गीत से विवाद तक… अब संसद का मामला

Vande Mataram: गीत से विवाद तक… अब संसद का मामला

December 7, 2025
Ganga Expressway:/ 15 जनवरी से 120 km/h रफ्तार से गाड़ियां दौड़ेंगी

Ganga Expressway:/ 15 जनवरी से 120 km/h रफ्तार से गाड़ियां दौड़ेंगी

December 7, 2025
मणिपुर में बड़े पैमाने पर राहत—20,591 नए घर तैयार, 56 हजार आवासों की मंजूरी के साथ केंद्र ने बढ़ाया सहयोग

मणिपुर में बड़े पैमाने पर राहत—20,591 नए घर तैयार, 56 हजार आवासों की मंजूरी के साथ केंद्र ने बढ़ाया सहयोग

December 11, 2025

EDITOR'S PICK

आज से शुरू हुई दुर्ग -हरिद्वार के लिए स्पेशल ट्रेन, देखे समय और खास सुविधा!

आज से शुरू हुई दुर्ग -हरिद्वार के लिए स्पेशल ट्रेन, देखे समय और खास सुविधा!

November 9, 2025
भूकंप के तेज झटकों से कांप उठा ये देश, रिक्टर स्केल पर 6.1 रही तीव्रता

भूकंप के तेज झटकों से कांप उठा ये देश, रिक्टर स्केल पर 6.1 रही तीव्रता

October 28, 2025
15 सितंबर से आगे ITR का अंतिम डेट नहीं बढ़ेगा… वित्त मंत्रालय ने की बड़ी घोषणा…

15 सितंबर से आगे ITR का अंतिम डेट नहीं बढ़ेगा… वित्त मंत्रालय ने की बड़ी घोषणा…

September 11, 2025
अगले हफ्ते 5 दिन तक बंद रहेंगे बैंक, जानिए आपके शहर में कब-कब होगी छुट्टी

अगले हफ्ते 5 दिन तक बंद रहेंगे बैंक, जानिए आपके शहर में कब-कब होगी छुट्टी

October 26, 2025

About Us

dinkabhaskar.com दैनिक हिन्दी न्यूज वेबसाईट है और छत्तीसगढ़ का सर्वाधिक लोकप्रिय व सबसे ज्यादा पढ़ा जाने वाला न्यूज वेबसाईट है। dinkabhaskar.com पूरे छत्तीसगढ़ प्रदेश व रायगढ़ जिले की शासकीय व अर्द्धशासकीय योजनाओं के साथ सभी खबरों को प्राथमिकता के साथ प्रसारित करने में अपना महत्वपूर्ण योगदान देता है।

Contact Us
If you have any query regarding Site, Advertisement, and any other issue, please feel free to contact at
Amish kumari
prashantdinkabhsakr24@gmail.com

(Cell)- +91-7581801024

Branch Office :- Ward No 03 Azad Chowk Kirodimal Nagar Raigarh, Chhattisgarh (496001 )

Follow us

Categories

  • अन्य
  • खेल
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • मनोरंजन
  • राजनीतिक
  • रायगढ़
  • राशिफल
  • शिक्षा
  • होम

Recent Posts

  • सराफा दुकानों की सुरक्षा को लेकर एडिशनल एसपी अनिल सोनी ने कंट्रोल रूम में ली महत्वपूर्ण बैठक
  • “ऑपरेशन शंखनाद” के तहत तमनार पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 8 गौवंश तस्करों के कब्जे से मुक्त, गौवंशों को क्रूरतापूर्वक हांकते ले जा रहे दो तस्कर तमनार पुलिस की घेराबंदी में गिरफ्तार
  • हायर पेंशन नियम फिर लागू, EPFO ने पुराने प्रावधान बहाल किए; जानें किसे मिलेगा फायदा
  • क्या है ‘प्रहार’? भारत की पहली एंटी टेरर नीति जारी, गृह मंत्रालय ने आतंक के नए खतरों को लेकर किया अलर्ट
  • Privacy Policy
  • About Us

© 2025 DIN KA BHASKAR

No Result
View All Result
  • Home
  • छत्तीसगढ़
  • रायगढ़
  • देश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • राजनीतिक
  • राशिफल
  • शिक्षा
  • अन्य

© 2025 DIN KA BHASKAR