• Privacy Policy
  • About Us
Sunday, August 9, 2026
Din ka Bhaskar
  • Home
  • छत्तीसगढ़
  • रायगढ़
  • देश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • राजनीतिक
  • राशिफल
  • शिक्षा
  • अन्य
  • Home
  • छत्तीसगढ़
  • रायगढ़
  • देश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • राजनीतिक
  • राशिफल
  • शिक्षा
  • अन्य
No Result
View All Result
Din Ka Bhaskar
No Result
View All Result
Home मनोरंजन

अजय देवगन की फिल्म दृश्यम 3 का हुआ ऐलान, इस दिन होगी रिलीज

Amish Kumari by Amish Kumari
December 22, 2025
in मनोरंजन
अजय देवगन की फिल्म दृश्यम 3 का हुआ ऐलान, इस दिन होगी रिलीज
Share on FacebookShare on WhatsappShare on Whatsapp Telegram

बॉलीवुड के दर्शकों को एक बार फिर सस्पेंस और रहस्य की दुनिया में ले जाने की तैयारी हो चुकी है। सुपरहिट फ्रेंचाइजी दृश्यम का तीसरा पार्ट अब आधिकारिक रूप से सामने आ गया है। एक वीडियो जारी कर अजय देवगन स्टारर फिल्म दृश्यम-3 (Drishyam 3) की आधिकारिक घोषणा हुई। इसके साथ ही मेकर्स ने फिल्म की रिलीज डेट का भी खुलासा कर दिया है।

 

 

 

READ ALSO

सुपरस्टार यश की फिल्म ‘टॉक्सिक’ का धांसू ट्रेलर हुआ आउट, जानिए कब होगी रिलीज

देशभक्ति से भरपूर है जिमी शेरगिल-सिद्धार्थ की सीरीज ऑपरेशन सफेद सागर, क्या दिल छू पाई ये कहानी?

दृश्यम 3 का हुआ आधिकारिक ऐलान

लंबे समय से जिस खबर का इंतजार किया जा रहा था, वह अब सामने आ चुकी है। मेकर्स ने दृश्यम-3 का ऑफिशियल अनाउंसमेंट करते हुए साफ कर दिया है कि विजय सालगांवकर की कहानी अभी पूरी नहीं हुई है। टीजर के जरिए यह बताया गया है कि यह फिल्म पिछली दोनों फिल्मों की कहानी को आगे बढ़ाएगी और सस्पेंस का स्तर पहले से कहीं ज्यादा ऊंचा होगा।

 

 

टीजर में सुनाई दी विजय सालगांवकर की आवाज

करीब 1 मिनट 13 सेकंड के टीजर वीडियो में अजय देवगन की दमदार आवाज सुनाई देती है। यह वॉइस ओवर परिवार, सच और सुरक्षा के इर्द-गिर्द घूमता है। टीजर में सीधे संवाद नहीं हैं। विजय सालगांवकर का किरदार एक बार फिर यह दोहराता नजर आता है कि उसके लिए सच और सही का मतलब सिर्फ उसका परिवार है।

 

 

टीजर में दृश्यम सीरीज की अब तक की कहानी की झलक दिखाई गई है। पिछली फिल्मों के अहम मोड़, डर और चालाकी की याद दिलाई जाती है। विजय सालगांवकर खुद को अपने परिवार के लिए दीवार और चौकीदार बताते हुए नजर आता है। टीजर के अंत में कहा गया संवाद, “कहानी अभी खत्म नहीं हुई है, आखिरी हिस्सा अभी बाकी है।”

 

 

कब रिलीज होगी दृश्यम-3

मेकर्स ने यह भी साफ कर दिया है कि दृश्यम-3 को गांधी जयंती यानी 2 अक्टूबर 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज किया जाएगा। इस तारीख का चुनाव सोच-समझकर किया गया है। जो दर्शक इस फ्रेंचाइजी से परिचित हैं, वे जानते हैं कि 2 अक्टूबर का दिन कहानी में कितनी अहम भूमिका निभाता रहा है। इसी वजह से इस तारीख को रिलीज डेट के तौर पर चुना गया है।

दृश्यम-3 को गांधी जयंती यानी 2 अक्टूबर 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज किया जाएगा।

