• Privacy Policy
  • About Us
Sunday, June 28, 2026
Din ka Bhaskar
  • Home
  • छत्तीसगढ़
  • रायगढ़
  • देश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • राजनीतिक
  • राशिफल
  • शिक्षा
  • अन्य
  • Home
  • छत्तीसगढ़
  • रायगढ़
  • देश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • राजनीतिक
  • राशिफल
  • शिक्षा
  • अन्य
No Result
View All Result
Din Ka Bhaskar
No Result
View All Result
Home राशिफल

वृषभ और मिथुन समेत इन राशि वालों की धन से जुड़ी परेशानियां होंगी दूर,पढ़िए अपना दैनिक राशिफल

Amish Kumari by Amish Kumari
October 30, 2025
in राशिफल
वृषभ और मिथुन समेत इन राशि वालों की धन से जुड़ी परेशानियां होंगी दूर,पढ़िए अपना दैनिक राशिफल
Share on FacebookShare on WhatsappShare on Whatsapp Telegram

राशिफल को निकालते समय ग्रह-नक्षत्र के साथ-साथ पंचांग की गणना का विश्लेषण किया जाता है। दैनिक राशिफल ग्रह-नक्षत्र की चाल पर आधारित फलादेश है, जिसमें सभी राशियों (मेष, वृष, मिथुन, कर्क, सिंह, कन्या, तुला, वृश्चिक, धनु, मकर, कुंभ और मीन) का दैनिक भविष्यफल विस्तार से बताया जाता है। आज के राशिफल में आपके लिए नौकरी, व्यापार, लेन-देन, परिवार और मित्रों के साथ संबंध, सेहत और दिनभर में होने वाली शुभ-अशुभ घटनाओं का भविष्यफल होता है। इस राशिफल को पढ़कर आप अपनी दैनिक योजनाओं को सफल बनाने में कामयाब रहेंगे। जैसे दैनिक राशिफल ग्रह-नक्षत्र की चाल के आधार पर आपको यह बताएगा कि आज के दिन आपके सितारे आपके अनुकूल है या नहीं। आज आपको किन चुनौतियों का सामना करना पड़ सकता है या फिर किस तरह के अवसर आपको प्राप्त हो सकते हैं। दैनिक राशिफल को पढ़कर आप दोनों ही परिस्थिति (अवसर और चुनौतियों) के लिए तैयार हो सकते हैं।

 

READ ALSO

आज इन राशि वालों को मिलेगी सफलता और करेंगे मनचाही यात्रा, पढ़े 12 राशियों का राशिफल!

छत्तीसगढ़ में आज से लगातार तीन दिनों तक रद्द रहेंगी ये ट्रेनें, सफर से पहले चेक करें स्टेटस

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

मेष (Aries)

 

आज आपके चारों ओर का वातावरण खुशनुमा रहेगा और आपको खुशखबरी सुनने को मिलेगी, जिससे आपका आत्मविश्वास मजबूत होगा। संतान की पढ़ाई-लिखाई में कुछ समस्याएं यदि आ रही थी, तो आप उन्हें बातचीत के जरिए दूर करने की कोशिश करेंगे और आपको अपनी सेहत को लेकर भी थोड़ा एतियात बरतनी होगी। आपके बॉस से आपके रिश्ते बेहतर रहेंगे, लेकिन आपको अपनी इगो से उन्हें खराब करने से बचना होगा।

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

वृषभ (Taurus)

 

आज का दिन आपके लिए सुखद रहने वाला है। रोजगार को लेकर परेशान चल रहे लोगों को कोई बेहतर अवसर हाथ लग सकता है। आपको गलत तरीके से धन कमाने से बचना होगा, इसलिए आप अपने कामों को लेकर पूरी सूझबूझ दिखाएं। किसी अजनबी पर भरोसा करके किसी को धन उधार ना दें। ससुराल पक्ष के किसी व्यक्ति से आपकी खटपट हो सकती हैं। आप अच्छे भोजन का आनंद लेंगे।

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

मिथुन (Gemini)

 

आज आपको पैसे से संबंधित कामों को पूरा समझदारी से करना होगा और किसी से धन उधार बहुत ही सोच विचारकर ले। घूमने-फिरने के दौरान आपको कोई महत्वपूर्ण जानकारी प्राप्त होगी। उच्च अधिकारियों की कृपा आप पर बनी रहेगी। आपको किसी पुरानी गलती से सबक लेना होगा। आपको किसी पुरानी गलती से आपको पछतावा होगा। बिजनेस में आप किसी के साथ पार्टनरशिप थोड़ा सोच समझकर करें।

