• Privacy Policy
  • About Us
Wednesday, July 29, 2026
Din ka Bhaskar
  • Home
  • छत्तीसगढ़
  • रायगढ़
  • देश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • राजनीतिक
  • राशिफल
  • शिक्षा
  • अन्य
  • Home
  • छत्तीसगढ़
  • रायगढ़
  • देश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • राजनीतिक
  • राशिफल
  • शिक्षा
  • अन्य
No Result
View All Result
Din Ka Bhaskar
No Result
View All Result
Home देश

अचानक चलते हुए दो हिस्सों में बंटी LTT -भागलपुर एक्सप्रेस, यात्रियों में मचा हड़कंप

Amish Kumari by Amish Kumari
October 27, 2025
in देश
अचानक चलते हुए दो हिस्सों में बंटी LTT -भागलपुर एक्सप्रेस, यात्रियों में मचा हड़कंप
Share on FacebookShare on WhatsappShare on Whatsapp Telegram

रविवार-सोमवारकी देर रात सतना-मानिकपुर रेलखंड के मझगवां और टिकरिया स्टेशन के बीच एक बड़ा हादसा हो गया। एलटीटी मुंबई से भागलपुर जा रही एक्सप्रेस ट्रेन (संख्या 12336) अचानक दो हिस्सों में बंट गई। रात करीब 2:54 बजे एस-1 कोच की कपलिंग टूटने से ट्रेन के तीन डिब्बे- दो जनरल कोच और एक गार्ड यान मुख्य रैक से अलग हो गए। घटना उस समय हुई जब ट्रेन कासन पर मात्र 10 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से चल रही थी।

 

READ ALSO

इस प्राइवेट बैंक ने Credit Card के नियमों में किया बड़ा बदलाब, 28 अगस्त से होगा लागू

NPCI का नया नियम लागू, Google Pay, PhonePe, Paytm जैसे UPI ऐप्स पर अब नहीं दिखेगा पूरा मोबाइल नंबर

सूचना मिलते ही रेलवे अधिकारी और टेक्निकल स्टाफ मौके पर पहुंचा। एस-1 कोच को अलग कर, यात्रियों को शिफ्ट कर ट्रेन को सुबह 7 बजे रवाना किया गया। रेलवे ने जांच के आदेश दे दिए हैं।

 

बंटी ट्रेन।

 

राहत की बात रही कि कोई डिब्बा बेपटरी नहीं हुआ जिससे बड़ा हादसा होने से टल गया, लेकिन इस घटना ने रेलवे की सेफ्टी ऑडिट की पोल खोल दी है।

 

 

 

दहशत में रहे यात्री

 

घटना के बाद घनघोर जंगल और अंधेरे के बीच यात्रियों में दहशत फैल गई। मझगवां, टिकरिया-मानिकपुर का यह इलाका पहले डकैती की घटनाओं के लिए बदनाम रहा है। ट्रेन के रुकते ही यात्री घबराकर बाहर निकल आए, कई लोगों ने मोबाइल की टॉर्च जलाकर इधर-उधर की स्थिति देखी। करीब चार घंटे तक किसी तरह यात्री असहाय स्थिति में फंसे रहे। न तो कोई सुविधा उपलब्ध थी और न ही कोई सुरक्षा कर्मी तुरंत मौके पर पहुंच पाया।

 

 

 

घंटों बाद टीम पहुंची

 

घटना की जानकारी मिलते ही एरिया मैनेजर नरेश सिंह, स्टेशन मास्टर अब्दुल मतीन, आरपीएफ और जीआरपी की टीम के साथ तकनीकी स्टाफ मौके पर पहुंचे। जांच में यह पाया गया कि एस-1 कोच का कपलर टूटने के कारण ट्रेन के एयर प्रेशर में अचानक कमी आई, जिससे ऑटोमैटिक ब्रेक सिस्टम ने ट्रेन को रोक दिया। टूटे कपलर के चलते अलग हुई बोगियां मुख्य रैक से लगभग 100 मीटर पीछे रह गईं। रातभर तकनीकी टीम की मेहनत के बाद सुबह 7 बजे ट्रेन को फिर से रवाना किया गया।

