• Privacy Policy
  • About Us
Tuesday, February 17, 2026
Din ka Bhaskar
  • Home
  • छत्तीसगढ़
  • रायगढ़
  • देश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • राजनीतिक
  • राशिफल
  • शिक्षा
  • अन्य
  • Home
  • छत्तीसगढ़
  • रायगढ़
  • देश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • राजनीतिक
  • राशिफल
  • शिक्षा
  • अन्य
No Result
View All Result
Din Ka Bhaskar
No Result
View All Result
Home छत्तीसगढ़

अंतर्राज्यीय फॉरेस्ट समन्वय बैठक संपन्न

Amish Kumari by Amish Kumari
July 30, 2025
in छत्तीसगढ़
अंतर्राज्यीय फॉरेस्ट समन्वय बैठक संपन्न
Share on FacebookShare on WhatsappShare on Whatsapp Telegram

बलरामपुर, 30 जुलाई 2025/

 

READ ALSO

लाल आतंक को बड़ा झटका: 20 से अधिक नक्सलियों ने किया सामूहिक सरेंडर, कई घटनाओं में रहे थे शामिल

छत्तीसगढ़ के इस जिले में केमिकल फैक्ट्री में भीषण आग, धुएं का गुबार 3 किमी तक फैला; 6 घंटे की मशक्कत के बाद भी आग पर काबू नहीं

जिले के विकासखण्ड वाड्रफनगर फॉरेस्ट रेस्ट हाउस में महत्वपूर्ण अंतर्राज्यीय फॉरेस्ट समन्वय बैठक का आयोजन किया गया। बैठक का उद्देश्य सीमावर्ती जंगलों में बढ़ती वन्यजीव गतिविधियों, वन अपराधों और मानव-हाथी द्वंद्व जैसी समस्याओं के समाधान हेतु आपसी समन्वय स्थापित करना था। जिसमें छत्तीसगढ़, उत्तर प्रदेश, मध्यप्रदेश और झारखंड के वन विभागों के वरिष्ठ अधिकारी शामिल हुए। समन्वय बैठक में बलरामपुर वनमंडलाधिकारी श्री आलोक बाजपेयी ने अध्यक्षता की। जिसमें झारखण्ड राज्य के गढ़वा जिले के वनमंडलाधिकारी श्री अंशुमन राजहंस, वनमंडलाधिकारी श्री एविन अब्राहम, मध्यप्रदेश के सिंगरौली से आरएफओ हर्षिती मिश्रा, उत्तरप्रदेशके सोनभद्र से आरएफओ श्रीमती उषा देवी, उपवनमंडल अधिकारी श्री अनिल सिंह पैकरा, श्री संतोष पांडेय, श्री निखिल सक्सेना सहित कई वरिष्ठ अधिकारी और वनकर्मी उपस्थित रहे।

 

संवेदनशील विषयों पर की गई विस्तृत चर्चा

 

बैठक में हाथियों के बढ़ते विचरण, उनके द्वारा ग्रामीण क्षेत्रों में की जा रही क्षति, मानव-हाथी संघर्ष और इसके दुष्परिणामों पर अपने-अपने क्षेत्रों के अनुभव साझा किए। साथ ही सीमावर्ती इलाकों में बढ़ती अवैध लकड़ी तस्करी और अन्य वन अपराधों पर भी विस्तृत चर्चा की गई। बैठक में राज्य सीमाओं के आर-पार होने वाली वन्य जीव गतिविधियों और अपराधों पर नियंत्रण के लिए एक मजबूत और संयुक्त कार्ययोजना तैयार करने पर बल दिया गया।

 

साझा रणनीति और सूचना तंत्र पर दिया गया जोर

 