अभिषेक पाठक कर रहे फिल्म का डायरेक्शन

दृश्यम-3 का निर्देशन अभिषेक पाठक ने किया है, जिन्होंने दूसरे पार्ट में भी कहानी को मजबूत तरीके से पेश किया था। माना जा रहा है कि तीसरे पार्ट की कहानी वहीं से आगे बढ़ेगी, जहां दृश्यम-2 खत्म हुई थी। इस बार भी दर्शकों को दिमाग घुमा देने वाला सस्पेंस देखने को मिल सकता है।

फिल्म की कास्ट को लेकर भी चर्चाएं शुरू हो गई हैं। सबसे बड़ा सवाल यही है कि क्या अक्षय खन्ना एक बार फिर इस कहानी का हिस्सा होंगे या नहीं। दृश्यम-2 में उनके किरदार ने काफी प्रभावित किया था।

 

मलयालम फिल्म की रिमेक है दृश्यम

दृश्यम मूल रूप से मलयालम सिनेमा की फिल्म है, जिसमें मोहनलाल ने मुख्य भूमिका निभाई थी। हिंदी में इसका पहला पार्ट 2015 में रिलीज हुआ था और बॉक्स ऑफिस पर जबरदस्त सफल रहा। दूसरा पार्ट 2022 में आया और उसने भी शानदार कमाई की थी

Related Posts

सुपरस्टार यश की फिल्म ‘टॉक्सिक’ का धांसू ट्रेलर हुआ आउट, जानिए कब होगी रिलीज
मनोरंजन

सुपरस्टार यश की फिल्म ‘टॉक्सिक’ का धांसू ट्रेलर हुआ आउट, जानिए कब होगी रिलीज

August 8, 2026
देशभक्ति से भरपूर है जिमी शेरगिल-सिद्धार्थ की सीरीज ऑपरेशन सफेद सागर, क्या दिल छू पाई ये कहानी?
मनोरंजन

देशभक्ति से भरपूर है जिमी शेरगिल-सिद्धार्थ की सीरीज ऑपरेशन सफेद सागर, क्या दिल छू पाई ये कहानी?

August 8, 2026
‘द ट्रेटर्स सीजन 2’ का ऑफिशियल ट्रेलर हुआ रिलीज, 21 सितारों के बीच छिपा है एक मास्टरमाइंड, करण के शो ने बढ़ाई एक्साइटमेंट
मनोरंजन

‘द ट्रेटर्स सीजन 2’ का ऑफिशियल ट्रेलर हुआ रिलीज, 21 सितारों के बीच छिपा है एक मास्टरमाइंड, करण के शो ने बढ़ाई एक्साइटमेंट

August 7, 2026
इमरान हाशमी की फिल्म ‘आवारापन 2’ का ट्रेलर हुआ रिलीज, शबाना आजमी का दिखा खतरनाक विलेन अवतार
मनोरंजन

इमरान हाशमी की फिल्म ‘आवारापन 2’ का ट्रेलर हुआ रिलीज, शबाना आजमी का दिखा खतरनाक विलेन अवतार

August 6, 2026
अश्लील कंटेंट पड़ा भारी, सरकार ने 50 OTT प्लेटफॉर्म्स पर लगाया बैन
मनोरंजन

अश्लील कंटेंट पड़ा भारी, सरकार ने 50 OTT प्लेटफॉर्म्स पर लगाया बैन

August 6, 2026
अगस्त के पहले हफ्ते OTT पर मचेगा धमाल, ‘मैं वापस आऊंगा’ से ‘ऑपरेशन सफेद सागर’ तक रिलीज
मनोरंजन

अगस्त के पहले हफ्ते OTT पर मचेगा धमाल, ‘मैं वापस आऊंगा’ से ‘ऑपरेशन सफेद सागर’ तक रिलीज

August 3, 2026
Next Post
NPS निवेशकों के लिए जरूरी खबर! अब 5 साल का लॉक-इन खत्म

NPS निवेशकों के लिए जरूरी खबर! अब 5 साल का लॉक-इन खत्म

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Ad




Advertisement Carousel



×
Popup Image




POPULAR NEWS

पुलिसकर्मियों ने  सीखा आपात परिस्थितियों में सीपीआर देने की कला

पुलिसकर्मियों ने सीखा आपात परिस्थितियों में सीपीआर देने की कला

May 25, 2026
Vande Bharat:स्लीपर का बड़ा अपडेट: बिहार-UP-दिल्ली यात्रियों के लिए अहम खबर