 

 

 

 

एक बोगी को ट्रेन से अलग किया

 

तकनीकी स्टाफ ने एस-1 कोच को पूरी तरह से अलग कर दिया और उसमें बैठे यात्रियों को दूसरी बोगियों में शिफ्ट कर दिया गया। बाकी दो जनरल कोचों को सुरक्षित जोड़कर ट्रेन को भागलपुर की ओर रवाना किया गया।

 

 

 

घटना की जांच के आदेश

 

रेलवे प्रशासन ने घटना की जांच के लिए आदेश जारी कर दिए हैं। प्रारंभिक जांच में कपलिंग के टूटने को तकनीकी खराबी माना जा रहा है। अधिकारियों ने कहा कि यात्रियों की सुरक्षा सबसे महत्वपूर्ण है और दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी। यात्रियों के अनुसार, अगर ट्रेन की गति थोड़ी भी ज्यादा होती तो हादसा गंभीर हो सकता था

Related Posts

Credit Card यूजर्स को बड़ी राहत, अब ड्यू डेट पर पेमेंट नहीं करने पर नहीं लगेगी पेनल्टी, RBI ने इतने दिन का दिया ग्रेस पीरियड
देश

इस प्राइवेट बैंक ने Credit Card के नियमों में किया बड़ा बदलाब, 28 अगस्त से होगा लागू

July 29, 2026
UPI पेमेंट के करोड़ों यूजर्स के लिए बड़ी खुशखबरी! अब बिना इंटरनेट के भी इस प्रोसेस से कर पाएंगे ऑफलाइन भुगतान
देश

NPCI का नया नियम लागू, Google Pay, PhonePe, Paytm जैसे UPI ऐप्स पर अब नहीं दिखेगा पूरा मोबाइल नंबर

July 29, 2026
अगस्त में इतने दिन की छुट्टी, देखें कब-कब बंद रहेंगे School?
देश

अगस्त में इतने दिन की छुट्टी, देखें कब-कब बंद रहेंगे School?

July 29, 2026
हिंदुस्तान यूनिलीवर बढ़ाएगा कीमतें, 5% तक महंगी होंगी तेल, साबुन, शैम्पू, टूथपेस्ट जैसी रोजमर्रा की चीजें
देश

हिंदुस्तान यूनिलीवर बढ़ाएगा कीमतें, 5% तक महंगी होंगी तेल, साबुन, शैम्पू, टूथपेस्ट जैसी रोजमर्रा की चीजें

July 29, 2026
सुरक्षाबलों को मिली बड़ी सफलता, 1 करोड़ के इनामी खूंखार नक्सली मिसिर बेसरा गिरफ्तार
देश

सुरक्षाबलों को मिली बड़ी सफलता, 1 करोड़ के इनामी खूंखार नक्सली मिसिर बेसरा गिरफ्तार

July 29, 2026
इन 10 IPO ने निवेशकों पर की पैसों की बारिश, लिस्टिंग के साथ ही 72.50% तक दिया रिटर्न
देश

सब्सक्रिप्शन के लिए आज खुला Manipal Health IPO, ₹9275 करोड़ जुटाएगी कंपनी

July 29, 2026
Next Post
कल आंध्रप्रदेश में तट से टकराएगा चक्रवाती तूफान ‘मोंथा’, इन राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट…

कल आंध्रप्रदेश में तट से टकराएगा चक्रवाती तूफान ‘मोंथा’, इन राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट…

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Ad




Advertisement Carousel



×
Popup Image




POPULAR NEWS

पुलिसकर्मियों ने  सीखा आपात परिस्थितियों में सीपीआर देने की कला

पुलिसकर्मियों ने सीखा आपात परिस्थितियों में सीपीआर देने की कला

May 25, 2026
Vande Bharat:स्लीपर का बड़ा अपडेट: बिहार-UP-दिल्ली यात्रियों के लिए अहम खबर

Vande Bharat:स्लीपर का बड़ा अपडेट: बिहार-UP-दिल्ली यात्रियों के लिए अहम खबर

December 6, 2025
Ganga Expressway:/ 15 जनवरी से 120 km/h रफ्तार से गाड़ियां दौड़ेंगी

