• Privacy Policy
  • About Us
Tuesday, March 3, 2026
Din ka Bhaskar
  • Home
  • छत्तीसगढ़
  • रायगढ़
  • देश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • राजनीतिक
  • राशिफल
  • शिक्षा
  • अन्य
  • Home
  • छत्तीसगढ़
  • रायगढ़
  • देश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • राजनीतिक
  • राशिफल
  • शिक्षा
  • अन्य
No Result
View All Result
Din Ka Bhaskar
No Result
View All Result
Home अन्य

शकरकंद खाने से शरीर को मिलते हैं जबरदस्त फायदे, हार्ट-किडनी के लिए भी है वरदान

Amish Kumari by Amish Kumari
October 27, 2025
in अन्य
शकरकंद खाने से शरीर को मिलते हैं जबरदस्त फायदे, हार्ट-किडनी के लिए भी है वरदान
Share on FacebookShare on WhatsappShare on Whatsapp Telegram

सर्दियां आते ही ठेले पर भुनी हुई शकरकंद की खुशबू हर किसी को अपनी तरफ खींचने लगती है. मीठी शकरकंद न सिर्फ स्वाद में लाजवाब होती है, बल्कि सेहत का खजाना भी मानी जाती है. आयुर्वेद के अनुसार, शकरकंद को पृथ्वी और जल तत्व से बना आहार कहा गया है, यानी यह शरीर को ताकत देती है, पेट को शांत रखती है और सर्दी के मौसम में शरीर को गर्म रखती है. वहीं, विज्ञान भी शकरकंद को सेहत के लिए फायदेमंद मानता है. इसमें कई ऐसे तत्व पाए जाते हैं जो शरीर की रोगों से लड़ने की शक्ति बढ़ाते हैं, दिल को स्वस्थ रखते हैं और पाचन को मजबूत बनाते हैं.

READ ALSO

तेजी से घटाना है वजन तो डाइट में शामिल करें हाई फाइबर और कम कार्ब वाले फूड्स

सोने के दाम में जबरदस्त उछाल, चांदी फिर ₹3 लाख प्रति किलो के करीब—जानिए आज महानगरों में ताजा रेट्स

शकरकंद के पोषक तत्व

शकरकंद में विटामिन ए, विटामिन सी, आयरन, कैल्शियम, पोटैशियम समेत कई फाइबर होते हैं. आयुर्वेद कहता है कि यह वात और कफ दोष को संतुलित करती है. यह जोड़ों के दर्द, कब्ज और सर्दी-जुकाम जैसी परेशानियों को कम करने में मदद करता है.

आंख की रोशनी के लिए है बेस्ट

वहीं विज्ञान बताता है कि इसमें मौजूद बीटा-कैरोटीन आंखों की रोशनी के लिए काफी अच्छा होता है. अगर इसे नियमित रूप से खाया जाए तो यह त्वचा को निखारता है, बालों को मजबूत बनाता है और थकान को भी कम करता है

रोगों से लड़ने की क्षमता बढ़ती है

जब हम रोज के खाने में शकरकंद शामिल करते हैं, तो सबसे पहले हमारी इम्यूनिटी यानी रोगों से लड़ने की क्षमता बढ़ती है. इसमें मौजूद विटामिन सी और एंटीऑक्सीडेंट्स शरीर के अंदर की गंदगी और खराब तत्वों को बाहर निकालते हैं. यही वजह है कि जो लोग नियमित रूप से शकरकंद खाते हैं, उन्हें बार-बार सर्दी-जुकाम या संक्रमण नहीं होता. आयुर्वेद भी मानता है कि यह शरीर में ओज यानी ऊर्जा और रोग-प्रतिरोधक शक्ति बढ़ाता है

पेट रखे मजबूत

अगर किसी को पेट से जुड़ी दिक्कत है, जैसे कब्ज या गैस, तो शकरकंद उनके लिए भी फायदेमंद है. इसमें मौजूद फाइबर आंतों की सफाई करता है और पाचन को ठीक रखता है. बच्चे-बुजुर्ग दोनों इसे आसानी से पचा सकते हैं, क्योंकि यह हल्की और नरम होती है

वजन करे कम

वजन कम करने वालों के लिए शकरकंद किसी वरदान से कम नहीं है. इसमें फाइबर ज्यादा और कैलोरी कम होती है, जिससे पेट जल्दी भर जाता है और बार-बार कुछ खाने की जरूरत नहीं पड़ती. यह ब्लड शुगर को भी नियंत्रित रखती है, क्योंकि इसमें पाया जाने वाला स्टार्च धीरे-धीरे पचता है. इस वजह से यह डायबिटीज के मरीजों के लिए भी एक अच्छा विकल्प है

