• Privacy Policy
  • About Us
Monday, August 17, 2026
Din ka Bhaskar
  • Home
  • छत्तीसगढ़
  • रायगढ़
  • देश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • राजनीतिक
  • राशिफल
  • शिक्षा
  • अन्य
  • Home
  • छत्तीसगढ़
  • रायगढ़
  • देश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • राजनीतिक
  • राशिफल
  • शिक्षा
  • अन्य
No Result
View All Result
Din Ka Bhaskar
No Result
View All Result
Home अन्य

15 सितंबर से आगे ITR का अंतिम डेट नहीं बढ़ेगा… वित्त मंत्रालय ने की बड़ी घोषणा…

Amish Kumari by Amish Kumari
September 11, 2025
in अन्य
15 सितंबर से आगे ITR का अंतिम डेट नहीं बढ़ेगा… वित्त मंत्रालय ने की बड़ी घोषणा…
Share on FacebookShare on WhatsappShare on Whatsapp Telegram

वित्त मंत्रालय ने हाल ही में एक बड़ा रिमाइंडर जारी किया है जिसमें बताया गया है कि वित्त वर्ष 2024-25 के लिए आयकर रिटर्न (ITR) दाखिल करने की अंतिम तारीख 15 सितंबर, 2025 है. इस तारीख को अब और आगे नहीं बढ़ाया जाएगा. सरकार ने पहले ही इस साल आईटीआर दाखिल करने की तारीख 31 जुलाई से बढ़ाकर 15 सितंबर कर दी थी ताकि करदाताओं को अपने टैक्स संबंधी काम पूरे करने के लिए पर्याप्त समय मिल सके.

 

READ ALSO

सावन के तीसरे सोमवार पर बनेंगे 9 शुभ संयोग, जानिए जलाभिषेक का मुहूर्त

आज है नाग पंचमी, जानिए शुभ मुहूर्त, पूजा- विधि, मंत्र और उपाय

लेकिन अब मंत्रालय ने साफ कर दिया है कि जिन करदाताओं के खातों का ऑडिट नहीं होता, उनके लिए यह आखिरी मौका है. मंत्रालय का मानना है कि 45 दिन का विस्तार करदाताओं के लिए पर्याप्त समय है. इसलिए उम्मीद कम ही है कि सरकार इस बार तारीख में और कोई बदलाव करेगी. वित्त मंत्रालय ने यह भी चेतावनी दी है कि अगर कोई करदाता इस निर्धारित समय में रिटर्न दाखिल करने में नाकाम रहता है, तो उन्हे लेट फीस या ब्याज देना पड़ सकता है.

 

क्यों जरूरी है समय पर आयकर रिटर्न दाखिल करना?

 

आयकर रिटर्न दाखिल करना भारत में एक महत्वपूर्ण कानूनी जिम्मेदारी है. यह न सिर्फ आपकी कमाई की जानकारी सरकार को देता है, बल्कि आपकी ओर से टैक्स भी सही समय पर जमा होता है. समय पर रिटर्न भरने से आप सरकार के जुर्माने और ब्याज से बच जाते हैं. इसके अलावा, रिटर्न दाखिल करने से टैक्स रिफंड पाने की प्रक्रिया भी जल्दी होती है. रिटर्न आपके वित्तीय रिकॉर्ड के रूप में काम करता है, जो ऋण लेने, वीजा प्राप्त करने और अन्य जरूरी कामों में मददगार होता है.

 

सरकार 15 सितंबर की डेडलाइन पर सख्त

 

 

ET की एक रिपोर्ट के अनुसार, चार्टर्ड अकाउंटेंट ने बताया कि सरकार इस बार 15 सितंबर की अंतिम तारीख पर कायम रहेगी. पोर्टल की तकनीकी समस्याएं, डेटा मैचिंग में गड़बड़ी और फॉर्म जारी करने में हुई देरी के बावजूद भी सरकार डेडलाइन नहीं बढ़ाएगी.इसलिए आईटीआर दाखिल करने में देरी न करें और अपनी प्रक्रिया जल्द पूरा करें.

 

 

 

अभी तक कितने करदाताओं ने रिटर्न दाखिल किया?

 

आयकर विभाग की वेबसाइट के अनुसार, वित्त वर्ष 2024-25 के लिए अब तक लगभग 5 करोड़ रिटर्न दाखिल हो चुके हैं, जिनमें से करीब 4.7 करोड़ रिटर्न वेरिफाई और 3.4 करोड़ संसाधित हो चुके हैं. यह आंकड़े पिछले वर्षों की तुलना में बेहतर हैं और यह दर्शाते हैं कि डिजिटल माध्यम से टैक्स दाखिल करने का चलन तेजी से बढ़ रहा है।

 

Related Posts

सावन के तीसरे सोमवार पर बनेंगे 9 शुभ संयोग, जानिए जलाभिषेक का मुहूर्त
अन्य

सावन के तीसरे सोमवार पर बनेंगे 9 शुभ संयोग, जानिए जलाभिषेक का मुहूर्त

August 17, 2026
आज है नाग पंचमी, जानिए शुभ मुहूर्त, पूजा- विधि, मंत्र और उपाय
अन्य

आज है नाग पंचमी, जानिए शुभ मुहूर्त, पूजा- विधि, मंत्र और उपाय

August 17, 2026
Mahindra BE 6 Sporteq Formula E Edition हुई लॉन्च, 683km रेंज के साथ 20 मिनट में होगी 80% चार्ज
अन्य

Mahindra BE 6 Sporteq Formula E Edition हुई लॉन्च, 683km रेंज के साथ 20 मिनट में होगी 80% चार्ज

August 16, 2026
भारतीय कंपनी बनाएगी OnePlus, Oppo और Realme के स्मार्टफोन, पहले साल में 80 लाख स्मार्टफोन की टारगेट
अन्य

भारतीय कंपनी बनाएगी OnePlus, Oppo और Realme के स्मार्टफोन, पहले साल में 80 लाख स्मार्टफोन की टारगेट

August 16, 2026
फैटी लिवर के मरीजों के लिए ब्लैक कॉफी है फायदेमंद, जानें पीने का सही तरीका?
अन्य

फैटी लिवर के मरीजों के लिए ब्लैक कॉफी है फायदेमंद, जानें पीने का सही तरीका?

