• Privacy Policy
  • About Us
Monday, September 21, 2026
Din ka Bhaskar
  • Home
  • छत्तीसगढ़
  • रायगढ़
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • शिक्षा
  • राजनीतिक
  • खेल
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • अन्य
  • Home
  • छत्तीसगढ़
  • रायगढ़
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • शिक्षा
  • राजनीतिक
  • खेल
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • अन्य
No Result
View All Result
Din Ka Bhaskar
No Result
View All Result
Home होम

बैंकों ने Gold Loan के नियमों में किया बड़ा बदलाव, अब सोना गिरवी रखने पर नहीं मिलेगा ज्यादा लोन, RBI ने दिया बड़ा अपडेट

Amish Kumari by Amish Kumari
December 22, 2025
in होम
बैंकों ने Gold Loan के नियमों में किया बड़ा बदलाव, अब सोना गिरवी रखने पर नहीं मिलेगा ज्यादा लोन, RBI ने दिया बड़ा अपडेट
Share on FacebookShare on WhatsappShare on Whatsapp Telegram

अगर आप भी अपनी तत्काल जरूरतों को पूरा करने के लिए घर में रखे सोने के गहनों पर लोन लेने की योजना बना रहे हैं, तो यह खबर आपको थोड़ा निराश कर सकती है. अब तक गोल्ड लोन को कैश का सबसे आसान जरिया माना जाता था, लेकिन भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) की चेतावनी के बाद, वित्तीय संस्थानों ने लोन देने के नियमों में सख्ती कर दी है, जिसका सीधा असर लोन की राशि पर पड़ने वाला है.

 

READ ALSO

7000mAh बैटरी के साथ Motorola ने लॉन्च किया सस्ता 5G फोन, जानें कीमत और फीचर्स

सिर्फ 13,999 में Samsung का 6000mAh बैटरी वाला पावरफुल फोन; जानें ऑफर प्राइस

 

आखिर क्यों बदला बैंकों का रुख?

गोल्ड लोन बाजार में आए इस अचानक बदलाव की मुख्य वजह सोने की कीमतों में हो रहा भारी उतार-चढ़ाव है. RBI ने साफ तौर पर लेंडर्स को आगाह किया है कि बुलियन मार्केट में चल रही अस्थिरता बैंकों की सेहत के लिए खतरा बन सकती है. इसी सलाह को मानते हुए, जो बैंक पहले आपके सोने की कीमत का 70 से 72 प्रतिशत तक लोन (LTV) आसानी से दे देते थे, उन्होंने अब अपने हाथ खींच लिए हैं. अब यह सीमा घटाकर 60 से 65 प्रतिशत कर दी गई है.

सरल शब्दों में समझें तो, अगर आप पहले एक लाख रुपये का सोना गिरवी रखते थे, तो आपको 72 हजार रुपये तक मिल जाते थे, लेकिन अब उसी सोने पर आपको शायद 60 से 65 हजार रुपये ही मिलेंगे. यह कदम बैंकों ने अपने रिस्क मैनेजमेंट को मजबूत करने के लिए उठाया है.

 

अगर सोने के भाव गिरे तो क्या होगा?

 

 

बैंकों की चिंता सिर्फ आज की कीमतों को लेकर नहीं, बल्कि भविष्य की आशंकाओं को लेकर है. सोने की कीमतें फिलहाल आसमान छू रही हैं—MCX पर भाव 1.31 लाख रुपये प्रति 10 ग्राम के करीब है. लेकिन सवाल यह है कि अगर कल को सोने के दाम 10 से 15 प्रतिशत टूट गए, तो क्या होगा?

 

बैंकों को डर है कि अगर सोने की वैल्यू गिरती है, तो बकाया लोन की राशि गिरवी रखे गए सोने की कीमत से ज्यादा हो सकती है. ऐसी स्थिति में, उधारकर्ता लोन चुकाने के बजाय डिफ़ॉल्ट करना बेहतर समझ सकते हैं, क्योंकि उनका गिरवी रखा सोना लोन की रकम से सस्ता हो चुका होगा. यह स्थिति बैंकों की एसेट क्वालिटी पर बड़ा दबाव डाल सकती है और इसी खतरे को भांपते हुए लेंडर्स ने अब ‘फूंक-फूंक कर कदम रखने’ की नीति अपना ली है.

