• Privacy Policy
  • About Us
Monday, June 29, 2026
Din ka Bhaskar
  • Home
  • छत्तीसगढ़
  • रायगढ़
  • देश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • राजनीतिक
  • राशिफल
  • शिक्षा
  • अन्य
  • Home
  • छत्तीसगढ़
  • रायगढ़
  • देश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • राजनीतिक
  • राशिफल
  • शिक्षा
  • अन्य
No Result
View All Result
Din Ka Bhaskar
No Result
View All Result
Home अन्य

छत्तीसगढ़ में शीतलहर की चेतावनी; अगले दो दिनों में बढ़ेगी ठिठुरन, 1 से 2 डिग्री तक गिरेगा पारा…

Amish Kumari by Amish Kumari
November 10, 2025
in अन्य
छत्तीसगढ़ में शीतलहर की चेतावनी; अगले दो दिनों में बढ़ेगी ठिठुरन, 1 से 2 डिग्री तक गिरेगा पारा…
Share on FacebookShare on WhatsappShare on Whatsapp Telegram

छत्तीसगढ़ में ठंड ने रफ्तार पकड़ ली है। राज्य के उत्तरी और मध्य हिस्सों में तापमान लगातार नीचे जा रहा है, जबकि दक्षिणी इलाकों में भी पारा गिरने लगा है। मौसम विभाग (IMD Raipur) ने अगले 48 घंटों के लिए विशेष चेतावनी जारी की है। इसके अनुसार, दक्षिणी छत्तीसगढ़ में न्यूनतम तापमान में 1 से 2 डिग्री सेल्सियस की गिरावट हो सकती है, जबकि उत्तरी छत्तीसगढ़ में शीतलहर की स्थिति अगले दो दिनों तक बनी रहने की संभावना है।

 

READ ALSO

इन लोगों के लिए हानिकारक है लीची का सेवन, आज ही बना लें इससे दूरी

भारत में जल्द लॉन्च होगा Hero Xoom 125 Adventure का नया धांसू लुक स्कूटर, देखे स्पेशफिकेशन और फीचर्स

 

 

प्रदेश में तापमान का हाल

 

राज्य में सबसे अधिक अधिकतम तापमान 30.2 डिग्री सेल्सियस जगदलपुर में दर्ज किया गया, जबकि सबसे कम न्यूनतम तापमान 8.2 डिग्री सेल्सियस अंबिकापुर में रिकॉर्ड हुआ। मौसम विभाग के मुताबिक, फिलहाल प्रदेश में मौसम शुष्क बना रहेगा और वर्षा के कोई संकेत नहीं हैं। पूरे छत्तीसगढ़ में अगले कुछ दिनों तक सूखा मौसम रहने की संभावना जताई गई है।

उत्तर छत्तीसगढ़ में शीतलहर की चेतावनी

 

मौसम वैज्ञानिकों ने बताया कि कोरिया, मनेन्द्रगढ़-चिरमिरी-भरतपुर, सरगुजा, जशपुर, सूरजपुर और बलरामपुर जिलों में एक-दो स्थानों पर शीतलहर की स्थिति बन सकती है। इन इलाकों में रात और सुबह के समय तेज ठंडी हवाएं चलेंगी। मौसम विभाग ने लोगों को सावधानी बरतने की सलाह दी है, खासकर बुजुर्गों और बच्चों को ठंड से बचाव के लिए विशेष ध्यान रखने की जरूरत है।

 

ये भी पढ़ें- CG: नेशनल सुपरक्रॉस बाइक रेसिंग चैंपियनशिप फाइनल राउंड, हवा में उड़ती बाइक्स और रोमांचक स्टंट्स ने जीता दर्शकों का दिल

 

रायपुर का मौसम रहेगा साफ

 

राजधानी रायपुर में 10 नवंबर को आसमान साफ रहेगा। अधिकतम तापमान 28 डिग्री और न्यूनतम 15 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने का अनुमान है। मौसम शुष्क रहेगा, जिससे दिन में हल्की धूप तो मिलेगी, लेकिन सुबह और रात के वक्त ठंड का असर महसूस किया जाएगा।