August 16, 2026
इस दिन लगेगा साल का आखिरी चंद्र ग्रहण, जानिए भारत में दिखेगा या नहीं
अन्य

इस दिन लगेगा साल का आखिरी चंद्र ग्रहण, जानिए भारत में दिखेगा या नहीं

August 16, 2026
Next Post
AI इस्तेमाल करते वक्त भूलकर भी न शेयर करें ये जानकारियां, वरना हैकर्स के निशाने पर आ सकते हैं आप…

AI इस्तेमाल करते वक्त भूलकर भी न शेयर करें ये जानकारियां, वरना हैकर्स के निशाने पर आ सकते हैं आप…

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Ad




Advertisement Carousel



×
Popup Image




POPULAR NEWS

पुलिसकर्मियों ने  सीखा आपात परिस्थितियों में सीपीआर देने की कला

पुलिसकर्मियों ने सीखा आपात परिस्थितियों में सीपीआर देने की कला

May 25, 2026
Vande Bharat:स्लीपर का बड़ा अपडेट: बिहार-UP-दिल्ली यात्रियों के लिए अहम खबर

Vande Bharat:स्लीपर का बड़ा अपडेट: बिहार-UP-दिल्ली यात्रियों के लिए अहम खबर

December 6, 2025
Ganga Expressway:/ 15 जनवरी से 120 km/h रफ्तार से गाड़ियां दौड़ेंगी

Ganga Expressway:/ 15 जनवरी से 120 km/h रफ्तार से गाड़ियां दौड़ेंगी

December 7, 2025
Vande Mataram: गीत से विवाद तक… अब संसद का मामला

Vande Mataram: गीत से विवाद तक… अब संसद का मामला

December 7, 2025
RCB को मिली Green Signal, मैच नहीं होंगे शिफ्ट

RCB को मिली Green Signal, मैच नहीं होंगे शिफ्ट

December 7, 2025

EDITOR'S PICK

रेल यात्रियों के लिए बड़ी राहत: अब घर बैठे मिलेगा मुआवजा, RCT प्रक्रिया पूरी तरह ऑनलाइन होगी

रेल यात्रियों के लिए बड़ी राहत: अब घर बैठे मिलेगा मुआवजा, RCT प्रक्रिया पूरी तरह ऑनलाइन होगी

February 26, 2026
प्रभारी सचिव  भीम सिंह ने फरसगांव के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में स्वास्थ्य सुविधाओं का लिया जायजा

प्रभारी सचिव भीम सिंह ने फरसगांव के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में स्वास्थ्य सुविधाओं का लिया जायजा

August 7, 2025
मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने किया एरोकॉन 2025 का शुभारंभ, कैंसर उपचार और शोध में मिलेगी नई दिशा

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने किया एरोकॉन 2025 का शुभारंभ, कैंसर उपचार और शोध में मिलेगी नई दिशा

September 6, 2025
मंत्रिपरिषद के निर्णय

मंत्रिपरिषद के निर्णय

November 14, 2025

About Us

dinkabhaskar.com दैनिक हिन्दी न्यूज वेबसाईट है और छत्तीसगढ़ का सर्वाधिक लोकप्रिय व सबसे ज्यादा पढ़ा जाने वाला न्यूज वेबसाईट है। dinkabhaskar.com पूरे छत्तीसगढ़ प्रदेश व रायगढ़ जिले की शासकीय व अर्द्धशासकीय योजनाओं के साथ सभी खबरों को प्राथमिकता के साथ प्रसारित करने में अपना महत्वपूर्ण योगदान देता है।

Contact Us
If you have any query regarding Site, Advertisement, and any other issue, please feel free to contact at
Amish kumari
prashantdinkabhsakr24@gmail.com

(Cell)- +91-7581801024

Branch Office :- Ward No 03 Azad Chowk Kirodimal Nagar Raigarh, Chhattisgarh (496001 )

Follow us

Categories

  • अन्य
  • खेल
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • मनोरंजन
  • राजनीतिक
  • रायगढ़
  • राशिफल
  • शिक्षा
  • होम

Recent Posts

  • मोमोज खाने वाले हो जाएं सावधान; खाने के बाद छात्रों की तबीयत बिगड़ी, 2 की मौत
  • झारखंड में छात्रों की बड़ी जीत, JSSC-CGL समेत TDPL के सभी एग्जाम और रिजल्ट रद्द
  • थिएटर रिलीज के बाद इस OTT प्लेटफॉर्म पर रिलीज होगी ‘आवारापन 2’, जानें कब और कहां होगी स्ट्रीम?
  • मुख्यमंत्री कैंप कार्यालय की संवेदनशील पहल से अविनाश को मिला नया जीवन
  • Privacy Policy
  • About Us

© 2025 DIN KA BHASKAR

No Result
View All Result
  • Home
  • छत्तीसगढ़
  • रायगढ़
  • देश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • राजनीतिक
  • राशिफल
  • शिक्षा
  • अन्य

© 2025 DIN KA BHASKAR