Gold & Silver Price Today: सोना-चांदी के दाम में आज हलचल, खरीदारों के लिए मौका :
शादियों का सीजन जारी है और ऐसे में सोना-चांदी खरीदने वालों की नजर आज के रेट पर टिकी है. आज के ट्रेडिंग सेशन में सोने और चांदी की कीमतों में हल्का उतार-चढ़ाव देखा गया है.ताज़ा अपडेट के मुताबिक, सोने में मामूली गिरावट दर्ज की गई है, जबकि चांदी के भाव में हल्की तेजी देखने को मिली है. हालांकि बाजार में अभी दाम स्थिर नहीं हैं और ग्लोबल मार्केट के रुझानों के आधार पर कीमतें बदल रही हैं.अगर आप ज्वेलरी, इन्वेस्टमेंट या शादी के लिए खरीदारी की तैयारी कर रहे हैं, तो आज का दिन आपके लिए फायदेमंद हो सकता है—लेकिन खरीदारी से पहले अपने शहर का ताज़ा रेट चेक करना जरूरी है.
Gold-Silver Price Today: सोने में मामूली बढ़त, चांदी में गिरावट जारी:
सोना-चांदी बाजार में आज ज्यादा उतार-चढ़ाव नहीं दिखा है। MCX पर 10 ग्राम सोना ₹1,30,475 पर ट्रेड कर रहा है, जो पिछले बंद भाव ₹1,30,462 के मुकाबले सिर्फ ₹13 (0.01%) ज्यादा है. आज सोना ₹1,30,431 पर खुला था.वहीं चांदी में गिरावट जारी है. MCX पर चांदी आज ₹1,81,600 प्रति किलो पर खुली, जबकि पिछली क्लोजिंग ₹1,83,408 प्रति किलो थी. लिखे जाने तक चांदी का भाव 182,821 रुपये, यानी 0.32% की गिरावट में था.
सुबह 9:10 बजे के आंकड़ों के अनुसार:
MCX गोल्ड फरवरी कॉन्ट्रैक्ट: 0.04% गिरकर ₹1,30,409 /10 ग्राम
MCX सिल्वर मार्च कॉन्ट्रैक्ट: 1% गिरकर ₹1,81,600 /किलो
दोपहर 2:23 बजे तक सोने का फरवरी 2026 फ्यूचर ₹1,30,535 पर रहा यानी ₹73 की बढ़. वहीं चांदी मार्च 2026 फ्यूचर ₹1,82,965 /किलो पर चल रही है, जो पिछले सत्र से ₹443 कम है.
Delhi Gold Rate: राजधानी में सोने की कीमतों में बढ़ोतरी :
8 दिसंबर को पूरे देश में सोने की कीमतों में हुई बढ़त का असर दिल्ली में भी दिखाई दिया है. राजधानी में आज 24 कैरेट सोना ₹1,30,350 प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया है, जो पिछले सत्र की तुलना में ₹210 अधिक है.इसके अलावा, दिल्ली में 22 कैरेट सोने का भाव ₹1,19,488 प्रति 10 ग्राम है. वहीं 18 कैरेट सोने का रेट ₹97,763 प्रति 10 ग्राम दर्ज किया गया है.सोने के रेट में यह बढ़त शादी के सीजन और अंतरराष्ट्रीय बाजार में मिली मजबूती के चलते देखी जा रही है.
Mumbai Gold Rate Today: मुंबई में भी सोने की कीमतों में बढ़ोतरी :
शादी और त्योहारों के सीजन के बीच सोने की कीमतों में बढ़ोतरी का सिलसिला मुंबई तक पहुँच गया है. आज मुंबई में 24 कैरेट सोने की कीमत ₹1,30,610 प्रति 10 ग्राम रही, जो पिछले सत्र की तुलना में ₹240 अधिक है. इसके साथ ही 22 कैरेट सोने का रेट ₹1,19,726 प्रति 10 ग्राम दर्ज किया गया। वहीं 18 कैरेट सोना ₹97,958 प्रति 10 ग्राम पर ट्रेड हुआ.कीमतों में यह उछाल घरेलू बाज़ार की मांग और अंतरराष्ट्रीय रुझानों से जुड़ा माना जा रहा है.
