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

कर्क (Cancer)

 

आज का दिन आपके लिए बढ़िया रहने वाला है। वैवाहिक जीवन में खुशियां रहेगी। जीवनसाथी को किसी नई नौकरी की प्राप्ति हो सकती है। परिवार में किसी सदस्य के विवाह में आ रही बाधा आपके किसी दोस्त की मदद से दूर होगी। आपको अपने आसपास रह रहे लोगों को पहचानना होगा, क्योंकि कुछ आपके मित्र के रूप में आपके शत्रु हो सकते हैं। आप अपनी जरूरत की आवश्यकताओं की पूर्ति पर कुछ अच्छा खासा खर्चा करेंगे।

 

सिंह राशि (Leo)

 

आज का दिन आपके लिए मान-सम्मान में वृद्धि लेकर आने वाला है। आपकी कोई बड़ी डील फाइनल होते-होते अटक सकती है और जो आपकी चिंताओं को बढ़ाएगी। आपका कोई अधूरा काम पूरा होने से खुशी होगी। किसी सामाजिक कार्यक्रम में आपको सम्मिलित होने का मौका मिलेगा। आपको दूसरे की भावनाओं का सम्मान करना होगा। प्रतिस्पर्धा का भाव आपके मन में बना रहेगा। आप किसी के कहने में आकर धन थोड़ा सोच समझकर लगाएं।

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

कन्या (Virgo)

 

आज का दिन आपके लिए भाग्य के दृष्टिकोण से अच्छा रहने वाला है। जीवनसाथी का सहयोग सानिध्य आपको भरपूर मात्रा में मिलेगा। आप संतान के भविष्य को लेकर थोड़ा चिंतित रहेंगे। आपको अपने कामों को लेकर थोड़ा सूझ बूझ दिखानी होगी। आस-पड़ोस में यदि कोई वाद-विवाद की स्थिति उत्पन्न हो, तो आप उसमें चुप रहें। सरकारी योजनाओं का आपको पूरा लाभ मिलेगा। आप किसी बचत की योजना में इन्वेस्टमेंट कर सकते हैं।

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

तुला (Libra)

 

आज का दिन आपके लिए लंबे समय से रुके हुए कामों को पूरा करने के लिए रहेगा। आप अपने पेट संबंधित समस्याओं को लेकर जल्दबाजी न दिखाएं। विद्यार्थियों को पढ़ाई-लिखाई में कुछ समस्याएं आ सकती हैं। आपका कोई पुराना लेनदेन चुकता होगा। जीवनसाथी के लिए आप कोई सरप्राइज पार्टी प्लान कर सकते हैं। आपकी इन्कम में वृद्धि होने से खुशी होगी और आप परिवार के सदस्यों को लेकर कहीं घूमने-फिरने भी जा सकते हैं।

 

वृश्चिक (Scorpio)

 

आज का दिन आपके लिए आर्थिक मामलों पर ध्यान देने के लिए रहेगा। आप अपने बढ़ते खर्चों को लेकर योजना बनाकर चलें। शौक और मौज की चीजों पर आप अच्छा खासा खर्चा करेंगे और अपने घर के रिनोवेशन का काम भी शुरू कर सकते हैं। माता जी के सेहत को लेकर आपको थोड़ी चिंता रहेगी, क्योंकि उनका कोई पुराना रोग उभर सकता है, जिसको लेकर भागदौड़ बनी रहेगी। आपको अपने बॉस की ओर से प्रमोशन आदि जैसी कोई खुशखबरी सुनने को मिल सकती है।

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

धनु (Sagittarius)

 

आज आपको किसी काम को लेकर जल्दबाजी दिखाने से बचना होगा। पिताजी आपको काम को लेकर कोई सलाह दे सकते हैं। आप संतान की फरमाइश पर किसी नए वाहन को लेकर आ सकते हैं। आप अपने बॉस की बातों को इग्नोर ना करें, नहीं तो आपसे काम में कोई गड़बड़ी हो सकती है। आपकी कोई मन की इच्छा पूरी होने से खुशी का ठिकाना नहीं रहेगा। परिवार में किसी पूजा-पाठ का आयोजन हो सकता है। आप किसी को बिना मांगे सलाह देने से बचें।

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

मकर (Capricorn)

 