शीतलहर के दौरान सावधानी जरूरी

 

मौसम विभाग ने शीतलहर से बचाव के लिए जरूरी दिशा-निर्देश जारी किए हैं। लोगों को सलाह दी गई है कि घर से निकलने से पहले पर्याप्त गरम कपड़े पहनें और बहुस्तरीय (multi-layer) कपड़ों का उपयोग करें। घर के अंदर रहने की कोशिश करें और ठंडी हवाओं से जितना हो सके बचें। अगर कपड़े गीले हो जाएं तो तुरंत बदल लें ताकि शरीर की गर्मी बनी रहे।

सूखा रहना और शरीर को गर्म रखने के लिए गरम पेय का सेवन करना फायदेमंद रहेगा। रेडियो, टीवी या समाचार पत्रों के जरिए मौसम की ताजा जानकारी लेते रहें। खासतौर पर बच्चों और बुजुर्गों की देखभाल पर ध्यान दें, क्योंकि वे ठंड के प्रति अधिक संवेदनशील होते हैं।

 

स्टेशन अधिकतम (°C) न्यूनतम (°C)

जबलपुर 30.2 15.9

माला एयरपोर्ट 28.5 12.4

बिलासपुर 27.0 14.2

पेंड्रारोड़ 25.4 12.2

अंबिकापुर 26.4 08.2

दुर्ग — 14.0

Related Posts

इन लोगों के लिए हानिकारक है लीची का सेवन, आज ही बना लें इससे दूरी
अन्य

इन लोगों के लिए हानिकारक है लीची का सेवन, आज ही बना लें इससे दूरी

June 28, 2026
भारत में जल्द लॉन्च होगा Hero Xoom 125 Adventure का नया धांसू लुक स्कूटर, देखे स्पेशफिकेशन और फीचर्स
अन्य

भारत में जल्द लॉन्च होगा Hero Xoom 125 Adventure का नया धांसू लुक स्कूटर, देखे स्पेशफिकेशन और फीचर्स

June 27, 2026
50MP कैमरा के साथ Samsung Galaxy A27 5G भारत में हुआ लॉन्च, जानें कीमत और फीचर्स
अन्य

50MP कैमरा के साथ Samsung Galaxy A27 5G भारत में हुआ लॉन्च, जानें कीमत और फीचर्स

June 26, 2026
आज है निर्जला एकादशी, जानें शुभ मुहूर्त, पूजा विधि और पारण का समय
अन्य

आज है निर्जला एकादशी, जानें शुभ मुहूर्त, पूजा विधि और पारण का समय

June 25, 2026
5160mAh की बैटरी के साथ Redmi 17C भारत में हुआ लॉन्च, जानें कीमत और फीचर्स
अन्य

5160mAh की बैटरी के साथ Redmi 17C भारत में हुआ लॉन्च, जानें कीमत और फीचर्स

June 24, 2026
Acidity और सीने में जलन ने कर दिया है परेशान? तो सुबह करना शुरू कर दें ये योगासन, मिलेगा इन सबसे छुटकारा
अन्य

Acidity और सीने में जलन ने कर दिया है परेशान? तो सुबह करना शुरू कर दें ये योगासन, मिलेगा इन सबसे छुटकारा

June 24, 2026
Next Post
हरे निशान पर खुला भारतीय शेयर बाजार, सेंसेक्स 400 अंक चढ़कर 83,650 के स्तर पर पहुंचा..

हरे निशान पर खुला भारतीय शेयर बाजार, सेंसेक्स 400 अंक चढ़कर 83,650 के स्तर पर पहुंचा..