 

21 से 30 साल के युवा जमकर ले रहे लोन

 

 

आरबीआई और बैंकों की चिंता का एक और बड़ा कारण उधारकर्ताओं की बदलती प्रोफाइल है. आंकड़ों पर गौर करें तो पता चलता है कि 21 से 30 साल के युवाओं द्वारा गोल्ड लोन लेने की दर वित्त वर्ष 2021 के बाद से दोगुनी हो गई है. वहीं, 31-40 साल के लोग कुल गोल्ड लोन का करीब 45 प्रतिशत हिस्सा ले रहे हैं.

 

परेशानी की बात यह है कि इस पैसे का इस्तेमाल किसी एसेट को बनाने या बिजनेस में लगाने के बजाय ‘कंजम्पशन’ यानी रोजमर्रा की जरूरतों और खर्चों को पूरा करने के लिए हो रहा है. मार्च 2025 के बाद से गोल्ड लोन में साल-दर-साल 100 प्रतिशत की बढ़ोतरी देखी गई है. अक्टूबर 2025 में यह आंकड़ा 3.37 लाख करोड़ रुपये के रिकॉर्ड स्तर पर पहुंच गया था. इतनी तेज ग्रोथ के बाद, अब इंडस्ट्री ने आक्रामक विस्तार की जगह स्थिरता को चुनना सही समझा है, ताकि माइक्रोफाइनेंस या पर्सनल लोन जैसे पुराने संकटों की पुनरावृत्ति न हो.

Related Posts

7000mAh बैटरी के साथ Motorola ने लॉन्च किया सस्ता 5G फोन, जानें कीमत और फीचर्स
होम

7000mAh बैटरी के साथ Motorola ने लॉन्च किया सस्ता 5G फोन, जानें कीमत और फीचर्स

April 30, 2026
सिर्फ 13,999 में Samsung का 6000mAh बैटरी वाला पावरफुल फोन; जानें ऑफर प्राइस
होम

सिर्फ 13,999 में Samsung का 6000mAh बैटरी वाला पावरफुल फोन; जानें ऑफर प्राइस

April 27, 2026
पेटीएम शेयर में 8% की गिरावट, इस कारण लगा झटका; जानें मौजूदा कीमत कितनी हैं ?
होम

पेटीएम शेयर में 8% की गिरावट, इस कारण लगा झटका; जानें मौजूदा कीमत कितनी हैं ?

April 27, 2026
दौसा में दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे पर ट्रक-कार की टक्कर से नोएडा लौट रहे चार लोगों की मौत
होम

दर्दनाक सड़क हादसा, बारात लौटती स्कॉर्पियो पलटी; 3 की मौत, 10 घायल

April 20, 2026
Bharti Airtel का नया धमाका ,84 दिन की वैलिडिटी वाले सस्ते प्लान लॉन्च, कम कीमत में कॉलिंग और SMS का पूरा फायदा
होम

Bharti Airtel का नया धमाका ,84 दिन की वैलिडिटी वाले सस्ते प्लान लॉन्च, कम कीमत में कॉलिंग और SMS का पूरा फायदा

April 18, 2026
Google Pixel 11 Pro का पहला लुक लीक, कैमरा डिजाइन में बड़ा अपडेट देखने को मिलेगा
होम

Google Pixel 11 Pro का पहला लुक लीक, कैमरा डिजाइन में बड़ा अपडेट देखने को मिलेगा

April 1, 2026
Next Post
अजय देवगन की फिल्म दृश्यम 3 का हुआ ऐलान, इस दिन होगी रिलीज

अजय देवगन की फिल्म दृश्यम 3 का हुआ ऐलान, इस दिन होगी रिलीज

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Ad




Advertisement Carousel



×
Popup Image




POPULAR NEWS

पुलिसकर्मियों ने  सीखा आपात परिस्थितियों में सीपीआर देने की कला

पुलिसकर्मियों ने सीखा आपात परिस्थितियों में सीपीआर देने की कला

May 25, 2026
Vande Bharat:स्लीपर का बड़ा अपडेट: बिहार-UP-दिल्ली यात्रियों के लिए अहम खबर