आज का दिन आपके लिए महत्वपूर्ण रहने वाला है। आप अपनी बुद्धि और विवेक से कोई निर्णय लेकर कुछ नए कामों को करेंगे। आपको अपनी आवश्यकताओं की पूर्ति पर पूरा ध्यान देना होगा और अपने स्वभाव के कारण आप थोड़ा परेशान रहेंगे। आपकी किसी पुराने मित्र से लंबे समय बाद मुलाकात होगी। कार्यक्षेत्र में आपको कोई मन मुताबिक काम मिलने से आपकी खुशी का ठिकाना नहीं रहेगा।

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

कुंभ ( Aquarius)

 

आज आपकी निर्णय लेने की क्षमता बेहतर रहेगी और आपको हर काम में सफलता मिलेगी। किसी गरीब की मदद करने का मौका मिले, तो अवश्य करें। आप अपने परिवार के लोगों को भी मिल बैठकर सुलझाने में कामयाब रहेंगे। प्रॉपर्टी आज आपको प्राप्त हो सकती है, जिसके लिए आप कोई लोन आदि भी ले सकते हैं। आपको अपनी संतान से किए हुए वादे को पूरा करना होगा, नहीं तो वह आपसे नाराज हो सकती है। बिजनेस में कुछ उतार-चढ़ाव लगे रहेंगे।

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

मीन (Pisces)

 

आज आपको अपनी सेहत पर ध्यान देने की आवश्यकता है। यदि आपको कोई समस्या हो, तो उसे छोटा ना समझें। आपको कोई बहलाने फुसलाने की कोशिश कर सकता है, जिससे आपका कोई नुकसान भी हो सकता है, इसलिए बिजनेस में किसी अजनबी के साथ कोई डील फाइनल करने से बचना चाहिए। प्रॉपर्टी डीलर का काम कर रहे लोगों की कोर्ट का फैसला आपके पक्ष में मिलने से उनके खुशी का ठिकाना नहीं रहेगा। आप किसी से कोई वादा सोच समझकर करें।

 

 

Related Posts

आज इन पांच राशि वालों को नौकरी-व्यापार में मिल सकती है अच्छी सफलता, पढ़िए 12राशियों का राशिफल
राशिफल

आज इन राशि वालों को मिलेगी सफलता और करेंगे मनचाही यात्रा, पढ़े 12 राशियों का राशिफल!

June 27, 2026
छत्तीसगढ़ के रेल यात्रियों के लिए जरूरी खबर, दो दिन कैंसिल रहेंगी यह 8 ट्रेनें, सफर करने से पहले चेक कर लें स्थिति..
राशिफल

छत्तीसगढ़ में आज से लगातार तीन दिनों तक रद्द रहेंगी ये ट्रेनें, सफर से पहले चेक करें स्टेटस

June 26, 2026
मकर राशि वालों व्यापार से जुड़े जातकों के लिए आज का दिन कई अच्छे अवसर लेकर आ सकता है, जाने बाकि राशियों का राशिफल
राशिफल

मकर राशि वालों व्यापार से जुड़े जातकों के लिए आज का दिन कई अच्छे अवसर लेकर आ सकता है, जाने बाकि राशियों का राशिफल

June 26, 2026
आज निर्जला एकादशी पर बन रहे दुर्लभ योग, पढ़े 12 राशियों का राशिफल!
राशिफल

आज निर्जला एकादशी पर बन रहे दुर्लभ योग, पढ़े 12 राशियों का राशिफल!

June 25, 2026
तुला, वृश्चिक समेत इन राशि वालों के पूरे होंगे अधूरे काम, पढ़िए दैनिक राशिफल
राशिफल

आज इन 5 राशि वालों को मिलेगी काम में सफलता और करेंगे यात्रा, पढ़े 24 जून का राशिफल!

June 24, 2026
आज सुख-सुविधाओं में इजाफा और नौकरी में प्रमोशन के बन रहे अच्छे योग,पढ़िए 12राशियों का राशिफल
राशिफल

तुला राशि वालों आज आपको पुरानी समस्याओं से राहत मिलेगी, जाने बाकि राशियों का हाल!

June 23, 2026
Next Post
सर्दियों में आंवले का जूस पीने से शरीर को मिलते हैं 5 बड़े फायदे..

सर्दियों में आंवले का जूस पीने से शरीर को मिलते हैं 5 बड़े फायदे..

