• Privacy Policy
  • About Us
Friday, October 16, 2026
Din ka Bhaskar
  • Home
  • छत्तीसगढ़
  • रायगढ़
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • शिक्षा
  • राजनीतिक
  • खेल
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • अन्य
  • Home
  • छत्तीसगढ़
  • रायगढ़
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • शिक्षा
  • राजनीतिक
  • खेल
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • अन्य
No Result
View All Result
Din Ka Bhaskar
No Result
View All Result
Home देश

केंद्रीय बजट 2027-28 की तैयारी शुरू, इतने तारीख तक मंत्रालयों से मांगे गए प्रस्ताव; जानें क्या होगा खास

Amish Kumari by Amish Kumari
August 29, 2026
in देश
केंद्रीय बजट 2027-28 की तैयारी शुरू, इतने  तारीख तक मंत्रालयों से मांगे गए प्रस्ताव; जानें क्या होगा खास
Share on FacebookShare on WhatsappShare on Whatsapp Telegram

केंद्र सरकार ने वित्त वर्ष 2027-28 के केंद्रीय बजट की तैयारियां शुरू कर दी हैं। वित्त मंत्रालय ने बजट तैयार करने की प्रक्रिया को लेकर जरूरी दिशा-निर्देश और समयसीमा जारी कर दी है। इसके साथ ही सभी मंत्रालयों और विभागों को अगले वित्तीय वर्ष के लिए अपने खर्च और योजनाओं से जुड़ी जरूरतों का पूरा ब्यौरा तैयार करने को कहा गया है।

READ ALSO

Voter List Update: SSR 2027 का शेड्यूल का ऐलान, जानिए वोटर लिस्ट रिवीजन का पूरा प्लान

Cracker factory blast: पटाखा फैक्ट्री में जोरदार धमाका के बाद भरभराकर गिरी बिल्डिंग; कई लोग दबे होने की आशंका

वित्त मंत्रालय के मुताबिक, पूर्व-बजट बैठकें 12 अक्टूबर 2026 से शुरू होंगी। इन बैठकों के लिए मंत्रालयों और विभागों को जरूरी आंकड़े और प्रस्ताव 6 अक्टूबर 2026 तक जमा कराने होंगे। बजट सर्कुलर के तहत विभागों को वित्त वर्ष 2026-27 के संशोधित अनुमान और 2027-28 के बजट अनुमान तैयार करने के निर्देश दिए गए हैं।

विभागों से मांगी गई खर्च की जानकारी

सभी मंत्रालयों और विभागों से उनके खर्च से जुड़े प्रस्ताव और वित्तीय जरूरतों का आकलन मांगा गया है। इन जानकारियों के आधार पर पूर्व-बजट बैठकों में अलग-अलग मंत्रालयों की जरूरतों और प्राथमिकताओं पर चर्चा की जाएगी।

बैठकों में चल रही परियोजनाओं, नई योजनाओं और भविष्य की जरूरतों पर भी विचार किया जाएगा। इसके आधार पर आगामी बजट का खाका तैयार किया जाएगा। माना जा रहा है कि बजट को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के ‘विकसित भारत @2047’ के लक्ष्य को ध्यान में रखते हुए तैयार किया जाएगा।

विकास और रोजगार पर रहेगा जोर

बजट सर्कुलर में कहा गया है कि मंत्रालयों के खर्च संबंधी प्रस्ताव सरकार की प्राथमिकताओं और वास्तविक जरूरतों के आधार पर होने चाहिए। ऐसे प्रस्तावों को प्राथमिकता दी जाएगी, जिनसे देश के आर्थिक विकास, बुनियादी ढांचे, रोजगार, डिजिटल बदलाव और सामाजिक विकास को बढ़ावा मिले।

अतिरिक्त बजट मांग को कम रखने के निर्देश

वित्त मंत्रालय के आर्थिक कार्य विभाग ने मंत्रालयों और विभागों से कहा है कि बजट अनुमान तैयार करते समय खर्च का सही और वास्तविक आकलन किया जाए। साथ ही वित्त वर्ष के दौरान अतिरिक्त धन की मांग को कम से कम रखने की कोशिश करने को कहा गया है।

सरकार का मानना है कि इससे सरकारी धन के प्रबंधन में अनुशासन और पारदर्शिता बढ़ेगी। बजट में केवल उन्हीं योजनाओं और कार्यक्रमों के लिए राशि का प्रस्ताव देने को कहा गया है, जिन्हें सक्षम प्राधिकारी से मंजूरी मिल चुकी है।

UBIS के जरिए तैयार होंगी अनुदान मांगें

सभी मंत्रालय और विभाग अपनी विस्तृत अनुदान मांगें यूनियन बजट इन्फॉर्मेशन सिस्टम (UBIS) के जरिए तैयार करेंगे। इसके अलावा, चल रही योजनाओं के लिए पहले से स्वीकृत खर्च की जानकारी भी उपलब्ध करानी होगी।

वित्त मंत्रालय ने बजट से जुड़ी जानकारी की गोपनीयता बनाए रखने पर भी जोर दिया है। वित्तीय सलाहकारों को निर्देश दिया गया है कि UBIS में दर्ज किए जाने वाले आंकड़ों और दस्तावेजों की सुरक्षा तय नियमों के अनुसार सुनिश्चित की जाए।

बजट सर्कुलर जारी होने के साथ ही वित्त वर्ष 2027-28 के केंद्रीय बजट की शुरुआती प्रक्रिया शुरू हो गई है। माना जा रहा है कि आगामी बजट में विकास की जरूरतों और राजकोषीय अनुशासन के बीच संतुलन बनाए रखने पर खास ध्यान दिया जाएगा।