दिल को रखे हेल्दी

दिल के लिए भी शकरकंद काफी अच्छी मानी जाती है. इसमें मौजूद पोटैशियम रक्तचाप को संतुलित रखता है और खराब कोलेस्ट्रॉल को कम करता है. अगर आप रोज थोड़ी-सी शकरकंद खाते हैं, तो यह आपके दिल की मांसपेशियों को मजबूत बनाती है और ब्लड सर्कुलेशन बेहतर करती है. आयुर्वेद में भी कहा गया है कि यह हृदय को ताकत देने वाला आहार है

त्वचा और बालों के लिए नेचुरल बूस्टर

त्वचा और बालों के लिए भी यह नेचुलर बूस्टर की तरह काम करती है. इसमें मौजूद विटामिन ए और विटामिन सी त्वचा को चमकदार बनाते हैं और झुर्रियों को दूर रखते हैं. बालों की जड़ें भी इससे मजबूत होती हैं क्योंकि यह सिर की त्वचा तक पोषण पहुंचाती है

Related Posts

तेजी से घटाना है वजन तो डाइट में शामिल करें हाई फाइबर और कम कार्ब वाले फूड्स
अन्य

तेजी से घटाना है वजन तो डाइट में शामिल करें हाई फाइबर और कम कार्ब वाले फूड्स

March 3, 2026
सोना-चांदी की कीमतों में गिरावट,24, 22 और 18 कैरेट गोल्ड के नए रेट जारी;खरीदारी से पहले जानें ताजा भाव
अन्य

सोने के दाम में जबरदस्त उछाल, चांदी फिर ₹3 लाख प्रति किलो के करीब—जानिए आज महानगरों में ताजा रेट्स

March 2, 2026
गेहूं की रोटी सेहत के लिए फायदेमंद या नुकसानदायक? जानिए किन लोगों को इससे दूरी बनानी चाहिए और क्यों ?
अन्य

गेहूं की रोटी सेहत के लिए फायदेमंद या नुकसानदायक? जानिए किन लोगों को इससे दूरी बनानी चाहिए और क्यों ?

March 2, 2026
छोटे-छोटे दानों में छिपे बड़े फायदे: कब्ज, पेट दर्द और गैस की समस्या से राहत पाने के लिए रोज करें इसका सेवन
अन्य

छोटे-छोटे दानों में छिपे बड़े फायदे: कब्ज, पेट दर्द और गैस की समस्या से राहत पाने के लिए रोज करें इसका सेवन

March 1, 2026
ब्लू माइंड थेरेपी क्या है? जानिए कैसे पानी के पास रहना दिमाग को देता है गहरा सुकून और तनाव से राहत
अन्य

ब्लू माइंड थेरेपी क्या है? जानिए कैसे पानी के पास रहना दिमाग को देता है गहरा सुकून और तनाव से राहत

February 28, 2026
iPhone 17 Pro Max पर बंपर ऑफर: कीमत में कटौती के साथ बैंक डिस्काउंट, EMI और एक्सचेंज डील से और सस्ता हुआ प्रीमियम फोन
अन्य

iPhone 17 Pro Max पर बंपर ऑफर: कीमत में कटौती के साथ बैंक डिस्काउंट, EMI और एक्सचेंज डील से और सस्ता हुआ प्रीमियम फोन

February 27, 2026
Next Post
किसानों के लिए खुशखबरी, कल आ सकती है पीएम किसान की 21वीं किस्त, मिनटों में ऐसे चेक करें स्टेटस…

इस दिन किसानों के खाते में आएगी पीएम सम्मान निधि रकम, जानें आप पात्र हैं या नई…

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Ad

Advertisement Carousel

×
Popup Image

POPULAR NEWS

RCB को मिली Green Signal, मैच नहीं होंगे शिफ्ट

RCB को मिली Green Signal, मैच नहीं होंगे शिफ्ट

December 7, 2025
Vande Bharat:स्लीपर का बड़ा अपडेट: बिहार-UP-दिल्ली यात्रियों के लिए अहम खबर