बैठक में आपसी सहमति से निर्णय लिया गया कि चारों राज्यों के वन विभागों के बीच आपसी सूचना का आदान-प्रदान तेज किया जाएगा। एकीकृत सूचना नेटवर्क की स्थापना, रैपिड रिस्पांस टीमों की तैनाती और सीमावर्ती क्षेत्रों में संयुक्त पेट्रोलिंग जैसे उपायों को अपनाया जाएगा। साथ ही हाथी-मानव द्वंद्व को कम करने के लिए स्थानीय समुदायों को जागरूक किया जाएगा और उन्हें संरक्षित रखने हेतु तकनीकी सहयोग और मुआवजे की प्रक्रिया को सरल बनाया जाएगा। बैठक के अंत में सभी अधिकारियों ने इस कार्यक्रम को अत्यंत उपयोगी बताया। उन्होंने कहा कि इस प्रकार की समन्वय बैठक समय-समय पर आयोजित की जानी चाहिए ताकि वन प्रबंधन को क्षेत्रीय स्तर पर अधिक प्रभावी और जवाबदेह बनाया जा सके। उन्होंने वन्यजीवों की सुरक्षा के साथ-साथ ग्रामीणों की जान-माल की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए साझा प्रयासों पर बल दिया। वाड्रफनगर में संपन्न बैठक चार राज्यों के वन विभागों के बीच सहयोग को मजबूती प्रदान करेगी साथ ही जंगलों में वन्यजीवों की सुरक्षा, अवैध गतिविधियों पर नियंत्रण रखा जा सकेगा। भविष्य में ऐसे प्रयासों से जंगल और मानव बस्तियों के बीच संतुलन बनाकर एक समावेशी और स्थायी पर्यावरणीय दृष्टिकोण को बढ़ावा मिलेगा।

Related Posts

लाल आतंक को बड़ा झटका: 20 से अधिक नक्सलियों ने किया सामूहिक सरेंडर, कई घटनाओं में रहे थे शामिल
छत्तीसगढ़

लाल आतंक को बड़ा झटका: 20 से अधिक नक्सलियों ने किया सामूहिक सरेंडर, कई घटनाओं में रहे थे शामिल

February 17, 2026
छत्तीसगढ़ के इस जिले में केमिकल फैक्ट्री में भीषण आग, धुएं का गुबार 3 किमी तक फैला; 6 घंटे की मशक्कत के बाद भी आग पर काबू नहीं
छत्तीसगढ़

छत्तीसगढ़ के इस जिले में केमिकल फैक्ट्री में भीषण आग, धुएं का गुबार 3 किमी तक फैला; 6 घंटे की मशक्कत के बाद भी आग पर काबू नहीं

February 17, 2026
आस्था, संस्कृति और रामकथा से आलोकित हुआ राजिम कुंभ कल्प 2026
छत्तीसगढ़

आस्था, संस्कृति और रामकथा से आलोकित हुआ राजिम कुंभ कल्प 2026

February 16, 2026
महिला सशक्तिकरण और कुपोषण मुक्ति के लिए 6 जिले के 42 स्व-सहायता समूह को रेडी-टू-ईट निर्माण एवं वितरण का कार्य
छत्तीसगढ़

महिला सशक्तिकरण और कुपोषण मुक्ति के लिए 6 जिले के 42 स्व-सहायता समूह को रेडी-टू-ईट निर्माण एवं वितरण का कार्य

February 16, 2026
मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने लोकतंत्र सेनानी से की मुलाकात
छत्तीसगढ़

पोड़ी में विकास को मिली नई रफ्तार: मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने ₹126 करोड़ से अधिक के कार्यों का लोकार्पण एवं भूमिपूजन किया

February 16, 2026
मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने लोकतंत्र सेनानी से की मुलाकात
छत्तीसगढ़

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने लोकतंत्र सेनानी से की मुलाकात

February 16, 2026
Next Post
कोड़ेनार कुमापारा में उचित मूल्य दुकान संचालन हेतु 13 अगस्त तक आवेदन आमंत्रित

कोड़ेनार कुमापारा में उचित मूल्य दुकान संचालन हेतु 13 अगस्त तक आवेदन आमंत्रित

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Ad




Advertisement Carousel



×
Popup Image




POPULAR NEWS

Vande Bharat:स्लीपर का बड़ा अपडेट: बिहार-UP-दिल्ली यात्रियों के लिए अहम खबर

Vande Bharat:स्लीपर का बड़ा अपडेट: बिहार-UP-दिल्ली यात्रियों के लिए अहम खबर

December 6, 2025
Vande Mataram: गीत से विवाद तक… अब संसद का मामला

Vande Mataram: गीत से विवाद तक… अब संसद का मामला

December 7, 2025
RCB को मिली Green Signal, मैच नहीं होंगे शिफ्ट

RCB को मिली Green Signal, मैच नहीं होंगे शिफ्ट

December 7, 2025
Ganga Expressway:/ 15 जनवरी से 120 km/h रफ्तार से गाड़ियां दौड़ेंगी