Vande Bharat:स्लीपर का बड़ा अपडेट: बिहार-UP-दिल्ली यात्रियों के लिए अहम खबर

December 6, 2025
Ganga Expressway:/ 15 जनवरी से 120 km/h रफ्तार से गाड़ियां दौड़ेंगी

Ganga Expressway:/ 15 जनवरी से 120 km/h रफ्तार से गाड़ियां दौड़ेंगी

December 7, 2025
Vande Mataram: गीत से विवाद तक… अब संसद का मामला

Vande Mataram: गीत से विवाद तक… अब संसद का मामला

December 7, 2025
RCB को मिली Green Signal, मैच नहीं होंगे शिफ्ट

RCB को मिली Green Signal, मैच नहीं होंगे शिफ्ट

December 7, 2025

EDITOR'S PICK

Flipkart: Flipkart पर इस दिन शुरू होगी Flipkart Big Billion Days सेल, ऑफर और डिस्काउंट हुए रिवील

September 16, 2026
भीषण अग्निकांड से अफरा-तफरी: 15 घंटे की कोशिशों के बाद भी आग पर काबू नहीं, 7 की मौत; 20 लोग अभी भी लापता

भीषण अग्निकांड से अफरा-तफरी: 15 घंटे की कोशिशों के बाद भी आग पर काबू नहीं, 7 की मौत; 20 लोग अभी भी लापता

January 26, 2026

Chhattisgarh news Raipur: छत्तीसगढ़ पुलिस की बड़ी कार्रवाई, लाखों के ड्रग्स के साथ तीन तस्कर गिरफ्तार

September 14, 2026
सरकारी कर्मचारियों की सैलरी, DA और पेंशन बढ़ने के संकेत, जानें कब से मिलेगा फायदा?

8वें वेतन आयोग पर बड़ा अपडेट: DA बढ़ोतरी से होली से पहले राहत, जानिए एरियर और नई सैलरी को कब मिलेगी ?

February 23, 2026

About Us

dinkabhaskar.com दैनिक हिन्दी न्यूज वेबसाईट है और छत्तीसगढ़ का सर्वाधिक लोकप्रिय व सबसे ज्यादा पढ़ा जाने वाला न्यूज वेबसाईट है। dinkabhaskar.com पूरे छत्तीसगढ़ प्रदेश व रायगढ़ जिले की शासकीय व अर्द्धशासकीय योजनाओं के साथ सभी खबरों को प्राथमिकता के साथ प्रसारित करने में अपना महत्वपूर्ण योगदान देता है।

Contact Us
If you have any query regarding Site, Advertisement, and any other issue, please feel free to contact at
Amish kumari
prashantdinkabhsakr24@gmail.com

(Cell)- +91-7581801024

Branch Office :- Ward No 03 Azad Chowk Kirodimal Nagar Raigarh, Chhattisgarh (496001 )

Follow us

Categories

  • अन्य
  • अन्य खबर
  • खेल
  • गैजेट्स
  • छत्तीसगढ़
  • टेक्नोलोजी
  • देश
  • धर्म
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • राजनीतिक
  • रायगढ़
  • राशिफल
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • होम

Recent Posts

  • Cg News : सेवा संकल्प से मिली नई जिंदगी, मुख्यमंत्री विशेष स्वास्थ्य सहायता योजना बनी राजेन्द्र प्रसाद का सहारा
  • Cg News Today : विशेष लेख : सेवा संकल्प अभियान : 25 करोड़ बच्चों के सपनों का भारत
  • Rashifal: आज वृषभ और धनु राशि वालों का रुक हुआ धन होगा वापस, जाने बाकि राशियों का हाल
  • Chhattisgarh news: छत्तीसगढ़ पुलिस की बड़ी कार्रवाई; ओडिशा से MP जा रहा था लाखों का गांजा जब्त, दो तस्कर गिरफ्तार
  • Privacy Policy
  • About Us

© 2025 DIN KA BHASKAR

No Result
View All Result
  • Home
  • छत्तीसगढ़
  • रायगढ़
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • शिक्षा
  • राजनीतिक
  • खेल
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • अन्य

© 2025 DIN KA BHASKAR