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Ad




Advertisement Carousel



×
Popup Image




POPULAR NEWS

पुलिसकर्मियों ने  सीखा आपात परिस्थितियों में सीपीआर देने की कला

पुलिसकर्मियों ने सीखा आपात परिस्थितियों में सीपीआर देने की कला

May 25, 2026
Vande Bharat:स्लीपर का बड़ा अपडेट: बिहार-UP-दिल्ली यात्रियों के लिए अहम खबर

Vande Bharat:स्लीपर का बड़ा अपडेट: बिहार-UP-दिल्ली यात्रियों के लिए अहम खबर

December 6, 2025
Ganga Expressway:/ 15 जनवरी से 120 km/h रफ्तार से गाड़ियां दौड़ेंगी

Ganga Expressway:/ 15 जनवरी से 120 km/h रफ्तार से गाड़ियां दौड़ेंगी

December 7, 2025
RCB को मिली Green Signal, मैच नहीं होंगे शिफ्ट

RCB को मिली Green Signal, मैच नहीं होंगे शिफ्ट

December 7, 2025
Vande Mataram: गीत से विवाद तक… अब संसद का मामला

Vande Mataram: गीत से विवाद तक… अब संसद का मामला

December 7, 2025

EDITOR'S PICK

भारत ने रक्षा निर्यात में लगाई बड़ी छलांग, FY26 में ₹38,424 करोड़ का रिकॉर्ड बनाया

भारत ने रक्षा निर्यात में लगाई बड़ी छलांग, FY26 में ₹38,424 करोड़ का रिकॉर्ड बनाया

April 2, 2026
अमावस्या तिथि पर सूर्य ग्रहण के चलते इन चार राशि वालों को रहना होगा सतर्क, पढ़िए अपना दैनिक राशिफल

अमावस्या तिथि पर सूर्य ग्रहण के चलते इन चार राशि वालों को रहना होगा सतर्क, पढ़िए अपना दैनिक राशिफल

September 21, 2025
नए साल पर सरकार दे सकती है तोहफा, 1 जनवरी से कम हो सकता है गैस स‍िलेंडर के दाम?

इजरायल-ईरान तनाव के बीच भारत में LPG सिलेंडर के दाम 115 बढ़े, आज से नई कीमतें लागू

March 7, 2026
‘बागी 4’ का दूसरा गाना हुआ रिलीज, Tiger-Harnaaz की दिखी केमिस्ट्री…

‘बागी 4’ का दूसरा गाना हुआ रिलीज, Tiger-Harnaaz की दिखी केमिस्ट्री…

August 22, 2025

About Us

dinkabhaskar.com दैनिक हिन्दी न्यूज वेबसाईट है और छत्तीसगढ़ का सर्वाधिक लोकप्रिय व सबसे ज्यादा पढ़ा जाने वाला न्यूज वेबसाईट है। dinkabhaskar.com पूरे छत्तीसगढ़ प्रदेश व रायगढ़ जिले की शासकीय व अर्द्धशासकीय योजनाओं के साथ सभी खबरों को प्राथमिकता के साथ प्रसारित करने में अपना महत्वपूर्ण योगदान देता है।

Contact Us
If you have any query regarding Site, Advertisement, and any other issue, please feel free to contact at
Amish kumari
prashantdinkabhsakr24@gmail.com

(Cell)- +91-7581801024

Branch Office :- Ward No 03 Azad Chowk Kirodimal Nagar Raigarh, Chhattisgarh (496001 )

Follow us

Categories

  • अन्य
  • खेल
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • मनोरंजन
  • राजनीतिक
  • रायगढ़
  • राशिफल
  • शिक्षा
  • होम

Recent Posts

  • मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की सख्ती का असर : गौरेला-पेंड्रा-मरवाही में अवैध खनन पर बड़ी कार्रवाई
  • दिल्ली-एनसीआर समेत उत्तर भारत के कई राज्यों में महसूस किए गए भूकंप के झटके, जाने रिएक्टर स्केल पर क्या? रही तीव्रता
  • कल खेला जाएगा आयरलैंड vs भारत के बीच दूसरा T20I मैच? जाने कहां देख पाएंगे LIVE और कितने बजे शुरू होगी मैच
  • ओम हाइट्स के सूने मकान में चोरी, पुलिस जांच में जुटी
  • Privacy Policy
  • About Us

© 2025 DIN KA BHASKAR

No Result
View All Result
  • Home
  • छत्तीसगढ़
  • रायगढ़
  • देश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • राजनीतिक
  • राशिफल
  • शिक्षा
  • अन्य

© 2025 DIN KA BHASKAR