Ganga Expressway:/ 15 जनवरी से 120 km/h रफ्तार से गाड़ियां दौड़ेंगी

December 7, 2025
मणिपुर में बड़े पैमाने पर राहत—20,591 नए घर तैयार, 56 हजार आवासों की मंजूरी के साथ केंद्र ने बढ़ाया सहयोग

मणिपुर में बड़े पैमाने पर राहत—20,591 नए घर तैयार, 56 हजार आवासों की मंजूरी के साथ केंद्र ने बढ़ाया सहयोग

December 11, 2025

EDITOR'S PICK

‘मेड इन इंडिया चिप्स, स्वर्णिम भारत की नई पहचान’ : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय

‘मेड इन इंडिया चिप्स, स्वर्णिम भारत की नई पहचान’ : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय

September 2, 2025
मनी गेमिंग कंपनियों पर कड़ा कानून लागू के बाद Dream11 और Winzo Games सहित 2 अन्य स्टार्टअप यूनिकॉर्न लिस्ट से बाहर…

मनी गेमिंग कंपनियों पर कड़ा कानून लागू के बाद Dream11 और Winzo Games सहित 2 अन्य स्टार्टअप यूनिकॉर्न लिस्ट से बाहर…

September 11, 2025
प्रदेश में अब तक 595.2 मि.मी. औसत वर्षा दर्ज

प्रदेश में अब तक 634.8 मि.मी. औसत वर्षा दर्ज

August 5, 2025
जिला पंचायत सीईओ ने की विभिन्न योजनाओं की गहन समीक्षा

जिला पंचायत सीईओ ने की विभिन्न योजनाओं की गहन समीक्षा

August 8, 2025

About Us

dinkabhaskar.com दैनिक हिन्दी न्यूज वेबसाईट है और छत्तीसगढ़ का सर्वाधिक लोकप्रिय व सबसे ज्यादा पढ़ा जाने वाला न्यूज वेबसाईट है। dinkabhaskar.com पूरे छत्तीसगढ़ प्रदेश व रायगढ़ जिले की शासकीय व अर्द्धशासकीय योजनाओं के साथ सभी खबरों को प्राथमिकता के साथ प्रसारित करने में अपना महत्वपूर्ण योगदान देता है।

Contact Us
If you have any query regarding Site, Advertisement, and any other issue, please feel free to contact at
Amish kumari
prashantdinkabhsakr24@gmail.com

(Cell)- +91-7581801024

Branch Office :- Ward No 03 Azad Chowk Kirodimal Nagar Raigarh, Chhattisgarh (496001 )

Follow us

Categories

  • अन्य
  • खेल
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • मनोरंजन
  • राजनीतिक
  • रायगढ़
  • राशिफल
  • शिक्षा
  • होम

Recent Posts

  • इतने तारीख को होगा Nothing का इवेंट, Nothing Phone 4a, Phone 4a Pro हो सकते हैं लॉन्च
  • नई दिल्ली-चेन्नई एक्सप्रेस के कोच में लगी आग, बड़ा हादसा टला, सभी यात्री सुरक्षित
  • लाल आतंक को बड़ा झटका: 20 से अधिक नक्सलियों ने किया सामूहिक सरेंडर, कई घटनाओं में रहे थे शामिल
  • जियो यूजर्स के लिए बड़ी राहत: सिर्फ ₹5 रोज में सस्ता प्लान, एक रिचार्ज में करीब 11 महीने तक वैलिडिटी
  • Privacy Policy
  • About Us

© 2025 DIN KA BHASKAR

No Result
View All Result
  • Home
  • छत्तीसगढ़
  • रायगढ़
  • देश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • राजनीतिक
  • राशिफल
  • शिक्षा
  • अन्य

© 2025 DIN KA BHASKAR