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Ad




Advertisement Carousel



×
Popup Image




POPULAR NEWS

पुलिसकर्मियों ने  सीखा आपात परिस्थितियों में सीपीआर देने की कला

पुलिसकर्मियों ने सीखा आपात परिस्थितियों में सीपीआर देने की कला

May 25, 2026
Vande Bharat:स्लीपर का बड़ा अपडेट: बिहार-UP-दिल्ली यात्रियों के लिए अहम खबर

Vande Bharat:स्लीपर का बड़ा अपडेट: बिहार-UP-दिल्ली यात्रियों के लिए अहम खबर

December 6, 2025
Ganga Expressway:/ 15 जनवरी से 120 km/h रफ्तार से गाड़ियां दौड़ेंगी

Ganga Expressway:/ 15 जनवरी से 120 km/h रफ्तार से गाड़ियां दौड़ेंगी

December 7, 2025
RCB को मिली Green Signal, मैच नहीं होंगे शिफ्ट

RCB को मिली Green Signal, मैच नहीं होंगे शिफ्ट

December 7, 2025
Vande Mataram: गीत से विवाद तक… अब संसद का मामला

Vande Mataram: गीत से विवाद तक… अब संसद का मामला

December 7, 2025

EDITOR'S PICK

देश के जनजातीय समाज को आगे बढ़ाने का काम कर रहे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय

देश के जनजातीय समाज को आगे बढ़ाने का काम कर रहे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय

November 15, 2025
कृषि मंत्री रामविचार नेताम शहीद गुण्डाधुर कृषि महाविद्यालय एवं अनुसंधान केंद्र में आयोजित छात्रों से संवाद कार्यक्रम में हुए शामिल

कृषि मंत्री रामविचार नेताम शहीद गुण्डाधुर कृषि महाविद्यालय एवं अनुसंधान केंद्र में आयोजित छात्रों से संवाद कार्यक्रम में हुए शामिल

August 1, 2025
मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की पहल से श्रद्धालुओं का सपना हुआ साकार

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की पहल से श्रद्धालुओं का सपना हुआ साकार

September 28, 2025
दिल्ली ब्लास्ट के बाद बिहार में हाई अलर्ट, नेपाल बॉर्डर से पटना तक बढ़ाई गई सुरक्षा

दिल्ली ब्लास्ट के बाद बिहार में हाई अलर्ट, नेपाल बॉर्डर से पटना तक बढ़ाई गई सुरक्षा

November 10, 2025

About Us

dinkabhaskar.com दैनिक हिन्दी न्यूज वेबसाईट है और छत्तीसगढ़ का सर्वाधिक लोकप्रिय व सबसे ज्यादा पढ़ा जाने वाला न्यूज वेबसाईट है। dinkabhaskar.com पूरे छत्तीसगढ़ प्रदेश व रायगढ़ जिले की शासकीय व अर्द्धशासकीय योजनाओं के साथ सभी खबरों को प्राथमिकता के साथ प्रसारित करने में अपना महत्वपूर्ण योगदान देता है।

Contact Us
If you have any query regarding Site, Advertisement, and any other issue, please feel free to contact at
Amish kumari
prashantdinkabhsakr24@gmail.com

(Cell)- +91-7581801024

Branch Office :- Ward No 03 Azad Chowk Kirodimal Nagar Raigarh, Chhattisgarh (496001 )

Follow us

Categories

  • अन्य
  • खेल
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • मनोरंजन
  • राजनीतिक
  • रायगढ़
  • राशिफल
  • शिक्षा
  • होम

Recent Posts

  • छत्तीसगढ़ कांग्रेस में बड़ा बदलाव, डॉ. स्मृति रंजन लेंका बने नए प्रदेश प्रभारी
  • क्या और सस्ता होगा सोना-चांदी या फिर आएगी तेजी? पढ़ें भाव को लेकर क्या हैं अनुमान
  • सीएम हेल्पलाइन 1076 बनी दूरस्थ अंचलों के लोगों की बड़ी उम्मीद
  • मुख्यमंत्री विष्णु देव साय और स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल ने प्रदेशवासियों से की राष्ट्रीय पल्स पोलियो अभियान में सक्रिय भागीदारी की अपील
  • Privacy Policy
  • About Us

© 2025 DIN KA BHASKAR

No Result
View All Result
  • Home
  • छत्तीसगढ़
  • रायगढ़
  • देश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • राजनीतिक
  • राशिफल
  • शिक्षा
  • अन्य

© 2025 DIN KA BHASKAR