Vande Bharat:स्लीपर का बड़ा अपडेट: बिहार-UP-दिल्ली यात्रियों के लिए अहम खबर

December 6, 2025
Vande Mataram: गीत से विवाद तक… अब संसद का मामला

Vande Mataram: गीत से विवाद तक… अब संसद का मामला

December 7, 2025
Ganga Expressway:/ 15 जनवरी से 120 km/h रफ्तार से गाड़ियां दौड़ेंगी

Ganga Expressway:/ 15 जनवरी से 120 km/h रफ्तार से गाड़ियां दौड़ेंगी

December 7, 2025
मणिपुर में बड़े पैमाने पर राहत—20,591 नए घर तैयार, 56 हजार आवासों की मंजूरी के साथ केंद्र ने बढ़ाया सहयोग

मणिपुर में बड़े पैमाने पर राहत—20,591 नए घर तैयार, 56 हजार आवासों की मंजूरी के साथ केंद्र ने बढ़ाया सहयोग

December 11, 2025

EDITOR'S PICK

बच्चों के उज्जवल भविष्य के लिए पालकों की सहभागिता आवश्यकः पुलिस अधीक्षक

बच्चों के उज्जवल भविष्य के लिए पालकों की सहभागिता आवश्यकः पुलिस अधीक्षक

August 7, 2025
LoC पर घुसपैठ की कोशिश नाकाम; सुरक्षाबलों ने बॉर्डर पर ही दो आतंकी को मार गिराया…

LoC पर घुसपैठ की कोशिश नाकाम; सुरक्षाबलों ने बॉर्डर पर ही दो आतंकी को मार गिराया…

August 28, 2025
छत्तीसगढ़ की महिलाओं के लिए सेना पुलिस भर्ती रैली, इतने जिलों की महिलाएं लेंगी भाग, एडमिट कार्ड जारी…

छत्तीसगढ़ की महिलाओं के लिए सेना पुलिस भर्ती रैली, इतने जिलों की महिलाएं लेंगी भाग, एडमिट कार्ड जारी…

February 3, 2026
आज रायपुर समेत छत्तीसगढ़ के कई इलाकों में होगी मूसलाधार बारिश.. चेतावनी जारी, यात्रा से पहले देख लें मौसम का हाल

आज रायपुर समेत छत्तीसगढ़ के कई इलाकों में होगी मूसलाधार बारिश.. चेतावनी जारी, यात्रा से पहले देख लें मौसम का हाल

August 10, 2025

About Us

dinkabhaskar.com दैनिक हिन्दी न्यूज वेबसाईट है और छत्तीसगढ़ का सर्वाधिक लोकप्रिय व सबसे ज्यादा पढ़ा जाने वाला न्यूज वेबसाईट है। dinkabhaskar.com पूरे छत्तीसगढ़ प्रदेश व रायगढ़ जिले की शासकीय व अर्द्धशासकीय योजनाओं के साथ सभी खबरों को प्राथमिकता के साथ प्रसारित करने में अपना महत्वपूर्ण योगदान देता है।

Contact Us
If you have any query regarding Site, Advertisement, and any other issue, please feel free to contact at
Amish kumari
prashantdinkabhsakr24@gmail.com

(Cell)- +91-7581801024

Branch Office :- Ward No 03 Azad Chowk Kirodimal Nagar Raigarh, Chhattisgarh (496001 )

Follow us

Categories

  • अन्य
  • खेल
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • मनोरंजन
  • राजनीतिक
  • रायगढ़
  • राशिफल
  • शिक्षा
  • होम

Recent Posts

  • अगले चार महीनों में व्यापम आयोजित करेगा 17 प्रवेश और भर्ती परीक्षाएं, कई विभागों में निकली वैकेंसी; जानिए पूरी डिटेल यहां।
  • राज्यसभा चुनाव 2026 के लिए छत्तीसगढ़ से लक्ष्मी वर्मा भाजपा प्रत्याशी घोषित, 5 मार्च को करेंगी नामांकन; मुख्यमंत्री साय ने दी शुभकामना
  • दर्दनाक हादसा:तालाब में डूबने से एक ही मोहल्ले के 6 बच्चों की मौत, गांव में पसरा मातम
  • इंडिया स्किल 2025-26 में छत्तीसगढ़ को मिली ऐतिहासिक सफलता
  • Privacy Policy
  • About Us

© 2025 DIN KA BHASKAR

No Result
View All Result
  • Home
  • छत्तीसगढ़
  • रायगढ़
  • देश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • राजनीतिक
  • राशिफल
  • शिक्षा
  • अन्य

© 2025 DIN KA BHASKAR