Vande Bharat:स्लीपर का बड़ा अपडेट: बिहार-UP-दिल्ली यात्रियों के लिए अहम खबर

December 6, 2025
Ganga Expressway:/ 15 जनवरी से 120 km/h रफ्तार से गाड़ियां दौड़ेंगी

Ganga Expressway:/ 15 जनवरी से 120 km/h रफ्तार से गाड़ियां दौड़ेंगी

December 7, 2025
Vande Mataram: गीत से विवाद तक… अब संसद का मामला

Vande Mataram: गीत से विवाद तक… अब संसद का मामला

December 7, 2025
RCB को मिली Green Signal, मैच नहीं होंगे शिफ्ट

RCB को मिली Green Signal, मैच नहीं होंगे शिफ्ट

December 7, 2025

EDITOR'S PICK

केंद्रीय कर्मचारियों के लिए GOOD NEWS! सैलरी में 80 प्रतिशत होगी बढ़ोतरी! जल्द होगा ऐलान

केंद्रीय कर्मचारियों के लिए GOOD NEWS! सैलरी में 80 प्रतिशत होगी बढ़ोतरी! जल्द होगा ऐलान

October 28, 2025
क्या 1 जनवरी को बंद रहेगा Stock Market? NSE ने अगले साल की जारी की हॉलिडे लिस्ट

इस हफ्ते शेयर बाजार की चाल पर निवेशकों की नजर, सेंसेक्स और निफ्टी 50 में हो सकती हलचल

March 15, 2026
सुकन्या समृद्धि योजना 2026: नए साल में क्या बदला, कौन कर सकता है निवेश और फायदे कितने ; जाने पूरी जानकारी

सुकन्या समृद्धि योजना 2026: नए साल में क्या बदला, कौन कर सकता है निवेश और फायदे कितने ; जाने पूरी जानकारी

January 3, 2026
लॉन्च होने जा रहा ईपीएफओ 3.0 प्लेटफॉर्म, अब एटीएम और यूपीआई से निकाल सकेंगे पीएफ का पैसा

EPFO कर्मचारी अब अब घर बैठे सुधार सकेंगे PF खाते की गड़बड़ी, जानें पूरा प्रोसेस

April 16, 2026

About Us

dinkabhaskar.com दैनिक हिन्दी न्यूज वेबसाईट है और छत्तीसगढ़ का सर्वाधिक लोकप्रिय व सबसे ज्यादा पढ़ा जाने वाला न्यूज वेबसाईट है। dinkabhaskar.com पूरे छत्तीसगढ़ प्रदेश व रायगढ़ जिले की शासकीय व अर्द्धशासकीय योजनाओं के साथ सभी खबरों को प्राथमिकता के साथ प्रसारित करने में अपना महत्वपूर्ण योगदान देता है।

Contact Us
If you have any query regarding Site, Advertisement, and any other issue, please feel free to contact at
Amish kumari
prashantdinkabhsakr24@gmail.com

(Cell)- +91-7581801024

Branch Office :- Ward No 03 Azad Chowk Kirodimal Nagar Raigarh, Chhattisgarh (496001 )

Follow us

Categories

  • अन्य
  • खेल
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • मनोरंजन
  • राजनीतिक
  • रायगढ़
  • राशिफल
  • शिक्षा
  • होम

Recent Posts

  • दुनियाभर में बड़ी महंगाई के मार, खाने पीने की चीजें 3 साल के सबसे उच्चतम स्तर पर
  • LPG सिलेंडर पर बड़ा अपडेट, 16 अगस्त से 1000 रुपये वाला सिलेंडर मिलेगा 2900 में, जानें क्या करना होगा?
  • आम आदमी को बड़ा झटका; 2 रुपये प्रति लीटर बढ़े दूध के दाम; जानिए कब से लागू होंगी नई दरें
  • बंगाल की खाड़ी में बने सिस्टम का असर, छत्तीसगढ़ के कई जिलो में तेज बारिश के आसार
  • Privacy Policy
  • About Us

© 2025 DIN KA BHASKAR

No Result
View All Result
  • Home
  • छत्तीसगढ़
  • रायगढ़
  • देश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • राजनीतिक
  • राशिफल
  • शिक्षा
  • अन्य

© 2025 DIN KA BHASKAR