Ganga Expressway:/ 15 जनवरी से 120 km/h रफ्तार से गाड़ियां दौड़ेंगी

December 7, 2025
Vande Mataram: गीत से विवाद तक… अब संसद का मामला

Vande Mataram: गीत से विवाद तक… अब संसद का मामला

December 7, 2025
RCB को मिली Green Signal, मैच नहीं होंगे शिफ्ट

RCB को मिली Green Signal, मैच नहीं होंगे शिफ्ट

December 7, 2025

EDITOR'S PICK

अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर रायगढ़ पुलिस ने किया महिला पुलिसकर्मियों का सम्मान

अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर रायगढ़ पुलिस ने किया महिला पुलिसकर्मियों का सम्मान

March 8, 2026
ओडिशा के कटक स्थित एससीबी मेडिकल कॉलेज में हुई दुर्घटना पर मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने जताया गहरा शोक

मुख्यमंत्री बाल भविष्य सुरक्षा योजनांतर्गत प्रयास आवासीय विद्यालयों में कक्षा 9वीं में प्रवेश हेतु आवेदन प्रारंभ

March 27, 2026
बेटियों के सम्मान का संकल्प: 240 नवविवाहित जोड़ों को मुख्यमंत्री ने दिया सुखद दांपत्य जीवन का आशीर्वाद

बेटियों के सम्मान का संकल्प: 240 नवविवाहित जोड़ों को मुख्यमंत्री ने दिया सुखद दांपत्य जीवन का आशीर्वाद

March 28, 2026
छत्तीसगढ़ में नव-नियुक्त कर्मचारियों के लिए GOOD NEWS, अब नियुक्ति की तारीख से मिलेगा पूरा वेतन और एरियर्स..

छत्तीसगढ़ में नव-नियुक्त कर्मचारियों के लिए GOOD NEWS, अब नियुक्ति की तारीख से मिलेगा पूरा वेतन और एरियर्स..

November 20, 2025

About Us

dinkabhaskar.com दैनिक हिन्दी न्यूज वेबसाईट है और छत्तीसगढ़ का सर्वाधिक लोकप्रिय व सबसे ज्यादा पढ़ा जाने वाला न्यूज वेबसाईट है। dinkabhaskar.com पूरे छत्तीसगढ़ प्रदेश व रायगढ़ जिले की शासकीय व अर्द्धशासकीय योजनाओं के साथ सभी खबरों को प्राथमिकता के साथ प्रसारित करने में अपना महत्वपूर्ण योगदान देता है।

Contact Us
If you have any query regarding Site, Advertisement, and any other issue, please feel free to contact at
Amish kumari
prashantdinkabhsakr24@gmail.com

(Cell)- +91-7581801024

Branch Office :- Ward No 03 Azad Chowk Kirodimal Nagar Raigarh, Chhattisgarh (496001 )

Follow us

Categories

  • अन्य
  • खेल
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • मनोरंजन
  • राजनीतिक
  • रायगढ़
  • राशिफल
  • शिक्षा
  • होम

Recent Posts

  • इस प्राइवेट बैंक ने Credit Card के नियमों में किया बड़ा बदलाब, 28 अगस्त से होगा लागू
  • छत्तीसगढ़ बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष किरण देव का एक्सीडेंट, हाईवे पर ट्रक से टकराई इनाेवा कार
  • कृषि महाविद्यालय, रायपुर की एनसीसी कैडेट सानंदा शोविता को मुख्यमंत्री सर्वश्रेष्ठ कैडेट पुरस्कार
  • खेल पुरस्कारों, सम्मानों, मुख्यमंत्री ट्रॉफी, प्रेरणा निधि और डाइट-मनी के लिए आवेदन आमंत्रित
  • Privacy Policy
  • About Us

© 2025 DIN KA BHASKAR

No Result
View All Result
  • Home
  • छत्तीसगढ़
  • रायगढ़
  • देश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • राजनीतिक
  • राशिफल
  • शिक्षा
  • अन्य

© 2025 DIN KA BHASKAR