Related Posts

देश

Voter List Update: SSR 2027 का शेड्यूल का ऐलान, जानिए वोटर लिस्ट रिवीजन का पूरा प्लान

October 15, 2026
देश

Cracker factory blast: पटाखा फैक्ट्री में जोरदार धमाका के बाद भरभराकर गिरी बिल्डिंग; कई लोग दबे होने की आशंका

October 15, 2026
देश

Supreme Court: ‘धर्म बदलने पर नहीं मिलेगा आरक्षण का लाभ’, सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला

October 15, 2026
देश

World news: स्कूल की छत गिरने से बड़ा हादसा, 20 से ज्यादा बच्चों की मौत

October 15, 2026
देश

Meerut Murder Case: नीला ड्रम हत्याकांड; मुस्कान और साहिल को कोर्ट ने सुनाया फांसी की सजा

October 14, 2026
देश

Big breaking: फ्रैंकफर्ट से दिल्ली आ रही थी फ्लाइट में हाईजैक अलर्ट, जयपुर में करानी पड़ी Emergency Landing…

October 14, 2026
Next Post

Raigarh News : ऑपरेशन क्लीन हंट में बड़ी सफलता: पत्नी की हत्या कर फरार हुआ आरोपी गिरफ्तार

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Ad




Advertisement Carousel



×
Popup Image




POPULAR NEWS

पुलिसकर्मियों ने  सीखा आपात परिस्थितियों में सीपीआर देने की कला

पुलिसकर्मियों ने सीखा आपात परिस्थितियों में सीपीआर देने की कला

May 25, 2026
Vande Bharat:स्लीपर का बड़ा अपडेट: बिहार-UP-दिल्ली यात्रियों के लिए अहम खबर

Vande Bharat:स्लीपर का बड़ा अपडेट: बिहार-UP-दिल्ली यात्रियों के लिए अहम खबर

December 6, 2025
Vande Mataram: गीत से विवाद तक… अब संसद का मामला

Vande Mataram: गीत से विवाद तक… अब संसद का मामला

December 7, 2025
Ganga Expressway:/ 15 जनवरी से 120 km/h रफ्तार से गाड़ियां दौड़ेंगी

Ganga Expressway:/ 15 जनवरी से 120 km/h रफ्तार से गाड़ियां दौड़ेंगी

December 7, 2025
RCB को मिली Green Signal, मैच नहीं होंगे शिफ्ट

RCB को मिली Green Signal, मैच नहीं होंगे शिफ्ट

December 7, 2025

EDITOR'S PICK

सर्दियों में आंवले का जूस पीने से शरीर को मिलते हैं 5 बड़े फायदे..

सर्दियों में आंवले का जूस पीने से शरीर को मिलते हैं 5 बड़े फायदे..

October 30, 2025
आर्थिक महाशक्ति बनने की दिशा में भारत का ऐतिहासिक कदम : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने महाशिवरात्रि की प्रदेशवासियों को दी शुभकामनाएँ

February 14, 2026

Bank holiday: 14-20 सितंबर के बीच 4 दिन बंद रहेंगे बैंक, यहां देखें RBI की हॉलिडे लिस्ट

September 13, 2026
छत्तीसगढ़ में सुरक्षाबलों और नक्सलियों के बीच मुठभेड़ में एक माओवादी ढेर, रुक-रुककर फायरिंग जारी

छत्तीसगढ़ में सुरक्षाबलों और नक्सलियों के बीच मुठभेड़ में एक माओवादी ढेर, रुक-रुककर फायरिंग जारी

December 19, 2025

About Us

dinkabhaskar.com दैनिक हिन्दी न्यूज वेबसाईट है और छत्तीसगढ़ का सर्वाधिक लोकप्रिय व सबसे ज्यादा पढ़ा जाने वाला न्यूज वेबसाईट है। dinkabhaskar.com पूरे छत्तीसगढ़ प्रदेश व रायगढ़ जिले की शासकीय व अर्द्धशासकीय योजनाओं के साथ सभी खबरों को प्राथमिकता के साथ प्रसारित करने में अपना महत्वपूर्ण योगदान देता है।

Contact Us
If you have any query regarding Site, Advertisement, and any other issue, please feel free to contact at
Amish kumari
prashantdinkabhsakr24@gmail.com

Name:- Amisa Kumari

(Cell)- +91-7581801024

Branch Office :- Ward No 03 Azad Chowk Kirodimal Nagar Raigarh, Chhattisgarh (496001 )

Follow us

Categories

  • अन्य
  • अन्य खबर
  • ऑटोमोबाइल
  • खेल
  • गैजेट्स
  • छत्तीसगढ़
  • जॉब अलर्ट
  • टेक्नोलोजी
  • देश
  • धर्म
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • राजनीतिक
  • रायगढ़
  • राशिफल
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • होम

Recent Posts

  • Technology Desk: Google ला रहा है एंटी-स्कैम फीचर्स, खुद कट और ब्लॉक हो जाएंगी फर्जी कॉल्स
  • Chhattisgarh current news: छत्तीसगढ़ के इस जिले में होने जा रही 775 पदों पर भर्ती, जानिए कैसे कर सकेंगे आवेदन
  • Raigarh News : मामूली विवाद में पत्नी की हत्या करने वाला आरोपी पति गिरफ्तार, पुसौर पुलिस ने हत्या के अपराध में भेजा रिमांड
  • EPFO: EPFO ने बढ़ाई PF जमा करने की डेडलाइन, अब इतने तारीख तक कर सकते हैं फाइलिंग
  • Privacy Policy
  • About Us

© 2025 DIN KA BHASKAR

No Result
View All Result
  • Home
  • छत्तीसगढ़
  • रायगढ़
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • शिक्षा
  • राजनीतिक
  • खेल
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • अन्य

© 2025 DIN KA BHASKAR